जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यस्थता अभियान-2.0 के अन्तर्गत पारिवारिक मामले में पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौता कराया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस में मध्यस्थता केंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस में आज माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस विनय कुमार-तृतीय के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस अनु चौधरी की अध्यक्षता में चल रहे मध्यस्थता अभियान-2.0 के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी एवं मध्यस्थ अधिवक्ता हितेन्द्र कुमार के अथक प्रयास से नितिन कुमार उर्फ काका आदि बनाम कान्ता प्रसाद व मीरा बनाम हरेन्द्र के पारिवारिक मामले में पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौता कराया गया तथा दोंनांे पक्षकारों की समस्याओं को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना, उन्हें आपसी संवाद हेतु प्रेरित किया तथा विश्वास एवं सहयोग की भावना के आधार पर समझौते की स्थिति तक पहुँचाया। कुशल मध्यस्थता से दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहे विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव हो सका। सचिव अनु चौधरी ने कहा कि “मध्यस्थता विवादों के निस्तारण का सबसे प्रभावी एवं सहज माध्यम है। यह प्रक्रिया न केवल समय एवं धन की बचत करती है बल्कि समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास है कि अधिकाधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराया जाए, जिससे जनसामान्य को शीघ्र न्याय उपलब्ध हो सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मध्यस्थता अभियान-2.0 के अन्तर्गत पारिवारिक मामले में पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौता कराया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस में मध्यस्थता केंद्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस में आज माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस विनय कुमार-तृतीय के मार्गदर्शन तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस अनु चौधरी की अध्यक्षता में चल रहे मध्यस्थता अभियान-2.0 के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी एवं मध्यस्थ अधिवक्ता हितेन्द्र कुमार
के अथक प्रयास से नितिन कुमार उर्फ काका आदि बनाम कान्ता प्रसाद व मीरा बनाम हरेन्द्र के पारिवारिक मामले में पक्षकारों के मध्य सुलह-समझौता कराया गया तथा दोंनांे पक्षकारों की समस्याओं को गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुना, उन्हें आपसी संवाद हेतु प्रेरित किया तथा विश्वास एवं सहयोग की भावना के आधार पर समझौते की स्थिति तक पहुँचाया। कुशल मध्यस्थता से दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहे विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान संभव
हो सका। सचिव अनु चौधरी ने कहा कि “मध्यस्थता विवादों के निस्तारण का सबसे प्रभावी एवं सहज माध्यम है। यह प्रक्रिया न केवल समय एवं धन की बचत करती है बल्कि समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास है कि अधिकाधिक वादों का निस्तारण मध्यस्थता के माध्यम से कराया जाए, जिससे जनसामान्य को शीघ्र न्याय उपलब्ध हो सके।
- घर के अंदर से बरामद हुआ सिक्कों का जखीरा, मनीलांड्रिंग से जुड़े हो सकते है तार..... हाथरस शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित हनुमान गली में शनिवार को प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यापारी के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में सिक्के बरामद किए। कार्रवाई के दौरान छह दर्जन से अधिक कट्टों में भरे करीब 19 कुंतल से अधिक सिक्के बरामद किए गए, जिन्हें प्रशासन ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक कट्टे में लगभग 25 किलो सिक्के भरे हुए थे। एसडीएम और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सभी कट्टों को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित व्यापारी विभिन्न बैंकों से बड़ी मात्रा में सिक्के प्राप्त कर उन्हें दिल्ली सहित अन्य शहरों में 3 से 4 प्रतिशत कमीशन पर उपलब्ध कराता था। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। एसडीएम ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के किन बैंकों से और किस प्रक्रिया के तहत प्राप्त किए गए। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि सिक्कों के वितरण में बैंकिंग नियमों या अन्य कानूनी प्रावधानों का कोई उल्लंघन तो नहीं हुआ। आवश्यकता पड़ने पर संबंधित बैंकों से भी विस्तृत जानकारी ली जाएगी। प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने आती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 19 कुंतल से अधिक सिक्कों की बरामदगी का यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने में जुटा है।1
- "अलीगढ़" पुलिस ने "आमजन के "खोये/गिरे" 263 मोबाइल फोन "CEIR पोर्टल" के माध्यम से बरामद किए हैं। SSP नीरज जादौन ने सभी मोबाइल "स्वामियों" को पुलिस कार्यालय पर बुलाया और उनके मोबाइल सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कीमत 48 लाख 70 हजार रुपये है।1
- छत से गिरकर एक बालिका हुई गंभीर घायल, आनन फानन में परिजन बालिका को लाए अस्पताल जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसे में छत से गिरकर एक बालिका शीतल पुत्री प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन में घायल हालत में बालिका को तुरंत उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा छत से गिरकर घायल हुई बालिका का उपचार किया गया। हालत में सुधार होने के बाद परिजन बालिका को घर लेकर चले गए।1
- पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश, सब की अव्यवस्था 100% ... पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। सब की सिफारिश नहीं, सब की अव्यवस्था 100% ...1
- हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया हाथरस के मोहल्ला नवीपुर में गुरुवार दोपहर 3 बजे नगर पालिका प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय प्रशासन को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सड़क पर कुछ लोगों द्वारा किए गए कच्चे-पक्के अवैध निर्माणों के कारण निर्माणाधीन सड़क का काम अटका हुआ था। इसी समस्या को दूर करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर राज बहादुर और भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अभियान के दौरान जेसीबी मशीन के जरिए अवैध निर्माणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक करते हुए विरोध जताने की कोशिश भी की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करवा दिया। अंत में अधिकारियों ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानूनी तौर पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- #अलीगढ़ थाना रोरावर क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक युवती का देहांत हो जाने पर परिजन द्वारा उसका दाह संस्कार किया गया था,1
- ईट उठाते समय एक महिला के हाथ पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल डॉक्टरों ने किया हायर सेंटर रेफर जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊसवा में घर पर ईट उठाते समय एक महिला ओमवती देवी पत्नी तीर्थराज के हाथ पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन बिगड़ी हालत में महिला को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिगड़ी हालत में बेहतर उपचार हेतु हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।1
- कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।" 🚨 अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना! 🚨 "कुछ ज़िंदगियां किस्मत नहीं लिखती... दर्द लिखता है। और कुछ चेहरे वक्त नहीं जलाता... इंसान जला देते हैं।" अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में एक महिला पर, पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद के बाद उसके पति द्वारा कथित रूप से तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़िता का दर्द सिर्फ इस हमले तक सीमित नहीं है। उसका कहना है कि बचपन से लेकर आज तक उसे सिर्फ संघर्ष, तन्हाई और तकलीफ ही मिली। मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाने वाली इस महिला के सपने एक पल में झुलस गए। फिलहाल पीड़िता जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है और उसकी तलाश के साथ विधिक कार्रवाई जारी है। ❓आखिर कब तक महिलाएं अपने ही घरों में असुरक्षित रहेंगी? ❓कब तक घरेलू हिंसा और महिलाओं पर अत्याचार की ऐसी घटनाएं सामने आती रहेंगी? हम उम्मीद करते हैं कि पीड़िता को शीघ्र न्याय मिले और दोषी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो। 🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें – Salam India 24 #Aligarh #AcidAttack #JusticeForVictim #StopViolenceAgainstWomen #SalamIndia24 #GroundReport #BreakingNews #UPPolice #AligarhPolice #WomenSafety #Justice @Uppolice @aligarhpolice @dgpup @adgzoneagra @igrangeagra @aligarhdm @CMOfficeUP @myogiadityanath #जिलाधिकारी_अलीगढ़ #वरिष्ठ_पुलिस_अधीक्षक_अलीगढ़ #अलीगढ़_पुलिस #उत्तर_प्रदेश_पुलिस #महिला_सुरक्षा #राष्ट्रीय_महिला_आयोग #उत्तर_प्रदेश_राज्य_महिला_आयोग #समाजसेवी #सामाजिक_कार्यकर्ता #मानवाधिकार 📍 सहयोगी: आमिर खान 🖋️ चीफ एडिटर: मोहम्मद सलमान सलाम इंडिया 24 | अलीगढ़ 🇮🇳 जय हिंद, जय भारत।1