रफीगंज कासमा पथ के सरावक मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर चारपहिया वाहन पलटी, कोई हताहत नहीं रफीगंज कासमा पथ के सरवाक मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन मंगलवार की रात्रि पलटी मार दी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले गाड़ी में सवार लोगों को खोजबीन शुरू किया लेकिन उस वक्त कोई भी नहीं मिले। बुधवार सुबह 9:00 के आसपास मिली जानकारी के अनुसार BR 26G 6673 के गाड़ी चालक रफीगंज की ओर से कासमा की ओर जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पलटी मार दी फिलहाल बुधवार की सुबह 9:00 बजे तक किसी को भी घायल होने की सूचना नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के परसा गांव का है। पुलिस के अनुसार गाड़ी को घटनास्थल के पास ही रखा गया है गाड़ी वास्तविक मलिक पता लगाया जा रहा है, फिलहाल गाड़ी में सवार लोगों की जानकारी जुटाई रही है।
रफीगंज कासमा पथ के सरावक मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर चारपहिया वाहन पलटी, कोई हताहत नहीं रफीगंज कासमा पथ के सरवाक मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन मंगलवार की रात्रि पलटी मार दी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले गाड़ी में सवार लोगों को खोजबीन शुरू किया लेकिन उस वक्त कोई भी नहीं मिले। बुधवार सुबह 9:00 के आसपास मिली जानकारी के अनुसार BR 26G 6673 के गाड़ी चालक रफीगंज की ओर से कासमा की ओर जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पलटी मार दी फिलहाल बुधवार की सुबह 9:00 बजे तक किसी को भी घायल होने की सूचना नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के परसा गांव का है। पुलिस के अनुसार गाड़ी को घटनास्थल के पास ही रखा गया है गाड़ी वास्तविक मलिक पता लगाया जा रहा है, फिलहाल गाड़ी में सवार लोगों की जानकारी जुटाई रही है।
- User2963Chakia(Pipra), Purbi Champaran🙏4 hrs ago
- आज दिनांक 25 जून 2026 को हरिदास सेमीनारी इंटर कॉलेज गया जी के प्रेक्षागृह में "प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अंतर्गत रूफ टॉप सोलर प्रणाली के अधिक से अधिक इस्तेमाल और अधिस्ठापन संबन्धित जागरूकता फैलाने के लिए एक सोलर मेला 2026 का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्री शशांक शुभंकर, जिला पदाधिकारी गया जी, श्री संदीप प्रकाश, विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल गया जी और श्री अभिषेक पलासिया नगर आयुक्त गयाजी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया । कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी गया जी ने उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं विभिन्न सोलर वेंडरों के प्रतिनिधियों एवं जनसमूहों को संबोधित करते हुए सोलर प्रणाली की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बिजली के भारी-भरकम बिल से मुक्ति दिलाना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि गया जिले में तेजी से लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं जो अब अपने खपत के अतिरिक्त सोलर यूनिट उत्पादन कर बिजली ग्रिड में दे रहे है और अपना बिजली बिल शुन्य कर रहे है। विद्धुत अधीक्षण अभियंता विद्धुत आपूर्ति अंचल गयाजी ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की इस योजना अंतर्गत कुटीर ज्योति बिजली उपभोक्ताओ को 1.1 के डब्लू का मुफ्त सोलर पैनल लगाया जाना है जिसके लिए सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओ को सुविधा ऐप के माध्यम से बस अपनी सहमति देनी है। सोलर समागम कार्यक्रम में 15 सोलर वेंडरों ने अपने स्टाल के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सोलर प्रणाली लगाने के तरीके अनुमानित खर्च एवं फायदा बताते हुए आम विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न शंकाओ का समाधान किया । कार्यक्रम के दौरान कुछ वैसे सोलर उपभोक्ता जिनकी विद्युत विपत्र सोलर प्रणाली के इस्तेमाल के उपरांत शून्य आ रहा है के साथ-साथ कुछ अग्रणी सोलर वेंडरों को उनके प्रयास हेतु गिफ्ट एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया । इस सोलर समागम कार्यक्रम में विद्धुत कार्यपालक अभियंता, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि] मीडिया कर्मी, विद्युत विभाग के कर्मचारी/पदाधिकारी, सोलर उपभोक्ताओ एवं अन्य विद्युत उपभोक्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समूह का धन्यवाद ज्ञापन विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मानपुर श्री अजय कुमार ने किया।1
- लखनऊ, थाना आशियाना क्षेत्र। राजधानी में 21 वर्षीय बेटे ने अपने पैथोलॉजी लैब संचालक पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बहन के सामने शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया और सिर 21 किलोमीटर दूर फेंक दिया। तीन दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल लिया। इलाके में सनसनी फैल गई।1
- Post by जन सेवक1
- एक बेरोजगार युवक का दर्द #viral #reels #trending #post #berojgar1
- अरवल विकास मंच के तत्वाधान में अध्यक्ष रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में अरवल जिला पदाधिकारी से भीषण जाम के समस्या नेशनल हाईवे 139 भारी वाहन दिन में रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया गया जिसमें सिस्ट मंडल में शामिल मनोज सिंह यादव धनंजय कुमार सिंह रोहन गोप मंटू कुमार रजनीश कुमार ओम प्रकाश कुमार जो अन्य लोग1
- तिलौथू में निराधार अफवाह पर भीड़ की हिंसा: चार गिरफ्तार, कांड दर्ज। रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के तिलौथू गांव में बच्चा चोर की निराधार अफवाह फैलाकर एक निर्दोष व्यक्ति के साथ भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में रोहतास पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को दोपहर क़रीब एक बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रोहतास के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में तिलौथू थाना कांड सं0-52/26, दिनांक 24.02.2026 को धारा-190/191(2)/126(2)/115(2)/117(4)/109(1)/351(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर महाल चौकीदार एवं स्थानीय लोगों की सहायता से भीड़ में शामिल व्यक्तियों की पहचान की गई। अब तक चार आरोपियों—रमेश कुमार (25), अक्रम खान (37), अशोक कुमार (34) एवं मनोज राम (60), सभी ग्राम पूर्वी तिलौथू, थाना तिलौथू, जिला रोहतास—को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।1
- Post by जन सेवक1
- बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड से सटे डोभी-शेरघाटी मार्ग के सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई। जानकारी के अनुसार, सर्विस रोड पर बड़े वाहनों को खड़ा कर मरम्मत कार्य किए जाने तथा लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए शेरघाटी एसडीओ मनीष कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन सड़क से हटा लिए। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी कि सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान इस कार्रवाई में मजिस्ट्रेट के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार एवं जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं डोभी थाना के पुलिस पदाधिकारी रणजीत कुमार दल-बल के साथ अभियान में जुटे रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा।1
- बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के तहत 25 फरवरी 2026 को जहानाबाद जिले के पांडुई स्थित एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच सामाजिक, कानूनी और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूकता बढ़ाना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। वहीं, डीएसपी साइबर क्राइम ने साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी और तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। इसके अलावा, यातायात पदाधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी दूर कीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।1