गोपालतलाई में सड़क विहीन मोक्षधाम, अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को हो रही परेशानी मुलताई। ग्राम गोपालतलाई में मोक्षधाम तक जाने के लिए सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे शव यात्रा को मोक्षधाम तक ले जाने में कठिनाई होती है। ग्राम के जनपद सदस्य अजय बारसकर ने शासन-प्रशासन से मोक्षधाम तक शीघ्र पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार आवेदन एवं निवेदन किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ग्रामीण अपनी इस मूलभूत मांग को लेकर आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
गोपालतलाई में सड़क विहीन मोक्षधाम, अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को हो रही परेशानी मुलताई। ग्राम गोपालतलाई में मोक्षधाम तक जाने के लिए सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे शव यात्रा को मोक्षधाम तक ले जाने में कठिनाई होती है। ग्राम के जनपद सदस्य अजय बारसकर ने शासन-प्रशासन से मोक्षधाम तक शीघ्र पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार आवेदन एवं निवेदन किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ग्रामीण अपनी इस मूलभूत मांग को लेकर आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- गोपालतलाई में सड़क विहीन मोक्षधाम, अंतिम संस्कार में ग्रामीणों को हो रही परेशानी मुलताई। ग्राम गोपालतलाई में मोक्षधाम तक जाने के लिए सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के दौरान भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जिससे शव यात्रा को मोक्षधाम तक ले जाने में कठिनाई होती है। ग्राम के जनपद सदस्य अजय बारसकर ने शासन-प्रशासन से मोक्षधाम तक शीघ्र पक्की सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार आवेदन एवं निवेदन किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ग्रामीण अपनी इस मूलभूत मांग को लेकर आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराकर वर्षों पुरानी समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील कार्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुलताई, सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा हुई संपन् धर्म नगरी मुलताई में सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की द्वितीय वर्ष की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। दोपहर में श्री सत्यनारायण मंदिर ताप्ती तट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। पालकी यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ताप्ती परिक्रमा मार्ग, जैन कोल्ड्रिंक, गांधी चौक, यादव प्रेस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया गया। डमरू, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।रात्रि में भस्म आरती, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पहले सोमवार के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति और आचार्य पंडित राहुल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सोमवार को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मुलताई, सावन के पहले सोमवार बाबा महाकाल की भव्य पालकी यात्रा हुई संपन् धर्म नगरी मुलताई में सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा महाकाल की द्वितीय वर्ष की भव्य पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुई। दोपहर में श्री सत्यनारायण मंदिर ताप्ती तट पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। शाम 4 बजे बाबा महाकाल की सुसज्जित पालकी नगर भ्रमण के लिए निकली। पालकी यात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर ताप्ती परिक्रमा मार्ग, जैन कोल्ड्रिंक, गांधी चौक, यादव प्रेस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “जय श्री महाकाल” के जयघोष लगाए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत किया गया। डमरू, शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को शिवमय बना दिया।रात्रि में भस्म आरती, महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के साथ पहले सोमवार के कार्यक्रम का समापन हुआ। आयोजन समिति और आचार्य पंडित राहुल शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी सोमवार को भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।1
- बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए दैनिक भास्कर बोरदेही से राधेश्याम यदुवंशी की रिपोर्ट बोरदेही थाना से चार पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, तीन आमला तो एक सारणी भेजे गए बोरदेही। पुलिस विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत थाना बोरदेही में पदस्थ चार पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। आदेश के अनुसार सहायक उप निरीक्षक (सउनि) कमल सिंह मेहर, आरक्षक सचिन दीवान एवं आरक्षक रोहन उईके का स्थानांतरण थाना आमला , वहीं आरक्षक मनोज पाल को थाना सारणी पदस्थ किया गया है। स्थानांतरण आदेश के बाद संबंधित पुलिसकर्मी अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे। थाना बोरदेही में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसेवा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके स्थानांतरण पर थाना स्टाफ एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।2
- सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन *अपने टीवी स्क्रीन पर TNP NEWS चैनल के मेरा जिला मेरी खबर बुलेटिन मे रात 9:30 बजे में देखे आमला की खबर* *सैकड़ों ग्रामीणों ने आमला जनपद में कलेक्टर के नाम जनपद सीईओ को सौंपा आवेदन* *धन्नुढ़ाना से सोमलापुर तक करीब दो किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग* *धन्नूढाना के ग्रामीणो ने शासन प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है* *क्षेत्रीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियो ओर शासन प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके* 👉 *आप देख सकते हो TNP न्यूज़ चैनल को अपने टीवी स्क्रीन पर* *आपके टीवी स्क्रीन पर TNP News चैनल उपलब्ध है* *टाटा स्काई - 541* *एयरटेल - 367* *जिओ टीवी -3008* *फ्री डिश - 98* *डिश टीवी - 4038* *साथ ही समस्त ओटीटी पर भी उपलब्ध है जैसे* *टाटा प्ले -541* *एयरटेल एक्सट्रीम -367* 👉 *अब आमला में लोकल डिस्क के चैनल नंबर 68 golu red tv पर उपलब्ध है* 👉 *जुड़ने के लिए सम्पर्क करें* *फेसबुक पेज #TNP News Amla को सर्च करे* *रोजाना समाचारों के अपडेट पाने के लिए* *खबर को लाईक👍,कमेंट, शेयर व facebook, X, Instaपर TNP न्यूज को 🛎️सबस्क्राइब अवश्य करे* *चैनल पर खबर, विज्ञापन आदि व अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करे* *आमला ब्यूरो विक्की पारधी* *कार्यालय का पता* *माँ शेरावाली न्यूज एजेंसी बस स्टैंड गंज आमला जिला बैतूल (म.प्र.)*1
- बोरीखुर्द गांव में कांग्रेस के कार्यकर्ता ओ ने दतिया में काग्रेस की जीत की खुशी में मिठाई खिलाकर सभी को बधाई दी, फटाखे फोड़कर मनाया जश्न1
- अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में 4 माह से आम रास्ता बंद, 30-40 परिवारों का जीना मुहाल, परेशान होकर पहुंचे थाना अमरवाड़ा अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल में चार माह से आम रास्ता बंद होने से तीस-चालीस परिवारों का जीना मुहाल हो गया है जिससे परेशान होकर ग्रामीण थाना अमरवाड़ा पहुंचे हैं और बच्चों की पढ़ाई तथा मरीजों का इलाज अटकने के बाद सरपंच और प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की गुहार लगाई है अमरवाड़ा के ग्राम कहुआ के गिधियाकोल मोहल्ले में पिछले चार महीनों से आम रास्ते के बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पूर्वजों के समय से इस्तेमाल में आ रहे इस रास्ते को बंद कर दिए जाने से लगभग बीस से बाईस मकानों के निवासी और उनके परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं जिनकी जनसंख्या एक सौ दस के करीब है ग्रामीणों द्वारा सरपंच महोदय और प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे गए आवेदन के अनुसार गिधियाकोल मोहल्ले का यह मार्ग मुख्य सड़क स्कूल सोसाइटी और दुकानों तक पहुंचने का एकमात्र जरिया है जिसकी दूरी मुख्य मार्ग और खेतों तक लगभग एक किलोमीटर है ग्रामीणों का आरोप है कि वॉशिंग एवं चैना और अमर सिंह चौहान द्वारा पिछले चार महीनों से इस रास्ते को बंद कर दिया गया है ग्राम वासियों द्वारा बताया गया कि कृषि कार्य और दैनिक आवागमन प्रभावित हुआ है इससे पहले कभी किसी ने इस रास्ते से आने-जाने पर रोक नहीं लगाई थी लेकिन अब रास्ता बंद होने के कारण खेतों से पैरा भूसा एवं कृषि सामग्री ले जाने में भारी समस्या आ रही है इसके साथ ही स्कूली बच्चों और दुकान तथा बाजार जाने वाले लोगों को भी लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है पटवारी द्वारा बताया गया कि हनुमान मंदिर से कुआं तक सरकारी जमीन है और सरकारी जमीन पर वॉशिंग चौहान के द्वारा कुआं और बंधन बनाई गई है जिससे आना-जाना प्रभावित हो रहा है स्थानीय निवासियों ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि यदि मोहल्ले में कोई प्रसव का मामला हो या कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाए तो एम्बुलेंस या चार पहिया वाहन का अंदर आना असंभव हो गया है मरीज को अस्पताल ले जाने में जान का जोखिम बना रहता है ग्रामवासी चाहते हैं कि इस समस्या का जल्द से जल्द निराकरण हो2
- पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर 2.25 लाख की साइबर ठगी, आरोपी शाजापुर से गिरफ्तार होटल रेटिंग के बदले कमाई का दिया लालच, पहले छोटी रकम लौटाकर जीता भरोसा; फिर कराए लाखों रुपये जमा 20 हजार के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था बैंक खाता, कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंच बनाई बैतूल। सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब और होटल रेटिंग के जरिए कमाई का लालच देकर एक महिला से 2 लाख 25 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी फरीद खां को शाजापुर जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 20 हजार रुपये के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाशना पड़ा महंगा पुलिस के मुताबिक कारगिल चौक, सदर बैतूल निवासी महिला ने 17 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 12 जनवरी को वह इंस्टाग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब तलाश रही थी। इसी दौरान एक लिंक पर क्लिक करने के बाद उसका संपर्क एक व्हाट्सएप नंबर से हुआ। सामने वाले व्यक्ति ने होटल को ऑनलाइन रेटिंग देने के बदले कमाई का लालच दिया। शुरुआत में महिला को छोटे-छोटे टास्क दिए गए। उससे 150, 150, 350, 250 और 1300 रुपये निवेश करवाए गए और बदले में करीब 3 हजार रुपये वापस देकर उसका विश्वास जीत लिया गया। पहले भरोसा जीता, फिर जमा कराए 2.25 लाख महिला का विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उससे पहले 5 हजार और फिर 70 हजार रुपये निवेश करवाए। जब इसके बाद कोई राशि वापस नहीं मिली तो महिला ने पैसे के संबंध में जानकारी मांगी। इस पर उसे बताया गया कि सिस्टम हैक हो गया है और दोबारा जॉब शुरू करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये और निवेश करने होंगे। पहले जमा किए गए 75 हजार रुपये वापस मिलने की उम्मीद में महिला ने आरोपियों के बताए अनुसार दोबारा 1 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बावजूद रकम वापस नहीं मिली। इस तरह महिला से कुल 2 लाख 25 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। तकनीकी जांच से शाजापुर पहुंची पुलिस शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 124/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस टीम ने फरीद खां पिता फजरुद्दीन खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चायनी, थाना कालापीपल, जिला शाजापुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में फरीद ने बताया कि उसने अपना इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का खाता 20 हजार रुपये के लालच में सकील नामक व्यक्ति को साइबर ठगी में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 3 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 319(2) एवं 3(5) भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी के कब्जे से एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन और 1,010 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। साइबर ठगी से बचें, लालच में न आएं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर मिलने वाले पार्ट-टाइम जॉब, होटल रेटिंग, ऑनलाइन टास्क और कम समय में अधिक कमाई के प्रलोभन से सावधान रहें। अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी और यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें और बिना सत्यापन किसी अनजान खाते में रुपये जमा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल 112 पर शिकायत की जा सकती है। समय रहते शिकायत करने से ठगी की राशि को सुरक्षित कराने की संभावना बढ़ जाती है। इनकी रही सराहनीय भूमिका— कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, सउनि सुरेश चौधरी, प्रधान आरक्षक दीपक कटियार, प्रधान आरक्षक ब्रजेश रघुवंशी, आरक्षक उज्जवल दुबे, विशाल राजपूत, भूपेन्द्र राजपूत एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही।2