बरही-मैहर मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पांच घायल; चार की हालत गंभीर कटनी। कटनी बरही-मैहर मार्ग पर उबरा रोड स्थित गुरुकुल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे युवक जानकारी के अनुसार, कुटेश्वर निवासी सुग्रीव केवट (25 वर्ष) और डीघी निवासी अरुण केवट (20 वर्ष) अपनी बहन की शादी के लिए बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुरुकुल के समीप पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सीताराम काछी (26 वर्ष), भरत चौधरी (50 वर्ष) और शीला बाई चौधरी (55 वर्ष) सवार ग्राम मनघटा निवासी चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। हादसे में सुग्रीव, अरुण, सीताराम, भरत और शीला बाई को गंभीर चोटें आईं। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चार घायलों की स्थिति को चिंताजनक पाया, जिसके चलते उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरही-मैहर मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पांच घायल; चार की हालत गंभीर कटनी। कटनी बरही-मैहर मार्ग पर उबरा रोड स्थित गुरुकुल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
बरही ले जाया गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे युवक जानकारी के अनुसार, कुटेश्वर निवासी सुग्रीव केवट (25 वर्ष) और डीघी निवासी अरुण केवट (20 वर्ष) अपनी बहन की शादी के लिए बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुरुकुल के
समीप पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सीताराम काछी (26 वर्ष), भरत चौधरी (50 वर्ष) और शीला बाई चौधरी (55 वर्ष) सवार ग्राम मनघटा निवासी चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। हादसे में सुग्रीव, अरुण, सीताराम, भरत और
शीला बाई को गंभीर चोटें आईं। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चार घायलों की स्थिति को चिंताजनक पाया, जिसके चलते उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- कटनी। कटनी बरही-मैहर मार्ग पर उबरा रोड स्थित गुरुकुल के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही ले जाया गया। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे युवक जानकारी के अनुसार, कुटेश्वर निवासी सुग्रीव केवट (25 वर्ष) और डीघी निवासी अरुण केवट (20 वर्ष) अपनी बहन की शादी के लिए बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुरुकुल के समीप पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर सीताराम काछी (26 वर्ष), भरत चौधरी (50 वर्ष) और शीला बाई चौधरी (55 वर्ष) सवार ग्राम मनघटा निवासी चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। हादसे में सुग्रीव, अरुण, सीताराम, भरत और शीला बाई को गंभीर चोटें आईं। बरही अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चार घायलों की स्थिति को चिंताजनक पाया, जिसके चलते उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- तखला रोड पर ओवरलोड ट्रकों का कहर, कलेक्टर के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन कटनी – तखला रोड पर मुरूम से लदे ओवरलोड ट्रक बेखौफ दौड़ रहे हैं, जबकि कलेक्टर द्वारा ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन-रात तेज रफ्तार से गुजरते ये ओवरलोड वाहन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें तेजी से खराब हो रही हैं और आम राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नियमों की खुलेआम अनदेखी के बावजूद प्रशासन की चुप्पी समझ से परे है। नागरिकों ने मांग की है कि कलेक्टर के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए, नियमित जांच अभियान चलाया जाए और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।2
- 🔴 कटनी रेलवे स्टेशन शराब ठेके पर गुंडागर्दी! ओवरचार्जिंग का विरोध करने पर ग्राहक पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस बनी मूकदर्शक कटनी। मुख्य रेलवे स्टेशन स्थित शराब ठेके पर निर्धारित कीमत से अधिक रकम वसूली का विरोध करना एक आम नागरिक को भारी पड़ गया। मंगलवार को मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और ठेके के कर्मचारियों ने ग्राहक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राहक ने जब शराब की बोतल पर लिखी कीमत से ज्यादा पैसे मांगे जाने का विरोध किया, तो ठेके के कर्मचारियों ने पहले बहस की और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि कर्मचारियों ने मिलकर ग्राहक को बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान कटनी कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन विवाद को रोकने में पूरी तरह असफल नजर आई। पुलिस की मौजूदगी में हुई यह मारपीट कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। घटना के बाद रेलवे स्टेशन शराब ठेका परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और लंबे समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती, तो यह घटना इतनी गंभीर नहीं होती। अब सवाल उठ रहे हैं— 👉 क्या शराब ठेके पर खुलेआम मनमानी वसूली हो रही है? 👉 क्या पुलिस की मौजूदगी सिर्फ दिखावे के लिए है? 👉 आखिर कब रुकेगी ठेकेदारों की दबंगई? इस घटना ने न सिर्फ प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस मामले में क्या सख्त कार्रवाई की जाती है।1
- Post by RAHUL YADAV1
- Post by सच की खबर 241
- अपने संपूर्ण जीवन में गरीब पीड़ित शोषित समाज के उद्धार के लिए कार्य करने वाले जरूरत मंदो के मसीहा पूज्य दादाजी कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी के 10वें पुण्य स्मरण दिवस पर कटाए घाट मोड़ पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले भंडारे में सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। आज फिर पूज्य दादाजी की गरीब जरूरतमंद की मदद करने की दिखाई राह पर चलने का संकल्प और दृढ़ हुआ । आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद1
- दमोह। जिले में स्थित व्यारमा नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। प्रशासन द्वारा सदधरू डैम के गेट खोले जाने के बाद नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में राहत का माहौल है। बीते दिनों नदी का जल स्तर काफी कम हो गया था, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई थी। गर्मी के मौसम में किसानों ने मूंग और उड़द की फसल बोई थी, लेकिन पानी की कमी के कारण फसलों पर संकट मंडराने लगा था। कई स्थानों पर नदी की धारा कमजोर पड़ गई थी और मवेशियों को भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सदधरू डैम के गेट खोलने का निर्णय लिया। इसके बाद व्यारमा नदी में जल स्तर बढ़ने से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने लगा है और मवेशियों के लिए भी जल संकट कम होने की उम्मीद है।1
- कटनी । जिले के रीठी थाना क्षेत्र से इंसानियत की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर एक बेटे का फर्ज निभाया। दरअसल, करीब 75 वर्षीय एक वृद्ध महिला रास्ता भटक गई थीं और सड़क किनारे बैठकर किसी मददगार का इंतजार कर रही थीं, ताकि वह अपने घर का रास्ता पूछ सकें। तभी डायल 112 पर गश्त कर रहे रीठी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय मेहरा की नजर उस घबराई हुई अम्मा पर पड़ी। जैसे ही पुलिस वाहन महिला के पास पहुंचा, उनके चेहरे पर उम्मीद की किरण नजर आई। प्रधान आरक्षक अजय मेहरा ने बेहद संवेदनशीलता के साथ अम्मा से बातचीत की और उनकी परेशानी समझी। महिला ने बताया कि वह रास्ता भटक गई हैं और अपने घर नहीं पहुंच पा रही हैं। पुलिसकर्मी ने बिना देर किए पहले अम्मा को पानी पिलाया, खाना खिलाया और उन्हें शांत कराया। इसके बाद डायल 112 की मदद से महिला को सुरक्षित रीठी थाना क्षेत्र के वसुधा गांव तक पहुंचाया गया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि जरूरत पड़ने पर मानवता की मिसाल भी पेश करती है। अजय मेहरा का यह कार्य न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणादायक भी है।1