इजराइल में फंसे भारतीय ने बताई जंग की दहशत, कहा सायरन बजते ही बंकर में भागना पड़ता है इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच इजराइल में फंसे एक भारतीय ने वहां के हालात को लेकर डरावना अनुभव साझा किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भारतीय युवक ने बताया कि यहां लगातार सायरन बज रहे हैं और ईरान की ओर से मिसाइल हमले हो रहे हैं। वीडियो में युवक कहता है कि जैसे ही सायरन बजता है, लोगों को तुरंत बंकर (बम शेल्टर) में भागना पड़ता है। कई बार कुछ ही समय के भीतर मिसाइलें आसमान में दिखाई देती हैं और जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई देती है। उसने बताया कि जब वह सुबह होटल में उठा तो हर तरफ सायरन बज रहे थे और मोबाइल फोन पर भी अलर्ट आने लगे। तभी उसे पता चला कि ईरान की तरफ से मिसाइल हमले शुरू हो गए हैं और पूरे देश में युद्ध जैसा माहौल है। भारतीय युवक के अनुसार, कई दिनों से स्थिति ऐसी है कि सायरन बजते ही लोगों को तुरंत सुरक्षित बंकर में जाना पड़ता है, क्योंकि मिसाइल हमले किसी भी समय हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं और कुछ इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।

- दोस्तो अगर आपको समाचार का शोक है तो आईरा चैनल को फॉलो करे, वादा करता हू आपको अखबार पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।1
- Post by Bikaner local news1
- Post by SSSO News1
- आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी SP कावेंद्र सिंह सागर ने श्री डूंगरगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उपखंड मे हो रही दुर्घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।1
- पादूकलां,नागौर जिले के पादूकलां में शीतला सप्तमी और अष्टमी का पर्व श्रद्धा और परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के सार्वजनिक तालाब किनारे स्थित शीतला माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने सौलह श्रृंगार कर सिर पर पूजा की थाली सजाई और मंगल गीत गाते हुए मंदिर पहुंचकर माता शीतला की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने दही, छाछ, राबड़ी, पूड़ी, पूआ सहित ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। पर्व की पूर्व संध्या पर मंदिर परिसर में “एक शाम शीतला माता के नाम” भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें कलाकार नोरत टेहला, मुरली मांडल, हनुमान कुडकी और रामस्वरूप गोरा ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया। सुबह महिलाओं ने समूह में मंगल गीत गाते हुए मंदिर और कुम्हार के घरों में पहुंचकर पारंपरिक बसौड़ा यानी बासी भोजन का भोग लगाया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता शीतला से परिवार को बीमारियों से बचाने, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पादूकलां में शीतला माता का यह पर्व आस्था, परंपरा और भक्ति का अद्भुत संगम बनकर सामने आया।3
- हल की पहली लकीर के साथ शुरू हुआ नया सफर, किसान की मेहनत से ही भरता है हर घर। 🚜 #हलोतिया #किसानजीवन #खेतीबाड़ी #देसीलाइफस्टाइल #गांवकीजिंदगी #धरतीमां #किसान #VillageLife #FarmingLife #DesiCulture #RuralLife #IndianFarmer #KhetKhaliyan #TractorLife #VillageVlog1
- 🚨 खानुवाली दुखांतिका पर गरजे प्रशासक दिनेश कुमार सोनी – अब दोषियों को बचाने की कोशिश मत करना! 🚨 खानुवाली की दर्दनाक सुदेश कुमारी प्रकरण ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस मामले पर रावला के प्रशासक दिनेश कुमार सोनी ने बेहद तीखे तेवर दिखाते हुए साफ कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सोनी ने कहा कि एक बेगुनाह बहन की जान चली गई और अगर अब भी प्रशासन की कार्रवाई धीमी रहती है तो यह न्याय के साथ खुला खिलवाड़ होगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सुदेश कुमारी को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को कानून के शिकंजे में लाकर सलाखों के पीछे डाला जाए। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि जनता सब कुछ देख रही है। अगर दोषियों को बचाने की कोशिश हुई या कार्रवाई में देरी की गई तो जनता का गुस्सा सड़कों पर फूटेगा और बड़ा आंदोलन खड़ा होगा। ⚡ अब यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि पूरे समाज की इज्जत और न्याय की लड़ाई बन चुका है। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, तब तक आवाज उठती रहेगी और संघर्ष जारी रहेगा। 🔥 न्याय चाहिए… और अभी चाहिए!1
- Post by Bikaner local news1