Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के खेतौसा गांव में बीती देर रात में दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट। एक पक्ष धारदार बांका से लेकर हमलावार हो गया। बाका लगने में मीर कुमार 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत। वही दूसरे पक्ष का कमलेश हुआ घायल।जिसका इलाज जारी। मृतक की मां ने गांव के चार लोगों पर हत्या का लगाया आरोप। दोनों पक्षों के घर आमने-सामने है। मौके पर पुलिस बल मौजूद।
Anurag Patel
लखीमपुर खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के खेतौसा गांव में बीती देर रात में दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट। एक पक्ष धारदार बांका से लेकर हमलावार हो गया। बाका लगने में मीर कुमार 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत। वही दूसरे पक्ष का कमलेश हुआ घायल।जिसका इलाज जारी। मृतक की मां ने गांव के चार लोगों पर हत्या का लगाया आरोप। दोनों पक्षों के घर आमने-सामने है। मौके पर पुलिस बल मौजूद।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विभागीय काम ठप, जंगल सफारी में निजी गाड़ियों की एंट्री से रोजी-रोटी पर संकट, कागज अधूरे होने के भी आरोप पलिया (खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन परिसर में तैनात कुछ कर्मचारियों ने अपनी-अपनी निजी टैक्सियां जंगल सफारी के लिए लगा रखी हैं और विभागीय ड्यूटी से ज्यादा ध्यान अपनी गाड़ियों की बुकिंग पर दे रहे हैं। हालांकि ये गाड़िया कर्मचारियों के नाम नहीं हैं, नाम इसलिए नहीं कराई गयी हैं, ताकि कभी भी होने वाली जांच में कार्रवाई से बचा जा सके। इससे न केवल विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है, बल्कि स्थानीय टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर भी संकट गहरा गया है। बताया जाता है कि संबंधित कर्मचारी कार्यालय और पार्किंग परिसर के आसपास ही मंडराते रहते हैं। जब तक उनकी निजी टैक्सियां पर्यटकों के साथ जंगल सफारी के लिए रवाना नहीं हो जातीं, तब तक वे अपने नियमित दायित्वों की ओर ध्यान नहीं देते हैं। परिणामस्वरूप पर्यटन परिसर के प्रशासनिक और व्यवस्थागत कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। बता दें कि तमाम टैक्सी चालक तो पूरी तरह जंगल सफारी पर निर्भर हैं। अच्छी सैलरी पाने वाले कर्मचारी अपनी निजी गाड़ियां चलाकर जरूरतमंद टैक्सी चालकों का हक मारकर खा रहे हैं। जब विभाग के ही कर्मचारी अपनी गाड़ियां आगे कर देंगे तो वाकी टैक्सी चालक कहां जाएंगे। इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारियों की टैक्सियों के कागजात पूरे न होने की भी चर्चा है। यदि यह सच है तो यह न सिर्फ नियमों की अनदेखी है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर मामला है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारी अब तक इस पूरे प्रकरण से अनजान बने हुए हैं, जिससे कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो विभाग की छवि धूमिल होने के साथ-साथ बेरोजगार अन्य टैक्सी चालकों के सामने भुखमरी की नौबत आ सकती है।1
- धोरहरा :बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की वैन ट्रक से टकराई, एक की मौत कई घायल1
- *थाना मैगलगंज क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने की घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मितौली श्री यादवेन्द्र यादव की बाईट*1
- भीरा पुलिस की चेतावनी भी रीलबाज युवक पर बेअसर लखीमपुर खीरी भीरा थाना क्षेत्र में एक युवक लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले वीडियो पोस्ट कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पूर्व भीरा पुलिस द्वारा सख्त चेतावनी दिए जाने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। बताया जा रहा है कि युवक थाना भीरा क्षेत्र के रायपुर गांव का निवासी है। यदि उसके सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जाए तो दर्जनों विवादित वीडियो आसानी से मिल जाएंगे। क्षेत्र में चर्चा है कि अब हालात ऐसे हो चुके हैं कि पानी सर से ऊपर गुजर रहा है—किसी दिन अगर जनता भड़क गई तो यह युवक अपने तथाकथित “ज्ञान के घमंड” की भारी कीमत चुका सकता है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पुलिस जानकर अनजान बनी हुई है? कहीं यह लापरवाही भविष्य में कानून-व्यवस्था के लिए भारी न पड़ जाए। 👉 प्रशासन से मांग: युवक के सोशल मीडिया अकाउंट की गंभीरता से जांच कर समय रहते कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।1
- Post by अमित कुमार1
- *फतेहपुर: BJP विधायक ने फावड़े से खोद डाली 38 लाख की सड़क* ◆ भाजपा विधायक कृष्णा पासवान ने PWD अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा, "भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा" और खोद डाली निर्माणाधीन सड़क जनता के पैसे का केवल और केवल दुरुपयोग किया जा रहा है।1
- Post by Anurag Patel3
- *बदायूं में दो बसों की आमने सामने टक्कर, 3 की गई जान* बदायूं मेरठ हाईवे पर हादसा, 12 से अधिक यात्री घायल, शादी समारोह से लौट रही प्राईवेट बस की रोडवेज बस से भिड़ंत बसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त, खिड़कियां काटकर घायलों को निकाला गया। हादसे के बाद चीख पुकार, पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जांच जारी, घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुलगंज गांव के पास की है।1
- ऐप्जा ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट संगठन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी ने वीडियो किया जारी लखीमपुर खीरी ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के सतत संघर्ष और संगठनात्मक एकजुटता का असर आखिरकार देखने को मिला। संगठन की प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद 23 फरवरी को प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। यह आंदोलन गोला गोकरननाथ में जिला प्रवक्ता पियूष शुक्ला के खिलाफ दर्ज किए गए कथित फर्जी मुकदमे के विरोध में प्रस्तावित था। ऐप्जा की निरंतर पहल और दबाव के बाद प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक सहमति बनी, जिसके परिणामस्वरूप आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ऐप्जा के वरिष्ठ पत्रकार नेता अनुराग सारथी ने कहा— > “ऐप्जा के किसी भी कार्यकर्ता के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन अपने साथियों के अधिकार और स्वाभिमान के लिए हमेशा मजबूती से खड़ा रहेगा।” उन्होंने आंदोलन में शामिल सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन की एकता, अनुशासन और संघर्षशीलता की जीत बताया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि किसी भी स्तर पर अन्याय हुआ, तो ऐप्जा पहले से भी अधिक मजबूती के साथ आवाज बुलंद करेगा। आपका जिला मीडिया प्रभारी अजय शुक्ला लखीमपुर खीरी1