Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सम्बंधित जागरकता फैलाने के लिए एक सोलर मेला 2026का आयोजन
त्रिलोकी नाथ
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सम्बंधित जागरकता फैलाने के लिए एक सोलर मेला 2026का आयोजन
More news from बिहार and nearby areas
- लखनऊ, थाना आशियाना क्षेत्र। राजधानी में 21 वर्षीय बेटे ने अपने पैथोलॉजी लैब संचालक पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बहन के सामने शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया और सिर 21 किलोमीटर दूर फेंक दिया। तीन दिन बाद गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल लिया। इलाके में सनसनी फैल गई।1
- Post by जन सेवक1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- हुलास गंज में स्थित एक एटीएम साईबर फ्राड के लिए हुआ कुख्यात विज्ञान वरदान है तो अभिशाप भी है इसका ताजा उदाहरण बन गया है हुलास गंज स्थित इंडिया वन एटीएम।हुलास गंज में अभी तक दर्जनों फ्राड के मामले हुए हैं लेकिन इतफाक है कि सब इसी में हुआ है।हैरत की बात तो यह है कि यह एटीएम किस बैंक द्वारा संचालित है किसी को भी जानकारी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोग अपने जरूरत के हिसाब से पैसा निकालने आते हैं तो जाल में फंसे जाते हैं।कार्ड फंसने की घटना होती है उसके बाद खाताधारक का सभी जमा पूंजी गायब हो जाती है। सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है प्रवेश द्वार गायब है।नमो कैमरा है और न ही साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था। लोगों ने आशंका व्यक्त किया है कि हर हाल में एटीएम संचालित करने वाली कंपनी का कोई न कोई बंदा फ्राड में जरूर संलिप्त हैं।1
- रफीगंज प्रखंड के पोगर पंचायत के पड़राही सलेमपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पांचवें दिन बुधवार को मां भगवती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण यज्ञ मंडप से शुरू होकर पूरे गांव में श्रद्धालुओं ने कंधे पर मां की प्रतिमा लेकर भ्रमण किये। पूरे गांव में मां की प्रतिमा के भ्रमण करने के उपरांत श्रद्धालु पुनः यज्ञ मंडप के पास पहुंचकर नगर भ्रमण संपन्न हुआ। पोगर पंचायत के सरपंच विजय यादव, राणा प्रताप सिंह, विनय यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि लगभग पांच दशक पुराना मां भगवती की मंदिर प्रांगण काफी जर्जर स्थिति में हो गई थी। ग्रामीणों की सहयोग से एक नया मंदिर की स्थापना की गई है। उसी को लेकर सात दिवसीय माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया है। यह 20 फरवरी को कलश यात्रा से शुरू होकर 26 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा उपरांत 27 फरवरी को भंडारा का आयोजन किया गया है । जिसके बाद माता भगवती प्राण प्रतिष्ठा समारोह तथा श्रीमद् भागवत कथा सह नौ कुंडली गायत्री महायज्ञ संपन्न होगी। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर कमेटी की ओर से सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया गया है। इस दौरान 26 फरवरी को दहेज मुक्त विवाह कराया जा रहा है। जिसकी तैयारी भी पूर्ण कर ली गई है। यह विवाह संपन्न यक्षशाला के समीप होगा। कथावाचक आचार्य गौतम जी महाराज के द्वारा प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन दिया जाता है। इस मौके पर प्रमोद यादव, सुभाष यादव, शिवपूजन यादव,शंकर यादव, चंद्रदीप यादव, संजय साव, जनेश्वर राम, मुखिया प्रत्याशी अनीता देवी, पवन कुमार ,सोनू कुमार, महेश कुमार,राजेश कुमार, अटल कुमार, राजीव रंजन, मंटु कुमार, अमित कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे1
- बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के तहत 25 फरवरी 2026 को जहानाबाद जिले के पांडुई स्थित एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के बीच सामाजिक, कानूनी और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूकता बढ़ाना था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी नकारात्मक असर डालता है। वहीं, डीएसपी साइबर क्राइम ने साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी और तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” जैसे मामलों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी। इसके अलावा, यातायात पदाधिकारियों ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग पर बल दिया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाएं भी दूर कीं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि युवाओं को सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा सके।1
- आज दिनांक 25 जून 2026 को हरिदास सेमीनारी इंटर कॉलेज गया जी के प्रेक्षागृह में "प्रधान मंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" अंतर्गत रूफ टॉप सोलर प्रणाली के अधिक से अधिक इस्तेमाल और अधिस्ठापन संबन्धित जागरूकता फैलाने के लिए एक सोलर मेला 2026 का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्री शशांक शुभंकर, जिला पदाधिकारी गया जी, श्री संदीप प्रकाश, विद्युत अधीक्षण अभियंता विद्युत आपूर्ति अंचल गया जी और श्री अभिषेक पलासिया नगर आयुक्त गयाजी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया । कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी गया जी ने उपस्थित विद्युत उपभोक्ताओं विभिन्न सोलर वेंडरों के प्रतिनिधियों एवं जनसमूहों को संबोधित करते हुए सोलर प्रणाली की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बिजली के भारी-भरकम बिल से मुक्ति दिलाना और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। जिलाधिकारी ने बताया कि गया जिले में तेजी से लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं जो अब अपने खपत के अतिरिक्त सोलर यूनिट उत्पादन कर बिजली ग्रिड में दे रहे है और अपना बिजली बिल शुन्य कर रहे है। विद्धुत अधीक्षण अभियंता विद्धुत आपूर्ति अंचल गयाजी ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की इस योजना अंतर्गत कुटीर ज्योति बिजली उपभोक्ताओ को 1.1 के डब्लू का मुफ्त सोलर पैनल लगाया जाना है जिसके लिए सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओ को सुविधा ऐप के माध्यम से बस अपनी सहमति देनी है। सोलर समागम कार्यक्रम में 15 सोलर वेंडरों ने अपने स्टाल के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सोलर प्रणाली लगाने के तरीके अनुमानित खर्च एवं फायदा बताते हुए आम विद्युत उपभोक्ताओं के विभिन्न शंकाओ का समाधान किया । कार्यक्रम के दौरान कुछ वैसे सोलर उपभोक्ता जिनकी विद्युत विपत्र सोलर प्रणाली के इस्तेमाल के उपरांत शून्य आ रहा है के साथ-साथ कुछ अग्रणी सोलर वेंडरों को उनके प्रयास हेतु गिफ्ट एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया । इस सोलर समागम कार्यक्रम में विद्धुत कार्यपालक अभियंता, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि] मीडिया कर्मी, विद्युत विभाग के कर्मचारी/पदाधिकारी, सोलर उपभोक्ताओ एवं अन्य विद्युत उपभोक्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित समूह का धन्यवाद ज्ञापन विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मानपुर श्री अजय कुमार ने किया।1
- Post by जन सेवक1
- रफीगंज कासमा पथ के सरवाक मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर चार पहिया वाहन मंगलवार की रात्रि पलटी मार दी। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले गाड़ी में सवार लोगों को खोजबीन शुरू किया लेकिन उस वक्त कोई भी नहीं मिले। बुधवार सुबह 9:00 के आसपास मिली जानकारी के अनुसार BR 26G 6673 के गाड़ी चालक रफीगंज की ओर से कासमा की ओर जा रहे थे तभी अनियंत्रित होकर पलटी मार दी फिलहाल बुधवार की सुबह 9:00 बजे तक किसी को भी घायल होने की सूचना नहीं मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के परसा गांव का है। पुलिस के अनुसार गाड़ी को घटनास्थल के पास ही रखा गया है गाड़ी वास्तविक मलिक पता लगाया जा रहा है, फिलहाल गाड़ी में सवार लोगों की जानकारी जुटाई रही है।1