logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीएम श्री भागीरथ उच्च विद्यालय निर्मली में 17 बिहार बटालियन एनसी का शुभारंभ पीएम श्री भागीरथ उच्च विद्यालय निर्मली में 17 बिहार बटालियन एनसी का शुभारंभ कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, निर्मली में शनिवार से 17 बिहार बटालियन एनसी, सहरसा के तहत एनसीसी गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया. विद्यालय में एनसी यूनिट की स्थापना के साथ ही अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. यूसुफ द्वारा जारी पत्रांक 120, दिनांक 01 अगस्त के अनुसार लेटर संख्या 1057/जी/रिजनिग /26/763, दिनांक 07 अप्रैल एवं बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के पुनः आवंटन आदेश के आलोक में विद्यालय में एनसीसी यूनिट की स्थापना की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. 17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा के निर्देश पर विद्यालय में 01 अगस्त 2026 से एनसी का नियमित कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को मिलेगी नई दिशा प्रधानाध्यापक मो. यूसुफ ने कहा कि विद्यालय में एनसीसी शुरू होने से छात्र-छात्राओं में अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण एनसी प्रशिक्षण अपने ही विद्यालय में उपलब्ध होगा, जिससे अधिकाधिक छात्र-छात्राएं इससे जुड़ सकेंगे. समय और पैसे दोनों की होगी बचत एनसीसी केयर टेकर अभिषेक आनंद ने बताया कि अब विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे स्कूलों या दूरस्थ केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं होगी. विद्यालय परिसर में ही नियमित परेड, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण और एनसी की अन्य गतिविधियां संचालित होंगी. इससे छात्रों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेगा. सेना में करियर के लिए भी उपयोगी विद्यालय प्रशासन ने बताया कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता और आपदा प्रबंधन जैसे गुण विकसित होंगे. सेना और अन्य सुरक्षा बलों में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह पहल विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी. शिक्षकों ने दी जानकारी इस अवसर पर प्रभात कुमार मंडल, सुरेंद्र मंडल, सुनील कुमार सिंह, सरोज कुमारी, रेखा कुमारी, सरफराज आलम, सनोज कुमार सहित सभी शिक्षकों के साथ स्थानीय मुखिया हरिनंदन मंडल ने छात्रों को एनसी के उद्देश्य, प्रशिक्षण और करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से एनसी से जुड़ने की अपील की. साथ ही 17 बिहार बटालियन एनसी, सहरसा और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

2 hrs ago
user_Laxman kumar
Laxman kumar
Auto Air-conditioning Service पिपरा, सुपौल, बिहार•
2 hrs ago
ce4d903a-32ce-4c7f-a103-81d520215c22

पीएम श्री भागीरथ उच्च विद्यालय निर्मली में 17 बिहार बटालियन एनसी का शुभारंभ पीएम श्री भागीरथ उच्च विद्यालय निर्मली में 17 बिहार बटालियन एनसी का शुभारंभ कटैया-निर्मली (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री भागीरथ उच्च माध्यमिक विद्यालय, निर्मली में शनिवार से 17 बिहार बटालियन एनसी, सहरसा के तहत एनसीसी गतिविधियों का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया. विद्यालय में एनसी यूनिट की स्थापना के साथ ही अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. यूसुफ द्वारा जारी पत्रांक 120, दिनांक 01 अगस्त के अनुसार लेटर संख्या 1057/जी/रिजनिग /26/763, दिनांक 07 अप्रैल एवं बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के पुनः आवंटन आदेश के आलोक में विद्यालय में एनसीसी यूनिट की स्थापना की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. 17 बिहार बटालियन एनसीसी, सहरसा के निर्देश पर विद्यालय में 01 अगस्त 2026 से एनसी का नियमित कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. अनुशासन और व्यक्तित्व विकास को मिलेगी नई दिशा प्रधानाध्यापक मो. यूसुफ ने कहा कि विद्यालय में एनसीसी शुरू होने से छात्र-छात्राओं में अनुशासन, देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास को नई दिशा मिलेगी. ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब गुणवत्तापूर्ण एनसी प्रशिक्षण अपने ही विद्यालय में उपलब्ध होगा, जिससे अधिकाधिक छात्र-छात्राएं इससे जुड़ सकेंगे. समय और पैसे दोनों की होगी बचत एनसीसी केयर टेकर अभिषेक आनंद ने बताया कि अब विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे स्कूलों या दूरस्थ केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं होगी. विद्यालय परिसर में ही नियमित परेड, ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण और एनसी की अन्य गतिविधियां संचालित होंगी. इससे छात्रों का समय और आर्थिक खर्च दोनों बचेगा. सेना में करियर के लिए भी उपयोगी विद्यालय प्रशासन ने बताया कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता, सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता और आपदा प्रबंधन जैसे गुण विकसित होंगे. सेना और अन्य सुरक्षा बलों में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह पहल विशेष रूप से लाभकारी साबित होगी. शिक्षकों ने दी जानकारी इस अवसर पर प्रभात कुमार मंडल, सुरेंद्र मंडल, सुनील कुमार सिंह, सरोज कुमारी, रेखा कुमारी, सरफराज आलम, सनोज कुमार सहित सभी शिक्षकों के साथ स्थानीय मुखिया हरिनंदन मंडल ने छात्रों को एनसी के उद्देश्य, प्रशिक्षण और करियर संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने अधिक से अधिक विद्यार्थियों से एनसी से जुड़ने की अपील की. साथ ही 17 बिहार बटालियन एनसी, सहरसा और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

More news from Saharsa and nearby areas
  • बाबा राज-राजेश्वर स्थान साहेडीह बड़गांव में दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी तेज, बैठक में पुजारी सम्मान का मुद्दा भी गूंजा
    1
    बाबा राज-राजेश्वर स्थान साहेडीह बड़गांव में दो दिवसीय महोत्सव की तैयारी तेज, बैठक में पुजारी सम्मान का मुद्दा भी गूंजा
    user_Mukesh kr mandal
    Mukesh kr mandal
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    3 hrs ago
  • नोहट्टा में अंचल कार्यालय परिसर में लगा जनता दरबार, ऑन द स्पॉट निपटारे से ग्रामीणों के चेहरे खिले ​नोहट्टा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और उन्हें सरकारी व्यवस्था का सीधा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से नोहट्टा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस दौरान नोहट्टा के राजस्व अधिकारी (RO) राजन कुमार एवं नोहट्टा थाना प्रभारी राहुल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। ​जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी मनमुटाव और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई पेचीदा मामले सामने आए। RO राजन कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार की सजगता, सूझबूझ और संवेदनशील कार्यशैली का ही परिणाम रहा कि अधिकतम मामलों का 'ऑन द स्पॉट' (मौके पर ही) निपटारा कर दिया गया।ग्रामीणों का कहना था कि RO राजन कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से आम जनता का प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अंचल में शांति, न्याय और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के जनता दरबार आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
    1
    नोहट्टा में अंचल कार्यालय परिसर में लगा जनता दरबार, ऑन द स्पॉट निपटारे से ग्रामीणों के चेहरे खिले
​नोहट्टा ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और उन्हें सरकारी व्यवस्था का सीधा लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से नोहट्टा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को 'जनता दरबार' का आयोजन किया गया। इस दौरान नोहट्टा के राजस्व अधिकारी (RO) राजन कुमार एवं नोहट्टा थाना प्रभारी राहुल कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। ​जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, आपसी मनमुटाव और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई पेचीदा मामले सामने आए। RO राजन कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार की सजगता, सूझबूझ और संवेदनशील कार्यशैली का ही परिणाम रहा कि अधिकतम मामलों का 'ऑन द स्पॉट' (मौके पर ही) निपटारा कर दिया गया।ग्रामीणों का कहना था कि RO राजन कुमार और थाना प्रभारी राहुल कुमार जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी से आम जनता का प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अंचल में शांति, न्याय और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के जनता दरबार आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Teacher नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    4 hrs ago
  • कचरा प्रबंधन हुआ ध्वस्त लोहिया स्वच्छ मिशन अभियान का उर रहा है मज़ाक सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में लोहिया स्वच्छ अभियान धरातल पर सही तरह से नहीं चल रहा है। इसका ताजा उदाहरण है प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत से जहां कचरा प्रबंधन भवन का ऊपर का चदरा विगत कई महीनों से आंधी तूफान आने के कारण उजड़ा हुआ है जिसका मरम्मत कार्य अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में पंचायत में अगर साफ सफाई का काम होता तो शायद इस प्रकार से भवन उजड़ा हुआ नहीं रहता। इसको लेकर कई लोगों ने बताया की पंचायत के एक भी वार्ड ऐसा नहीं है जहां साफ सफाई का काम हो रहा हो। इसके अलावा स्थानीय वार्ड सदस्य ने ये भी बताया की पंचायत के कई समस्या को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत भी करवाया गया है मगर क्या कारण है की अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जो भारी चिन्ता का विषय बना हुआ है।
    1
    कचरा प्रबंधन हुआ ध्वस्त लोहिया स्वच्छ मिशन अभियान का उर रहा है मज़ाक 
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में लोहिया स्वच्छ अभियान धरातल पर सही तरह से नहीं चल रहा है। इसका ताजा उदाहरण है प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत से जहां कचरा प्रबंधन भवन  का ऊपर का चदरा विगत कई महीनों से आंधी तूफान आने के कारण उजड़ा हुआ है जिसका मरम्मत कार्य अब तक नहीं हुआ है। ऐसे में पंचायत में अगर साफ सफाई का काम होता तो शायद इस प्रकार से भवन उजड़ा हुआ नहीं रहता। इसको लेकर कई लोगों ने बताया की पंचायत के एक भी वार्ड ऐसा नहीं है जहां साफ सफाई का काम हो रहा हो। इसके अलावा स्थानीय वार्ड सदस्य ने ये भी बताया की पंचायत के कई समस्या  को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत भी करवाया गया है मगर क्या कारण है की अब तक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया है जो भारी चिन्ता का विषय बना हुआ है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    13 hrs ago
  • रामबाग में 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न, नेपाल की महिला मंडली के गायन से भक्तिमय हुआ वातावरण अषाढ़ी पूर्णिमां पर बजरंग बली मंदिर परिसर में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, बड़ी संख्या में लोगों ने लिए भाग उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 रामबाग मुहल्ला स्थित बजरंगी बली मंदिर परिसर में अषाढ़ी पूर्णिमां के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न हो गया। मुहल्ला दो दिनों तक भक्तिमय वातावरण से पटा रहा। क्षेत्रीय और नेपाल की महिला मंडली ने नृत्य, गायन, भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिए। बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा अर्चना भी करने पहुंचे। भक्ति कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। लोग नृत्य, भजन कीर्तन पर झूमते रहे हैं। हर तरफ बाबा बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। हरे राम हरे कृष्ण की गूंज सुनाई देता रहा। दिन रात लोग भक्ति कार्यक्रम में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम स्थल के पास मेला जैस दृष्य दिखाई दिया। तरह की दुकानें सजी नजर आए। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार 111 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले साल से ही अषाढ़ी पूर्णिमां पर भक्ति कार्यक्रम शुरू करने का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम सफल होने पर आयोजन समिति के बीरेंद्र मेहता, अजय मेहता, राजीव कुमार, खुशी लाल शर्मा, कृत्यानंद शर्मा, नवीन शर्मा, श्रीराम मालाकार, फनीलाल मेहता आदि ने मुहल्ले वासियों का आभार जताया। आयोजक ने बताया कि अब यह कार्यक्रम निरंतर हर वर्ष होता रहेगा। समापन मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद रीना देवी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से भक्तिमय वातावरण होता है। आपस में भाईचारे का संदेश जाता है। लोगों को इसी तरह समाज में मिलजुल कर रहना चाहिए।
    3
    रामबाग में 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न, नेपाल की महिला मंडली के गायन से भक्तिमय हुआ वातावरण 

अषाढ़ी पूर्णिमां पर बजरंग बली मंदिर परिसर में भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ, बड़ी संख्या में लोगों ने लिए भाग 
उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 रामबाग मुहल्ला स्थित बजरंगी बली मंदिर परिसर में अषाढ़ी पूर्णिमां के अवसर पर आयोजित 48 घंटे का अष्टयाम कार्यक्रम संपन्न हो गया। मुहल्ला दो दिनों तक भक्तिमय वातावरण से पटा रहा। क्षेत्रीय और नेपाल की महिला मंडली ने नृत्य, गायन, भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिए। बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा अर्चना भी करने पहुंचे। भक्ति कार्यक्रम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। लोग नृत्य, भजन कीर्तन पर झूमते रहे हैं। हर तरफ बाबा बजरंग बली के जयकारे गूंजते रहे। हरे राम हरे कृष्ण की गूंज सुनाई देता रहा। दिन रात लोग भक्ति कार्यक्रम में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम स्थल के पास मेला जैस दृष्य दिखाई दिया। तरह की दुकानें सजी नजर आए। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार 111 कन्याओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई थी। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि पिछले साल से ही अषाढ़ी पूर्णिमां पर भक्ति कार्यक्रम शुरू करने का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम सफल होने पर आयोजन समिति के बीरेंद्र मेहता, अजय मेहता, राजीव कुमार, खुशी लाल शर्मा, कृत्यानंद शर्मा, नवीन शर्मा, श्रीराम मालाकार, फनीलाल मेहता आदि ने मुहल्ले वासियों का आभार जताया। आयोजक ने बताया कि अब यह कार्यक्रम निरंतर हर वर्ष होता रहेगा। समापन मौके पर मौजूद वार्ड पार्षद रीना देवी ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम से भक्तिमय वातावरण होता है। आपस में भाईचारे का संदेश जाता है। लोगों को इसी तरह समाज में मिलजुल कर रहना चाहिए।
    user_Nitish Sharma
    Nitish Sharma
    Local News Reporter किशनगंज, मधेपुरा, बिहार•
    15 hrs ago
  • सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत महुआ उत्तरवारी से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग और भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक आयोजन में उस समय श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई, जब प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की चर्चा फैल गई। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से सुरसर नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किए। पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान के बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की बात सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसे लेकर विशेष चर्चा रही। कई श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद मानते हुए अपनी धार्मिक आस्था से जोड़ा। हालांकि, इस घटना को श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के अनुसार देख रहे हैं। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और युवा कार्यकर्ता इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंजता रहा। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।
    1
    सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत महुआ उत्तरवारी  से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।
सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग और भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक आयोजन में उस समय श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई, जब प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की चर्चा फैल गई। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से सुरसर नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किए।
पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान के बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की बात सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसे लेकर विशेष चर्चा रही। कई श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद मानते हुए अपनी धार्मिक आस्था से जोड़ा। हालांकि, इस घटना को श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के अनुसार देख रहे हैं।
मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और युवा कार्यकर्ता इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंजता रहा।
आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।
    user_SANU SAURABH
    SANU SAURABH
    Sonbarsa, Saharsa•
    23 hrs ago
  • Itwa shivnagar nikat hanuman mandir yaha hamesh pani laga rahta hai kuchh aaisa kiya jay jo pNi yaha nahi lage. itwa shivnagar
    1
    Itwa shivnagar  nikat hanuman mandir
yaha hamesh pani laga rahta hai   kuchh aaisa kiya jay jo pNi yaha nahi lage. itwa shivnagar
    user_MD Jawed akhtar
    MD Jawed akhtar
    बिरौल, दरभंगा, बिहार•
    1 hr ago
  • रानीगंज में नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहा किरण फाउंडेशन रानीगंज में नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहा किरण फाउंडेशन
    1
    रानीगंज में नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहा किरण फाउंडेशन
रानीगंज में नशा मुक्ति और पुनर्वास के लिए लोगों की पहली पसंद बन रहा किरण फाउंडेशन
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager Araria, Bihar•
    5 hrs ago
  • 🌪️ अररिया के सिसौना (जोकीहाट) में दिखा चक्रवात का खौफनाक नज़ारा, कैमरे में हुआ कैद! 🌪️ अररिया के सिसौना (जोकीहाट) में दिखा चक्रवात का खौफनाक नज़ारा, कैमरे में हुआ कैद! #Araria #Jokihat #Sisauna #Cyclone #WeatherUpdate #Bihar #BreakingNews #ViralVideo #Storm
    1
    🌪️ अररिया के सिसौना (जोकीहाट) में दिखा चक्रवात का खौफनाक नज़ारा, कैमरे में हुआ कैद!
🌪️ अररिया के सिसौना (जोकीहाट) में दिखा चक्रवात का खौफनाक नज़ारा, कैमरे में हुआ कैद!
#Araria #Jokihat #Sisauna #Cyclone #WeatherUpdate #Bihar #BreakingNews #ViralVideo #Storm
    user_The Araria Report
    The Araria Report
    Graphic designer कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.