Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है इस समय केदारनाथ के बर्फ गिर रही है
Yogesh Kumar Gupta
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है इस समय केदारनाथ के बर्फ गिर रही है
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- राजस्थान की राजनीति में नेताओं के प्रति समर्थकों की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन संत राज गिरी महाराज ने एक कठिन संकल्प लेकर सबको चौंका दिया है। संत राज गिरी महाराज, कांग्रेस नेता सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री देखने की मनोकामना के साथ दंडवत चार धाम यात्रा कर रहे हैं। यात्रा का विवरण: दो चरणों की यात्रा पूर्ण: संत ने अब तक दो धामों की यात्रा पूरी कर ली है। पहली यात्रा: गंगोत्री से रामेश्वरम तक की कठिन दूरी उन्होंने दंडवत प्रणाम करते हुए तय की। दूसरी यात्रा: करौली से जगन्नाथ पुरी तक का मार्ग पूरा किया। अगला लक्ष्य: उनकी तीसरी दंडवत परिक्रमा अब करौली से द्वारकापुरी के लिए जारी है। यह कठिन तपस्या सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- इन बसों में नवीनतम सुरक्षा मानकों को उपयोग किया गया है, जिससे आमजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसलिए कहा जाता हैं कि बढ़ता राजस्थान1
- दौसा। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को नांगल गोविंद में चरागाह विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा भांडारेज के निकट अट्टा बिजौरी में पॉलीहाउस का निरीक्षण कर खीरे की प्रोटेक्टेड खेती का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने दौसा में नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नांगल गोविंद में चारागाह विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री से चर्चा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नेपियर घास तेजी से बढ़ने वाली एवं बार-बार कटाई योग्य फसल है, जबकि मोरिंगा के बहुउपयोगी गुण इस मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाते हैं। कम लागत में अधिक उत्पादन तथा भूमि की उर्वरता में सुधार इस पहल की प्रमुख विशेषता है। इससे दुग्ध उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नेपियर घास एवं मोरिंगा जैसे पौधों के माध्यम से यहां एक उत्कृष्ट मॉडल विकसित किया गया है, जिससे पशुओं को सालभर हरा चारा उपलब्ध हो रहा है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। प्रभारी मंत्री ने इसे रोजगार, पोषण और जमीन की सेहत—तीनों को सशक्त करने वाला वास्तविक विकास मॉडल बताया। इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रभारी मंत्री को चरागाह विकास कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यहां सिल्विपाश्चर मॉडल अपनाते हुए लगभग 10.40 हेक्टेयर चरागाह भूमि विकसित की गई है, जिसमें नेपियर घास, मोरिंगा, धामण-अंजन घास एवं फलदार पौधों सहित करीब 20,250 पौधों का रोपण किया गया है। इससे चारे की उपलब्धता बढ़ने के साथ ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। पॉलीहाउस के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रगतिशील काश्तकार बनवारी लाल सैनी से पॉली हाउस खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों, सरकारी मदद एवं आमदनी के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से आधुनिक कृषि को नई दिशा मिल रही है। पॉलीहाउस जैसी तकनीकें किसानों को बेहतर उत्पादन, अधिक आय एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। उन्होंने प्रगतिशील किसान बनवारी लाल सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रोटेक्टेड खेती अपनाकर किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने दौसा में भांकरी रोड स्थित नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को इसे आमजन के उपयोग के अनुरूप सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, लवाण उपखंड अधिकारी रेखा मीणा, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- ड्राइवर भूल गया उबर कंपनी के अंदर नॉन एसी चालू करना बुकिंग ही नहीं मिल रही थी फिर उन्होंने किया चालू तब बुकिंग साइज और जुड़े रहिए हमारे साथ कमेंट शेयर फॉलो अवश्य करें जस्ट जयपुर लाइव1
- जयपुर, 19 मार्च: नवरात्रि के पहले दिन, जब देशभर में मातृ शक्ति की पूजा की जा रही है, उसी दिन जयपुर में ‘बेटी बचाओ’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पीसीपीएनडीटी टीम ने भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देश पर की गई इस डिकॉय कार्रवाई में एक अवैध पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन और एक कार जब्त की गई है। साथ ही डॉक्टर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। ऐसे हुआ खुलासा: मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने डिकॉय ऑपरेशन चलाया। गर्भवती महिला बनाकर आरोपी डॉक्टर से संपर्क किया गया। आरोपी डॉक्टर ने 80 हजार रुपए लेकर महिला को अलग-अलग जगह भेजा, जहां मुख्य आरोपी ने फ्लैट में पोर्टेबल मशीन से जांच कर भ्रूण का लिंग बताया। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी निकला आदतन अपराधी: जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी हरी कुमावत पहले भी पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामलों में लिप्त रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह सिर्फ 10वीं पास है, फिर भी अवैध तरीके से सोनोग्राफी कर मोटी रकम वसूल रहा था। जीरो टॉलरेंस की नीति: एनएचएम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भ्रूण लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी ऐसे मामलों की सूचना देने की अपील की गई है।1
- Post by Sana khan1
- बस्सी क्षेत्र के मोहनपुरा भौंयावाला ध्यावन माता के मंदिर में नवरात्रि पर्व पर सजी फूल बंगले से आकर्षक झांकी काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी1