लखनऊ वाराणसी हाईवे पर एक्सीडेंट लम्भुआ /सुल्तानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बन्दना ढाबा के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बनारस से लखनऊ की तरफ जा रही एक्सयूवी UP 32 EZ 9200 अनियंत्रित होकर दूसरे लेने पर अयोध्या से बनारस जा रही इनोवा कार UP 65 DS 7004 से जा टकराई जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में घायलों को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया जिसमें इनोवा कार में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से 5 को निकाल लिया गया जबकि ड्राइवर फंस गया था जिसे गेट काटकर निकाला गया, और जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, वहीं इनोवा कार में सवार रामा देवी पत्नी आर साईं कृष्णा प्रसाद उम्र 53 साल, आर साई रामकृष्णा प्रसाद पुत्र आर पाप राव उम्र लगभग 58साल, एम सत्य कृष्णा पुत्री एम श्री निवास राव उम्र 30 साल, बी देवी मोनिका पत्नी तरुण उम्र लगभग 32 साल, एम साई तेजस्वी पुत्री एम साई राम प्रसाद उम्र लगभग 29 साल निवासी काकीनारा आन्ध्र प्रदेश को लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जबकि एक्सयूवी कार में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को चोटे आयी जिनकी पहचान अभिषेक पुत्र राम कुमार उम्र लगभग 23 साल निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, हर्ष कुमार पुत्र अज्ञात के रूप में हुई जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक UP 32 EZ 9200 एसयूवी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है, जो कहीं ले जाया जा रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है ।
लखनऊ वाराणसी हाईवे पर एक्सीडेंट लम्भुआ /सुल्तानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बन्दना ढाबा के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बनारस से लखनऊ की तरफ जा रही एक्सयूवी UP 32 EZ 9200 अनियंत्रित होकर दूसरे लेने पर अयोध्या से बनारस जा रही इनोवा कार UP 65 DS 7004 से जा टकराई जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में घायलों को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया जिसमें इनोवा कार में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से 5 को निकाल लिया गया जबकि ड्राइवर फंस गया था जिसे गेट काटकर निकाला गया, और जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, वहीं इनोवा कार में सवार रामा देवी पत्नी आर साईं कृष्णा प्रसाद उम्र 53 साल, आर साई रामकृष्णा
प्रसाद पुत्र आर पाप राव उम्र लगभग 58साल, एम सत्य कृष्णा पुत्री एम श्री निवास राव उम्र 30 साल, बी देवी मोनिका पत्नी तरुण उम्र लगभग 32 साल, एम साई तेजस्वी पुत्री एम साई राम प्रसाद उम्र लगभग 29 साल निवासी काकीनारा आन्ध्र प्रदेश को लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जबकि एक्सयूवी कार में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को चोटे आयी जिनकी पहचान अभिषेक पुत्र राम कुमार उम्र लगभग 23 साल निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, हर्ष कुमार पुत्र अज्ञात के रूप में हुई जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक UP 32 EZ 9200 एसयूवी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है, जो कहीं ले जाया जा रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है ।
- लखनऊ वाराणसी हाईवे पर एक्सीडेंट लम्भुआ /सुल्तानपुर लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेदूपारा बन्दना ढाबा के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बनारस से लखनऊ की तरफ जा रही एक्सयूवी UP 32 EZ 9200 अनियंत्रित होकर दूसरे लेने पर अयोध्या से बनारस जा रही इनोवा कार UP 65 DS 7004 से जा टकराई जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में घायलों को निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया जिसमें इनोवा कार में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से 5 को निकाल लिया गया जबकि ड्राइवर फंस गया था जिसे गेट काटकर निकाला गया, और जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, वहीं इनोवा कार में सवार रामा देवी पत्नी आर साईं कृष्णा प्रसाद उम्र 53 साल, आर साई रामकृष्णा प्रसाद पुत्र आर पाप राव उम्र लगभग 58साल, एम सत्य कृष्णा पुत्री एम श्री निवास राव उम्र 30 साल, बी देवी मोनिका पत्नी तरुण उम्र लगभग 32 साल, एम साई तेजस्वी पुत्री एम साई राम प्रसाद उम्र लगभग 29 साल निवासी काकीनारा आन्ध्र प्रदेश को लम्भुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जबकि एक्सयूवी कार में कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों को चोटे आयी जिनकी पहचान अभिषेक पुत्र राम कुमार उम्र लगभग 23 साल निवासी राजाजीपुरम लखनऊ, हर्ष कुमार पुत्र अज्ञात के रूप में हुई जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक UP 32 EZ 9200 एसयूवी कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है, जो कहीं ले जाया जा रहा था, मौके पर पहुंची पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है ।2
- सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल, अस्पताल में भर्ती सुल्तानपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को गुरुवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। एक किशोर पर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा था। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। उधर घटना के बाद परिजनों में काफी रोष था। जिन्हें समझा बुझा कर पुलिस अधिकारियों ने शांत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू किया। इस क्रम में पुलिस को गुरुवार रात में सूचना मिली कि आरोपी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज के नीचे छिपा हुआ है। कोतवाली देहात पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- प्रतापगढ़ जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया, जिससे आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ। इस दौरान थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण किया। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। पुलिस टीमों ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने और हर परिस्थिति में तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध पर नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रह सके।1
- उत्तर प्रदेश जौनपुर जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को ट्रक , रोडवेज बस और स्कूटी के टक्कर से मचा हड़कमl जौनपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-731) पर शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में रोडवेज बस, ट्रक और स्कूटी की टक्कर हो गई।इस हादसे में स्कूटी सवार एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बक्सा थाना क्षेत्र के कुलहनमऊ स्थित हरिहर पब्लिक स्कूल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, वाराणसी से जौनपुर जा रही रोडवेज बस (UP70 FT 0448) ने एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर उसी ट्रक से (BR28 GB 7515) से टकरा गई। कुलहनमौ मोड़ पर बस की गति तेज होने के कारण वह सामने से आ रही एक इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल स्कूटी सवार की पहचान बैसपार निवासी शिवम यादव के रूप में हुई है। शिवम टीडी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और घटना के समय वह अपनी परीक्षा देने जा रहा था। शिवम के भाई रामशंकर यादव ने बताया कि शिवम परीक्षा की तैयारी के साथ घर से निकला था और कुलहनमौ तिराहे के पास यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल शिवम को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद रोडवेज बस और ट्रक के चालक अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर बक्सा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल किया। हल्का प्रभारी राम मिलन तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। रोडवेज बस के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है।1
- *प्रतापगढ़* *गड़वारा में वर्चस्व की जंग सदर विधायक राजेंद्र मौर्य बनाम चेयरमैन पुत्र, जिले की राजनीति में उबाल* प्रतापगढ़ जिले की राजनीति इन दिनों खासा गरमाई हुई है। गड़वारा नगर पंचायत में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और नगर पंचायत चेयरमैन के पुत्र के बीच वर्चस्व को लेकर छिड़ी जंग अब खुलकर सामने आ गई है। यह विवाद सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि जिले की सियासत में भी हलचल पैदा कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से क्षेत्रीय पकड़ और प्रभाव को लेकर खींचतान चल रही थी, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने इसे खुली राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में बदल दिया है। विकास कार्यों, कार्यक्रमों में भागीदारी और समर्थकों के बीच बढ़ती बयानबाजी ने इस टकराव को और तीखा कर दिया है। *राजनीतिक समीकरणों पर असर* इस टकराव का सीधा असर सत्ताधारी दल की स्थानीय इकाई पर पड़ता दिख रहा है। भाजपा के भीतर की यह खींचतान अब सार्वजनिक होती जा रही है, जिससे संगठन की एकजुटता पर सवाल उठने लगे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच भी गुटबाजी की स्थिति बनती दिख रही है, जो आगामी चुनावों में पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है। *विपक्ष के लिए अवसर* राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पूरा घटनाक्रम विपक्ष के लिए एक बड़ा मौका बन सकता है। विपक्षी दल इस मुद्दे को भाजपा की अंदरूनी कलह के रूप में पेश कर जनता के बीच ले जा सकते हैं। यदि विपक्ष इस मौके को सही तरीके से भुनाता है, तो इसका लाभ उसे आगामी चुनावी समीकरणों में मिल सकता है। *जनता के मुद्दे पीछे छूटने का खतरा* इस राजनीतिक खींचतान के बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता के मुद्दे पीछे छूट जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास कार्यों की गति इस विवाद से प्रभावित हो सकती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। *आगे क्या?* अब देखना दिलचस्प होगा कि इस वर्चस्व की लड़ाई में कौन बाजी मारता है। क्या पार्टी नेतृत्व इस विवाद को सुलझाने में हस्तक्षेप करेगा या फिर यह टकराव और गहराता जाएगा यह आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल, गड़वारा की यह सियासी जंग जिले की राजनीति का केंद्र बन चुकी है और हर किसी की नजर इस पर टिकी हुई है1
- छात्राओं ने निकाली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली बालिका शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं ने निकाली ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली” पट्टी क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रायपुर पट्टी में फावा नेटवर्क लखनऊ के निर्देशन में तरुण चेतना संस्था द्वारा “बालिका शिक्षा का महत्व” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ डिजिटल युग में मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के उपनिदेशक श्याम शंकर शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल तकनीक और AI का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और तकनीकी ज्ञान से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। अभियान प्रभारी हुस्नारा बानो ने बताया कि उनकी संस्था बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सघन अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं शिक्षा से जुड़ सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकें। समाजसेवी हकीम अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बालिका शिक्षा अत्यंत जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के उपरांत “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें शिक्षा के महत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, अध्यापकगण—कंचन मिश्रा, अपर्णा, पूजा गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1