logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संत रामपाल जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' का छठा भाग कलयुग में सतयुग लाने का दावा करता है। यह सीरीज 'फैक्टफुल डिबेट्स' यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, जहाँ इस दावे के रहस्यों पर चर्चा की गई है।

1 day ago
user_SHIVNARAYAN
SHIVNARAYAN
Samaj Sevak ग्यारसपुर, विदिशा, मध्य प्रदेश•
1 day ago
3d045c2e-b8bd-4a0f-a6a5-3bdae9d236d9

संत रामपाल जी की 'अन्नपूर्णा मुहिम' का छठा भाग कलयुग में सतयुग लाने का दावा करता है। यह सीरीज 'फैक्टफुल डिबेट्स' यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, जहाँ इस दावे के रहस्यों पर चर्चा की गई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    विदिशा के बसौदा में स्वरूप नगर डिपो में दो महीने पहले पानी की टंकी लगाई गई थी, लेकिन अभी तक उसका कनेक्शन नहीं हुआ है। स्थानीय लोग पानी न मिलने से परेशान हैं और जन सुनवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Ashish kushwah
    Ashish kushwah
    Taxi Driver बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुलिस सम्मान एवं प्रतिष्ठा समारोह ✨आलंबन-2026”आलंबन-2026” ✨ “ ✨ ✨ सम्मान, आत्मीयता और पुरानी यादों से सजा विदिशा पुलिस परिवार का विशेष समारोह पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 100+ पूर्व एवं वर्तमान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान किया गया। 99 वर्षीय पूर्व डीएसपी श्री एस.एस. श्रीवास्तव के सम्मान ने सभी को भावुक कर दिया। “वर्दी से परे भी कायम रहा रिश्ता”
    4
    पुलिस सम्मान एवं प्रतिष्ठा समारोह ✨आलंबन-2026”आलंबन-2026”

✨ “ ✨
✨
सम्मान, आत्मीयता और पुरानी यादों से सजा विदिशा पुलिस परिवार का विशेष समारोह
पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 100+ पूर्व एवं वर्तमान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
99 वर्षीय पूर्व डीएसपी श्री एस.एस. श्रीवास्तव के सम्मान ने सभी को भावुक कर दिया। 
“वर्दी से परे भी कायम रहा रिश्ता”
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।
    3
    शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने टोंगरा और राजगढ़ उप-स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें केंद्रों में गंदगी और अनियमितताएं मिलीं, जिसके बाद राजगढ़ के सचिव व सहायक सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच के लिए स्वयं का मलेरिया परीक्षण भी कराया।
    user_Sanjay kumar sen
    Sanjay kumar sen
    खुरई, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बीकेपी कॉलेज देवरी में परख पुरुस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन _लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित_ पंडित बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय देवरी में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी परख पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 600 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बीकेपी कॉलेज द्वारा विगत 17 वर्षों से लगातार विधानसभा स्तरीय पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है जिसमें देवरी, केसली एवं आसपास के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव रहे। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO देवरी शुभांक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें महाविद्यालय की होनहार छात्राओं शांभवी पांडे, सांत्वना पांडे एवं खुशी दांगी ने सरस्वती वंदना कर संपूर्ण परिसर में सकारात्मकता का संचार करते हुए लोगों का मन मोह लिया। महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा एवं श्रीमती विवेचना मिश्रा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। इसी क्रम में महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं ने महाविद्यालय कुलगान "हम बीकेपी के बच्चे, जग का कल्याण करें" की प्रस्तुति दी। बताते चलें कि इस वर्ष महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्रवीण्य सूची में बीकेपी कॉलेज से चार छात्राओं कु हर्षिता दांगी, कु जय तिवारी, कु प्रगति नेमा एवं कु साक्षी राजपूत का चयन हुआ था, जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इन छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए महाविद्यालय की इस स्वर्णिम बानगी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। डॉ अवनीश मिश्रा के स्वागत भाषण के पश्चात कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए BEO शुभांक गुप्ता ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से सफलता के सोपान गढ़ते जाने के गुर सिखाए। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव ने बीकेपी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि बीकेपी कॉलेज में विभिन्न गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम एक ही छत के नीचे मौजूद हैं, अब यहां के छात्रों को अध्ययन हेतु घर छोड़कर कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम को महाविद्यालय की संचालिका श्रीमती विवेचना मिश्रा, श्रीमती प्रतिभा पांडेय, सुश्री राजेश्वरी यादव सहायक प्राध्यापक बंडा, बीकेपी कॉलेज मालथोन के संचालक आशीष पटेरिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिवम शर्मा ने किया। इसी दौरान बीकेपी कॉलेज की छात्राओं स्वेच्छा पटेल एवं उन्नति खरे ने एक सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए खूब तालियां बटोरी। "प्रतिभा आपकी, परख हमारी" ध्येय वाक्य को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से कक्षा बारहवीं में संकायवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 54 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बीकेपी कॉलेज द्वारा आयोजित परख सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सांत्वना पुरुस्कार वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि परख परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक संकाय में दस विद्यार्थियों का चयन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ सात सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण हुए देवरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं की भीड़ से खचाखच भरे प्रांगण में विद्यार्थियों का उत्साह दर्शनीय था। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने कि क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों से हर संभव मदद करने की बात कही उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का कार्य सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही संभव ही सकता है और बीकेपी कॉलेज क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए दृढ़संकल्पित है। कार्यक्रम में अनिल ढ़िमोले,टाइम्स कॉलेज दमोह के संचालक सुशील गुप्ता, डॉ आशीष पटेरिया, अजय नगरिया, हरिकृष्ण चौबे, वीरेंद्र जैन, शिक्षक अभय वर्मा, दिनेश शुक्ला, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती योगिता पटेरिया, डॉ आशीष जैन, सहायक प्राध्यापक श्रीमती आकांक्षा पटेल, सुश्री अंकिता राजपूत, सुश्री राजेश्वरी यादव, जितेंद्र भटेले, उमा दांगी संतोष तिवारी एवं महाविद्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
    4
    बीकेपी कॉलेज देवरी में परख पुरुस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन
_लगभग 600 से अधिक विद्यार्थी हुए सम्मानित_
पंडित बृजकिशोर पटेरिया शिक्षा महाविद्यालय देवरी में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी परख पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 600 से अधिक छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि बीकेपी कॉलेज द्वारा विगत 17 वर्षों से लगातार विधानसभा स्तरीय पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होते आ रहा है जिसमें देवरी, केसली एवं आसपास के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव रहे। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO देवरी  शुभांक गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें महाविद्यालय की होनहार छात्राओं शांभवी पांडे, सांत्वना पांडे एवं खुशी दांगी ने सरस्वती वंदना कर संपूर्ण परिसर में सकारात्मकता का संचार करते हुए लोगों का मन मोह लिया। महाविद्यालय के संचालक डॉ अवनीश मिश्रा एवं श्रीमती विवेचना मिश्रा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। इसी क्रम में महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं ने महाविद्यालय कुलगान "हम बीकेपी के बच्चे, जग का कल्याण करें" की प्रस्तुति दी। बताते चलें कि इस वर्ष महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की प्रवीण्य सूची में बीकेपी कॉलेज से चार छात्राओं कु हर्षिता दांगी, कु जय तिवारी, कु प्रगति नेमा एवं कु साक्षी राजपूत का चयन हुआ था, जिन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने इन छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए महाविद्यालय की इस स्वर्णिम बानगी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
डॉ अवनीश मिश्रा के स्वागत भाषण के पश्चात कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए BEO  शुभांक गुप्ता ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से सफलता के सोपान गढ़ते जाने के गुर सिखाए। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जबलपुर राजेश यादव ने बीकेपी ग्रुप के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं परीक्षा परिणामों की सराहना करते हुए कहा कि बीकेपी कॉलेज में विभिन्न गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम एक ही छत के नीचे मौजूद हैं, अब यहां के छात्रों को अध्ययन हेतु घर छोड़कर कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम को महाविद्यालय की संचालिका श्रीमती विवेचना मिश्रा, श्रीमती प्रतिभा पांडेय, सुश्री राजेश्वरी यादव सहायक प्राध्यापक बंडा, बीकेपी कॉलेज मालथोन के संचालक आशीष पटेरिया आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिवम शर्मा ने किया। इसी दौरान बीकेपी कॉलेज की छात्राओं स्वेच्छा पटेल एवं उन्नति खरे ने एक सांस्कृतिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देते हुए खूब तालियां बटोरी।
"प्रतिभा आपकी, परख हमारी" ध्येय वाक्य को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से कक्षा बारहवीं में संकायवार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 54 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बीकेपी कॉलेज द्वारा आयोजित परख सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ सांत्वना पुरुस्कार वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि परख परीक्षा में प्रत्येक विद्यालय के प्रत्येक संकाय में दस विद्यार्थियों का चयन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के साथ सात सांत्वना पुरुस्कार प्रदान किए जाते हैं।
इस कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण हुए देवरी विधानसभा क्षेत्र के लगभग 600 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्र छात्राओं की भीड़ से खचाखच भरे प्रांगण में विद्यार्थियों का उत्साह दर्शनीय था। कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय संचालक डॉ अवनीश मिश्रा ने कि क्षेत्र के तमाम विद्यार्थियों से हर संभव मदद करने की बात कही उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण का कार्य सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही संभव ही सकता है और बीकेपी कॉलेज क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के लिए दृढ़संकल्पित है।
कार्यक्रम में अनिल ढ़िमोले,टाइम्स कॉलेज दमोह के संचालक सुशील गुप्ता, डॉ आशीष पटेरिया, अजय नगरिया, हरिकृष्ण चौबे, वीरेंद्र जैन, शिक्षक अभय वर्मा, दिनेश शुक्ला, श्रीमती अनीता मिश्रा, श्रीमती योगिता पटेरिया, डॉ आशीष जैन, सहायक प्राध्यापक श्रीमती आकांक्षा पटेल, सुश्री अंकिता राजपूत, सुश्री राजेश्वरी यादव, जितेंद्र भटेले, उमा दांगी संतोष तिवारी एवं महाविद्यालय परिवार सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।
    user_कृष्णकांत नगाइच
    कृष्णकांत नगाइच
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • मध्यप्रदेश सरकार देश के हर दिशा में आगे बढ़ रहा है,,, आज नक्सलवाद को लेकर हमारी सरकार का स्पष्ट मत है या तो मध्यप्रदेश सरकार देश के हर दिशा में आगे बढ़ रहा है,,, आज नक्सलवाद को लेकर हमारी सरकार का स्पष्ट मत है या तो सरेंडर करें या फिर समाप्त करने का काम होगा ,,,, डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
    1
    मध्यप्रदेश सरकार देश के हर दिशा में आगे बढ़ रहा है,,, आज नक्सलवाद को लेकर हमारी सरकार का स्पष्ट मत है या तो 
मध्यप्रदेश सरकार देश के हर दिशा में आगे बढ़ रहा है,,, आज नक्सलवाद को लेकर हमारी सरकार का स्पष्ट मत है या तो सरेंडर करें या फिर समाप्त करने का काम होगा ,,,, डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
    user_Vineet Raghuwanshi
    Vineet Raghuwanshi
    News Anchor रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया। अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।” उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।” कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी। विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
    1
    बीना में श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
सुश्री जया किशोरी जी ने भक्ति, संस्कार और श्रद्धा का दिया संदेश
लोकेशन :- बीना 
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :-खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान महोत्सव के द्वितीय दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा नजर आया।
अंतरराष्ट्रीय कथा प्रवक्ता सुश्री जया किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भगवान को पाने के लिए बड़े आडंबर या कठिन तपस्या की आवश्यकता नहीं होती, सच्चे मन से किया गया स्मरण ही ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग है।”
उन्होंने कहा कि “जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, यदि मन में भगवान के प्रति विश्वास बना रहे तो हर संकट का समाधान स्वतः मिल जाता है।” जया किशोरी जी ने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में संस्कार, सेवा और सत्संग को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि “जिस घर में भगवान का नाम, माता-पिता का सम्मान और अच्छे संस्कार होते हैं, वहां सदैव सुख और शांति बनी रहती है।”
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं भक्तों के प्रति उनकी करुणा का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान पूरा कथा स्थल “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोषों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
इस विशाल धार्मिक आयोजन की आयोजक निर्मला सप्रे हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, बैठने एवं सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दी।
विधायक निर्मला सप्रे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और सनातन संस्कृति से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
श्रीमद्भागवत कथा के आगामी दिनों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और पूरा बीना नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा- हत्या के बाद शव ब्रिज के नीचे फेंका, पहचान मिटाने की थी साजिश अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार घटना का विवरण - दिनांक 07.05.2026 को थाना बाड़ी पुलिस को वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45 स्थित नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना बाड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल को सुरक्षित कर बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके पर देखा गया कि एक बोरे में एक शव लगभग 6-7 दिन पुराना एवं जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और मूंह पर टेप लगा हुआ था - अत्यधिक डिकंपोज अवस्था में था, जिससे मृतक की पहचान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। घटनास्थल पर मृतक की पहचान के लिए कोई भी चीज मौजूद नहीं थी ऐसा प्रतीत हो रहा था की अज्ञात आरोपियों ने बहुत ही प्लानिंग के साथ घटना को कहीं और अंजाम दिया था और उसके शव को यहाँ ठिकाने लगा दिया था जिससे की घटना का खुलासा तो दूर. मृतक की पहचान ही नहीं हो पाए। पुलिस को घटनास्थल पर मात्र एक थैला जिसमें की मृतक की जूते, कंगा इत्यादि ही मिला था। उस थैले पर साईखेड़ा की एक दुकान का नाम था। सारे सामान की बारीकी से तताशी लेने पर घेले में एक बच्चे की होमवर्क नोटबुक भी बरामद हुई जिस पर की बस एक नाम लिखा था परंतु कोई भी पता वर्णित नहीं था। अपराध क्रमांक XX/26 धारा 103(1), 238 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश के लिए विवेचना प्रारंभकी गई। पुलिस जांच घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अंधे कत्ल के खुलासे के लिए एसडीओपी बाड़ी श्रीमती नीलम चौधरी को निर्देश दिए गए जिनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस के सामने मृतक की पहचान सबसे बड़ी चुनौती थी। शव पूरी तरह से डिकंपोज हो चुका था तथा घटनास्थल पर कोई स्पष्ट पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, लेकिन पुलिस टीम ने हार न मानते हुए घटनास्थल से मिले छोटे-छोटे साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस द्वारा बरामद बच्चे की नोटबुक एवं धैले पर लिखे पते के आधार पर साईखेड़ा क्षेत्र में पड़ताल की शुरुआत की गई। लगातार पूछताछ एवं स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाते हुए उक्त नोटबुक पर चेकिंग करने वाले टीचर के माध्यम से पुलिस को संबंधित परिवार का सुराग मिला। इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि संबंधित घर पिछले 6-7 दिनों से बंद पड़ा है तथा परिवार के सदस्य अचानक गायब हैं। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई एवं सक्रिय मुखबीर तंत्र के आधार पर परिवार की तलाश की जाती रही। लगातार प्रयासों एवं सघन तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त परिवार को घेराबंदी कर उज्जैन से अभिरक्षा में लिया गया। पहले तो उनके द्वारा कुछ भी नहीं जानना बताया परंतु जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तब संपूर्ण घटनाक्रम का खुलासा हो पाया। घटना का खुलासा- आरोपी रीना किरार ने बताया कि उसका पति उसको छोड चुका है और उसका प्रेम सम्बंध पूर्व में अरूण पटेल नामक व्यक्ति से था परंतु हाल ही में उसकी जान पहचान Facebook के माध्यम से वीरू जाट निवासी भीलवाड़ा राजस्थान नामक व्यक्ती से हो गई थी और उसका आरोपिया के घर आना जाना भी शुरू हो गया था। इस बात को लेकर के अरुण पटेल वीरू जाट से रंजिश रखने लगा गया था. चूंकि अरुण ही रीना के घर का पूरा खर्चा उठाता था इसीलिए उसने रीना से इस पर आपत्ति व्यक्त की और रीना के साथ वीरू को रास्ते से हटाने के पूरा षडयंत्र रचा। घटना दिनांक 29/4/26 को रीना ने वीरू को राजस्थान से अपने साई खेड़ा के घर पर मिलने बुलाया, घर के अंदर आरोपीगण पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही वीरू अंदर आया सभी ने साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरी में डालकर अपनी गाड़ी की डिक्की में डाल दिया। फिर साई खेड़ा से लाकर के नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस से बचने के उद्देश्य से आरोपी बाड़ी से इटारसी, फिर कल्याण मुंबई, उसके बाद इंदौर एवं उज्जैन में लगातार स्थान बदल-बदल कर छिपते रहे, जहां से पुलिस द्वारा उन्हें पकडा गया। पूछताछ के दौरान आरोपीगणों ने हत्या करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी - 1. अरूण पटेल पिता प्रेमनारायण पटेल, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सडूमर, हाल आचार्य नगर कॉलोनी गाडरवारा जिला नरसिंहपुर 2. हरनाम सिंह किरार पिता देवीसिंह किरार, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी ग्राम भीलखेड़ी, तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर 3. रीना किरार पति कमलेश किरार, उम्र 29 वर्ष निवासी जानकी विहार कॉलोनी साईंसखेड़ा जिता नरसिंहपुर मृतक का विवरण - पप्पू उर्फ वीर जाट, निवासी राजस्थान। जब्त सामग्री - वारदात में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और XUV 700 वाहन आरोपियों के मोबाइल फोन सराहनीय भूमिका - अंधे कत्ल जैसे जघन्य एवं चुनौतीपूर्ण मामले का अल्प समय में सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, उप निरीक्षक संजय यादव, उनि. विनीता विश्वकर्मा, सउनि मोहन यादव, सउनि सुरेन्द्र सिसोदिया, प्र. आर. 28 जितेन्द्र, प्र.आर. 65 प्रेम सिंह दांगी, प्र.आर. 147 रीना पूर्वी प्र.आर. 624 राजेन्द्र यादव, आरक्षक 671 रमाकांत पटेल, आरक्षक 464 रामूसिंह एवं आरक्षक 15 देवेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
    2
    अंधे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा- हत्या के बाद शव ब्रिज के नीचे फेंका, पहचान मिटाने की थी साजिश अज्ञात शव की गुत्थी सुलझाकर हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार
घटना का विवरण -
दिनांक 07.05.2026 को थाना बाड़ी पुलिस को वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल-जबलपुर नेशनल हाईवे-45 स्थित नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना बाड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं घटनास्थल को सुरक्षित कर बारीकी से निरीक्षण किया गया।
मौके पर देखा गया कि एक बोरे में एक शव लगभग 6-7 दिन पुराना एवं जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और मूंह पर टेप लगा हुआ था - अत्यधिक डिकंपोज अवस्था में था, जिससे मृतक की पहचान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था। घटनास्थल पर मृतक की पहचान के लिए कोई भी चीज मौजूद नहीं थी ऐसा प्रतीत हो रहा था की अज्ञात आरोपियों ने बहुत ही प्लानिंग के साथ घटना को कहीं और अंजाम दिया था और उसके शव को यहाँ ठिकाने लगा दिया था जिससे की घटना का खुलासा तो दूर. मृतक की पहचान ही नहीं हो पाए। पुलिस को घटनास्थल पर मात्र एक थैला जिसमें की मृतक की जूते, कंगा इत्यादि ही मिला था। उस थैले पर साईखेड़ा की एक दुकान का नाम था। सारे सामान की बारीकी से तताशी लेने पर घेले में एक बच्चे की होमवर्क नोटबुक भी
बरामद हुई जिस पर की बस एक नाम लिखा था परंतु कोई भी पता वर्णित नहीं था। अपराध क्रमांक XX/26 धारा 103(1), 238 (ए) बीएनएस पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश के लिए विवेचना प्रारंभकी गई।
पुलिस जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अंधे कत्ल के खुलासे के लिए एसडीओपी बाड़ी श्रीमती नीलम चौधरी को निर्देश दिए गए जिनके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस के सामने मृतक की पहचान सबसे बड़ी चुनौती थी। शव पूरी तरह से डिकंपोज हो चुका था तथा घटनास्थल पर कोई स्पष्ट पहचान संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, लेकिन पुलिस टीम ने हार न मानते हुए घटनास्थल से मिले छोटे-छोटे साक्ष्यों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाया।
पुलिस द्वारा बरामद बच्चे की नोटबुक एवं धैले पर लिखे पते के आधार पर साईखेड़ा क्षेत्र में पड़ताल की शुरुआत की गई। लगातार पूछताछ एवं स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाते हुए उक्त नोटबुक पर चेकिंग करने वाले टीचर के माध्यम से पुलिस को संबंधित परिवार का सुराग मिला।
इसके बाद मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि संबंधित घर पिछले 6-7 दिनों से बंद पड़ा है तथा परिवार के सदस्य अचानक गायब हैं। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई एवं सक्रिय मुखबीर तंत्र के आधार पर परिवार की तलाश की जाती रही।
लगातार प्रयासों एवं सघन तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त परिवार को घेराबंदी कर उज्जैन से अभिरक्षा में लिया गया।
पहले तो उनके द्वारा कुछ भी नहीं जानना बताया परंतु जब मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तब संपूर्ण घटनाक्रम का खुलासा हो पाया।
घटना का खुलासा-
आरोपी रीना किरार ने बताया कि उसका पति उसको छोड चुका है और उसका प्रेम सम्बंध पूर्व में अरूण पटेल नामक व्यक्ति से था परंतु हाल ही में उसकी जान पहचान Facebook के माध्यम से वीरू जाट निवासी भीलवाड़ा राजस्थान नामक व्यक्ती से हो गई थी और उसका आरोपिया के घर आना जाना भी शुरू हो गया था। इस बात को लेकर के अरुण पटेल वीरू जाट से रंजिश रखने लगा गया था. चूंकि अरुण ही रीना के घर का पूरा खर्चा उठाता था इसीलिए उसने रीना से इस पर आपत्ति व्यक्त की और रीना के साथ वीरू को रास्ते से हटाने के पूरा षडयंत्र रचा।
घटना दिनांक 29/4/26 को रीना ने वीरू को राजस्थान से अपने साई खेड़ा के घर पर मिलने बुलाया, घर के अंदर आरोपीगण पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही वीरू अंदर आया सभी ने साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बेसबॉल बैट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को बोरी में डालकर अपनी गाड़ी की डिक्की में डाल दिया। फिर साई खेड़ा से लाकर के नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के नीचे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस से बचने के उद्देश्य से आरोपी बाड़ी से इटारसी, फिर कल्याण मुंबई, उसके बाद इंदौर एवं उज्जैन में लगातार स्थान बदल-बदल कर छिपते रहे, जहां से पुलिस द्वारा उन्हें पकडा गया। पूछताछ के दौरान आरोपीगणों ने हत्या करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी -
1. अरूण पटेल पिता प्रेमनारायण पटेल, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सडूमर, हाल आचार्य नगर कॉलोनी गाडरवारा
जिला नरसिंहपुर
2. हरनाम सिंह किरार पिता देवीसिंह किरार, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी ग्राम भीलखेड़ी, तहसील गाडरवारा जिला
नरसिंहपुर
3. रीना किरार पति कमलेश किरार, उम्र 29 वर्ष निवासी जानकी विहार कॉलोनी साईंसखेड़ा जिता नरसिंहपुर
मृतक का विवरण -
पप्पू उर्फ वीर जाट, निवासी राजस्थान।
जब्त सामग्री -
वारदात में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और XUV 700 वाहन
आरोपियों के मोबाइल फोन
सराहनीय भूमिका -
अंधे कत्ल जैसे जघन्य एवं चुनौतीपूर्ण मामले का अल्प समय में सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, उप निरीक्षक संजय यादव, उनि. विनीता विश्वकर्मा, सउनि मोहन यादव, सउनि सुरेन्द्र सिसोदिया, प्र. आर. 28 जितेन्द्र, प्र.आर. 65 प्रेम सिंह दांगी, प्र.आर. 147 रीना पूर्वी प्र.आर. 624 राजेन्द्र यादव, आरक्षक 671 रमाकांत पटेल, आरक्षक 464 रामूसिंह एवं आरक्षक 15 देवेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पानी की बर्बादी ना हो इसको लेकर शहर के समाजसेवियों द्वारा लगाई गई नल की टोटी अक्सर देखने में आता है कि कुछ स्थानों पर नल आने पर पानी फालतू फैलता है उसे रोकने के लिए शहर के बेतवा उत्थान समिति के पदाधिकारी को द्वारा, नलों में टोटी लगाने का कार्य किया जा रहा इस संबंध हमने समाज सेवी अतुल शाह से चर्चा की
    4
    पानी की बर्बादी ना हो इसको लेकर शहर के समाजसेवियों द्वारा लगाई गई नल की टोटी
अक्सर देखने में आता है कि कुछ स्थानों पर नल आने पर पानी फालतू फैलता है उसे रोकने के लिए शहर के बेतवा उत्थान समिति के पदाधिकारी को द्वारा, नलों में टोटी लगाने का कार्य किया जा रहा इस संबंध हमने समाज सेवी अतुल शाह से चर्चा की
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.