डोभी स्थित जीटी रोड एवं सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने को चला बुलडोजर बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड से सटे डोभी-शेरघाटी मार्ग के सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई। जानकारी के अनुसार, सर्विस रोड पर बड़े वाहनों को खड़ा कर मरम्मत कार्य किए जाने तथा लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए शेरघाटी एसडीओ मनीष कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन सड़क से हटा लिए। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी कि सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान इस कार्रवाई में मजिस्ट्रेट के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार एवं जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं डोभी थाना के पुलिस पदाधिकारी रणजीत कुमार दल-बल के साथ अभियान में जुटे रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा।

- बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जीटी रोड से सटे डोभी-शेरघाटी मार्ग के सर्विस रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। कार्रवाई डोभी थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई। जानकारी के अनुसार, सर्विस रोड पर बड़े वाहनों को खड़ा कर मरम्मत कार्य किए जाने तथा लंबी कतार लगने से यातायात प्रभावित हो रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए शेरघाटी एसडीओ मनीष कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन सड़क से हटा लिए। अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी कि सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान इस कार्रवाई में मजिस्ट्रेट के रूप में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार एवं जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। वहीं डोभी थाना के पुलिस पदाधिकारी रणजीत कुमार दल-बल के साथ अभियान में जुटे रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा।1
- Post by त्रिलोकी नाथ1
- आमस:- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वकांक्षी योजना सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना सिर्फ शोभा का केंद्र बन कर रह गया है।इस योजना के तहत हर ग्रामीण क्षेत्र में हर घर नल का जल पहुंचाने का सपना दिखाया गया था लेकिन यह सपना आज भी आमस प्रखंड के नौगड़ गांव में अधूरा है।ग्रामीण अवधेश कुमार यादव,संजय चौधरी,सानू यादव ने बताया कि यहां लगभग आठ वर्ष पहले सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना लगाया गया था लेकिन आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक नल का जल हर घर नहीं पहुंच पाया है। वार्ड सदस्य अवधेश कुमार यादव ने बताया कि कई बार नल जल संबंधित पीएचडी विभाग को शिकायत करने के बाद भी अभी तक नहीं चालू किया गया है।यहां गर्मी के मौसम आते ही जल संकट उत्पन्न होने लगता है।जिससे ग्राया का सामना करने पड़ता है।1
- करियादपुर बाजार में मौत का कारोबार! झोलाछापों डाक्टर पर मेहरबान क्यों है सिस्टम?1
- Post by Md Amanullah1
- चतरा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से “बाल विवाह मुक्ति रथ” को उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री द्वारा बुधवार को लगभग 3 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करेगा। बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार, उपायुक्त चतरा के मार्गदर्शन में जिला समाज कल्याण शाखा एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने कहा कि बाल विवाह न केवल एक सामाजिक कुरीति है, बल्कि यह कानूनन दंडनीय अपराध भी है। इसे जड़ से समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सक्रिय और सामूहिक भागीदारी आवश्यक है।1
- Post by जन सेवक1
- मां मथुरासानी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा गया जी। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री 1008 मां मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस का कार्यक्रम भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही। कलश यात्रा माहुरी वैश्य भवन से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा होते हुए पितामहेश्वर पहुंची, जहां से जल लेकर पूजा-संकल्प के साथ पुनः यात्रा आगे बढ़ी। इसके बाद श्रद्धालु गुरुद्वारा रोड स्थित माहुरी वैश्य मंडल भवन पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3:00 बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ तथा शाम 7:00 बजे से प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कथा व्यास आचार्य दीपक जी पांडे द्वारा पांच दिवसीय प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिदिन जारी रहेगा। कलश यात्रा में गया जी की माता एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 800 से 900 धर्मप्रेमियों की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1