logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
अपना प्रतापगढ़ न्यूज
पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • leduka bazar ka hal h bazar wale dukan Wale sb kachada fhakte h ham log ke dukan me bhi paani kagaj sb bhar jata h kai log ko bola bhi bhe 2,4 din nahi aayege uske baad wapas fekna chalu kr dete h dukan daar ka bhi wahi haal h agar kachra ki gadi aaye to koi nahi lfakega
    1
    leduka bazar ka hal h bazar wale dukan Wale sb kachada fhakte h ham log ke dukan me bhi paani kagaj sb bhar jata h 
kai log ko bola bhi bhe 2,4 din nahi aayege uske baad wapas fekna chalu kr dete h dukan daar ka bhi wahi haal h agar kachra ki gadi aaye to koi nahi lfakega
    user_Vijay Kumar Acchelal Agrahari
    Vijay Kumar Acchelal Agrahari
    Grain Shop बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by नेशन न्यूज़ 18
    1
    Post by नेशन न्यूज़ 18
    user_नेशन न्यूज़ 18
    नेशन न्यूज़ 18
    Local News Reporter रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। एक किशोर पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद परिजनों में काफी रोष था। जिन्हें समझा बुझा कर पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू किया। इस क्रम में पुलिस को गुरुवार रात में सूचना मिली कि आरोपी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के नीचे छिपा हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती
सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। एक किशोर पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद परिजनों में काफी रोष था। जिन्हें समझा बुझा कर पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू किया।
इस क्रम में पुलिस को गुरुवार रात में सूचना मिली कि आरोपी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के नीचे छिपा हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जौनपुर जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को ट्रक , रोडवेज बस और स्कूटी के टक्कर से मचा हड़कमl जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई।इस हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमऊ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर जा रही रोडवेज बस (UP70 FT 0448) ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर उसी ट्रक से (BR28 GB 7515) से टकरा गई। कुलहनमौ मोड़ पर बस की गति तेज होने के कारण वह सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल स्कूटी सवार की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। शिवम टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घटना के समय वह अपनी परीक्षा देने जा रहा था। शिवम के भाई रामशंकर यादव ने बताया कि शिवम परीक्षा की तैयारी के साथ घर से निकला था और कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवम को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बक्सा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश जौनपुर
जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को ट्रक , रोडवेज बस और स्कूटी के टक्कर से मचा हड़कमl
जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई।इस हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमऊ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर जा रही रोडवेज बस (UP70 FT 0448) ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर उसी ट्रक से (BR28 GB 7515) से टकरा गई। कुलहनमौ मोड़ पर बस की गति तेज होने के कारण वह सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घायल स्कूटी सवार की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। शिवम टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घटना के समय वह अपनी परीक्षा देने जा रहा था।
शिवम के भाई रामशंकर यादव ने बताया कि शिवम परीक्षा की तैयारी के साथ घर से निकला था और कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवम को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बक्सा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया।
हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • Post by Rahat time's
    1
    Post by Rahat time's
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    1
    Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    user_अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    अपना प्रतापगढ़ न्यूज
    पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बेलखरनाथ विकासखंड के अंतर्गत दोनई ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति देर रात किसी समय मोटरसाइकिल समेत गहरे गड्ढे (खाई) में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 🌅 सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में गिरा पड़ा है। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। 📞 ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पट्टी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 🆔 मृतक की पहचान जलालपुर किठौली निवासी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 1️⃣ “गड्ढे ने ली एक और जान! बाइक सवार की दर्दनाक मौत” 2️⃣ “सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा खौफनाक मंजर, गड्ढे में मिली लाश” 3️⃣ “बेलखरनाथ में बड़ा हादसा: खाई में गिरकर युवक की मौत”
    1
    बेलखरनाथ विकासखंड के अंतर्गत दोनई ग्राम पंचायत में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति देर रात किसी समय मोटरसाइकिल समेत गहरे गड्ढे (खाई) में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
🌅 सुबह जब ग्रामीण टहलने के लिए निकले तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गड्ढे में गिरा पड़ा है। यह दृश्य देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
📞 ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पट्टी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
🆔 मृतक की पहचान जलालपुर किठौली निवासी के रूप में बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
1️⃣ “गड्ढे ने ली एक और जान! बाइक सवार की दर्दनाक मौत”
2️⃣ “सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने देखा खौफनाक मंजर, गड्ढे में मिली लाश”
3️⃣ “बेलखरनाथ में बड़ा हादसा: खाई में गिरकर युवक की मौत”
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कानून-व्यवस्था व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश* साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हाल के दिनों में मोबाइल चोरी के मामलों में जिले का नाम सामने आने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की तथा इस पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखने और विशेष कमिटी गठित कर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले में पुलिस बाइक गश्ती को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी थानों में प्रत्येक शनिवार “थाना दिवस” का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। खनन से संबंधित समीक्षा में अवैध खनन एवं निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अंचल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत मापी प्रतिवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बिना सीटीओ (Consent to Operate) संचालित ईंट भट्ठों को 25 अप्रैल तक ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में “हिट एंड रन” मामलों पर गंभीरता से कार्य करने, वाहनों की नियमित जांच एवं चालान अभियान तेज करने तथा गंगा नदी में संचालित नावों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
    2
    *जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कानून-व्यवस्था व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश*
साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हाल के दिनों में मोबाइल चोरी के मामलों में जिले का नाम सामने आने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की तथा इस पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखने और विशेष कमिटी गठित कर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने जिले में पुलिस बाइक गश्ती को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी थानों में प्रत्येक शनिवार “थाना दिवस” का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया।
खनन से संबंधित समीक्षा में अवैध खनन एवं निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अंचल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत मापी प्रतिवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बिना सीटीओ (Consent to Operate) संचालित ईंट भट्ठों को 25 अप्रैल तक ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में “हिट एंड रन” मामलों पर गंभीरता से कार्य करने, वाहनों की नियमित जांच एवं चालान अभियान तेज करने तथा गंगा नदी में संचालित नावों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.