Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajkumar Paswan
More news from बिहार and nearby areas
- प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा तथा ग्रामीण मजदूर-किसानों पर कर वसूली बंद करने जैसी मांगों को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यव्यापी सामूहिक अनशन-सत्याग्रह किया जायेगा आयोजित: सुरेंद्र प्रसाद सिंह नेताओं ने कहा कि बुलडोजर राज पर रोक, गरीबों के विस्थापन पर रोक, राशन सूची से गरीबों के नाम काटे जाने पर रोक, भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराने, जी. राम. जी. कानून के तहत काम एवं उचित मजदूरी देने, प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा तथा ग्रामीण मजदूर-किसानों पर कर वसूली बंद करने जैसी मांगों को लेकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यव्यापी सामूहिक अनशन-सत्याग्रह आयोजित किया जा रहा है।1
- Post by Rajkumar Paswan1
- हाँ वीडियो एक रोज़मर्रा और नए काम की शुरुआत के लिए ब्लॉक है ये वीडियो बनाने का मकसद यहीं है कि अपना रोज मरने का नया काम शुरू करें जिंदगी की परेशानी और घर का टेंशन1
- गुप्त सुचना पर पटोरी मे छापेमारी मे मिली गांजा हीरोइन अवैध मादक पदार्थ तीन गिरफ्तार! पटोरी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अशरफपुर सुपौल में दीपक कुमार साह, साह, टुनटुन कुमार साह उर्फ संजीव कुमार तथा गुड़िया कुमारी तीनों भाई-बहन पिता प्रमोद साह सा० अशरफपुर सुपौल थाना शाहपुर जिला पटोरी जो साथ मिलकर मादक पदार्थ की तस्करी एवं खरीद बिक्री बड़े पैमाने पर करते है और एक दो दिन पहले गाँजा और अन्य मादक पदार्थो की बड़ी खेप लाकर अपने घर में छिपा कर रखे है। तत्पश्चात अधोहस्ताक्षरी द्वारा सूचना के सत्यापन एवं अग्रतर कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पटोरी सहित थाना के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। छापामारी दल द्वारा मजिस्ट्रेट के रूप में विधिवत प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी के साथ दीपक कुमार साह के घर पर छापामारी किया गया। तलाशी के दौरान दीपक कुमार साह, टुनटुन कुमार साह उर्फ संजीव कुमार तथा गुड़िया कुमारी के घर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा एवं कोटा (हेरोईन) सहित नगद राशि की बरामदगी की गई है। घटना में संलिप्त तीन महिलाओं यथा-1. गुड़िया कुमारी पति विकास कुमार गुप्ता 2. कंचन कुमारी पति दीपक कुमार साह एवं 3. कविता कुमारी पति टुनटुन साह को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्त दीपक कुमार साह एवं टुनटुन साह (दोनो भाई) की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। गिरफ्तार तीनों महिलाओं ने संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थो की तस्करी तथा खरीद बिकी की बात स्वीकार की है। इनसे आरंभिक पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त स्थानीय धंधेबाजों तथा अंतर्रराज्यीय गिरोह के संबंध में काफी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है जिसपर कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पटोरी थाना कांड सं0-277/26 दिनांक-09.08.26 धारा-111 बी०एन०एस० एवं 8'सी'/21'सी' 22'सी' एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पटोरी थाना कांड सं0-265/26 दिनांक-04.08.26 में गिरफतार अवैध मादक पदार्थ के तस्कारों द्वारा दीपक कुमार साह एवं गुड़िया कुमारी को मादक पदार्थ देने की बात स्वीकार की गई थी, जिस कांड में उक्त दोनों नामजद अभियुक्त भी है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पता :- 1. गुड़िया कुमारी पति विकास कुमार गुप्ता वर्तमान पता पिता-प्रमोद साह 2. कंचन कुमारी पति दीपक कुमार साह एवं 3. कविता कुमारी पति टुनटुन साह तीनों सा०-अशरफपुर सुपौल थाना-शाहपुर पटोरी जिला-समस्तीपुर बरामदगी :- 1. गांजा कुल 17 पैकेट सहित कई बोरा में खुला गांजा (कुल वजन-48.14 किलोग्राम) 2.हेरोईन (स्थानीय नाम कोटा) के तीन पैकेट! 3. कुल नगद राशि 1,30,000 (एक लाख तीस हजार रूपया) जो पकडाई अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये मादक पदार्थों की खरीद बिकी का रूपया है 4.06 मोबाइल 5. कोटा पैक करने वाली कैप्सुलनुमा डिब्बी के कुल 23 पैकेट जिनमें कुल मिलाकर 12,000 हजार डिब्बी 04 (चार) मोटरसाईकिल 6. 7. वजन तौलने की मशीन1
- जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन1
- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने की अपील की।1
- समस्तीपुर में नल-जल योजना की बदहाली से त्राहिमाम, पानी के लिए सड़क पर बाल्टी लेकर बैठे ग्रामीण समस्तीपुर के मालती पंचायत के वार्ड नंबर-1 में नल-जल योजना की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक महीने से नल-जल की आपूर्ति सही तरीके से नहीं हो रही है। वहीं पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।1
- समस्तीपुर। शराब बिक्री की शिकायत मिलने के बाद मध निषेध थाना, समस्तीपुर की पुलिस टीम ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोड में कई घरों में छापेमारी ।1