गौनाहा के थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार को एसपी ने किया निलंबित बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट गौनाहा के थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार को एसपी ने किया निलंबित बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने कांड में बरती गई लापरवाही एवं शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए गौनाहा थाना के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू शरण गुप्ता को गौनाहा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बेतिया पुलिस विधि-व्यवस्था के संधारण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है तथा कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताते चलें कि इससे पूर्व भी मझौलिया थाना में पदस्थापित एसआई जनार्दन पांडेय को वायरल वीडियो के आधार पर निलंबित किया गया था। वहीं कंगली थाना के एसएचओ मोहम्मद लाडले पर भी कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई थी। लगातार हो रही निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है। अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच यह चर्चा तेज है कि लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गौनाहा के थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार को एसपी ने किया निलंबित बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट गौनाहा के थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार को एसपी ने किया निलंबित बेतिया से सत्यम श्रीवास्तव की रिपोर्ट बेतिया। पश्चिम चम्पारण के पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने कांड में बरती गई लापरवाही एवं शिथिलता को गंभीरता से लेते हुए गौनाहा थाना के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू शरण गुप्ता को गौनाहा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बेतिया पुलिस विधि-व्यवस्था के संधारण एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है तथा कर्तव्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताते चलें कि इससे पूर्व भी मझौलिया थाना में पदस्थापित एसआई जनार्दन पांडेय को वायरल वीडियो के आधार पर निलंबित किया गया था। वहीं कंगली थाना के एसएचओ मोहम्मद लाडले पर भी कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबन की कार्रवाई की गई थी। लगातार हो रही निलंबन की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है। अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच यह चर्चा तेज है कि लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- भव्य कलश यात्रा के साथ मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ पश्चिम चम्पारण के ऐतिहासिक बानूछापर संत कबीर रोड स्थित मां काली मंदिर के पुनः नवनिर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर शनिवार को शहर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में कन्याएं, महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा की शुरुआत बानूछापर स्थित मां काली मंदिर परिसर से हुई। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कालीधाम मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यात्रा के रूप में मां काली मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। जय माता दी के उद्घोष, भक्ति गीतों एवं श्रद्धालुओं की आस्था ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। आयोजकों ने बताया कि 12 मई से अष्टयाम का शुभारंभ होगा। इसी क्रम में मंदिर परिसर में पंचमुखी महावीर जी की प्रतिमा, शिवलिंग सह पिंडी तथा मां काली की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं 13 मई को भव्य भंडारा एवं कुंवारी पूजन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालुओं का उत्साह और जनसहभागिता इस आयोजन को बेतिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का एक विशेष उत्सव बना रहा है।1
- 7 एकड़ जमीन, 1800 छात्र और बेहतर सुविधा, फिर क्यों नहीं बना पखनाहा का +2 विद्यालय डिग्री कॉलेज पश्चिम चंपारण के बैरिया प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट उच्चतर माध्यमिक +2 विद्यालय पखनाहा को डिग्री कॉलेज का दर्जा देने की मांग अब तेज हो गई है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में ग्रामीणों, छात्रों और अभिभावकों ने एकजुट होकर शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए इस विद्यालय को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि जिस विद्यालय का चयन डिग्री कॉलेज के लिए किया गया है, उससे कहीं बेहतर संसाधन और सुविधाएं पखनाहा विद्यालय में मौजूद हैं, बावजूद इसके इस विद्यालय की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय करीब 7 एकड़ जमीन में फैला हुआ है और यहां अतिरिक्त कमरों की भी पर्याप्त व्यवस्था है। विशाल खेल मैदान, चारों तरफ पक्की सड़क से जुड़ाव, 7 फीट ऊंची सुरक्षा दीवार और मुख्य सड़क बेतिया–पखनाहा मार्ग के किनारे स्थित होना इसे डिग्री कॉलेज के लिए सबसे उपयुक्त बनाता है। बैरिया प्रखंड का मध्य बिंदु होने के कारण लगभग 10 पंचायतों के छात्र-छात्राएं यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। लोगों ने यह भी कहा कि इस विद्यालय में वर्तमान समय में करीब 1800 छात्र नामांकित हैं, जिनमें लगभग 900 बच्चियां शामिल हैं। यदि यहां डिग्री कॉलेज की स्थापना होती है तो आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और सुरक्षित माहौल में पढ़ाई की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीणों ने सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण को देखते हुए इस परिसर को प्रखंड का सबसे बेहतर शैक्षणिक केंद्र बताया। विद्यालय की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यहां के छात्र जिला से लेकर राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बावजूद इस विद्यालय की उपेक्षा होना समझ से परे है। लोगों का आरोप है कि डिग्री कॉलेज चयन में भौगोलिक और शैक्षणिक संतुलन की अनदेखी की गई है। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद भी सरकार को पत्र लिख चुके हैं। उन्होंने पत्रांक 152 दिनांक 10 अप्रैल 2026 के माध्यम से सरकार को भेजे गए पत्र में स्पष्ट रूप से कहा था कि डिग्री कॉलेज के लिए किया गया चयन उचित स्थान पर नहीं हुआ है। उन्होंने प्रोजेक्ट उच्च माध्यमिक +2 विद्यालय पखनाहा बाजार को सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताते हुए यहां उपलब्ध संसाधनों, विशाल परिसर, खेल मैदान, बेहतर सड़क संपर्क और निर्बाध बिजली आपूर्ति जैसी सुविधाओं का उल्लेख किया था। विद्यालय के समीप पावर ग्रिड होने के कारण यहां नियमित बिजली उपलब्ध रहती है, जो पढ़ाई के माहौल को और बेहतर बनाती है। अब ग्रामीणों और छात्रों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द पखनाहा +2 विद्यालय को डिग्री कॉलेज का दर्जा दे, ताकि बैरिया प्रखंड के हजारों छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके।1
- बखरिया पंचायत में 62 पुल के पास कोहाड नदी का बांध टूटा, किसानों में बढ़ी चिंता मझौलिया प्रखंड की बखरिया पंचायत में 62 पुल के पास कोहाड नदी का मिट्टी का बांध लगातार बारिश के कारण टूट गया। बांध का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से आसपास के गांवों में खतरे की स्थिति बन गई है। बांध टूटने से खेतों तक जाने वाले रास्ते बाधित हो गए हैं, जिससे किसानों को खेती-बाड़ी और दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि बारिश जारी रही तो नदी का कटाव और बढ़ सकता है तथा धान समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। ग्रामीण निक्कू पटेल, मनोज प्रसाद, दीपक प्रसाद, भिखारी प्रसाद और चंदन प्रसाद ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बांध में दरार की सूचना पहले ही दी गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग से तत्काल बांध मरम्मत और कटाव रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।1
- बेटी के विवाह में बारात ठहराने के लिए स्कूल की चाबी नहीं मिली, सुनिए ग्रामीण की गुहार बिहार के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर सरकारी व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी सामने आई है, जहां बेटी के विवाह के दौरान एक व्यक्ति को बारात ठहराने के लिए सरकारी स्कूल की चाबी नहीं मिल सकी, जिससे वह सरकार पर भड़क उठा। गांवों में आम तौर पर सरकारी स्कूलों का उपयोग रात में बारात ठहराने के लिए किया जाता है, लेकिन इस घटना ने स्थानीय व्यवस्था और समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है। लोगों का कहना है कि ऐसी परिस्थितियों में प्रशासन को बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए ताकि सामाजिक आयोजनों में परेशानी न हो।1
- पश्चिम चंपारण के नौतन बनकटवा में एक कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायलों के उचित इलाज की मांग करते हुए हंगामा किया।1
- Post by Bhulan Kumar1
- बेतिया समाहरणालय में जिला पदाधिकारी तरण जोत ने जन सुनवाई कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुनीं। सात निश्चय-3 के 'सबका सम्मान जीवन आसान' पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद से पहुंचे।1
- चनपटिया के एक विधालय में छात्राओं से अभद्रता मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, भेज राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, चनपटिया में छात्राओं से अभद्रता और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बताया गया कि 8 मई को चीनी मिल कॉलोनी निवासी आकाश कुमार अपने कुछ साथियों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंचा था। आरोप है कि वहां नवम वर्ग की छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा किया गया, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो गया। घटना के दौरान विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए पढ़ाई भी बाधित रही। मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविनन्दन तिवारी ने चनपटिया थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। आवेदन में कहा गया कि घटना के बाद छात्राओं में भय का माहौल है तथा विद्यालय की गरिमा प्रभावित हुई है। विद्यालय प्रशासन ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की है। इस संबंध में शनिवार के दोपहर करीब तीन बजे पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रशासन से प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की गई। जांच के बाद आरोपी आकाश Kumar को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच जारी है।1