MGNREGA : नई योजना से पहले मनरेगा कर्मियों ने मांगी नौकरी सुरक्षा, विभागीय मंत्री व सचिव को दिया ज्ञापन MGNREGA: संघ के राज्य संयोजक महेश सोरेन ने कहा कि सारे कर्मी यह जानना चाहते हैं की नई प्रस्तावित योजना वीबीजीरामजी में उनकी सेवा निरंतरता-मानदेय की क्या स्थिति रहेगी। Ranchi : मनरेगा से जुड़े संविदा कर्मियों ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और ग्रामीण विकास सचिव को पत्र भेज कर नई प्रस्तावित योजना लागू होने से पहले नौकरी सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा पर स्पष्ट विभागीय नीति जारी करने की मांग की है। इस संबंध में झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है कि योजना के नाम परिवर्तन और नई व्यवस्था को लेकर ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर सहायक, लेखा सहायक, अभियंता संवर्ग तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों में भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति है। संघ के राज्य संयोजक महेश सोरेन ने कहा कि सारे कर्मी यह जानना चाहते हैं की नई प्रस्तावित योजना वीबीजीरामजी में उनकी सेवा निरंतरता-मानदेय की क्या स्थिति रहेगी। संघ ने एचआर पॉलिसी की जानकारी भी मांगी है। पांच हजार मनरेगा कर्मियों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर लिखित आश्वासन भी मांगा गया।

- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर1
- कमजोर बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लास की सुविधा, एस.बी. सक्सेस पब्लिक स्कूल की पहल सराहनीय1
- *पेयजल समस्या के समाधान हेतु “नीर वीर” व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत: उपायुक्त* *व्हाट्सएप के माध्यम से खराब चापानलों की जानकारी पर होगी त्वरित कारवाई* *8757864361 नंबर पर संदेश भेज कर अपने विकल्पों को चुन अपनी पेयजल संबंधी समस्या को दर्ज कर सकते है।* जिला प्रशासन, हजारीबाग द्वारा आम नागरिकों को पेयजल संबंधी समस्याओं से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल करते हुए *“नीर वीर”* नामक व्हाट्सएप चैटबॉट की शुरुआत की है। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट को ध्यान में रखते हुए यह डिजिटल सुविधा विकसित की गई है, जिससे नागरिक अपने क्षेत्र की पेयजल समस्याओं को आसानी से दर्ज करा सकेंगे। इस चैटबोट के माध्यम से आमजन खराब या निष्क्रिय चापानल (हैंडपंप) से संबंधित शिकायत दर्ज कर सकते हैं, तथा शिकायत की स्थिति की जानकारी तथा अपनी पूर्व शिकायतों का विवरण भी देख सकते हैं। यह प्रणाली पूरी तरह सरल, सुलभ एवं उपयोगकर्ता अनुकूल बनाई गई है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें। शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिक अपने मोबाइल से *व्हाट्सएप नंबर 8757864361* पर संदेश भेज सकते हैं तथा अपने विकल्पों का चुनाव कर समस्या दर्ज करा सकते है। इसके अतिरिक्त, 8076635024 नंबर पर कॉल कर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल सुनिश्चित करेगी कि पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित संज्ञान लिया जाए और संबंधित विभाग द्वारा शीघ्र समाधान किया जा सके। प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकाधिक उपयोग करें एवं अपने क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें।3
- CM योगी ने सनातनी विरोधियों को लेकर दी खुली चेतावनी?1
- हजारीबाग में रामनवमी त्योहार के दरमियान चंद्रवंशी समाज की बेटे अभिषेक वर्मा की हत्या होने पर चंद्रवंशी समाज के झारखंड के तमाम नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। सभी लोगों ने एक सुर में कार्रवाई की मांग की। और पीड़ित परिवार को हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया। पूरे समाज जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात ।1
- --- --आइए, हम सभी मिलकर समाज के इन अनमोल लोगों के लिए थोड़ा समय और सहयोग जरूर दें: शेफाली गुप्ता ---- हजारीबाग। ओम आरोह्णम संस्था की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने मंगलवार को ओल्ड एज होम एवं मुखबधीर विद्यालय का दौरा कर वहां रह रहे लोगों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों के साथ समय बिताया और उन्हें जलपान भी कराया। ओल्ड एज होम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए उन्होंने दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्रियां भेंट कीं। इस अवसर पर बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देख उन्होंने गहरी संतुष्टि व्यक्त की और इसे अपने लिए आंतरिक सुख की अनुभूति बताया। मुखबधीर विद्यालय में भी उन्होंने बच्चों के साथ संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान वहां का माहौल आत्मीयता और अपनत्व से भरा रहा। शेफाली गुप्ता ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को ऐसे जरूरतमंद और अनमोल लोगों के लिए समय निकालना चाहिए और यथासंभव सहयोग करना चाहिए, ताकि वे खुद को समाज से जुड़ा और सम्मानित महसूस कर सकें।1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1