logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदीकुई : श्री देव आयरन एंड सीमेंट एजेंसी गुढा रोड नियर मुकर पुरा चौराहा बांदीकुई

4 hrs ago
user_Raj Kumar Chaturvedi
Raj Kumar Chaturvedi
Local News Reporter Bandikui, Dausa•
4 hrs ago

बांदीकुई : श्री देव आयरन एंड सीमेंट एजेंसी गुढा रोड नियर मुकर पुरा चौराहा बांदीकुई

More news from Dausa and nearby areas
  • Post by Raj Kumar Chaturvedi
    1
    Post by Raj Kumar Chaturvedi
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    4 hrs ago
  • भारतीय सैनिकों पर हमले की प्लानिंग हुई फैल | भारत में ही छुपे हुए हैं असली गद्दार लोग लेकिन पुलिस को मिली जानकारी और उनको तुंरत पकड़ में लिया गया जिससे भारतीय सैनिकों पर बड़ा हमला होने से बच गया और पुलिस उनसे अब पूछताछ जारी हैं
    1
    भारतीय सैनिकों पर हमले की प्लानिंग हुई फैल | भारत में ही छुपे हुए हैं असली गद्दार लोग लेकिन पुलिस को मिली जानकारी और उनको तुंरत पकड़ में लिया गया जिससे भारतीय सैनिकों पर बड़ा हमला होने से बच गया और पुलिस उनसे अब पूछताछ जारी हैं
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    1 hr ago
  • दौसा। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को नांगल गोविंद में चरागाह विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा भांडारेज के निकट अट्टा बिजौरी में पॉलीहाउस का निरीक्षण कर खीरे की प्रोटेक्टेड खेती का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने दौसा में नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नांगल गोविंद में चारागाह विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री से चर्चा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नेपियर घास तेजी से बढ़ने वाली एवं बार-बार कटाई योग्य फसल है, जबकि मोरिंगा के बहुउपयोगी गुण इस मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाते हैं। कम लागत में अधिक उत्पादन तथा भूमि की उर्वरता में सुधार इस पहल की प्रमुख विशेषता है। इससे दुग्ध उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नेपियर घास एवं मोरिंगा जैसे पौधों के माध्यम से यहां एक उत्कृष्ट मॉडल विकसित किया गया है, जिससे पशुओं को सालभर हरा चारा उपलब्ध हो रहा है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। प्रभारी मंत्री ने इसे रोजगार, पोषण और जमीन की सेहत—तीनों को सशक्त करने वाला वास्तविक विकास मॉडल बताया। इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रभारी मंत्री को चरागाह विकास कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यहां सिल्विपाश्चर मॉडल अपनाते हुए लगभग 10.40 हेक्टेयर चरागाह भूमि विकसित की गई है, जिसमें नेपियर घास, मोरिंगा, धामण-अंजन घास एवं फलदार पौधों सहित करीब 20,250 पौधों का रोपण किया गया है। इससे चारे की उपलब्धता बढ़ने के साथ ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी। पॉलीहाउस के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रगतिशील काश्तकार बनवारी लाल सैनी से पॉली हाउस खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों, सरकारी मदद एवं आमदनी के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से आधुनिक कृषि को नई दिशा मिल रही है। पॉलीहाउस जैसी तकनीकें किसानों को बेहतर उत्पादन, अधिक आय एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं। उन्होंने प्रगतिशील किसान बनवारी लाल सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रोटेक्टेड खेती अपनाकर किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने दौसा में भांकरी रोड स्थित नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को इसे आमजन के उपयोग के अनुरूप सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, लवाण उपखंड अधिकारी रेखा मीणा, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    दौसा। जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गुरुवार को नांगल गोविंद में चरागाह विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा भांडारेज के निकट अट्टा बिजौरी में पॉलीहाउस का निरीक्षण कर खीरे की प्रोटेक्टेड खेती का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने दौसा में नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
नांगल गोविंद में चारागाह विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री से चर्चा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि नेपियर घास तेजी से बढ़ने वाली एवं बार-बार कटाई योग्य फसल है, जबकि मोरिंगा के बहुउपयोगी गुण इस मॉडल को और अधिक प्रभावी बनाते हैं। कम लागत में अधिक उत्पादन तथा भूमि की उर्वरता में सुधार इस पहल की प्रमुख विशेषता है। इससे दुग्ध उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। 
प्रभारी मंत्री ने कहा कि नेपियर घास एवं मोरिंगा जैसे पौधों के माध्यम से यहां एक उत्कृष्ट मॉडल विकसित किया गया है, जिससे पशुओं को सालभर हरा चारा उपलब्ध हो रहा है और किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। प्रभारी मंत्री ने इसे रोजगार, पोषण और जमीन की सेहत—तीनों को सशक्त करने वाला वास्तविक विकास मॉडल बताया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रभारी मंत्री को चरागाह विकास कार्य के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यहां सिल्विपाश्चर मॉडल अपनाते हुए लगभग 10.40 हेक्टेयर चरागाह भूमि विकसित की गई है, जिसमें नेपियर घास, मोरिंगा, धामण-अंजन घास एवं फलदार पौधों सहित करीब 20,250 पौधों का रोपण किया गया है। इससे चारे की उपलब्धता बढ़ने के साथ ग्राम पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी।
पॉलीहाउस के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रगतिशील काश्तकार बनवारी लाल सैनी से पॉली हाउस खेती के दौरान आने वाली चुनौतियों, सरकारी मदद एवं आमदनी के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से आधुनिक कृषि को नई दिशा मिल रही है। पॉलीहाउस जैसी तकनीकें किसानों को बेहतर उत्पादन, अधिक आय एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही हैं।
उन्होंने प्रगतिशील किसान बनवारी लाल सैनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रोटेक्टेड खेती अपनाकर किसान कम संसाधनों में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने दौसा में भांकरी रोड स्थित नवनिर्मित टाउन हॉल का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को इसे आमजन के उपयोग के अनुरूप सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बिरदी चंद गंगवाल, लवाण उपखंड अधिकारी रेखा मीणा, जिला परिषद के अधिशासी अभियंता सीताराम मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सैंथल उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत काली पाली में स्थित वैष्णो माता मंदिर पर आज शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रों की नवदिवशीय नवरात्रों की हुई घट स्थापना इस दौरान माता वैष्णो को नई पोशाक धारण कर फूल बंगला झांकियां सजाई गई इस दौरान महिलाओं के द्वारा मंगल गीत गाकर माता रानी को प्रसन्न किया और भजनों की प्रस्तुति देखकर सभी का मन मोह लिया इस दौरान माता वैष्णो देवी के दरबार में स्वर्गीय श्री सरजू दास महाराज के शिष्य श्री सोहन दास महाराज की देखरेख में शारदीय क्षेत्र नवरात्रों की घट स्थापना सहित भजन कीर्तन का आयोजन हुआ सरजू दास महाराज के शिष्य सोहन दास महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह-शाम माता के भक्तों का दर्शन करने के लिए तांता लगा रहता है और यहां देश-विदेश से भी यात्री दर्शन के लिए आते हैं और नौ दिवसीय नवरात्रों में माता की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाते हैं और माता की अखंड ज्योत के दर्शन कर अपनी मन मांगे इच्छा पूर्ण करने के लिए आते हैं इस वैष्णो माता के प्रति हजारों यात्री यो का नवरात्रों में दर्शन के लिए आते हैं और अपने मंशापूर्ण मांग करते हैं जिनकी माता मनोकामना पूर्ण करती है
    2
    सैंथल उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत काली पाली में स्थित वैष्णो माता मंदिर पर आज शारदीय नवरात्रों के पावन अवसर पर चैत्र नवरात्रों की नवदिवशीय नवरात्रों की हुई घट स्थापना  
इस दौरान माता वैष्णो को नई पोशाक धारण कर फूल बंगला झांकियां सजाई गई
इस दौरान महिलाओं के द्वारा मंगल गीत गाकर माता रानी को प्रसन्न किया और भजनों की प्रस्तुति देखकर सभी का मन मोह लिया 
इस दौरान माता वैष्णो देवी के दरबार में स्वर्गीय श्री सरजू दास महाराज के शिष्य श्री सोहन दास महाराज की देखरेख में शारदीय क्षेत्र नवरात्रों की घट स्थापना सहित भजन कीर्तन का आयोजन हुआ 
सरजू दास महाराज के शिष्य सोहन दास महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुबह-शाम माता के भक्तों का दर्शन करने के लिए तांता लगा रहता है और यहां देश-विदेश से भी यात्री दर्शन के लिए आते हैं और नौ दिवसीय नवरात्रों में माता की पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाते हैं 
और माता की अखंड ज्योत के दर्शन कर अपनी मन मांगे इच्छा पूर्ण करने के लिए आते हैं 
इस वैष्णो माता के प्रति हजारों यात्री यो का नवरात्रों में दर्शन के लिए आते हैं और अपने मंशापूर्ण मांग करते हैं जिनकी माता मनोकामना पूर्ण करती है
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • अलवर/लक्ष्मणगढ़: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। लक्ष्मणगढ़ से अलवर जाने वाली Rajasthan State Road Transport Corporation की एक बस के चालक द्वारा चलती गाड़ी में मोबाइल फोन पर बात करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, बस संख्या RJ02PA 8979 (अलवर डिपो), जो सुबह करीब 11:45 बजे लक्ष्मणगढ़ से रवाना हुई, उसके चालक पृथ्वी यात्रा के दौरान लगातार मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब चालक को इस खतरनाक लापरवाही के बारे में टोका गया, तो उसने बेपरवाही से जवाब देते हुए कहा कि वह रोज़ ही चलते समय मोबाइल पर बात करता है और इससे कोई दुर्घटना नहीं होती। चालक का यह रवैया यात्रियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण भी है—खासतौर पर जब बात सार्वजनिक परिवहन की हो, जहाँ कई यात्रियों की जान एक चालक पर निर्भर होती है। इस घटना के बाद यात्रियों में भय और नाराज़गी का माहौल है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    अलवर/लक्ष्मणगढ़: राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। लक्ष्मणगढ़ से अलवर जाने वाली Rajasthan State Road Transport Corporation की एक बस के चालक द्वारा चलती गाड़ी में मोबाइल फोन पर बात करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, बस संख्या RJ02PA 8979 (अलवर डिपो), जो सुबह करीब 11:45 बजे लक्ष्मणगढ़ से रवाना हुई, उसके चालक पृथ्वी यात्रा के दौरान लगातार मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब चालक को इस खतरनाक लापरवाही के बारे में टोका गया, तो उसने बेपरवाही से जवाब देते हुए कहा कि वह रोज़ ही चलते समय मोबाइल पर बात करता है और इससे कोई दुर्घटना नहीं होती। चालक का यह रवैया यात्रियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण भी है—खासतौर पर जब बात सार्वजनिक परिवहन की हो, जहाँ कई यात्रियों की जान एक चालक पर निर्भर होती है।
इस घटना के बाद यात्रियों में भय और नाराज़गी का माहौल है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    Local News Reporter मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Khemraj Joshi
    1
    Post by Khemraj Joshi
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    1
    Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    user_SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.
    Carpenter हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजस्थान की राजनीति में नेताओं के प्रति समर्थकों की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन संत राज गिरी महाराज ने एक कठिन संकल्प लेकर सबको चौंका दिया है। संत राज गिरी महाराज, कांग्रेस नेता सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री देखने की मनोकामना के साथ दंडवत चार धाम यात्रा कर रहे हैं। ​यात्रा का विवरण: ​दो चरणों की यात्रा पूर्ण: संत ने अब तक दो धामों की यात्रा पूरी कर ली है। ​पहली यात्रा: गंगोत्री से रामेश्वरम तक की कठिन दूरी उन्होंने दंडवत प्रणाम करते हुए तय की। ​दूसरी यात्रा: करौली से जगन्नाथ पुरी तक का मार्ग पूरा किया। ​अगला लक्ष्य: उनकी तीसरी दंडवत परिक्रमा अब करौली से द्वारकापुरी के लिए जारी है। ​यह कठिन तपस्या सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    राजस्थान की राजनीति में नेताओं के प्रति समर्थकों की दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन संत राज गिरी महाराज ने एक कठिन संकल्प लेकर सबको चौंका दिया है। संत राज गिरी महाराज, कांग्रेस नेता सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री देखने की मनोकामना के साथ दंडवत चार धाम यात्रा कर रहे हैं।
​यात्रा का विवरण:
​दो चरणों की यात्रा पूर्ण: संत ने अब तक दो धामों की यात्रा पूरी कर ली है।
​पहली यात्रा: गंगोत्री से रामेश्वरम तक की कठिन दूरी उन्होंने दंडवत प्रणाम करते हुए तय की।
​दूसरी यात्रा: करौली से जगन्नाथ पुरी तक का मार्ग पूरा किया।
​अगला लक्ष्य: उनकी तीसरी दंडवत परिक्रमा अब करौली से द्वारकापुरी के लिए जारी है।
​यह कठिन तपस्या सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Raj Kumar Chaturvedi
    Raj Kumar Chaturvedi
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.