रेलमगरा उपखंड मुख्यालय के साथ-साथ गिलुंड, जगपुरा, गमेरपुरा, दरीबा, सिंदेसर कला, चाम्पाखेड़ी, कुरज और आसपास के गांवों में ईद-उल-जुहा का पर्व पूरी धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में सज-धजकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे, जहाँ विशेष नमाज अदा कर देश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ माँगी गई। इस दौरान ईदगाहों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और लोगों ने रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां पहुंचकर मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि ईद-उल-जुहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का भी संदेश दिया गया। त्योहार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सतर्क दिखी। रेलमगरा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत अपने जाप्ते के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। इसी तरह गिलुंड चौकी पर प्रभारी शांतिलाल, दरीबा में चौकी प्रभारी अशोक कुमार और कुरज क्षेत्र में पुलिस प्रभारी रामसिंह भी अपने जाप्ते सहित मुस्तैद रहे। विभिन्न ईदगाहों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
रेलमगरा उपखंड मुख्यालय के साथ-साथ गिलुंड, जगपुरा, गमेरपुरा, दरीबा, सिंदेसर कला, चाम्पाखेड़ी, कुरज और आसपास के गांवों में ईद-उल-जुहा का पर्व पूरी धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में सज-धजकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे, जहाँ विशेष नमाज अदा कर देश और क्षेत्र में अमन-चैन,
खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ माँगी गई। इस दौरान ईदगाहों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और लोगों ने रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां
पहुंचकर मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि ईद-उल-जुहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का भी संदेश दिया गया। त्योहार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सतर्क दिखी। रेलमगरा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत अपने जाप्ते
के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। इसी तरह गिलुंड चौकी पर प्रभारी शांतिलाल, दरीबा में चौकी प्रभारी अशोक कुमार और कुरज क्षेत्र में पुलिस प्रभारी रामसिंह भी अपने जाप्ते सहित मुस्तैद रहे। विभिन्न ईदगाहों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।
- रेलमगरा उपखंड मुख्यालय के साथ-साथ गिलुंड, जगपुरा, गमेरपुरा, दरीबा, सिंदेसर कला, चाम्पाखेड़ी, कुरज और आसपास के गांवों में ईद-उल-जुहा का पर्व पूरी धार्मिक आस्था, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए परिधानों में सज-धजकर ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचे, जहाँ विशेष नमाज अदा कर देश और क्षेत्र में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ माँगी गई। इस दौरान ईदगाहों पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और लोगों ने रिश्तेदारों तथा परिचितों के यहां पहुंचकर मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने बताया कि ईद-उल-जुहा त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देने वाला पर्व है। इस अवसर पर जरूरतमंदों की सहायता करने और आपसी सौहार्द बनाए रखने का भी संदेश दिया गया। त्योहार को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सतर्क दिखी। रेलमगरा थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत अपने जाप्ते के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहे। इसी तरह गिलुंड चौकी पर प्रभारी शांतिलाल, दरीबा में चौकी प्रभारी अशोक कुमार और कुरज क्षेत्र में पुलिस प्रभारी रामसिंह भी अपने जाप्ते सहित मुस्तैद रहे। विभिन्न ईदगाहों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।4
- राजसमंद के देवगढ़ में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर कॅरियर संस्थान द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और समाज में व्याप्त रूढ़िवादिता को दूर करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज में मासिक धर्म को लेकर झिझक और चुप्पी तोड़ने के लिए 'रेड डॉट चैलेंज' अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में यूथ आइकॉन ऑफ राजस्थान भावना पालीवाल मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और युवतियों ने अपने हाथों पर लाल रंग की बिंदी (रेड डॉट) बनाकर मासिक धर्म को एक सामान्य जैविक प्रक्रिया के रूप में स्वीकार करने और इस पर खुलकर बात करने का संकल्प लिया। भावना पालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के आधुनिक दौर में भी मासिक धर्म (पीरियड्स) को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां और रूढ़िवादिता व्याप्त है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक महिलाएं खुद अपनी सेहत और स्वच्छता को लेकर जागरूक नहीं होंगी और इस विषय पर खुलकर बात नहीं करेंगी, तब तक समाज की सोच को नहीं बदला जा सकता और अपनी झिझक की बेड़ियों को तोड़कर आगे आना होगा। उन्होंने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं से अपील की कि वे पीरियड्स के दौरान पारंपरिक व असुरक्षित तरीकों को छोड़कर आधुनिक और सुरक्षित सैनिटरी पैड्स या अन्य स्वच्छ माध्यमों का उपयोग करें, ताकि वे गंभीर बीमारियों से बच सकें। युवतियों ने बताया कि पहले उन्हें पीरियड्स पर बात करने में डर लगता था, लेकिन हाथ पर यह रेड डॉट बनाकर उन्हें लगा कि यह उनकी शक्ति है, कोई शर्म नहीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं और महिलाओं को एक ऐसा सुरक्षित मंच प्रदान करना था, जहां वे बिना किसी संकोच के अपनी सेहत से जुड़े मुद्दों पर बात कर सकें। संस्थान द्वारा इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन किट भी वितरित किए गए।4
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आमली गाँव में नालियों के अवरुद्ध होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। इस समस्या के चलते गाँव के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पानी के जमाव से रास्ते बाधित हो गए हैं।1
- उदयपुर जिले की टूस डांगियान पंचायत में नहर पर पुलिया का निर्माण न होने के कारण आमजन को लगभग 5 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। गुरुवार को पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश डांगी ने इस गंभीर समस्या को उजागर करते हुए बताया कि उदयसागर बांध की नहर गायरी बस्ती, कान्याखेड़ा और तालाब मार्ग के बीच से गुजरती है। प्रकाश डांगी के अनुसार, इस मार्ग पर उदयसागर से आने वाली नहर पर पुलिया न होने से स्थानीय ग्रामीणों को अपने गांव में आने-जाने के लिए करीब 5 किलोमीटर का लंबा अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। पुलिया के अभाव के कारण उत्पन्न हुई इन भारी परेशानियों से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है।1
- राजस्थान की राजनीति में उस समय एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब मंत्री गौतम दक का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वायरल ऑडियो में मंत्री पुलिस अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं, जिसमें एक SHO को लेकर भी उन्होंने तीखी नाराजगी जताई और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। ऑडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी, यह कहते हुए कि जब मंत्री ही पुलिसकर्मियों से इस तरह बात करेंगे तो कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा। सोशल मीडिया पर इस वायरल ऑडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहाँ कई यूजर्स मंत्री के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, वहीं कुछ समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। घटना के बाद पुलिस विभाग के अंदर भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस ऑडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही इसकी सत्यता की जांच पूरी हुई है। सूत्रों के अनुसार, यह ऑडियो किसी प्रशासनिक मामले को लेकर हुई बातचीत का बताया जा रहा है, जिसमें मंत्री का गुस्सा साफ सुनाई देता है, जिससे विवाद और भी गहरा गया है। अब सभी की निगाहें सरकार और मंत्री की ओर से आने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी हुई हैं।1
- पानीपत टोल के पास एक गरीब युवक ने ईमानदारी की अद्भुत मिसाल पेश की है। उसे अमेरिकी डॉलर, दुबई की करेंसी, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन से भरा एक बैग मिला था। युवक चाहता तो वह सब कुछ अपने पास रख सकता था, लेकिन उसने अपनी गरीबी से बड़ा अपना ज़मीर ज़िंदा रखा और बिना किसी लालच के बैग उसके असली मालिक को लौटाने का फैसला किया। इस नेक काम के लिए युवक ने IBN24 के पत्रकार आकर्षण उप्पल से संपर्क किया, जिनकी मदद से वह बैग उसके असली मालिक तक सुरक्षित पहुँच गया। यह बताया गया है कि मालिक ने युवक को कोई इनाम नहीं दिया, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसान अपनी ईमानदारी खत्म कर दे, क्योंकि पैसों का इनाम हर कोई नहीं देता, मगर समाज सम्मान ज़रूर देता है। आज इस गरीब लेकिन ईमानदार युवक को सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे देश में पहचान मिल गई है। यह आशा व्यक्त की गई है कि उसकी यही ईमानदारी उसे भविष्य में ऐसी ऊंचाइयों तक ले जाएगी, जहाँ बड़े-बड़े करोड़पति व्यवसायी उसे नौकरी देने के लिए लाइन में खड़े होंगे। यह घटना दर्शाती है कि भारत आज भी ऐसा देश है जहाँ हुनर और ईमानदारी की कीमत समझने वाले लोग मौजूद हैं, क्योंकि गरीब होना कमजोरी नहीं, बल्कि बेईमान होना ही सबसे बड़ी गरीबी है।1
- राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार सुबह राजसमंद जिले के नाथद्वारा पहुँचकर श्रीनाथजी के दर्शन किए। अपने राजसमंद दौरे के अंतिम दिन, उन्होंने प्रभु श्रीजी से देश और प्रदेश में खुशहाली तथा उत्तरोत्तर तरक्की की कामना की। करीब ग्यारह बजे नाथद्वारा पहुँचे उपमुख्यमंत्री बैरवा ने श्रीनाथजी की राजभोग झांकी के दर्शन किए। मंदिर की परंपरा के अनुसार, अधिकारी सुधाकर शास्त्री ने उन्हें रजाई उपरना ओढ़ाकर और श्रीजी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, सीईओ जितेंद्र कुमार पंड्या, कैलाश पालीवाल सहित कई सेवादार उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री बैरवा ने बताया कि जिले का प्रभारी होने के नाते वे यहां अधिकारियों की बैठक लेने और बजट की योजनाओं की समीक्षा के लिए दिशा-निर्देश देने आए थे। श्रीनाथजी के दर्शनों से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोती महल में उनका स्वागत किया था। दर्शनों के बाद, उपमुख्यमंत्री बैरवा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे के लिए प्रस्थान कर गए।4