logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*... कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी भील समाज सुधार समिति की बैठक भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में सम्पन्न...डीजे बजाने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही हेतु C.I.प्रवीण सिंह सिसोदिया 24 घंटे तैयार.. संपर्क नंबर जारी....9414105385....आज दिनांक 1 मार्च 2026 को भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भील समाज सुधार समिति केंद्रीय कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि* *1. होली के बाद सभी पंचायत समितियों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय कमेटी भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ रहेंगी । अन्य सभी उप समितियां रहेंगी* । *2. ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले सभी जातियों के परिवारों को भील समाज सुधार समिति के नियमों के अनुसार चलना होगा और कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का निर्णय लिया गया।* *3. समाज सुधार नियम लागु होने के बाद अभी तक जोगड़ीमल, खजुरा, भरतगढ़, उदयगढ़ वसुनी, बस्सी, मुवाल, नालपाड़ा, घाटा आदि जिन जिन गांवों में समाज सुधार समिति के नियमों का पालन नहीं किया गया है। उनकी कड़े शब्दों में कमेटी द्वारा निन्दा की गई और निन्दा प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया और निर्णय लिया गया कि समाज के नियमों का जिन जिन गांवों में उल्लंघन किया गया है उन गांवों फिर से गांव की समाज सुधार समिति बनाई जाएगी और केंद्रीय कमेटी उसकी देख रेख करेंगी।* *4. आज की समीक्षा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, समाज सेवी समाज के नियमों का उल्लंघन करने वालों की प्रशासन से पैरवी करता है तो प्रशासन उसका नाम और मोबाइल नंबर सभी के सामने सार्वजनिक करें ।* *समीक्षा बैठक पूरी होने के बाद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी कुशलगढ़ थानाधिकारी (CAI) प्रवीणसिंह जी सिसोदिया से मिले ओर समाज सुधार के नियमों के पालन में पुलिस प्रशासन कमेटी की मदद करने की अपील की, तब उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी गांव में डीजे बजाते हुए किसी भी समय पाया गया तो उस उसे पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। थानाधिकारी महोदय ने बताया कि जब कुशलगढ़ क्षेत्र का भील समाज हमारे साथ है तो समाज सुधार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में खुली हुई सैकड़ों शराब की दुकानों को बंद करवाया जा रहा है। अगर लोगों ने शराब की दुकाने बंद नहीं की तो शराब की दूकान चलाने वालों पर भी कानूनी कार्यवाही चल रही है, यातायात नियमों का भी जनता पालन करें। हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं, शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं।* *कार्यक्रम की अध्यक्षता भील समग्र विकास परिषद के अध्यक्ष रूपजी बारिया , मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार देवीलाल डामोर, विशिष्ट अतिथि समाज सुधार समिति के अध्यक्ष डॉ वजहीग़ मईडा, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष राकेश मईडा, वनवासी कल्याण परिषद के बहादुर सिंह डामोर, समाजसेवी दिनेश डिंडोर, जसवंत सिंह भाभोर, केसर सिंह डामोर, वेलजी देवदा, वेस्ताराम वसुनिया,नरसिंह गिरी महाराज, कल्लू महाराज, चतर सिंह महाराज, लालचंद डिंडोर, भूरा दामा, संदीप डामोर, बहादुर मचार, वाल सिंह डामोर,नरसिंह रावत, शंकरलाल भूरिया, देवीलाल भूरिया, रणजीत भाभोर, नारजी डामोर, आदि उपस्थित थे।*

19 hrs ago
user_Dharmendra Soni
Dharmendra Soni
Kushalgarh, Banswara•
19 hrs ago

*... कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी भील समाज सुधार समिति की बैठक भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में सम्पन्न...डीजे बजाने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही हेतु C.I.प्रवीण सिंह सिसोदिया 24 घंटे तैयार.. संपर्क नंबर जारी....9414105385....आज दिनांक 1 मार्च 2026 को भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भील समाज सुधार समिति केंद्रीय कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि* *1. होली के बाद सभी पंचायत समितियों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें केंद्रीय कमेटी भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ रहेंगी । अन्य सभी उप समितियां रहेंगी* । *2. ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले सभी जातियों के परिवारों को भील समाज सुधार समिति के नियमों के अनुसार चलना होगा और कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग

करने का निर्णय लिया गया।* *3. समाज सुधार नियम लागु होने के बाद अभी तक जोगड़ीमल, खजुरा, भरतगढ़, उदयगढ़ वसुनी, बस्सी, मुवाल, नालपाड़ा, घाटा आदि जिन जिन गांवों में समाज सुधार समिति के नियमों का पालन नहीं किया गया है। उनकी कड़े शब्दों में कमेटी द्वारा निन्दा की गई और निन्दा प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया और निर्णय लिया गया कि समाज के नियमों का जिन जिन गांवों में उल्लंघन किया गया है उन गांवों फिर से गांव की समाज सुधार समिति बनाई जाएगी और केंद्रीय कमेटी उसकी देख रेख करेंगी।* *4. आज की समीक्षा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता , जनप्रतिनिधि, कर्मचारी, समाज सेवी समाज के नियमों का उल्लंघन करने वालों की प्रशासन

से पैरवी करता है तो प्रशासन उसका नाम और मोबाइल नंबर सभी के सामने सार्वजनिक करें ।* *समीक्षा बैठक पूरी होने के बाद कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी कुशलगढ़ थानाधिकारी (CAI) प्रवीणसिंह जी सिसोदिया से मिले ओर समाज सुधार के नियमों के पालन में पुलिस प्रशासन कमेटी की मदद करने की अपील की, तब उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी गांव में डीजे बजाते हुए किसी भी समय पाया गया तो उस उसे पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। थानाधिकारी महोदय ने बताया कि जब कुशलगढ़ क्षेत्र का भील समाज हमारे साथ है तो समाज सुधार में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में खुली हुई सैकड़ों शराब की दुकानों को बंद करवाया जा रहा है।

अगर लोगों ने शराब की दुकाने बंद नहीं की तो शराब की दूकान चलाने वालों पर भी कानूनी कार्यवाही चल रही है, यातायात नियमों का भी जनता पालन करें। हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाएं, शराब पीकर वाहन नहीं चलाएं।* *कार्यक्रम की अध्यक्षता भील समग्र विकास परिषद के अध्यक्ष रूपजी बारिया , मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार देवीलाल डामोर, विशिष्ट अतिथि समाज सुधार समिति के अध्यक्ष डॉ वजहीग़ मईडा, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष राकेश मईडा, वनवासी कल्याण परिषद के बहादुर सिंह डामोर, समाजसेवी दिनेश डिंडोर, जसवंत सिंह भाभोर, केसर सिंह डामोर, वेलजी देवदा, वेस्ताराम वसुनिया,नरसिंह गिरी महाराज, कल्लू महाराज, चतर सिंह महाराज, लालचंद डिंडोर, भूरा दामा, संदीप डामोर, बहादुर मचार, वाल सिंह डामोर,नरसिंह रावत, शंकरलाल भूरिया, देवीलाल भूरिया, रणजीत भाभोर, नारजी डामोर, आदि उपस्थित थे।*

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Rajendra Tabiyar
    1
    Post by Rajendra Tabiyar
    user_Rajendra Tabiyar
    Rajendra Tabiyar
    Building consultant गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल मय हथियार फ्लैग मार्च निकाला गया। सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में फ्लैग मार्च धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बा, पीठ कस्बा एवं धंबोला कस्बा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस बल ने बाजारों, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल, चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़, राम सागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, कुआं थानाधिकारी मनोज कुमार सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि रंगों का पर्व होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शालीनता एवं मर्यादा के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन चंदा वसूली, शराब पीकर उत्पात मचाने या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च के दौरान कस्बों में लोगों ने पुलिस की उपस्थिति का स्वागत किया और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग का आश्वासन
    1
    सीमलवाड़ा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल मय हथियार फ्लैग मार्च निकाला गया। सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में फ्लैग मार्च धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बा, पीठ कस्बा एवं धंबोला कस्बा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस बल ने बाजारों, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
इस दौरान धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल, चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़, राम सागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, कुआं थानाधिकारी मनोज कुमार सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि रंगों का पर्व होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शालीनता एवं मर्यादा के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन चंदा वसूली, शराब पीकर उत्पात मचाने या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।
फ्लैग मार्च के दौरान कस्बों में लोगों ने पुलिस की उपस्थिति का स्वागत किया और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग का आश्वासन
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • इजरायल और ईरान पर हुए हमले के कारण उड़ाने हुई प्रभावित, फ्लाइट केंसिल होने के कारण कई भारतीय लोग फंसे बदनावर (धार) अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई को निशाना बनाया गया है। ईरान ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक अटैक ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर कहा, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ड्रोन को रोका गया था। उसका मलबा बुर्ज अरब के बाहरी हिस्से से टकरा गया, जिससे हल्की आग लग गई। वहीं दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाए जाने के कारण दुबई में फ्लाइट कैंसल होने से फँसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा ( सहारा ग्रुप ), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21), गोलू पाटनी सहित इंदौर के अन्य रहवासी दुबई में फंसे हुए हैं।
    2
    इजरायल और ईरान पर हुए हमले के कारण उड़ाने हुई प्रभावित, फ्लाइट केंसिल होने के कारण कई भारतीय लोग फंसे 
बदनावर (धार) अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसमें संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई को निशाना बनाया गया है। ईरान ने दुबई के मशहूर लग्जरी होटल बुर्ज अल अरब पर हमला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, एक अटैक ड्रोन के बिल्डिंग से टकराने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। दुबई मीडिया ऑफिस ने एक्स पर कहा, अधिकारियों ने पुष्टि की है कि एक ड्रोन को रोका गया था। उसका मलबा बुर्ज अरब के बाहरी हिस्से से टकरा गया, जिससे हल्की आग लग गई। वहीं दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को निशाना बनाए जाने के कारण दुबई में फ्लाइट कैंसल होने से फँसे इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा ( सहारा ग्रुप ), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21), गोलू पाटनी सहित इंदौर के अन्य रहवासी दुबई में फंसे हुए हैं।
    user_Nitin Sankhla Saini
    Nitin Sankhla Saini
    Local News Reporter बदनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Timli R Meda MedaOfficial
    1
    Post by Timli R Meda MedaOfficial
    user_Timli R Meda MedaOfficial
    Timli R Meda MedaOfficial
    सरदारपुर, धार, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Dakshuuuuu____143
    1
    Post by Dakshuuuuu____143
    user_Dakshuuuuu____143
    Dakshuuuuu____143
    Tailor बड़नगर, उज्जैन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *आमखुट भगोरिया में उमड़ा जनसैलाब, चालक परिचालक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष गोलू पटेल जोबट पूर्व विधायक माधु सिंह डावर का भव्य स्वागत*
    1
    *आमखुट भगोरिया में उमड़ा जनसैलाब, चालक परिचालक कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष गोलू  पटेल जोबट पूर्व विधायक माधु सिंह डावर का भव्य स्वागत*
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वीरोदय तीर्थ पर अष्टानिका महापर्व के अवसर पर आचार्य श्री विभव सागरजी महाराज की परम शिष्या आर्यिका सिद्धश्री माताजी, संघश्री माताजी व सवाश्री माताजी के सानिध्य तथा शास्त्री पियुष जैन के निर्देशन में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवे दिन श्रद्धालुओं ने 384 अर्घ्य चढ़ाए। वीरोदय तीर्थ कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमिया व उपाध्यक्ष राजेश गांधी ने बताया कि मूल नायक भगवान श्री आदिनाथ का जलाभिषेक व शांतिधारा के पश्चात सौधर्म इन्द्र सोहनलाल दोसी पुत्र मिठालाल दोसी बडोदिया ने पांडुकशिला पर मंगलाचरण किया। कुबेर इन्द्र मोहनलाल पिंडारमिया पुत्र छगनलाल पिंडारमिया परतापुर, राजा श्रीपाल धर्मेन्द्र कोठारी पुत्र रसीकलाल कोठारी कुशलगढ़ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष धनपाल लालावत, कांतिलाल खोडणिया बडोदिया, केसरीमल जैन, मोहनलाल दोसी, रमणलाल दोसी, संजय गांधी, नितेश गांधी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजन किया। अष्टानिका महापर्व में आठ दिन उपवास करने वाली श्राविका सुषमा गांधी धर्मपत्नी संजय गांधी के तप की सभी ने अनुमोदना की। आर्यिका सिद्धश्री माताजी ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र में किया गया विधान अनेक गुना फलदायी होता है और आत्मा को शांति व मोक्षमार्ग की दृढ़ता प्रदान करता है।
    1
    वीरोदय तीर्थ पर अष्टानिका महापर्व के अवसर पर आचार्य श्री विभव सागरजी महाराज की परम शिष्या आर्यिका सिद्धश्री माताजी, संघश्री माताजी व सवाश्री माताजी के सानिध्य तथा शास्त्री पियुष जैन के निर्देशन में आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के पांचवे दिन श्रद्धालुओं ने 384 अर्घ्य चढ़ाए।
वीरोदय तीर्थ कमेटी अध्यक्ष मोहनलाल पिंडारमिया व उपाध्यक्ष राजेश गांधी ने बताया कि मूल नायक भगवान श्री आदिनाथ का जलाभिषेक व शांतिधारा के पश्चात सौधर्म इन्द्र सोहनलाल दोसी पुत्र मिठालाल दोसी बडोदिया ने पांडुकशिला पर मंगलाचरण किया। कुबेर इन्द्र मोहनलाल पिंडारमिया पुत्र छगनलाल पिंडारमिया परतापुर, राजा श्रीपाल धर्मेन्द्र कोठारी पुत्र रसीकलाल कोठारी कुशलगढ़ सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उपाध्यक्ष धनपाल लालावत, कांतिलाल खोडणिया बडोदिया, केसरीमल जैन, मोहनलाल दोसी, रमणलाल दोसी, संजय गांधी, नितेश गांधी सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजन किया।
अष्टानिका महापर्व में आठ दिन उपवास करने वाली श्राविका सुषमा गांधी धर्मपत्नी संजय गांधी के तप की सभी ने अनुमोदना की। आर्यिका सिद्धश्री माताजी ने कहा कि तीर्थ क्षेत्र में किया गया विधान अनेक गुना फलदायी होता है और आत्मा को शांति व मोक्षमार्ग की दृढ़ता प्रदान करता है।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Rajendra Tabiyar
    1
    Post by Rajendra Tabiyar
    user_Rajendra Tabiyar
    Rajendra Tabiyar
    Building consultant गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल मय हथियार फ्लैग मार्च निकाला गया। सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में फ्लैग मार्च धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बा, पीठ कस्बा एवं धंबोला कस्बा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस बल ने बाजारों, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। इस दौरान धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल, चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़, राम सागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, कुआं थानाधिकारी मनोज कुमार सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि रंगों का पर्व होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शालीनता एवं मर्यादा के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन चंदा वसूली, शराब पीकर उत्पात मचाने या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। फ्लैग मार्च के दौरान कस्बों में लोगों ने पुलिस की उपस्थिति का स्वागत किया और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग का आश्वासन
    1
    सीमलवाड़ा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल मय हथियार फ्लैग मार्च निकाला गया। सीमलवाड़ा पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में फ्लैग मार्च धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बा, पीठ कस्बा एवं धंबोला कस्बा सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस बल ने बाजारों, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त करते हुए आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया।
इस दौरान धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल, चौरासी थानाधिकारी भंवर सिंह राठौड़, राम सागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया, कुआं थानाधिकारी मनोज कुमार सहित भारी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि रंगों का पर्व होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। इसे शालीनता एवं मर्यादा के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन चंदा वसूली, शराब पीकर उत्पात मचाने या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरती जा रही है और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है।
फ्लैग मार्च के दौरान कस्बों में लोगों ने पुलिस की उपस्थिति का स्वागत किया और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग का आश्वासन
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.