Shuru
Apke Nagar Ki App…
शराब का ठेका हटाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन मौके पर पहुंची पनवाड़ी पुलिस।।दिया आश्वासन जनपद में महोबा के पनवारी क्षेत्र अंतर्गत देवगनपूरा का मामला
Ramlakhan Namdev
शराब का ठेका हटाने के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन मौके पर पहुंची पनवाड़ी पुलिस।।दिया आश्वासन जनपद में महोबा के पनवारी क्षेत्र अंतर्गत देवगनपूरा का मामला
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवगनपुरा में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र प्रदर्शन, बस्ती से हटाने की मांग तेज रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी से सटे ग्राम पंचायत देवगनपुरा में स्थित देसी शराब के ठेके के विरोध में ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। बस्ती के बेहद नजदीक संचालित इस ठेके को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठेके के कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि शराबखोरी ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। भारत अहिरवार ने बताया कि “दारू की वजह से हमारा लड़का खत्म हो गया, और उसकी की बहू घर छोड़कर चली गई। ठेका पास होने से आए दिन लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।” ग्रामीणों के अनुसार, ब्लॉक बाईपास के आगे देवगनपुरा बस्ती के बिल्कुल पास स्थित यह ठेका घनी आबादी के बीच संचालित हो रहा है, जहां आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है और पूरे क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ठेके से लगभग 200 मीटर की दूरी पर जूनियर हाई स्कूल, प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी विद्यालय स्थित हैं, जबकि करीब 500 मीटर दूर नेहरू इंटर कॉलेज है। ऐसे में छात्र-छात्राओं को स्कूल आते-जाते समय असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। अभिभावकों ने इसे बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बताया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ठेके को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ठेका नहीं हटाया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरजीएस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आसपास किसी मंदिर या घनी बस्ती की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ग्रामीणों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है, जबकि महिलाओं ने साफ कर दिया है कि ठेका हटने तक उनका विरोध जारी रहेगा।1
- हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है ¹ ²। report-Nirdosh Rajpoot1
- थानाप्रभारी यातायात के द्वारा पन्ना शहर में चल रही मोडीफाई बुलट साइंलेन्सरों पर की गई कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडूए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती बंदना सिंह चौहान के निर्देशन में थानाप्रभारी यातायात निरीक्षक नीलम लक्षकार के द्वारा यातायात स्टाफ के साथ पन्ना शहर की ट्राफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिये पन्ना शहर के बड़ा बाजार, कटरा बाजार में पैदल भ्रमण कर अव्यवस्थित व नो पार्किंग खड़े वाहनों को हटवाया जाकर उनमें व्हीकल लॉक लगाए गए तथा 20 वाहनों पर कार्यवाही कर 5000 रूपये जुर्माना वसूल किया गया साथ ही आमजनों को व्यवस्थित तरीके से वाहन पार्किंग में ही खड़े करने की समझाइश दी गई एवं शहर में 05 वाहन चालको के विरूद्ध मोडीफाई बुलट साइंलेन्सरों को हटवाये जाकर कार्यवाही की गई। और पन्ना नगर वासियों को स्वयं बुलेट मैं से मोडिफाइड साइलेंसर हटाने की अपील की गई ।4
- खबर बांदा से है, जहां भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली ऐतिहासिक विजय और अपार जनसमर्थन की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पीली कोठी में भव्य विजय उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाजी की और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा करते नजर आए। वहीं ढोल-नगाड़ों की धुन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और जीत का उत्साह खुलकर दिखाई दिया।3
- *अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा बरामद हुआ है। थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति शिवहद नहर पुलिया के पास अवैध तमंचा लिए घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में थाना गिरवां पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय में पेश कर आर्म्स एक्ट में जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शैलेन्द्र उर्फ करिया पुत्र स्वयंवर निवासी खुरहण्ड थाना गिरवां जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- *थाना बड़ामलहरा पुलिस ने महाराजगंज तिगड्डे एवं लाइसेंसी शराब की दुकान में घुसकर मारपीट एवं संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 2 आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार* *आरोपी कन्हैया यादव अवैध शराब मारपीट संपत्ति को क्षति जैसे 5 अपराधों में लिप्त* थाना बड़ा मलहरा क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व रात्रि 10 बजे के आसपास महाराजगंज तिगड्डे एवं बस स्टैंड के पास लाइसेंसी शराब की दुकान में घुसकर फरियादी पीड़ित एवं सेल्समेन के साथ मारपीट एवं संपत्ति को क्षति संबंधी रिपोर्ट पर थाना बड़ा मलहरा में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में सम्मिलित आरोपियों में से दो आरोपी 1. कन्हैया उर्फ बृजेश यादव पिता बुद्धू यादव निवासी कस्बा बड़ा मलहरा 2. बुद्धू यादव पिता नत्थू यादव निवासी बड़ा मलहरा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को विधिवत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी कन्हैया यादव अवैध शराब मारपीट संपत्ति को क्षति जैसे 5 अपराधों में लिप्त है। घटना में सम्मिलित शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। उक्त त्वरित कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़ा मलहरा उप निरीक्षक शिशिर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक भान सिंह, के के ठाकुर, प्रधान आरक्षक पंकज तिवारी, संदीप अहिरवार, सरमन लाल, अनिल तिवारी, सीता अहिरवार, आरक्षक सतीश यादव, सोनू यादव, विनोद विश्वकर्मा, निशांत सिंह, मलखान, उमेश, महिला आरक्षक रंजना की भूमिका रही।1
- महोबा: ग्राम दुलारा में विद्युत विभाग की लापरवाही से मदन अनुरागी का आशियाना और मवेशी जलकर राख, प्रशासनिक उदासीनता पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश1
- *यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर (Traffic Summer Camp) वर्ष 2026 का द्वितीय दिवस* पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए यातायात समर कैंप का शुभारंभ किया गया है। आज समर कैम्प के द्वितीय दिवस पर यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत द्वारा प्रतिभागियों को यातायात संबंधी ट्रैफिक इंजीनियरिंग, ट्रैफिक टूल्स, ट्राफ़िक मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्सीडेंट कंट्रोल, मेकेनिज़्म, राहवीर योजना, संबंधी जानकारी दी गई, यातायात में उपयोग होने वाली विभिन्न मशीनरी का उपयोग के बारे में बताया गया, उसके उपरात छात्र छात्राओं को सर्वाधिक सड़क हादसो वाले स्थान ब्लैक स्पॉट का भ्रमण कराया गया। जहां छात्र छात्राओं ने सड़क हादसो की वजह और उससे कैसा बचा जाए इसका प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही हाईवे पर नियमों का पालन न करने वाले लोगों को रोककर समझाइस भी दी गई। नियम से चलने वालों को रोककर अभिवादन किया गया।2
- Hi1