तखला रोड पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन तखला रोड पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन कटनी – तखला रोड पर मुरूम से लदे ओवरलोड ट्रक बेखौफ दौड़ रहे हैं, जबकि कलेक्टर द्वारा ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरते ये ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। नागरिकों ने मांग की है कि कलेक्टर के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए, नियमित जांच अभियान चलाया जाए और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
तखला रोड पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन तखला रोड पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन कटनी – तखला रोड पर मुरूम से लदे ओवरलोड ट्रक बेखौफ दौड़ रहे हैं, जबकि कलेक्टर द्वारा ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरते ये ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे
रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। नागरिकों ने मांग की है कि कलेक्टर के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए, नियमित जांच अभियान चलाया जाए और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
- तखला रोड पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन कटनी – तखला रोड पर मुरूम से लदे ओवरलोड ट्रक बेखौफ दौड़ रहे हैं, जबकि कलेक्टर द्वारा ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरते ये ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। नागरिकों ने मांग की है कि कलेक्टर के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए, नियमित जांच अभियान चलाया जाए और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।2
- 🔴 कटनी रेलवे स्टेशन शराब ठेके पर गुंडागर्दी! ओवरचार्जिंग का विरोध करने पर ग्राहक पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस बनी मूकदर्शक कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन स्थित शराब ठेके पर निर्धारित कीमत से अधिक रकम वसूली का विरोध करना एक आम नागरिक को भारी पड़ गया। मंगलवार को मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और ठेके के कर्मचारियों ने ग्राहक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राहक ने जब शराब की बोतल पर लिखी कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाने का विरोध किया, तो ठेके के कर्मचारियों ने पहले बहस की और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने मिलकर ग्राहक को बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान कटनी कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन विवाद को रोकने में पूरी तरह असफल नजर आई। पुलिस की मौजूदगी में हुई यह मारपीट कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन शराब ठेका परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और लंबे समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो यह घटना इतनी गंभीर नहीं होती। अब सवाल उठ रहे हैं— 👉 क्या शराब ठेके पर खुलेआम मनमानी वसूली हो रही है? 👉 क्या पुलिस की मौजूदगी सिर्फ दिखावे के लिए है? 👉 आखिर कब रुकेगी ठेकेदारों की दबंगई? इस घटना ने न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस मामले में क्या सख्त कार्रवाई की जाती है।1
- Post by RAHUL YADAV1
- Post by सच की खबर 241
- अपने संपूर्ण जीवन में गरीब पीड़ित शोषित समाज के उद्धार के लिए कार्य करने वाले जरूरत मंदो के मसीहा पूज्य दादाजी कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी के 10वें पुण्य स्मरण दिवस पर कटाए घाट मोड़ पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारे में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। आज फिर पूज्य दादाजी की गरीब जरूरतमंद की मदद करने की दिखाई राह पर चलने का संकल्प और दृढ़ हुआ । आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद1
- ♦️इंदिरा नगर बारात कांड♦️ 🔴 आखिर और कितना बारात पीड़ितों को न्याय पाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा धरना प्रदर्शन करना होगा तब जाकर यह सरकार सुनेगी । 🔴1
- कटनी। कटनी बरही-मैहर मार्ग पर उबरा रोड स्थित गुरुकुल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे युवक जानकारी के अनुसार, कुटेश्वर निवासी सुग्रीव केवट (25 वर्ष) और डीघी निवासी अरुण केवट (20 वर्ष) अपनी बहन की शादी के लिए बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुरुकुल के समीप पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सीताराम काछी (26 वर्ष), भरत चौधरी (50 वर्ष) और शीला बाई चौधरी (55 वर्ष) सवार ग्राम मनघटा निवासी चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। हादसे में सुग्रीव, अरुण, सीताराम, भरत और शीला बाई को गंभीर चोटें आईं। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चार घायलों की स्थिति को चिंताजनक पाया, जिसके चलते उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- आज दिनांक 29/04/2026 दिन बुधवार को दक्खिनी माता मंदिर में निकासी हेतु शांति पाठ एवं हवन पूजन किया गया दक्खिनी माता मंदिर के प्रमुख पंडा नन्दू निषाद द्वारा हवन यज्ञ में दक्खिनी माता मंदिर परिसर में पंडा नन्दू निषाद'/रमेश निषाद'/राकेश निषाद'/एवं समस्त खिरहनी फाटक निवासी उपलब्ध रहे दक्खिनी माता मंदिर में अगला निकासी कार्यक्रम दिनांक 01/05/2026 दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #7509747686 #श्रद्धा #भक्ति #आस्था #विश्वास1