Shuru
Apke Nagar Ki App…
#रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। #रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Hashim beg beg
#रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। #रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रावतभाटा में विशेष स्वच्छता अभियान, सफाई और फॉगिंग पर विशेष जोर नगर पालिका रावतभाटा द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक वार्डवार निर्धारित क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूईया नागर ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों में सड़कों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों की सफाई के साथ फॉगिंग कार्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कचरा हटाने, गंदगी की सफाई तथा स्वच्छता व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए सफाई टीमों को निर्धारित क्षेत्रों में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर रावतभाटा के लिए नियमित सफाई के साथ विशेष स्वच्छता अभियान भी आवश्यक है। अभियान के दौरान चिन्हित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सफाई कार्य करवाया जा रहा है तथा नगर पालिका प्रशासन द्वारा इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अभियान के लिए सफाई कर्मचारियों एवं नरेगा श्रमिकों की टीम के साथ जेसीबी, ट्रैक्टर, टेंपो, फायर वाहन, रोड स्वीपिंग मशीन सहित आवश्यक स्वच्छता उपकरण एवं संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। आमजन का छोटा-सा प्रयास रावतभाटा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। अभियान के दौरान उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, प्रहलाद जाट,भुवनेश नागर, कार्तिक तोमर, स्वच्छता निरीक्षक नरपत सिंह, जगदीश चंद्र, सफाई जमादार विजय परमार, सत्यनारायण बोयत सहित स्वच्छता मित्र सफाई कार्य में उपस्थित रहे।2
- #रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। #रावतभाटा #चित्तौड़गढ़ #शहीद_ए_आजम #भगत_सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार को रावतभाटा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं, वरिष्ठजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- भाजपा कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। भाजपा कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।1
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ फूटा गुस्सा, जगह-जगह हुए प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश फूट पड़ा है: उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस सड़कों पर है: कल जयपुर में कांग्रेस की तरफ से जबरदस्त प्रदर्शन किया गया: निर्वाचन अधिकारी ( कलक्टर ) कार्यालय का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन चला कर रोका: 100 से ज्यादा नेताओं ने गिरफ्तारी दी: वहीं कल कोटा में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया गया: वीडियो बूंदी का है जहां विधायक हरिमोहन शर्मा के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया: वहीं बारां में कल प्रदर्शन किया जाएगा...1
- भारी बारिश और लैंड स्लाइड के बाद नेपाल दोबारा से भयानक बाढ़ से घिर चुका है।।1
- मुख्यमंत्री भजनलाल का एक दिवसीय दौरा पूरा हुआ। सबसे पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के प्रांगण में कोटा शहर के महापौर उपमहापौर पार्षदों को जीत की बधाई दी और संबोधन में कहा कि नगर निगम नगर पालिका परिषदों का किला तो हमने जीत लिया है। अब फिर कमर कसना है पंचायती राज चुनाव पर कब्जा करने के लिए कार्यकर्ता पूर्ण रूप से तैयार हो जाए रवि से घर-घर जाकर सरकार की प्रगतिशील नीतियों की जानकारी दें। मुख्यमंत्री भजनलाल दो दिन से भीषण वायरल की चपेट में चल रहे हैं। उसके बाद भी वह कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने हर जिले में जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल पहुंच गए हैं भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह नगर झालावाड़ में चल रही है सभा और मुख्यमंत्री सभी नगर पालिका अध्यक्ष पार्षदों भूतपूर्व सभापति पार्षद भूतपूर्व सरपंच पांच को संबोधित कर रहे हैं। और कह रहे हैं कि नगर पालिका में तो अपने फतेह कर ली है। अब पंचायती राज पर कब्जा करने के लिए कमर कस लें।1
- कोटा मे बोले सीएम भजनलाल शर्मा , 'निकाय चुनाव में तीसरा इंजन जोड़ा, अब पंचायत चुनाव में भी जोड़ना है'इजन कोटा पहुचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनता विकास चाहती है. इसलिए हमने नगरीय निकाय में एक इंजन जोड़ा है. इसी तरह पंचायती राज चुनाव में ट्रिपल इंजन जोड़ना है. सीएम ने यह बात हाड़ौती के दौरे के तहत मंगलवार को कोटा में बीजेपी के निर्माणाधीन कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. यह सम्मान समारोह नवनियुक्त महापौर अनुसुइया गोस्वामी और डिप्टी मेयर विवेक राजवंशी की तरफ से आयोजित किया गया था. सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता विकास चाहती है. इसीलिए नगरीय निकाय में एक इंजन जोड़ा है. आगामी पंचायत राज चुनाव में ट्रिपल इंजन जोड़ना है. केंद्र राज्य की योजनाओं और विकास का पैसा पंचायत और नगरीय निकायों के जरिए ही नीचे पहुंचता है. इसीलिए हमें पंचायत चुनाव में भी अब भारतीय जनता पार्टी को जिताकर आगे भेजना है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दावा किया कि जनता को केवल एक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी पर ही विश्वास है. जनता का हर काम में सहयोग हमें करना है. शहर के चुनाव खत्म हो गए हैं, यहां पर जीते हुए पार्षद हों या प्रत्याशी रहे कार्यकर्ता, सभी को जिला परिषद और पंचायत समिति का एक-एक वार्ड संभालना है. वहां पर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाना है. इसीलिए पंचायत राज के चुनाव को भी जीता कर लेकर आएं. जिस तरह से नगरीय निकाय में 100 फीसदी परिणाम रहा है, वैसे ही पंचायत में रहेगा सीएम ने कहा कि देश में 10 अंतरराज्यीय जल समझौते हुए हैं, उनमें 4 राजस्थान के हैं. मध्य प्रदेश से पीकेसी-ईआरसीपी का समझौता हमारे राज्य ने किया है. यह एक लाख करोड़ की योजना है, इसका काम शुरू हो गया है. सीएम ने कहा कि दूसरा समझौता यमुना को लेकर है, जो हरियाणा से हुआ है. यह 35 हजार करोड़ की योजना है. तीसरा हमारा समझौता नर्मदा को लेकर हुआ है. जिसमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा चार स्टेट हैं. इसके अलावा किसाऊ डैम समझौता छह राज्यों का है. जिसमें उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं.1
- स्वच्छता ही सेवा अभियान: विद्यार्थियों को सिखाया कचरे का सही पृथक्करण, रीसाइक्लिंग से आय अर्जित करने के बताए तरीके। भैंसरोड़गढ़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ में ‘स्वच्छता से समृद्धि’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग के माध्यम से आय अर्जित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। भैंसरोड़गढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज कुमार कच्छावा ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से वर्ष 2017 से स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा सामूहिक प्रयासों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों का उदाहरण है, जिसमें नागरिक संस्थाओं एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाती है। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विद्यार्थियों को घरों से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर-घर से एकत्र होने वाले कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण किया जाना चाहिए, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण किया जा सके। उन्होंने बताया कि गीले कचरे को हरे डिब्बे में रखा जाएगा। इसमें रसोई से निकलने वाला कचरा, फल-सब्जियों के अवशेष, बचा हुआ भोजन तथा पेड़-पौधों की पत्तियां शामिल हैं। सूखा कचरा नीले डिब्बे में रखा जाएगा, जिसमें प्लास्टिक की बोतलें, कागज, कांच, धातु, रबर, लकड़ी सहित अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री शामिल होगी। इसी प्रकार सेनेटरी एवं व्यक्तिगत कचरे में डायपर, सैनिटरी पैड, टैम्पोन, कंडोम, टिश्यू और पट्टियां आदि को अलग रखा जाना चाहिए। वहीं विशेष देखभाल एवं घरेलू खतरनाक कचरे के लिए काले डिब्बे का उपयोग किया जाएगा। इसमें पुरानी दवाइयां, एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट, बैटरियां, पेंट के डिब्बे, थर्मामीटर, ई-कचरा और पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को शामिल किया गया। धर्म सिंह पंवार ने बताया कि अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र किए गए कचरे को कचरा संग्रहण केंद्र तक पहुंचाकर उसका पृथक्करण किया जाएगा। प्लास्टिक एवं अन्य रीसाइक्लिंग योग्य सामग्री को विक्रय कर ग्राम पंचायत द्वारा आय भी अर्जित की जा सकती है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ कचरे को संसाधन के रूप में उपयोग करने की दिशा में भी कार्य किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। मेधावी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन से संबंधित कई सवाल पूछे, जिनका सहायक विकास अधिकारी धर्म सिंह पंवार ने विस्तार से जवाब दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य इला बिल्लू, उपप्रधानाचार्य रेणु चुग, सोफिया, सोनिया कोईवाल, व्याख्याता कल्पना श्रृंगी, रेखा मीणा, हेमलता मीणा, शिक्षक माधो सिंह चुण्डावत, विक्रम सिंह गौड़, मूलाराम, मान सिंह, हेमलता राठौड़ सहित ग्राम विकास अधिकारी नारायण लाल भाम्बी, अंकित एवं सुरेश मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशफाक हुसैन, उपप्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसरोड़गढ़ ने किया।1