मां मथुरासानी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा गया जी। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री 1008 मां मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस का कार्यक्रम भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही। कलश यात्रा माहुरी वैश्य भवन से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा होते हुए पितामहेश्वर पहुंची, जहां से जल लेकर पूजा-संकल्प के साथ पुनः यात्रा आगे बढ़ी। इसके बाद श्रद्धालु गुरुद्वारा रोड स्थित माहुरी वैश्य मंडल भवन पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3:00 बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ तथा शाम 7:00 बजे से प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कथा व्यास आचार्य दीपक जी पांडे द्वारा पांच दिवसीय प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिदिन जारी रहेगा। कलश यात्रा में गया जी की माता एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 800 से 900 धर्मप्रेमियों की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

- Post by जन सेवक1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- हुलास गंज में स्थित एक एटीएम साईबर फ्राड के लिए हुआ कुख्यात विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी है इसका ताजा उदाहरण बन गया है हुलास गंज स्थित इंडिया वन एटीएम।हुलास गंज में अभी तक दर्जनों फ्राड के मामले हुए हैं लेकिन इतफाक है कि सब इसी में हुआ है।हैरत की बात तो यह है कि यह एटीएम किस बैंक द्वारा संचालित है किसी को भी जानकारी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोग अपने जरूरत के हिसाब से पैसा निकालने आते हैं तो जाल में फंसे जाते हैं।कार्ड फंसने की घटना होती है उसके बाद खाताधारक का सभी जमा पूंजी गायब हो जाती है। सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है प्रवेश द्वार गायब है।नमो कैमरा है और न ही साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था। लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि हर हाल में एटीएम संचालित करने वाली कंपनी का कोई न कोई बंदा फ्राड में जरूर संलिप्त हैं।1
- रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के पड़राही सलेमपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पांचवें दिन बुधवार को मां भगवती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण यज्ञ मंडप से शुरू होकर पूरे गांव में श्रद्धालुओं ने कंधे पर मां की प्रतिमा लेकर भ्रमण किये। पूरे गांव में मां की प्रतिमा के भ्रमण करने के उपरांत श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप के पास पहुंचकर नगर भ्रमण संपन्न हुआ। पोगर पंचायत के सरपंच विजय यादव, राणा प्रताप सिंह, विनय यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पांच दशक पुराना मां भगवती की मंदिर प्रांगण काफी जर्जर स्थिति में हो गई थी। ग्रामीणों की सहयोग से एक नया मंदिर की स्थापना की गई है। उसी को लेकर सात दिवसीय माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। यह 20 फरवरी को कलश यात्रा से शुरू होकर 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा उपरांत 27 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया गया है । जिसके बाद माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा श्रीमद् भागवत कथा सह नौ कुंडली गायत्री महायज्ञ संपन्न होगी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान 26 फरवरी को दहेज मुक्त विवाह कराया जा रहा है। जिसकी तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है। यह विवाह संपन्न यक्षशाला के समीप होगा। कथावाचक आचार्य गौतम जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन दिया जाता है। इस मौके पर प्रमोद यादव, सुभाष यादव, शिवपूजन यादव,शंकर यादव, चंद्रदीप यादव, संजय साव, जनेश्वर राम, मुखिया प्रत्याशी अनीता देवी, पवन कुमार ,सोनू कुमार, महेश कुमार,राजेश कुमार, अटल कुमार, राजीव रंजन, मंटु कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के तहत 25 फरवरी 2026 को जहानाबाद जिले के पांडुई स्थित एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच सामाजिक, कानूनी और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूकता बढ़ाना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। वहीं, डीएसपी साइबर क्राइम ने साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी और तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। इसके अलावा, यातायात पदाधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी दूर कीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।1
- Post by Niraj Kumar1
- Post by जन सेवक1
- रफीगंज कासमा पथ के सरवाक मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन मंगलवार की रात्रि पलटी मार दी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले गाड़ी में सवार लोगों को खोजबीन शुरू किया लेकिन उस वक्त कोई भी नहीं मिले। बुधवार सुबह 9:00 के आसपास मिली जानकारी के अनुसार BR 26G 6673 के गाड़ी चालक रफीगंज की ओर से कासमा की ओर जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पलटी मार दी फिलहाल बुधवार की सुबह 9:00 बजे तक किसी को भी घायल होने की सूचना नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के परसा गांव का है। पुलिस के अनुसार गाड़ी को घटनास्थल के पास ही रखा गया है गाड़ी वास्तविक मलिक पता लगाया जा रहा है, फिलहाल गाड़ी में सवार लोगों की जानकारी जुटाई रही है।1
- बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर 25 फरवरी 2026 को पुलिस केंद्र, जहानाबाद से 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा लोगों को फिट और स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था। मैराथन दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी, अधिकारीगण, जवानों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतिभागियों में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और अधिक बढ़ गया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने अनुशासन और ऊर्जा का परिचय दिया। पूरे मार्ग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इस पहल ने पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम को लेकर शहर में सकारात्मक माहौल देखने को मिला और लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया।1