हनुमान जन्मोत्सव आज, धूमधाम से निकलेगी शोभायात्रा आयोजित होंगे विविध मंदिर पर विविध कार्यक्रम चिकारड़ा- हनुमान जन्मोत्सव को लेकर चिकारड़ा सहित क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित होंगे। चिकारड़ा में आयोजित होने वाले हनुमान जन्मोत्सव को लेकर घाट वाले हनुमान मंदिर के साथ अकोलागढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर पर सैकड़ो हनुमान भक्तों की मौजूदगी में विविध आयोजन होंगे। कार्यक्रम आयोजन के साथ शोभायात्रा भी निकल जाएगी जो घाट वाले हनुमान मंदिर से शुरू होकर बालाजी मंदिर पहुंचेगी जहां से संयुक्त रूप से प्रातः 8 बजे कस्बे के भर्मण पर हनुमानजी निकलेंगे। शोभायात्रा नीम चौक सदर बाजार मुख्य बस स्टैंड मंगलवाड़ निंबाहेड़ा राजमार्ग से सांवलिया जी चौराहा पहुंचेगी जहां चमत्कारी बालाजी मंदिर पर सामूहिक रूप से पूजा होगी। प्रसाद वितरण होगा। जहा से पुनः सामूहिक रूप से शोभायात्रा पुलिस चौकी स्थित सरकारी हनुमान जी के यहां पूजा अर्चना के साथ प्रसाद वितरण होगा । वही से प्रजापत मोहल्ला होती हुई बालाजी मंदिर पहुंचेगी । बालाजी मंदिर पर विशेष आरती पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा प्रसाद का वितरण होगा । कार्यक्रम का आयोजन रामचरितमानस मंडल एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में होगा । चमत्कारी बालाजी मंदिर मंडल ,पुलिस चौकी स्थित सरकारी हनुमान जी मंदिर मंडल भी कार्यक्रम में भाग लेगा।

- चिकारड़ा- साँवलिया जी चौराहा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। मंदिर में पहला हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक जारी रहा, आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर हनुमान जी मंदिर पर संध्या के समय विशेष आरती पूजा के साथ बालाजी महाराज को 16 किलो आटे का विशाल रोट अर्पित किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मिठाइयों का भोग लगाकर महाआरती की। विशेष आकर्षण महिलाओं का घूमर नृत्य रहा ढोल की थाप पर महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य घूमर करते हुए अपने श्रद्धा अपनी आस्था अपना विश्वास बालाजी महाराज के सामने प्रकट किया । मंशापूर्ण महादेव की सेवा और भंडार दर्शन मंदिर प्रांगण में विराजित मंशापूर्ण महादेव को भी वैशाख के महीने में शीतलता प्रदान करने हेतु 'गलती' (पानी का घड़ा) बांधी गई। जिससे भोलेनाथ को शितिलता मिलती रहे। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाजी का भंडार खोला गया, जिसमें ₹10,745 की दान राशि प्राप्त हुई। देर रात तक चलता रहा भजनों का दौर यह आयोजन इस पर्व खास क्यों रहा यह आयोजन इस दिन खास इसलिए रहा कि उक्त मंदिर स्थापना के बाद पहला मौका होगा कि हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया । आरती और भोग के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। देर रात तक महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्रित होकर मंगल गीत और भजन गाती रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रस में सराबोर रहा। सेवादारों का रहा विशेष सहयोग मुख्य पुजारी हीरालाल वैष्णव के सानिध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अम्बा लाल लोहार, दिनेश गायरी, देवी लाल लोहार, रमेश गायरी, नाना लाल सुथार, सागर , भगवती लाल लोहार, रामेश्वर खंडेलवाल सहित कई ग्रामीणों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं दीं। मान्यता यह है कि साँवलिया जी मुख्य मार्ग पर स्थित इस दरबार के बारे में कहा जाता है कि यहाँ आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता। सच्चे मन से की गई हर मुराद यहाँ अवश्य पूरी होती है।3
- छोटी सादड़ी क़ारूंडा ग्राम में चाह खेड़ी के रहने वाले लाभचंद गमेति पिछले कई महीनो स गेहूं नहीं मिल रहे हैं यह गेहूं के असली हकदार हैं फिर भी प्रशासन लापरवाही के कारण अभी तक यह चक्कर ही काट रहे हैं कि मुझे कब गेहूं मिलेगा1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- उदयपुर जिले के कानोड थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उदपुरा गांव स्थित श्रीभेरूजी बापजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात का मात्र 72 घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र, नकद राशि और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। दरसल 27 मार्च को उदपुरा गांव के ग्रामीणों ने कानोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने रात्रि के समय मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र और उसमें रखी नकद राशि चोरी कर ली है।1
- धरियावद थाना की बड़ी कार्यवाही, चेन स्नैचिंग प्रयास के बाद पुलिस का विशेष अभियान,मोटरसाइकिल पकड़ अभियान जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-गत दिनों धरियावद थाना क्षेत्र के गांधी नगर इलाके में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक महिला की चेन छीनने के प्रयास की घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बी.आदित्य के संज्ञान में मामला आते ही तत्काल विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश की पालना में धरियावद थाना में प्रशिक्षु आरपीएस अधिकारी शक्ति दायमा (अजमेर-ब्यावर) एवं थाना प्रभारी हजारी लाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने पूरे थाना सर्कल क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान नगर के गांधी नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटर साइकिलों की गहन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा सुबह से शाम तक चलाए गए इस अभियान में कई संदिग्ध दोपहिया वाहनों को रोका गया तथा उनके दस्तावेजों की जांच की गई। जिन वाहनों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए अथवा वाहन बिना नंबर प्लेट के पाए गए, उन्हें जब्त कर थाना परिसर लाया गया। पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि वे बिना नंबर प्लेट अथवा बिना दस्तावेज के वाहन का उपयोग न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।3
- 🌹🙏🏻SRI Laksmipati Bhagvan ♥️ Thakur Ji Maharaj Aapki 🙏🏽 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 🌹 JAY Ho ♥️ 🙏🏽 🌹1
- Post by Nannu meghwal1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071