प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, चरागाह मॉडल व पॉलीहाउस खेती की सराहना की, नांगल गोविंद में चरागाह विकास बना मिसाल, पॉलीहाउस से बढ़ रही किसानों की आय दौसा। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को नांगल गोविंद में चरागाह विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा भांडारेज के निकट अट्टा बिजौरी में पॉलीहाउस का निरीक्षण कर खीरे की प्रोटेक्टेड खेती का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने दौसा में नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नांगल गोविंद में चारागाह विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री से चर्चा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नेपियर घास तेजी से बढ़ने वाली एवं बार-बार कटाई योग्य फसल है, जबकि मोरिंगा के बहुउपयोगी गुण इस मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाते हैं। कम लागत में अधिक उत्पादन तथा भूमि की उर्वरता में सुधार इस पहल की प्रमुख विशेषता है। इससे दुग्ध उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नेपियर घास एवं मोरिंगा जैसे पौधों के माध्यम से यहां एक उत्कृष्ट मॉडल विकसित किया गया है, जिससे पशुओं को सालभर हरा चारा उपलब्ध हो रहा है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। प्रभारी मंत्री ने इसे रोजगार, पोषण और जमीन की सेहत—तीनों को सशक्त करने वाला वास्तविक विकास मॉडल बताया। इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रभारी मंत्री को चरागाह विकास कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यहां सिल्विपाश्चर मॉडल अपनाते हुए लगभग 10.40 हेक्टेयर चरागाह भूमि विकसित की गई है, जिसमें नेपियर घास, मोरिंगा, धामण-अंजन घास एवं फलदार पौधों सहित करीब 20,250 पौधों का रोपण किया गया है। इससे चारे की उपलब्धता बढ़ने के साथ ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। पॉलीहाउस के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रगतिशील काश्तकार बनवारी लाल सैनी से पॉली हाउस खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों, सरकारी मदद एवं आमदनी के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से आधुनिक कृषि को नई दिशा मिल रही है। पॉलीहाउस जैसी तकनीकें किसानों को बेहतर उत्पादन, अधिक आय एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। उन्होंने प्रगतिशील किसान बनवारी लाल सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रोटेक्टेड खेती अपनाकर किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने दौसा में भांकरी रोड स्थित नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को इसे आमजन के उपयोग के अनुरूप सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, लवाण उपखंड अधिकारी रेखा मीणा, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, चरागाह मॉडल व पॉलीहाउस खेती की सराहना की, नांगल गोविंद में चरागाह विकास बना मिसाल, पॉलीहाउस से बढ़ रही किसानों की आय दौसा। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को नांगल गोविंद में चरागाह विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा भांडारेज के निकट अट्टा बिजौरी में पॉलीहाउस का निरीक्षण कर खीरे की प्रोटेक्टेड खेती का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने दौसा में नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नांगल गोविंद में चारागाह विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री से चर्चा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नेपियर घास तेजी से बढ़ने वाली एवं बार-बार कटाई योग्य फसल है, जबकि मोरिंगा के बहुउपयोगी गुण इस मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाते
हैं। कम लागत में अधिक उत्पादन तथा भूमि की उर्वरता में सुधार इस पहल की प्रमुख विशेषता है। इससे दुग्ध उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नेपियर घास एवं मोरिंगा जैसे पौधों के माध्यम से यहां एक उत्कृष्ट मॉडल विकसित किया गया है, जिससे पशुओं को सालभर हरा चारा उपलब्ध हो रहा है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। प्रभारी मंत्री ने इसे रोजगार, पोषण और जमीन की सेहत—तीनों को सशक्त करने वाला वास्तविक विकास मॉडल बताया। इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रभारी मंत्री को चरागाह विकास कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यहां सिल्विपाश्चर मॉडल अपनाते हुए लगभग 10.40 हेक्टेयर चरागाह भूमि विकसित की गई है, जिसमें
नेपियर घास, मोरिंगा, धामण-अंजन घास एवं फलदार पौधों सहित करीब 20,250 पौधों का रोपण किया गया है। इससे चारे की उपलब्धता बढ़ने के साथ ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। पॉलीहाउस के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रगतिशील काश्तकार बनवारी लाल सैनी से पॉली हाउस खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों, सरकारी मदद एवं आमदनी के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से आधुनिक कृषि को नई दिशा मिल रही है। पॉलीहाउस जैसी तकनीकें किसानों को बेहतर उत्पादन, अधिक आय एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। उन्होंने प्रगतिशील किसान बनवारी लाल सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रोटेक्टेड खेती अपनाकर किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त
कर सकते हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने दौसा में भांकरी रोड स्थित नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को इसे आमजन के उपयोग के अनुरूप सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, लवाण उपखंड अधिकारी रेखा मीणा, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- भारतीय सैनिकों पर हमले की प्लानिंग हुई फैल | भारत में ही छुपे हुए हैं असली गद्दार लोग लेकिन पुलिस को मिली जानकारी और उनको तुंरत पकड़ में लिया गया जिससे भारतीय सैनिकों पर बड़ा हमला होने से बच गया और पुलिस उनसे अब पूछताछ जारी हैं1
- दौसा। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को नांगल गोविंद में चरागाह विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा भांडारेज के निकट अट्टा बिजौरी में पॉलीहाउस का निरीक्षण कर खीरे की प्रोटेक्टेड खेती का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने दौसा में नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नांगल गोविंद में चारागाह विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री से चर्चा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नेपियर घास तेजी से बढ़ने वाली एवं बार-बार कटाई योग्य फसल है, जबकि मोरिंगा के बहुउपयोगी गुण इस मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाते हैं। कम लागत में अधिक उत्पादन तथा भूमि की उर्वरता में सुधार इस पहल की प्रमुख विशेषता है। इससे दुग्ध उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नेपियर घास एवं मोरिंगा जैसे पौधों के माध्यम से यहां एक उत्कृष्ट मॉडल विकसित किया गया है, जिससे पशुओं को सालभर हरा चारा उपलब्ध हो रहा है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। प्रभारी मंत्री ने इसे रोजगार, पोषण और जमीन की सेहत—तीनों को सशक्त करने वाला वास्तविक विकास मॉडल बताया। इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रभारी मंत्री को चरागाह विकास कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यहां सिल्विपाश्चर मॉडल अपनाते हुए लगभग 10.40 हेक्टेयर चरागाह भूमि विकसित की गई है, जिसमें नेपियर घास, मोरिंगा, धामण-अंजन घास एवं फलदार पौधों सहित करीब 20,250 पौधों का रोपण किया गया है। इससे चारे की उपलब्धता बढ़ने के साथ ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। पॉलीहाउस के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रगतिशील काश्तकार बनवारी लाल सैनी से पॉली हाउस खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों, सरकारी मदद एवं आमदनी के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से आधुनिक कृषि को नई दिशा मिल रही है। पॉलीहाउस जैसी तकनीकें किसानों को बेहतर उत्पादन, अधिक आय एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। उन्होंने प्रगतिशील किसान बनवारी लाल सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रोटेक्टेड खेती अपनाकर किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने दौसा में भांकरी रोड स्थित नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को इसे आमजन के उपयोग के अनुरूप सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, लवाण उपखंड अधिकारी रेखा मीणा, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- सैंथल उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत काली पाली में स्थित वैष्णो माता मंदिर पर आज शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रों की नवदिवशीय नवरात्रों की हुई घट स्थापना इस दौरान माता वैष्णो को नई पोशाक धारण कर फूल बंगला झांकियां सजाई गई इस दौरान महिलाओं के द्वारा मंगल गीत गाकर माता रानी को प्रसन्न किया और भजनों की प्रस्तुति देखकर सभी का मन मोह लिया इस दौरान माता वैष्णो देवी के दरबार में स्वर्गीय श्री सरजू दास महाराज के शिष्य श्री सोहन दास महाराज की देखरेख में शारदीय क्षेत्र नवरात्रों की घट स्थापना सहित भजन कीर्तन का आयोजन हुआ सरजू दास महाराज के शिष्य सोहन दास महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह-शाम माता के भक्तों का दर्शन करने के लिए तांता लगा रहता है और यहां देश-विदेश से भी यात्री दर्शन के लिए आते हैं और नौ दिवसीय नवरात्रों में माता की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाते हैं और माता की अखंड ज्योत के दर्शन कर अपनी मन मांगे इच्छा पूर्ण करने के लिए आते हैं इस वैष्णो माता के प्रति हजारों यात्री यो का नवरात्रों में दर्शन के लिए आते हैं और अपने मंशापूर्ण मांग करते हैं जिनकी माता मनोकामना पूर्ण करती है2
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- Post by Raj Kumar Chaturvedi1
- Post by Khemraj Joshi1
- श्री दि.जैन महिला मंडल लालसोट की वार्षिक स्नेह मिलन व नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु एक बैठक निवर्तमान अध्यक्ष संतोष देवी जैन सोनी की अध्यक्षता में सदस्य ललिता जैन सोनी के निवास स्थान पर आयोजित की गई जिसमें कोषाध्यक्ष आराधना जैन श्रीमाल द्वारा विगत वर्ष का आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया व अपनी कार्यकारिणी को भंग किया तत्पश्चात *नए अध्यक्ष का चयन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से श्वेता जैन धर्मपत्नी वीरेंद्र कुमार जैन (सोनी) को चुना गया* अध्यक्ष श्वेता जैन (सोनी) ने कार्यकारिणी का गठन भी सर्वसम्मति से किया जिसमें उपाध्यक्ष नीरू पाटनी, महामंत्री तेजमती बडजात्या, कोषाध्यक्ष उषा बैनाडा ,सांस्कृतिक मंत्री सीमा बैनाडा को बनाया। अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा महावीर जयंती,भाद्र पक्ष मास में दशलक्षण पर्व एवं वर्ष में आने वाले त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाये जाएंगे इसमें सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा अंत मे सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान निर्मला बड़जात्या, पदमा गंगवाल, मीना बडजात्या, प्रमिला बड़जात्या, ललिता सोनी,अल्का बैनाड़ा , राजेश बैनाडा,आशा बैनाडा , गुड्डी बैनाडा सहित जैन महिला मंडल के सभी सदस्य उपस्थित थे4
- इन बसों में नवीनतम सुरक्षा मानकों को उपयोग किया गया है, जिससे आमजन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक यातायात सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसलिए कहा जाता हैं कि बढ़ता राजस्थान1