*जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कानून-व्यवस्था व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश* साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हाल के दिनों में मोबाइल चोरी के मामलों में जिले का नाम सामने आने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की तथा इस पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखने और विशेष कमिटी गठित कर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले में पुलिस बाइक गश्ती को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी थानों में प्रत्येक शनिवार “थाना दिवस” का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। खनन से संबंधित समीक्षा में अवैध खनन एवं निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अंचल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत मापी प्रतिवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बिना सीटीओ (Consent to Operate) संचालित ईंट भट्ठों को 25 अप्रैल तक ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में “हिट एंड रन” मामलों पर गंभीरता से कार्य करने, वाहनों की नियमित जांच एवं चालान अभियान तेज करने तथा गंगा नदी में संचालित नावों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
*जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कानून-व्यवस्था व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश* साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हाल के दिनों में मोबाइल चोरी के मामलों में जिले का नाम सामने आने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की तथा इस पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखने और विशेष कमिटी गठित कर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले में पुलिस बाइक गश्ती को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी थानों में प्रत्येक शनिवार “थाना दिवस” का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। खनन से
संबंधित समीक्षा में अवैध खनन एवं निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अंचल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत मापी प्रतिवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बिना सीटीओ (Consent to Operate) संचालित ईंट भट्ठों को 25 अप्रैल तक ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में “हिट एंड रन” मामलों पर गंभीरता से कार्य करने, वाहनों की नियमित जांच एवं चालान अभियान तेज करने तथा गंगा नदी में संचालित नावों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।
- उत्तर प्रदेश जौनपुर जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को ट्रक , रोडवेज बस और स्कूटी के टक्कर से मचा हड़कमl जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई।इस हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमऊ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर जा रही रोडवेज बस (UP70 FT 0448) ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर उसी ट्रक से (BR28 GB 7515) से टकरा गई। कुलहनमौ मोड़ पर बस की गति तेज होने के कारण वह सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल स्कूटी सवार की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। शिवम टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घटना के समय वह अपनी परीक्षा देने जा रहा था। शिवम के भाई रामशंकर यादव ने बताया कि शिवम परीक्षा की तैयारी के साथ घर से निकला था और कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवम को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बक्सा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।1
- AAP के अंदर चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है… और संकेत इतने बड़े हैं कि सियासत गरमा गई है। एक सोशल मीडिया पोस्ट… और शुरू हो गई नई बहस! राघव चड्ढा ने खुद एक वीडियो शेयर किया—जिसमें उन्हें अपनी “नई पार्टी” बनाने की सलाह दी गई… और कहा गया कि अगर वो Gen-Z के साथ आते हैं, तो युवाओं का जबरदस्त समर्थन मिल सकता है। अब सवाल उठता है- क्या ये सिर्फ एक पोस्ट था… या आने वाले बड़े फैसले का इशारा? दरअसल, कहानी यहीं से शुरू नहीं होती… AAP ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया… संसद में बोलने तक पर रोक लगा दी गई… और फिर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर। पार्टी का आरोप—चड्ढा बीजेपी के प्रति नरम हैं… वहीं चड्ढा का जवाब—मुझे पार्टी में “चुप” कराया जा रहा है! इतना ही नहीं… एक तस्वीर ने और आग लगा दी… जब चड्ढा “The 48 Laws of Power” पढ़ते नजर आए… और खास तौर पर “Never Outshine the Master” का जिक्र किया। अब सियासी गलियारों में सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा है— क्या राघव चड्ढा AAP में रहेंगे… या शुरू होगा एक नया राजनीतिक अध्याय? पूरा सच और अंदर की राजनीति जानने के लिए वीडियो जरूर देखें… क्योंकि ये कहानी अभी शुरू हुई है! #RaghavChadha #AAP #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalDrama #DelhiPolitics #GenZPolitics #PowerGame #TrendingNews #IndiaNews1
- लम्भुआ *रामपुर कुर्मियां में विद्युत विभाग की लापरवाही से सड़क किनारे लगी भीषण आग* लम्भुआ क्षेत्र के रामपुर कुर्मियां गांव में विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के चलते सड़क किनारे भीषण आग लग गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। साथ ही विद्युत विभाग को कई बार फोन कर अवगत कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से फोन तक नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की, बावजूद इसके विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आग की चपेट में आने से किसानों को नुकसान हुआ है। प्रभावित किसानों में शिव प्रसाद वर्मा, अखिलेश वर्मा, श्री दिन रजक, मुखलाल रजक, राम कुमार यादव, रामशंकर वर्मा और बम बहादुर सिंह शामिल हैं। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान पप्पू कुमार मौर्य, एसडीएम और क्षेत्रीय लेखपाल रिंकू पाल को भी दी गई, लेकिन आग बुझने के बाद भी राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि हादसों को रोकने के लिए सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रखी जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 👉 प्रशासन और विद्युत विभाग की लापरवाही पर उठ रहे गंभीर सवाल।1
- थाना कोतवाली देहात क्षेत्र, सुलतानपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह द्वारा दी गई आधिकारिक बाइट इस वीडियो में प्रस्तुत की जा रही है। इस वीडियो में आप सुनेंगे पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के बारे में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी और कार्रवाई का विवरण। 📍 स्थान: थाना कोतवाली देहात, सुलतानपुर 🎥 प्रकार: आधिकारिक पुलिस बाइट / अपडेट KNTv24×7 / Khabar Nation Live पर आपको मिलती हैं सटीक, विश्वसनीय और सबसे तेज स्थानीय खबरें।1
- लखनऊ वाराणसी हाईवे पर एक्सीडेंट लम्भुआ /सुल्तानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बन्दना ढाबा के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बनारस से लखनऊ की तरफ जा रही एक्सयूवी UP 32 EZ 9200 अनियंत्रित होकर दूसरे लेने पर अयोध्या से बनारस जा रही इनोवा कार UP 65 DS 7004 से जा टकराई जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में घायलों को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया जिसमें इनोवा कार में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से 5 को निकाल लिया गया जबकि ड्राइवर फंस गया था जिसे गेट काटकर निकाला गया, और जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, वहीं इनोवा कार में सवार रामा देवी पत्नी आर साईं कृष्णा प्रसाद उम्र 53 साल, आर साई रामकृष्णा प्रसाद पुत्र आर पाप राव उम्र लगभग 58साल, एम सत्य कृष्णा पुत्री एम श्री निवास राव उम्र 30 साल, बी देवी मोनिका पत्नी तरुण उम्र लगभग 32 साल, एम साई तेजस्वी पुत्री एम साई राम प्रसाद उम्र लगभग 29 साल निवासी काकीनारा आन्ध्र प्रदेश को लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जबकि एक्सयूवी कार में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को चोटे आयी जिनकी पहचान अभिषेक पुत्र राम कुमार उम्र लगभग 23 साल निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, हर्ष कुमार पुत्र अज्ञात के रूप में हुई जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक UP 32 EZ 9200 एसयूवी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है, जो कहीं ले जाया जा रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है ।2
- DIG ने पुलिस लाइन और अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया।1
- अमेठी। अयोध्या रेंज के आईजी सोमेन वर्मा ने शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के साथ-साथ अमेठी कोतवाली का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आईजी सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों से जानकारी ली। इसके बाद उनका काफिला अमेठी कोतवाली पहुंचा, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस, शस्त्रागार और महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से जायजा लिया तथा वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने में लंबित विवेचनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत विवेचनाओं को 7 से 90 दिनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य है, जिसकी निगरानी सीसीटीएनएस और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। आईजी सोमेन वर्मा ने कहा कि थानों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जल्द ही पुलिस लाइन पूरी तरह संचालित होगी और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों में तैनात किया जाएगा, जिससे मैनपॉवर बढ़ेगा। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ अतुल सिंह, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, सीओ श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद आईजी जिला मुख्यालय गौरीगंज के लिए रवाना हो गए।1
- *जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न, कानून-व्यवस्था व अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश* साहिबगंज: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी हेमंत सती की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग सहित जिले के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान हाल के दिनों में मोबाइल चोरी के मामलों में जिले का नाम सामने आने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की तथा इस पर नियंत्रण के लिए सतत निगरानी रखने और विशेष कमिटी गठित कर कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिले में पुलिस बाइक गश्ती को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी थानों में प्रत्येक शनिवार “थाना दिवस” का नियमित आयोजन सुनिश्चित करने एवं लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। खनन से संबंधित समीक्षा में अवैध खनन एवं निर्धारित क्षेत्र से बाहर खनन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अंचल अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत मापी प्रतिवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही बिना सीटीओ (Consent to Operate) संचालित ईंट भट्ठों को 25 अप्रैल तक ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा में “हिट एंड रन” मामलों पर गंभीरता से कार्य करने, वाहनों की नियमित जांच एवं चालान अभियान तेज करने तथा गंगा नदी में संचालित नावों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार दास, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अपर समाहर्ता गौतम भगत, अनुमंडल पदाधिकारी राजमहल सदानंद महतो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित थे।2