logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

• स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट!!! • आगरा छावनी समेत प्रमुख स्टेशनों पर RPF- GRP की सघन चेकिंग की जा रही है... • यात्रियों और सामान की लगातार की जा रही जांच रही है... • CCTV और बैग स्कैनर से स्टेशन परिसर की निगरानी की जा रही है.. • प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वार पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.. • ट्रेनों में चेकिंग के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी... • संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रखी जाएगी...

7 hrs ago
user_Gyadeen Verma
Gyadeen Verma
Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

• स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट!!! • आगरा छावनी समेत प्रमुख स्टेशनों पर RPF- GRP की सघन चेकिंग की जा रही है... • यात्रियों और सामान की लगातार की जा रही जांच रही है... • CCTV और बैग स्कैनर से स्टेशन परिसर की निगरानी की जा रही है.. • प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वार पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.. • ट्रेनों में चेकिंग के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी... • संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रखी जाएगी...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहाबाद में मेला लग गया है ग्रामीण क्षेत्र से उम्र जनता का सैलाब
    4
    फतेहाबाद में मेला लग गया है ग्रामीण क्षेत्र से उम्र जनता का सैलाब
    user_Surendar Sharma
    Surendar Sharma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पूजा करने पहुंची युवती, चबूतरे पर क्षतिग्रस्त मिली माता रानी की मूर्ति फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सावराय में गुरुवार को निजी मंदिर के चबूतरे पर माता रानी की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। गांव निवासी शिवानी पुत्री हाकिम सिंह पूजा करने मंदिर पहुंचीं तो उन्होंने चबूतरे पर मूर्ति को क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मूर्ति मंदिर के अंदर स्थापित नहीं थी, बल्कि चबूतरे पर रखी हुई थी। ग्रामीणों ने बंदरों द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। किसी प्रकार का विवाद या तनाव न हो, इसके लिए पुलिस मौके पर मौजूद रही। ग्रामीणों ने दूसरी मूर्ति स्थापित कराने की तैयारी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मूर्ति मंदिर के अंदर स्थापित नहीं थी, बल्कि चबूतरे पर रखी हुई थी। प्रथम दृष्टया बंदरों द्वारा मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
    1
    पूजा करने पहुंची युवती, चबूतरे पर क्षतिग्रस्त मिली माता रानी की मूर्ति
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम गढ़ी सावराय में गुरुवार को निजी मंदिर के चबूतरे पर माता रानी की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। गांव निवासी शिवानी पुत्री हाकिम सिंह पूजा करने मंदिर पहुंचीं तो उन्होंने चबूतरे पर मूर्ति को क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मूर्ति मंदिर के अंदर स्थापित नहीं थी, बल्कि चबूतरे पर रखी हुई थी। ग्रामीणों ने बंदरों द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत की। किसी प्रकार का विवाद या तनाव न हो, इसके लिए पुलिस मौके पर मौजूद रही। ग्रामीणों ने दूसरी मूर्ति स्थापित कराने की तैयारी शुरू कर दी।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मूर्ति मंदिर के अंदर स्थापित नहीं थी, बल्कि चबूतरे पर रखी हुई थी। प्रथम दृष्टया बंदरों द्वारा मूर्ति को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • • स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट!!! • आगरा छावनी समेत प्रमुख स्टेशनों पर RPF- GRP की सघन चेकिंग की जा रही है... • यात्रियों और सामान की लगातार की जा रही जांच रही है... • CCTV और बैग स्कैनर से स्टेशन परिसर की निगरानी की जा रही है.. • प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वार पर सुरक्षा बढ़ाई गई है.. • ट्रेनों में चेकिंग के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी... • संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रखी जाएगी...
    1
    • स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट!!!

• आगरा छावनी समेत प्रमुख स्टेशनों पर RPF- GRP की सघन चेकिंग की जा रही है...

• यात्रियों और सामान की लगातार की जा रही जांच रही है...

• CCTV और बैग स्कैनर से स्टेशन परिसर की निगरानी की जा रही है..

• प्लेटफॉर्म और प्रवेश-निकास द्वार पर सुरक्षा बढ़ाई गई है..

• ट्रेनों में चेकिंग के साथ ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी...

• संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर रखी जाएगी...
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फतेहाबाद में "डायरिया रोको अभियान" के तहत जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को स्वच्छता और बचाव के दिए टिप्स फतेहाबाद। गर्मी और बरसात के मौसम में फैलने वाले डायरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को "डायरिया रोको अभियान" की शुरुआत कर दी। अभियान के तहत जागरूकता प्रचार वाहन को फतेहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताएगा। साथ ही पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे। डॉ. अभिषेक चौहान ने वाहन को रवाना करने से पहले कहा कि डायरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, बशर्ते लोग समय पर सावधानी बरतें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे उबला हुआ और साफ पानी ही पिएं, खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं और बासी भोजन का सेवन न करें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई जिसमे स्वच्छ जल का सेवन ,ओआरएस और जिंक का प्रयोग , शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। यदि 3 बार से ज्यादा दस्त हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। डॉ. चौहान ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। प्रत्येक गांव में ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीपीएम यासीन खान,सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से तहसील क्षेत्र में डायरिया के मामलों में कमी लाई जाए और लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
    1
    फतेहाबाद में "डायरिया रोको अभियान" के तहत जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को स्वच्छता और बचाव के दिए टिप्स
फतेहाबाद। गर्मी और बरसात के मौसम में फैलने वाले डायरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को "डायरिया रोको अभियान" की शुरुआत कर दी। अभियान के तहत जागरूकता प्रचार वाहन को फतेहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  
प्रचार वाहन तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताएगा। साथ ही पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे।  
डॉ. अभिषेक चौहान ने वाहन को रवाना करने से पहले कहा कि डायरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, बशर्ते लोग समय पर सावधानी बरतें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे उबला हुआ और साफ पानी ही पिएं, खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं और बासी भोजन का सेवन न करें।    
अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई जिसमे 
स्वच्छ जल का सेवन ,ओआरएस और जिंक का प्रयोग , शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।  यदि 3 बार से ज्यादा दस्त हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।  
डॉ. चौहान ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। प्रत्येक गांव में ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया जाएगा।  
इस अवसर पर बीसीपीएम यासीन खान,सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से तहसील क्षेत्र में डायरिया के मामलों में कमी लाई जाए और लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • फतेहाबाद. थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरे के पूरा माता गुल्ल वाली के मंदिर पर जाने वाले रास्ते में कुछ लोगों ने समरसेबल का पानी छोड़ दिया है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है जब उन लोगों से मना किया गया तो उन्होंने कहा जो करना है कर लीजिए पानी ऐसे ही चलेगा
    1
    फतेहाबाद. थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरे के पूरा माता गुल्ल वाली के मंदिर पर जाने वाले रास्ते में कुछ लोगों ने समरसेबल का पानी छोड़ दिया है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है जब उन लोगों से मना किया गया तो उन्होंने कहा जो करना है कर लीजिए पानी ऐसे ही चलेगा
    user_Balram singh
    Balram singh
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • तिरंगे की शान में सड़कों पर उतरे भाजपाई, जयघोष से गूंजा फतेहाबाद फतेहाबाद। मंडल फतेहाबाद देहात भाजपा की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ फिरोजाबाद चौराहे से हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा गांव पुटपुरा पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। यात्रा में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक, भाजपा युवा नेता मनीष चक, बबीता चौहान, मानवेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार चक, राजेश कुशवाहा तथा भाजपा फतेहाबाद देहात मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
    1
    तिरंगे की शान में सड़कों पर उतरे भाजपाई, जयघोष से गूंजा फतेहाबाद
फतेहाबाद। मंडल फतेहाबाद देहात भाजपा की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ फिरोजाबाद चौराहे से हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा गांव पुटपुरा पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए।
यात्रा में पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन आशा देवी चक, भाजपा युवा नेता मनीष चक, बबीता चौहान, मानवेंद्र सिंह राठौड़, राजकुमार चक, राजेश कुशवाहा तथा भाजपा फतेहाबाद देहात मंडल अध्यक्ष योगेश चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।
    user_Virendra Verma
    Virendra Verma
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ताज नगरी आगरा में कैंट स्टेशन पर गाड़ी में छूटा 10 लाख रुपए के कैमरे वाला बैग grp ने सीसीटीवी कैमरे से बराबर हुआ
    1
    ताज नगरी आगरा में कैंट स्टेशन पर गाड़ी में छूटा 10 लाख रुपए के कैमरे वाला बैग grp ने सीसीटीवी कैमरे से बराबर हुआ
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फिरोजाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, दुकानदार का सिर फूटा! जेसीबी कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    फिरोजाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, दुकानदार का सिर फूटा! जेसीबी कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.