टेम्पो की टक्कर से पशुपालक की मौत, एक छात्र और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल दौलपुरा बोर्ड के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक पशुपालक की मौत हो गई, जबकि एक छात्र और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भेड़ चरा रहे युवक को टक्कर मारते हुए पलट गया। रामपुरा खेड़ा निवासी बाबूराम देवासी (24) पुत्र शंकर देवासी सड़क किनारे भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान टेम्पो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही पिपलिया निवासी यशपाल देवासी अपने चचेरे भाई गोविंद के साथ था। यशपाल की दौलपुरा स्कूल में कक्षा 11 की भूगोल की परीक्षा थी और गोविंद उसे छोड़ने जा रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे इलाज के लिए रेफर किया गया। हादसे में टेम्पो चालक पदमाराम निवासी राजगढ़ भी घायल हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
टेम्पो की टक्कर से पशुपालक की मौत, एक छात्र और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल दौलपुरा बोर्ड के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक पशुपालक की मौत हो गई, जबकि एक छात्र और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे भेड़ चरा रहे युवक को टक्कर मारते हुए पलट गया। रामपुरा खेड़ा निवासी बाबूराम देवासी (24) पुत्र शंकर देवासी सड़क किनारे भेड़ चरा रहा था। इसी दौरान टेम्पो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही पिपलिया निवासी यशपाल देवासी अपने चचेरे भाई गोविंद के साथ था। यशपाल की दौलपुरा स्कूल में कक्षा 11 की भूगोल की परीक्षा थी और गोविंद उसे छोड़ने जा रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल गोविंद कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे इलाज के लिए रेफर किया गया। हादसे में टेम्पो चालक पदमाराम निवासी राजगढ़ भी घायल हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में रेवदर नगर की समिति की बैठक राम कुटिया में आयोजित की गई। बैठक में आगामी राम जन्मोत्सव को धूमधाम और भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रांत समरसता कार्यकारिणी सदस्य सागरमल सोनी ने अपने संबोधन में राम जन्मोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए हिंदू समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलकर पूरी शक्ति के साथ संगठन के कार्यों में जुटें और समाज को एक जाजम पर लाकर संगठित करने का प्रयास करें। जिला सह मंत्री नरेंद्र बंजारा ने बैठक में संगठन विस्तार पर जोर देते हुए नगर कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। इसके तहत दिनेश सोनी को नगर अध्यक्ष, रुपाराम चौधरी को उपाध्यक्ष, मगन कोली को नगर मंत्री, रविंद्र सिंह तंवर को विधि प्रमुख तथा कल्पेश कोली को नगर संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं पूर्वी वैष्णव को दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका नियुक्त किया गया। बैठक में जिला धर्माचार्य प्रमुख रणछोड़ पुरोहित, खंड अध्यक्ष मोहन जी, दुर्गा वाहिनी जिला सहसंयोजिका तुलसी ठाकोर, प्रखंड संयोजिका कुसुम संत, प्रखंड शक्ति साधना प्रमुख शिवानी घांची, प्रखंड सत्संग प्रमुख ललित जोशी, प्रखंड सहसंयोजक महेंद्र भाट, भुमित बंजारा एवं चेतन शर्मा सहित नगर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, आबूरोड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत स्थानीय साईं बाबा मंदिर प्रांगण में मंडल स्तरीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा वर्ग गीत के साथ हुआ। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश कोठारी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने की। अपने उद्बोधन में कोठारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता मनीष परसाई रहे तथा अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष विष्णु मारू ने की। परसाई ने संगठन विस्तार की कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन देते हुए मंडल, बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर तक सुदृढ़ करें और छोटी-छोटी बस्तियों में टोली बनाकर पार्टी विस्तार को गति दें। तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता सुरेश सिंदल एवं अध्यक्षता सुरेश सैनी ने की। सिंदल ने अपने संबोधन में जनसंघ से लेकर वर्तमान तक पार्टी के इतिहास, संघर्ष एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में गौरव एवं समर्पण की भावना का संचार किया। उन्होंने कहा कि आज पार्टी का विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित होना प्रत्येक कार्यकर्ता के अथक प्रयासों का परिणाम है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया। रात्रि विश्राम से पूर्व सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।4
- सिरोही के शिवगंज से बड़ी खबर टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग पोसालिया गांव k सरकारी स्कूल के एकदम पीछे स्थित हैं टेंट गोदाम आग ने विकराल रूप किया धारण, ग्रामीण कर रहे आग बुझाने के प्रयास दमकल को सूचना के बाद भी अभी तक नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड सूचना पर पालड़ी थाना पुलिस पहुंची मौके पर ग्रामीणों की सहायता से पुलिस कर रही हैं आग बुझाने के प्रयास आग लगने के बाद अपरा तफरी का माहौल2
- Post by Karan uter1
- कोटडा तहसील के समीप उपलाथला वीरा पुलिया पर बेलो से भरी पिकअप गाड़ी पलटी चालक व खलासी घायल1
- धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं- मेवाड़ा - सुमेरपुर। उपखंड क्षेत्र के खींमाड़ा गांव से श्री सोनाणा खेतलाजी के लिए मंगलवार को पैदल संघ गाजे-बाजे के साथ रवाना हुआ। गांव के मेघवालों वास से निकला यह संघ खेतलाजी के परम उपासक चेलाराम प्रजापत और भेराराम के सानिध्य में शुरू हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संघ बुधवार को सोनाणा पहुंचेगा। इससे पहले सोमवार को “एक शाम खेतलाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायक कलाकार कन्हैयालाल संत ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या का शुभारंभ गणपति एवं गुरु वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद भजनों के माध्यम से खेतलाजी की महिमा का गुणगान किया गया। भजन संध्या में पहुंचे मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। पैदल संघ जैसी यात्राएं श्रद्धा, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि खेतलाजी के प्रति आस्था लोगों को जोड़ने का कार्य करती है और इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिशंकर मेवाड़ा, पूर्व प्रधान सुमेरसिंह खिमाड़ा और महेंद्रसिंह सहित अन्य अतिथियों का श्री सोनाणा खेतलाजी भैरव मंडल की ओर से बहुमान किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि यह चतुर्थ संघ यात्रा है, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न संत-महात्माओं की उपस्थिति रही और भक्तों ने भक्ति रस का आनंद लिया। इस दौरान लक्ष्मण मेघवाल, पेमाराम मीणा सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।1
- जालोद मंगलवार को कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे गणपत सिंह हत्या के खुलासा की मांग को लेकर चल रहे धरने का समापन हुआ, पुलिस द्वारा एक महिला से तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है मैं धरना स्थल पर भाजपा नेता नारायण सिंह देवल ने मृतक गणपत सिंह की माता को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया इस दौरान बड़ी संख्या में शहर वासी व ग्रामीण मौजूद रहे1
- रेवदर में जलदाय विभाग की प्रयोगशाला को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। दिशा समिति सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दक्षा देवड़ा ने बुधवार को जलदाय विभाग परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर प्रयोगशाला नहीं मिली, बल्कि जिस स्थान को लैब बताया गया वहां स्टोर रूम में सामान रखा हुआ पाया गया। देवड़ा ने बताया कि रेवदर में जलदाय विभाग की प्रयोगशाला के भुगतान की जानकारी भी सामने आई है। लेकिन मौके पर पहुंचने पर प्रयोगशाला नजर नहीं आई। वहां स्टोर रूम में सामान पड़ा मिला। निरीक्षण के दौरान प्रशासक अजबाराम चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार सहित रेवदर, मंडार और अनादरा के कनिष्ठ अभियंता मौके पर मौजूद थे। देवड़ा के अनुसार जब अधिकारियों से प्रयोगशाला के बारे में पूछा गया तो कनिष्ठ अभियंताओं ने जिम्मेदारी से हाथ झाड़ते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। वहीं सहायक अभियंता भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिले। देवड़ा ने कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कई कार्य कराए गए हैं और प्रयोगशाला निर्माण का भुगतान भी ठेकेदार को कर दिया गया, जबकि धरातल पर कई कार्य अधूरे दिखाई दिए। ऐसे में खर्च किए गए बजट और कार्यों की निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस संबंध में उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर प्रयोगशाला निर्माण, खर्च हुए बजट और जल जीवन मिशन योजना के तहत अधूरे कार्यों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 40–50 साल से रह रहे परिवारों को नहीं मिले पट्टे, समाधान की मांग देवड़ा ने ग्राम पंचायत रेवदर की पुरानी आबादी में रह रहे परिवारों को आवासीय पट्टे देने की मांग को लेकर भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत रेवदर की पुरानी आबादी में माली, मेघवाल, कोली और भील समाज के कई परिवार करीब 40–50 वर्षों से निवास कर रहे हैं। खसरा संख्या 418 और 535 की भूमि पर रह रहे इन परिवारों को अब तक आवासीय पट्टे जारी नहीं किए गए हैं। देवड़ा ने प्रशासन से मांग की कि इन खसरों की वर्षों पुरानी आबादी का सर्वे करवाकर उसे आबादी भूमि घोषित किया जाए और वहां रह रहे पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे जारी किए जाएं, ताकि गरीब परिवारों को अपने घरों पर वैध अधिकार मिल सके और वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।1