Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन सेवक
- User4018Dumaria, Gaya😡14 hrs ago
More news from Bihar and nearby areas
- Post by त्रिलोकी नाथ1
- करियादपुर बाजार में मौत का कारोबार! झोलाछापों डाक्टर पर मेहरबान क्यों है सिस्टम?1
- Post by जन सेवक1
- लखनऊ, थाना आशियाना क्षेत्र। राजधानी में 21 वर्षीय बेटे ने अपने पैथोलॉजी लैब संचालक पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बहन के सामने शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया और सिर 21 किलोमीटर दूर फेंक दिया। तीन दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल लिया। इलाके में सनसनी फैल गई।1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- हुलास गंज में स्थित एक एटीएम साईबर फ्राड के लिए हुआ कुख्यात विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी है इसका ताजा उदाहरण बन गया है हुलास गंज स्थित इंडिया वन एटीएम।हुलास गंज में अभी तक दर्जनों फ्राड के मामले हुए हैं लेकिन इतफाक है कि सब इसी में हुआ है।हैरत की बात तो यह है कि यह एटीएम किस बैंक द्वारा संचालित है किसी को भी जानकारी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोग अपने जरूरत के हिसाब से पैसा निकालने आते हैं तो जाल में फंसे जाते हैं।कार्ड फंसने की घटना होती है उसके बाद खाताधारक का सभी जमा पूंजी गायब हो जाती है। सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है प्रवेश द्वार गायब है।नमो कैमरा है और न ही साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था। लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि हर हाल में एटीएम संचालित करने वाली कंपनी का कोई न कोई बंदा फ्राड में जरूर संलिप्त हैं।1
- रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के पड़राही सलेमपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पांचवें दिन बुधवार को मां भगवती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण यज्ञ मंडप से शुरू होकर पूरे गांव में श्रद्धालुओं ने कंधे पर मां की प्रतिमा लेकर भ्रमण किये। पूरे गांव में मां की प्रतिमा के भ्रमण करने के उपरांत श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप के पास पहुंचकर नगर भ्रमण संपन्न हुआ। पोगर पंचायत के सरपंच विजय यादव, राणा प्रताप सिंह, विनय यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पांच दशक पुराना मां भगवती की मंदिर प्रांगण काफी जर्जर स्थिति में हो गई थी। ग्रामीणों की सहयोग से एक नया मंदिर की स्थापना की गई है। उसी को लेकर सात दिवसीय माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। यह 20 फरवरी को कलश यात्रा से शुरू होकर 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा उपरांत 27 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया गया है । जिसके बाद माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा श्रीमद् भागवत कथा सह नौ कुंडली गायत्री महायज्ञ संपन्न होगी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान 26 फरवरी को दहेज मुक्त विवाह कराया जा रहा है। जिसकी तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है। यह विवाह संपन्न यक्षशाला के समीप होगा। कथावाचक आचार्य गौतम जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन दिया जाता है। इस मौके पर प्रमोद यादव, सुभाष यादव, शिवपूजन यादव,शंकर यादव, चंद्रदीप यादव, संजय साव, जनेश्वर राम, मुखिया प्रत्याशी अनीता देवी, पवन कुमार ,सोनू कुमार, महेश कुमार,राजेश कुमार, अटल कुमार, राजीव रंजन, मंटु कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- मां मथुरासानी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा गया जी। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्री श्री 1008 मां मथुरासिनी प्राण-प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के प्रथम दिवस का कार्यक्रम भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही। कलश यात्रा माहुरी वैश्य भवन से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा होते हुए पितामहेश्वर पहुंची, जहां से जल लेकर पूजा-संकल्प के साथ पुनः यात्रा आगे बढ़ी। इसके बाद श्रद्धालु गुरुद्वारा रोड स्थित माहुरी वैश्य मंडल भवन पहुंचे, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के पश्चात प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 3:00 बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुआ तथा शाम 7:00 बजे से प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कथा व्यास आचार्य दीपक जी पांडे द्वारा पांच दिवसीय प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रतिदिन जारी रहेगा। कलश यात्रा में गया जी की माता एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 800 से 900 धर्मप्रेमियों की उपस्थिति से पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि पांच दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।1