logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकार की नियत मे खोट या तो गैंहू खरीदे सरकार या फिर खरीदी केंद्र बंद कर दे -! ठाकुर रजनीश सिंह -------------------------------------------- केवलारी - किसान अपनी गैंहू बेचने के लिए इतना परेशान है कही आंदोलन कर रहा है तो कही ज्ञापन दे रहा है।गैंहू बेचने के लिये चारो ओर हा-हाकार मचा हे।सरवर नही तो स्लाईट बुक नहीं हो रही तो कही चमक नही है कहकर किसानो की गैहू को नही खरीदा जाना किसान बिरोधी चेहरा सरकार का सामने आया है।दिनांक 28/04/2026 को ठाकुर रजनीश सिंह विधायक ने उपार्जन केंद्र :- सेवा सहकारी समिति मर्यादित छुई -(2337011) समिति प्रांगण, छुई (56437110) के दोनों केंद्रो का अवलोकन कर प्रबंधन ओर किसानों से चर्चा किया । जिसमें मौके पर जो जानकारी लगी है वह सरकार की खरीदी को लेकर नियत में खोट है ।अभी तक 7263किवंटल खरीदी की गयी,जिसमें 1908किवंटल भंडार ग्रह को भेजी गयी है।इसमें 1297 किंवटल को डिसकलर घोषित किया गया ।अभी भी केंद्र मे 6651 किंवटल रखी हुयी है।किसानो ने विधायक को बताया कि पानी गिरने से फसल मे चमक कम हुई है अभी भी बोनी करके देख लो अच्छी ज्वारे जैसी उग रही है।गैंहू को पिसवा कर रोटी बना लो कोई कमी नही है ।किसानो की वेदना से विधायक ने प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराते हुये कहा कि या तो सरकार गैंहू खरीदे या सरवर डाउन, स्लाईट बुक डिसकलर का वहाना बनाना बंद करे।गैंहू की बिक्री के लिये कांग्रेस किसानों के साथ है ।

16 hrs ago
user_बिहारीलाल सोनी
बिहारीलाल सोनी
पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
16 hrs ago

सरकार की नियत मे खोट या तो गैंहू खरीदे सरकार या फिर खरीदी केंद्र बंद कर दे -! ठाकुर रजनीश सिंह -------------------------------------------- केवलारी - किसान अपनी गैंहू बेचने के लिए इतना परेशान है कही आंदोलन कर रहा है तो कही ज्ञापन दे रहा है।गैंहू बेचने के लिये चारो ओर हा-हाकार मचा हे।सरवर नही तो स्लाईट बुक नहीं हो रही तो कही चमक नही है कहकर किसानो की गैहू को नही खरीदा जाना किसान बिरोधी चेहरा सरकार का सामने आया है।दिनांक 28/04/2026 को ठाकुर रजनीश सिंह विधायक ने उपार्जन केंद्र :- सेवा सहकारी समिति मर्यादित छुई -(2337011) समिति प्रांगण, छुई (56437110) के दोनों केंद्रो का अवलोकन कर प्रबंधन ओर किसानों से चर्चा किया । जिसमें मौके पर जो जानकारी लगी है वह सरकार की खरीदी को लेकर नियत में खोट है ।अभी तक 7263किवंटल खरीदी की गयी,जिसमें 1908किवंटल भंडार ग्रह को भेजी गयी है।इसमें 1297 किंवटल को डिसकलर घोषित किया गया ।अभी भी केंद्र मे 6651 किंवटल रखी हुयी है।किसानो ने विधायक को बताया कि पानी गिरने से फसल मे चमक कम हुई है अभी भी बोनी करके देख लो अच्छी ज्वारे जैसी उग रही है।गैंहू को पिसवा कर रोटी बना लो कोई कमी नही है ।किसानो की वेदना से विधायक ने प्रशासनिक अधिकारी को अवगत कराते हुये कहा कि या तो सरकार गैंहू खरीदे या सरवर डाउन, स्लाईट बुक डिसकलर का वहाना बनाना बंद करे।गैंहू की बिक्री के लिये कांग्रेस किसानों के साथ है ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • तेज आंधी तूफान के चलते बरगी डैम में क्रूज के डूबने का खौफनाक लाइव वीडियो आया सामने
    1
    तेज आंधी तूफान के चलते बरगी डैम में क्रूज के डूबने का खौफनाक लाइव वीडियो आया सामने
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • चौरई क्षेत्र में सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन पर जनसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली। भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा ग्राम बरेली पंचायत को पानी का टैंकर भेंट किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया। टैंकर मिलने के बाद नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय के नेतृत्व में विधिवत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी की उपस्थिति में टैंकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया। गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह टैंकर बड़ी राहत साबित होगा। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
    1
    चौरई क्षेत्र में सांसद विवेक बंटी साहू के जन्मदिन पर जनसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिली।
भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा ग्राम बरेली पंचायत को पानी का टैंकर भेंट किया गया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल बन गया।
टैंकर मिलने के बाद नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय के नेतृत्व में विधिवत पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी की उपस्थिति में टैंकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया।
गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह टैंकर बड़ी राहत साबित होगा। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया और इसे जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के साथ ही आगजनी की घटनाओं में ईजाफा देखने को मिल रहा है। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, कूड़े के ढेर, रिहायशी इलाकों और फसलों में आग लगने की प्रमुख घटनाएं बीते दिनों से लगातार सुनने और देखने को मिल रही है। जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। गुरूवार 30 अप्रैल को कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम देवथाना में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां अज्ञात कारणों से मकान के सामने बनी दो सराव में भीषण आगजनी हुई है।
    1
    गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के साथ ही आगजनी की घटनाओं में ईजाफा देखने को मिल रहा है। बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट, कूड़े के ढेर, रिहायशी इलाकों और फसलों में आग लगने की प्रमुख घटनाएं बीते दिनों से लगातार सुनने और देखने को मिल रही है।  जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। गुरूवार 30 अप्रैल को कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम देवथाना में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां अज्ञात कारणों से मकान के सामने बनी दो सराव में भीषण आगजनी हुई है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • वारासिवनी। नगर पालिका परिषद वारासिवनी के तत्वावधान में गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 800 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इन विद्यार्थियों को नगरपालिका परिषद वारासिवनी की ओर से लेपटाप बेग और स्मार्ट वाच भेंट की गई। वहीं उनके शिक्षकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल पूर्व विधायक, अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद वारासिवनी, विशेष अतिथिगण किशोर अमूले जिला उपाध्यक्ष भाजपा, चिरौंजी पारधी व प्रदीप शरणागत भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, स्मिता जायसवाल भूतपूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, किरण शर्मा, सुनील पिपरेवार पूर्व पार्षद, दीपलता देशमुख पूर्व पार्षद, राजू गोयल, पार्षदगण मोनू लिमजे, मदन धार्मिक, प्रवीण डोंगरे, धरमू जोशी, पवन धुर्वे, श्रीमती रितु खरे, श्रीमती ललिता ठाकरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, उपयंत्रीगण सुमित मोटवानी व अंशिका चौहान, शिक्षक बालू जैवार सहित नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों, उनके पालकों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। आज बच्चों के कारण माता-पिता को भी सम्मानित होने का अवसर उनके द्वारा दिये गये संस्कार व अनुशासन का पारितोषिक है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता दांदरे ने कहा कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के कक्षा 10 वीं में 85 प्रतिशत व कक्षा 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर नगरपालिका परिषद स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रही है। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता में माता-पिता व शिक्षकगणों के सहयोग को अतुलनीय बताया और नगरपालिका द्वारा सम्मानित करने पर नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं अपने सम्मान के दौरान विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता को मंच पर बुला कर उन्हें भी इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनाकर अपने आप को गौरवांवित महसूस किया।
    1
    वारासिवनी। नगर पालिका परिषद वारासिवनी के तत्वावधान में गुरुवार को इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में वारासिवनी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 800 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इन विद्यार्थियों को नगरपालिका परिषद वारासिवनी की ओर से लेपटाप बेग और स्मार्ट वाच भेंट की गई। वहीं उनके शिक्षकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल पूर्व विधायक, अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे अध्यक्ष नगरपालिका परिषद वारासिवनी, विशेष अतिथिगण किशोर अमूले जिला उपाध्यक्ष भाजपा, चिरौंजी पारधी व प्रदीप शरणागत भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, स्मिता जायसवाल भूतपूर्व अध्यक्ष नगरपालिका, किरण शर्मा, सुनील पिपरेवार पूर्व पार्षद, दीपलता देशमुख पूर्व पार्षद, राजू गोयल, पार्षदगण मोनू लिमजे, मदन धार्मिक, प्रवीण डोंगरे, धरमू जोशी, पवन धुर्वे, श्रीमती रितु खरे, श्रीमती ललिता ठाकरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सूर्यप्रकाश उके, उपयंत्रीगण सुमित मोटवानी व अंशिका चौहान, शिक्षक बालू जैवार सहित नपा के कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों, उनके पालकों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप जायसवाल ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिये उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। आज बच्चों के कारण माता-पिता को भी सम्मानित होने का अवसर उनके द्वारा दिये गये संस्कार व अनुशासन का पारितोषिक है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता दांदरे ने कहा कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों के कक्षा 10 वीं में 85 प्रतिशत व कक्षा 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर नगरपालिका परिषद स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रही है। इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता में माता-पिता व शिक्षकगणों के सहयोग को अतुलनीय बताया और नगरपालिका द्वारा सम्मानित करने पर नगरपालिका अध्यक्ष व पार्षदों के प्रति आभार प्रकट किया। वहीं अपने सम्मान के दौरान विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता को मंच पर बुला कर उन्हें भी इस सम्मान समारोह का हिस्सा बनाकर अपने आप को गौरवांवित महसूस किया।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • *छिंदवाड़ा: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ, भाजपा पर साधा निशाना* छिंदवाड़ा: पूर्व सांसद नकुलनाथ बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। *"11 साल में भी विकास नहीं गिना पाई भाजपा"* नकुलनाथ ने कहा कि केंद्र में 11 साल और राज्य में 21 साल से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा छिंदवाड़ा में विकास के ठोस काम नहीं गिना सकती। छिंदवाड़ा का वास्तविक विकास केवल कमलनाथ और कांग्रेस की देन है। *अडानी प्रोजेक्ट पर तंज* उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चौसरा में अडानी न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा किए जाने के बाद ही भाजपा सक्रिय हुई। इससे पहले भाजपा को इस प्रोजेक्ट की याद तक नहीं थी। *किसानों के मुद्दे पर घेरा* किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए नकुलनाथ ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। मक्का का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
    1
    *छिंदवाड़ा: तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ, भाजपा पर साधा निशाना*
छिंदवाड़ा: पूर्व सांसद नकुलनाथ बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। 
*"11 साल में भी विकास नहीं गिना पाई भाजपा"*  
नकुलनाथ ने कहा कि केंद्र में 11 साल और राज्य में 21 साल से सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा छिंदवाड़ा में विकास के ठोस काम नहीं गिना सकती। छिंदवाड़ा का वास्तविक विकास केवल कमलनाथ और कांग्रेस की देन है।
*अडानी प्रोजेक्ट पर तंज*  
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा चौसरा में अडानी न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा किए जाने के बाद ही भाजपा सक्रिय हुई। इससे पहले भाजपा को इस प्रोजेक्ट की याद तक नहीं थी।
*किसानों के मुद्दे पर घेरा*  
किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए नकुलनाथ ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के वादे पूरे नहीं हो रहे हैं। मक्का का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हैं, जिससे किसान परेशान हैं।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बालाघाट व मंडला जिले के विश्व विख्यात कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आ रही है…जहां जंगल का राजा…आज खुद सुरक्षित नहीं है… लगातार हो रही बाघों की मौत ने न सिर्फ वन विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं… बल्कि अब आसपास के ग्रामीणों का दर्द भी खुलकर सामने आने लगा है… ग्रामीणों का कहना है…अगर यही हाल रहा…तो वो दिन दूर नहीं…जब सरही गेट पर ताला लटक जाएगा… और कान्हा टायगर रिजर्व की पहचान इतिहास बनकर रह जाएगी… कभी बाघों की दहाड़ से गूंजने वाला कान्हा टाइगर रिजर्व आज सवालों के सन्नाटे में घिरा हुआ है…इतिहास गवाह है…इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत… पहले कभी नहीं हुई…सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि…पूरे रिजर्व में सबसे ज्यादा मौतें… सरही वन परिक्षेत्र में ही क्यों हो रही हैं…क्या ये महज संयोग है…या फिर लापरवाही की कोई बड़ी कहानी…ग्रामीणों का आरोप है कि…वन विभाग की अनदेखी और स्थानीय स्टाफ की लापरवाही…इन मासूम वन्य जीवों की जान पर भारी पड़ रही है… जबकि ग्रामीणों ने साफ शब्दों में मांग की है कि…सरही वन परिक्षेत्र का पूरा स्टाफ तुरंत बदला जाए…क्योंकि अगर यही हाल रहा…तो न सिर्फ बाघ बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था… और सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी…खतरे में पड़ जाएगी…अब बड़ा सवाल ये है…क्या वन विभाग समय रहते जागेगा…या फिर लापरवाही का ये सिलसिला…यूं ही चलता रहेगा मामले की गंभीरता को देखते हुए…प्रधान मुख्य वन्यप्राणी संरक्षक समिता राजौरा खुद सरही पहुंचीं…उन्होंने बाघों की मौत पर दुख जताया…और बताया कि अमाही बाघिन और उसके एक शावक को ट्रैंक्विलाइज कर…मुक्की वन परिक्षेत्र में इलाज के लिए भेजा गया है…
    1
    बालाघाट व मंडला जिले के विश्व विख्यात कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बेहद चिंताजनक और दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आ रही है…जहां जंगल का राजा…आज खुद सुरक्षित नहीं है…
लगातार हो रही बाघों की मौत ने न सिर्फ वन विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं…
बल्कि अब आसपास के ग्रामीणों का दर्द भी खुलकर सामने आने लगा है…
ग्रामीणों का कहना है…अगर यही हाल रहा…तो वो दिन दूर नहीं…जब सरही गेट पर ताला लटक जाएगा…
और कान्हा टायगर रिजर्व की पहचान इतिहास बनकर रह जाएगी…
कभी बाघों की दहाड़ से गूंजने वाला कान्हा टाइगर रिजर्व आज सवालों के सन्नाटे में घिरा हुआ है…इतिहास गवाह है…इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत… पहले कभी नहीं हुई…सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि…पूरे रिजर्व में सबसे ज्यादा मौतें… सरही वन परिक्षेत्र में ही क्यों हो रही हैं…क्या ये महज संयोग है…या फिर लापरवाही की कोई बड़ी कहानी…ग्रामीणों का आरोप है कि…वन विभाग की अनदेखी और स्थानीय स्टाफ की लापरवाही…इन मासूम वन्य जीवों की जान पर भारी पड़ रही है…
जबकि ग्रामीणों ने साफ शब्दों में मांग की है कि…सरही वन परिक्षेत्र का पूरा स्टाफ तुरंत बदला जाए…क्योंकि अगर यही हाल रहा…तो न सिर्फ बाघ बल्कि पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था…
और सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी…खतरे में पड़ जाएगी…अब बड़ा सवाल ये है…क्या वन विभाग समय रहते जागेगा…या फिर लापरवाही का ये सिलसिला…यूं ही चलता रहेगा मामले की गंभीरता को देखते हुए…प्रधान मुख्य वन्यप्राणी संरक्षक समिता राजौरा खुद सरही पहुंचीं…उन्होंने बाघों की मौत पर दुख जताया…और बताया कि अमाही बाघिन और उसके एक शावक को ट्रैंक्विलाइज कर…मुक्की वन परिक्षेत्र में इलाज के लिए भेजा गया है…
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 15 अधिकारियों को थमाया नोटिस!
    1
    लापरवाही पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 
15 अधिकारियों को थमाया नोटिस!
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Samarpit sahu
    1
    Post by Samarpit sahu
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अमरवाड़ा के वार्ड न 11 के रहने वाले ऋषि अहरवार का हुआ निधन
    1
    अमरवाड़ा के वार्ड न 11 के रहने वाले ऋषि अहरवार का हुआ निधन
    user_पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    पब्लिक न्यूज़ अमरवाड़ा
    अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.