Shuru
Apke Nagar Ki App…
गढे भैरव मंदिर में बारिश की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की कोटा के पाटनपोल स्थित गढे भैरव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। विद्वान ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना कर हाड़ौती में बरसात की कामना की।
Journalist Harish Yadav
गढे भैरव मंदिर में बारिश की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की कोटा के पाटनपोल स्थित गढे भैरव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। विद्वान ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना कर हाड़ौती में बरसात की कामना की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली। हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया। देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।1
- 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को लेकर इटावा में मजदूर-किसान लामबंद संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय श्रम संगठनों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान -गांव-गांव पहुंचकर कार्यकर्ता कर रहे आमजन को जागरूक कोटा/ इटावा। केंद्र सरकार की मजदूर और किसान विरोधी नीतियों के विरोध में 10 अगस्त को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने के लिए इटावा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। सीटू निर्माण मजदूर यूनियन, अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत व ग्रामीण मजदूर यूनियन के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को आंदोलन में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। कार्यकतार्ओं की ओर से 4 अगस्त से इटावा उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पंपलेट वितरण एवं जनसभाओं के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को शहनावदा, बिसलाई, ख्यावदा, रौनखेड़ली, पीपल्दा कला, करवाड़, डूंगरली, गिरधरपुरा, नौनेरा और नारायणपुरा सहित कई गांवों में बैठकें आयोजित कर ग्रामीणों को आंदोलन की जानकारी दी गई। सीटू यूनियन कोषाध्यक्ष प्रेम पेंटर, किसान सभा तहसील सचिव बाबूलाल बलवानी, किसान सभा तहसील अध्यक्ष सूरजमल मीणा, मनरेगा मजदूर यूनियन संयोजक भोजराज नागर एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन के माध्यम से किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और आमजन से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा। इन मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं किसान-मजदूर पदाधिकारियों ने बताया कि प्रमुख मांगों में किसानों को फसल बीमा क्लेम एवं सरकारी आदान अनुदान राशि दिलाना, फसल खरीद के लिए एमएसपी पर गारंटी कानून लागू करना, सी-2 लागत पर 50 प्रतिशत लाभ देने, चारों श्रम कानूनों को वापस लेने, न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपए करने, सस्ती दरों पर खाद उपलब्ध कराने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, मनरेगा को मजबूत करने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी, मिड डे मील, आशा कार्यकतार्ओं एवं राजीविका कर्मियों को स्थायी करने, निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने, सभी को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने, इटावा कृषि उपज मंडी में किसानों की बकाया राशि का भुगतान कराने, ग्रामीण अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ लगाने तथा बंद सरकारी स्कूलों को पुन: शुरू करने की मांग भी आंदोलन में उठाई जाएगी। नगरपालिका के वार्डों में होंगी जनसभाएं कार्यकतार्ओं ने बताया कि 7 अगस्त से इटावा नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनसभाएं आयोजित कर पंपलेट वितरण किया जाएगा। वहीं पीपल्दा तहसील क्षेत्र के गैंता, बम्बूलिया, लुहावद, बीजावता, नलावता, जलोदा, आमलदा, बालूपा, संग्रामपुरा, रजौपा और केशोपुर सहित अन्य गांवों में भी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे न्यू बस स्टैंड से निकलेगी रैली सीटू महामंत्री मुरारीलाल बैरवा ने बताया कि 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे इटावा के न्यू बस स्टैंड, सूखनी नदी के पास कोटा रोड पर मजदूर, किसान, छात्र, नौजवान, महिलाएं और मनरेगा साथी एकत्र होंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा और गिरफ्तारी दी जाएगी। आंदोलन को सफल बनाने की अपील उन्होंने क्षेत्र के सभी मजदूरों, किसानों और आमजन से आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में ये रहे शामिल जनसंपर्क अभियान में कामरेड मुकुट बिहारी जंगम, बाबूलाल बलवानी, सूरजमल बैरवा, सूरजमल मीणा, लुहावद प्रेम पेंटर, गुलाबचंद मीणा, हंसराज महावर, हरिओम मीणा, हंसराज मीणा, भोजराज नागर, चेतनप्रकाश मीणा, हीरालाल मेहरा और गोपाललाल महावर सहित कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।4
- देवराज सिंह पलाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्याय की मांग पर सर्वसमाज एकजुट श्रद्धांजलि सभा से गूंजा न्याय का स्वर, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कोटा। जयपुर में करणी सेना के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज में दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा को गुरुवार को आशापुरा मंदिर, किशोरपुरा में करणी सेना एवं सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए मृतक को न्याय दिलाने की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा के बाद चंबल गार्डन रोड पर पदयात्रा निकाली गई। सर्व समाज के लोग यूजीसी रोल बैक के नारो से साथ आगे बढ़े और न्याय की मांग के समर्थन में नारे लगाए। सभा में वक्ताओं ने जयपुर लाठीचार्ज की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, दिवंगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही यूजीसी से जुड़े कथित "काले कानून" को वापस लेने की मांग भी दोहराई गई। वक्ताओं ने समाज से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जनभावनाओं को नहीं सुना गया तो व्यापक जनआंदोलन खड़ा होगा। सभा में शोक संतप्त परिवार को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए सर्वसमाज की ओर से सहयोग अभियान चलाने का भी सुझाव दिया गया। श्रद्धांजलि सभा को करणी सेना कोटा जिला अध्यक्ष निर्भय सिंह, हिम्मत सिंह हाड़ा, युवा जिला अध्यक्ष अभिनव सिंह, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता दुष्यंत सिंह गहलोत, संदीप सिंह गौड़, ब्राह्मण समाज के अनिल तिवारी, संजय शर्मा, क्रांति तिवारी, राजेंद्र गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, किशन पाठक, वैश्य समाज के हुकुम मंगल, भुवनेश शर्मा, करणी सेना महिला जिला अध्यक्ष नीरू चौहान, शहर महिला अध्यक्ष हेमलता गहलोत, भूपेंद्र सिंह गौड़, विक्रम सिंह, प्रशांत सिंह हाड़ा, तेजवीर सिंह, दिग्विजय सिंह, जितेंद्र सिंह तथा उपेंद्र सिंह राठौड़ सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने दिवंगत देवराज सिंह पलाड़ा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।4
- गढे भैरव मंदिर में बारिश की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की कोटा के पाटनपोल स्थित गढे भैरव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। विद्वान ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना कर हाड़ौती में बरसात की कामना की।1
- फ्लैट पर युवक के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने की शिकायत कोटा।। कोटा। उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक युवक के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का प्रयास करने, विरोध करने पर मारपीट करने तथा बाद में जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार ओम नामक युवक पिछले करीब 7-8 महीने से सूरजपोल गेट, गुमानपुरा स्थित खत्री क्रोकरी हाउस पर काम करता है। वहीं काम करने वाला मोहसिन खान, जो गथा फैक्ट्री क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है, भी उसके साथ काम करता है। बताया गया है कि दोनों युवकों को दुकान के मालिक द्वारा किसी काम से एक फ्लैट पर भेजा गया था। शिकायत में आरोप है कि फ्लैट पर मोहसिन खान ने ओम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। ओम द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ओम ने किसी तरह अपने सेठ को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद सेठ उसे वहां से लेकर आया। परिजनों के अनुसार घटना की जानकारी ओम की मां को मिलने पर उन्होंने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर मोहसिन खान ने ओम की मां के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा ओम को जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का कहना है कि धमकी से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास मौजूद है। मामले को लेकर परिजनों ने उद्योग नगर थाने में शिकायत देकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच, आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- गोल्डन गर्ल अरुंधति चौधरी का बूंदी में भव्य स्वागत, ओलंपिक में गोल्ड जीतने का जताया संकल्प बूंदी, 6 अगस्त। कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश और राजस्थान का गौरव बढ़ाने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी का अपने गृह जिले बूंदी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। शहरवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन कर जोरदार स्वागत किया। अरुंधति चौधरी सबसे पहले शहर के टाउन हॉल पहुंचीं, जहां आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। छात्राओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद अरुंधति चौधरी का खुले वाहन में शहर के प्रमुख मार्गों से स्वागत जुलूस निकाला गया। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत अरुंधति ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। उन्होंने युवाओं से खेलों में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। अरुंधति चौधरी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम ने पूरे शहर में उत्साह का माहौल बना दिया और लोगों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।1
- पटना में कान का इलाज कराने गयी युवती को कटवाना पड़ा हाथ, अस्पताल की एक लापरवाही से जिंदगी बनी बोझ.! पटना में कान का इलाज कराने गयी युवती को कटवाना पड़ा हाथ, अस्पताल की एक लापरवाही से जिंदगी बनी बोझ.! रेखा कान का इलाज करवाने पटना आई लेकिन हाथ कटवाना पड़ गया और शादी भी टूट गई। बिहार में 20 वर्षीय रेखा कुमारी कान का इलाज कराने शिवहर से पटना आई थी इन्फेक्शन के कारण और लापरवाही के कारण हाथ काटना पड़ा पटना के महावीर आरोग्य संस्थान गई थी। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद नर्स ने नस की बजाय आर्टरी में इंजेक्शन लगा दिया। रेखा ने दर्द और तकलीफ़ की शिकायत भी की, लेकिन कथित तौर पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इन्फेक्शन इतना बढ़ा कि उनका हाथ काटना पड़ा। नवंबर में होने वाली शादी भी टूट गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि FIR दर्ज कराने गए तो पुलिस ने मना कर दिया था।1