logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगरपालिका परिषद वारासिवनी ने 800 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया वारासिवनी। नगर पालिका परिषद वारासिवनी के तत्वावधान में गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 800 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इन विद्यार्थियों को नगरपालिका परिषद वारासिवनी की ओर से लेपटाप बेग और स्मार्ट वाच भेंट की गई। वहीं उनके शिक्षकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल पूर्व विधायक, अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद वारासिवनी, विशेष अतिथिगण किशोर अमूले जिला उपाध्यक्ष भाजपा, चिरौंजी पारधी व प्रदीप शरणागत भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, स्मिता जायसवाल भूतपूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, किरण शर्मा, सुनील पिपरेवार पूर्व पार्षद, दीपलता देशमुख पूर्व पार्षद, राजू गोयल, पार्षदगण मोनू लिमजे, मदन धार्मिक, प्रवीण डोंगरे, धरमू जोशी, पवन धुर्वे, श्रीमती रितु खरे, श्रीमती ललिता ठाकरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, उपयंत्रीगण सुमित मोटवानी व अंशिका चौहान, शिक्षक बालू जैवार सहित नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों, उनके पालकों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। आज बच्चों के कारण माता-पिता को भी सम्मानित होने का अवसर उनके द्वारा दिये गये संस्कार व अनुशासन का पारितोषिक है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता दांदरे ने कहा कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के कक्षा 10 वीं में 85 प्रतिशत व कक्षा 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर नगरपालिका परिषद स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रही है। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता में माता-पिता व शिक्षकगणों के सहयोग को अतुलनीय बताया और नगरपालिका द्वारा सम्मानित करने पर नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं अपने सम्मान के दौरान विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता को मंच पर बुला कर उन्हें भी इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनाकर अपने आप को गौरवांवित महसूस किया।

2 hrs ago
user_Aanand Verma
Aanand Verma
वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नगरपालिका परिषद वारासिवनी ने 800 प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया वारासिवनी। नगर पालिका परिषद वारासिवनी के तत्वावधान में गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 800 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इन विद्यार्थियों को नगरपालिका परिषद वारासिवनी की ओर से लेपटाप बेग और स्मार्ट वाच भेंट की गई। वहीं उनके शिक्षकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल पूर्व विधायक, अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद वारासिवनी, विशेष अतिथिगण किशोर अमूले जिला उपाध्यक्ष भाजपा, चिरौंजी पारधी व प्रदीप शरणागत भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, स्मिता जायसवाल भूतपूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, किरण शर्मा, सुनील पिपरेवार पूर्व पार्षद, दीपलता देशमुख पूर्व पार्षद, राजू गोयल, पार्षदगण मोनू लिमजे, मदन धार्मिक, प्रवीण डोंगरे, धरमू जोशी, पवन धुर्वे, श्रीमती रितु खरे, श्रीमती ललिता ठाकरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, उपयंत्रीगण सुमित मोटवानी व अंशिका चौहान, शिक्षक बालू जैवार सहित नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों, उनके पालकों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। आज बच्चों के कारण माता-पिता को भी सम्मानित होने का अवसर उनके द्वारा दिये गये संस्कार व अनुशासन का पारितोषिक है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता दांदरे ने कहा कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के कक्षा 10 वीं में 85 प्रतिशत व कक्षा 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर नगरपालिका परिषद स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रही है। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता में माता-पिता व शिक्षकगणों के सहयोग को अतुलनीय बताया और नगरपालिका द्वारा सम्मानित करने पर नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं अपने सम्मान के दौरान विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता को मंच पर बुला कर उन्हें भी इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनाकर अपने आप को गौरवांवित महसूस किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सरकार की नियत मे खोट या तो गैंहू खरीदे सरकार या फिर खरीदी केंद्र बंद कर दे -! ठाकुर रजनीश सिंह -------------------------------------------- केवलारी - किसान अपनी गैंहू बेचने के लिए इतना परेशान है कही आंदोलन कर रहा है तो कही ज्ञापन दे रहा है।गैंहू बेचने के लिये चारो ओर हा-हाकार मचा हे।सरवर नही तो स्लाईट बुक नहीं हो रही तो कही चमक नही है कहकर किसानो की गैहू को नही खरीदा जाना किसान बिरोधी चेहरा सरकार का सामने आया है।दिनांक 28/04/2026 को ठाकुर रजनीश सिंह विधायक ने उपार्जन केंद्र :- सेवा सहकारी समिति मर्यादित छुई -(2337011) समिति प्रांगण, छुई (56437110) के दोनों केंद्रो का अवलोकन कर प्रबंधन ओर किसानों से चर्चा किया । जिसमें मौके पर जो जानकारी लगी है वह सरकार की खरीदी को लेकर नियत में खोट है ।अभी तक 7263किवंटल खरीदी की गयी,जिसमें 1908किवंटल भंडार ग्रह को भेजी गयी है।इसमें 1297 किंवटल को डिसकलर घोषित किया गया ।अभी भी केंद्र मे 6651 किंवटल रखी हुयी है।किसानो ने विधायक को बताया कि पानी गिरने से फसल मे चमक कम हुई है अभी भी बोनी करके देख लो अच्छी ज्वारे जैसी उग रही है।गैंहू को पिसवा कर रोटी बना लो कोई कमी नही है ।किसानो की वेदना से विधायक ने प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराते हुये कहा कि या तो सरकार गैंहू खरीदे या सरवर डाउन, स्लाईट बुक डिसकलर का वहाना बनाना बंद करे।गैंहू की बिक्री के लिये कांग्रेस किसानों के साथ है ।
    1
    सरकार की नियत मे खोट या तो गैंहू खरीदे सरकार या फिर खरीदी केंद्र बंद कर दे -! ठाकुर रजनीश सिंह 
--------------------------------------------
केवलारी - किसान अपनी गैंहू बेचने के लिए इतना परेशान है कही आंदोलन कर रहा है तो कही ज्ञापन दे रहा है।गैंहू बेचने के लिये चारो ओर हा-हाकार मचा हे।सरवर नही तो स्लाईट बुक नहीं हो रही तो कही चमक नही है कहकर किसानो की गैहू को नही खरीदा जाना किसान बिरोधी चेहरा सरकार का सामने आया है।दिनांक 28/04/2026 को ठाकुर रजनीश सिंह विधायक ने उपार्जन केंद्र :- सेवा सहकारी समिति मर्यादित छुई -(2337011)  समिति प्रांगण, छुई (56437110) के दोनों केंद्रो का अवलोकन कर प्रबंधन ओर किसानों से चर्चा किया । जिसमें मौके पर जो जानकारी लगी है वह सरकार की खरीदी को लेकर नियत में खोट है ।अभी तक 7263किवंटल खरीदी की गयी,जिसमें 1908किवंटल भंडार ग्रह को भेजी गयी है।इसमें 1297 किंवटल को डिसकलर घोषित किया गया ।अभी भी केंद्र मे 6651 किंवटल रखी हुयी है।किसानो ने विधायक को बताया कि पानी गिरने से फसल मे चमक कम हुई है अभी भी बोनी करके देख लो अच्छी ज्वारे जैसी उग रही है।गैंहू को पिसवा कर रोटी बना लो कोई कमी नही है ।किसानो की वेदना से विधायक ने प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराते हुये कहा कि या तो सरकार गैंहू खरीदे या सरवर डाउन, स्लाईट बुक डिसकलर का वहाना बनाना बंद करे।गैंहू की बिक्री के लिये कांग्रेस किसानों के साथ है ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई विस्तृत जानकारी #सिवनी / स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मानस भवन, सिवनी में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA-2003) विषय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को COTPA-2003 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक तथा उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक प्रावधान शामिल हैं। म.प्र. वॉलन्ट्री एसोसिएशन, इंदौर के प्रतिनिधि श्री नयन पाण्डेय ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कानून के सख्त पालन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण, चालानी कार्यवाही एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा सकता है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में COTPA-2003 के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से तंबाकू निषेध अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए शहर को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई।
    1
    कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशिक्षण आयोजित
अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई विस्तृत जानकारी
#सिवनी / स्वास्थ्य विभाग एवं नगरपालिका परिषद द्वारा नगरीय क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से मानस भवन, सिवनी में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (COTPA-2003) विषय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी (तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को COTPA-2003 के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध, तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक तथा उल्लंघन की स्थिति में दंडात्मक प्रावधान शामिल हैं।
म.प्र. वॉलन्ट्री एसोसिएशन, इंदौर के प्रतिनिधि श्री नयन पाण्डेय ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कानून के सख्त पालन की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण, चालानी कार्यवाही एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा सकता है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में COTPA-2003 के प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी से तंबाकू निषेध अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए शहर को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • खामी गांव में कलेक्टर की एंट्री, योजनाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश!
    1
    खामी गांव में कलेक्टर की एंट्री, योजनाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश!
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ​सिवनी-कल तक सिवनी के खेल मैदानों तक सीमित रहने वाला एक नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूँजने को तैयार है। जिले की होनहार हॉकी खिलाड़ी नौशीन नाज ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। नौशीन की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है। ​नौशीन के इस मुकाम तक पहुँचने की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। खेल के प्रति उनके जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शुरुआती अभ्यास टूटी हुई हॉकी स्टिक से किया था। सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मैदान पर पसीना बहाती रहीं। उनकी इसी मेहनत का परिणाम रहा कि पहले उन्होंने एकेडमी में अपनी जगह पक्की की और फिर लगातार कई पदक जीतकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। ​इस सफलता के पीछे उनके पिता एहफाज खान का भी बड़ा संघर्ष रहा है। पिता ने खुद कभी पेशेवर हॉकी नहीं खेली, लेकिन उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा समर्थन दिया। नौशीन का कहना है कि उनका केवल एक ही लक्ष्य है—देश के लिए खेलना और मेडल जीतना। ​उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है।अब सभी की नजरें जापान में होने वाले एशिया कप पर टिकी हैं, जहाँ सिवनी की यह बेटी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम रोशन करेगी।
    1
    ​सिवनी-कल तक सिवनी के खेल मैदानों तक सीमित रहने वाला एक नाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गूँजने को तैयार है। जिले की होनहार हॉकी खिलाड़ी नौशीन नाज ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर जापान में आयोजित होने वाले आगामी एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह बना ली है। नौशीन की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
​नौशीन के इस मुकाम तक पहुँचने की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। खेल के प्रति उनके जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शुरुआती अभ्यास टूटी हुई हॉकी स्टिक से किया था। सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मैदान पर पसीना बहाती रहीं। उनकी इसी मेहनत का परिणाम रहा कि पहले उन्होंने एकेडमी में अपनी जगह पक्की की और फिर लगातार कई पदक जीतकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
​इस सफलता के पीछे उनके पिता एहफाज खान का भी बड़ा संघर्ष रहा है। पिता ने खुद कभी पेशेवर हॉकी नहीं खेली, लेकिन उन्होंने अपनी तीनों बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पूरा समर्थन दिया। नौशीन का कहना है कि उनका केवल एक ही लक्ष्य है—देश के लिए खेलना और मेडल जीतना।
​उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है।अब सभी की नजरें जापान में होने वाले एशिया कप पर टिकी हैं, जहाँ सिवनी की यह बेटी भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का नाम रोशन करेगी।
    user_BRMG SEONI
    BRMG SEONI
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चौरई में सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित “रक्तदान महादान” शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस सेवा आयोजन में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं कई लोगों ने नियमित रक्तदान का संकल्प भी लिया।
    1
    चौरई में सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नगर मंडल द्वारा आयोजित “रक्तदान महादान” शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस सेवा आयोजन में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं कई लोगों ने नियमित रक्तदान का संकल्प भी लिया।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा जबलपुर: नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में आज शाम प्रकृति का कहर टूटा। तेज आंधी और तूफान के कारण पर्यटकों से भरा एक क्रूज असंतुलित होकर पानी में डूब गया। इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। हादसे की मुख्य बातें: क्रूज पर सवार थे 29 लोग: बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में कुल 29 पर्यटक सवार थे। 15 लोग सुरक्षित: रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 15 लोगों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया है। 6 की मौत की आशंका: शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 6 लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आ रही है (आधिकारिक पुष्टि प्रतीक्षित)। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: मौके पर प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौजूद है। लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
    1
    जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा
जबलपुर: नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में आज शाम प्रकृति का कहर टूटा। तेज आंधी और तूफान के कारण पर्यटकों से भरा एक क्रूज असंतुलित होकर पानी में डूब गया। इस हादसे ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
हादसे की मुख्य बातें:
क्रूज पर सवार थे 29 लोग: बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त क्रूज में कुल 29 पर्यटक सवार थे।
15 लोग सुरक्षित: रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 15 लोगों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया है।
6 की मौत की आशंका: शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 6 लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आ रही है (आधिकारिक पुष्टि प्रतीक्षित)।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी: मौके पर प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौजूद है। लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तेज आंधी तूफान के चलते बरगी डैम में क्रूज के डूबने का खौफनाक लाइव वीडियो आया सामने
    1
    तेज आंधी तूफान के चलते बरगी डैम में क्रूज के डूबने का खौफनाक लाइव वीडियो आया सामने
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चौरई क्षेत्र में सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन पर जनसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा ग्राम बरेली पंचायत को पानी का टैंकर भेंट किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। टैंकर मिलने के बाद नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय के नेतृत्व में विधिवत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी की उपस्थिति में टैंकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया। गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह टैंकर बड़ी राहत साबित होगा। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
    1
    चौरई क्षेत्र में सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन पर जनसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली।
भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा ग्राम बरेली पंचायत को पानी का टैंकर भेंट किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया।
टैंकर मिलने के बाद नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय के नेतृत्व में विधिवत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी की उपस्थिति में टैंकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया।
गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह टैंकर बड़ी राहत साबित होगा। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.