Shuru
Apke Nagar Ki App…
आलनपुर मंडी रोड पर यूरिया खाद वितरण के दौरान लगी लंबी कतारें सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के आलनपुर मंडी रोड स्थित मंडी में यूरिया खाद के वितरण के दौरान किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खाद लेने के लिए किसान बड़ी संख्या में मंडी पहुंचे, जिसके चलते लंबी लाइन लग गई। किसानों को यूरिया खाद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। खाद की मांग के बीच वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़ नजर आई।
Rakesh Agarwal
आलनपुर मंडी रोड पर यूरिया खाद वितरण के दौरान लगी लंबी कतारें सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के आलनपुर मंडी रोड स्थित मंडी में यूरिया खाद के वितरण के दौरान किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खाद लेने के लिए किसान बड़ी संख्या में मंडी पहुंचे, जिसके चलते लंबी लाइन लग गई। किसानों को यूरिया खाद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। खाद की मांग के बीच वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़ नजर आई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बारिश के बीच माता के दरबार में भक्तों का लगा तांता 3 लाख सुहागनीयों माता के दर पहुंच कर अपने पति की दीर्घायु की कामना चौथ का बरवाड़ा. सुहागिनों का सबसे बड़ा त्योहार करवा चौथ हैं। ऐसे में चौथ माता के दर्शन के लिए महिलाओं की गुरुवार को भारी भीड़ रही। परिवार एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर चौथ माता मंदिर में सुबह 4 बजे से शुरू हुआ श्रद्धा एवं भक्ति का ज्वार देर रात तक चलता रहा। यहां 3 लाख से अधिक भक्तों ने चौथ माता मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सकुशलता की कामना की। भारी भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन एवं चौथ माता मंदिर ट्रस्ट को व्यवस्थाएं संभालने में मेहनत करनी पड़ी। भीड़ की अधिकता के चलते मंदिर से लेकर नीचे सीढ़ियों तक लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।1
- सब्जी विक्रेताओं ने स्थायी मंडी की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 35 साल से बजरिया में फल-सब्जी बेचकर परिवार पाल रहे विक्रेताओं ने नगर परिषद पर परेशान करने का लगाया आरोप, स्थायी समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन मंडी बंद करने की चेतावनी सवाई माधोपुर। बजरिया स्थित डाक बंगले के पास संचालित फल-सब्जी मंडी के विक्रेताओं ने नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में फल-सब्जी क्रेता-विक्रेता यूनियन, सवाई माधोपुर की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मंडी के स्थायीकरण अथवा अन्य स्थान पर स्थायी भूमि आवंटित करने की मांग की गई है। ज्ञापन में विक्रेताओं ने बताया कि वे पिछले करीब 35 वर्षों से उक्त स्थान पर फल-सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। विक्रेताओं के अनुसार, वे नियमित रूप से नगर परिषद के ठेकेदारों को प्रतिदिन 10 रुपये भी अदा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। विक्रेताओं का आरोप है कि नगर परिषद की ओर से मनमाने तरीके से चालान काटकर राशि वसूल की जाती है तथा उनका सामान भी जब्त कर लिया जाता है। इससे छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। स्थायी मंडी बनाने की मांग यूनियन ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि पिछले 35 वर्षों से संचालित फल-सब्जी मंडी का स्थायीकरण किया जाए। यदि वर्तमान स्थान पर मंडी को स्थायी नहीं किया जा सकता, तो विक्रेताओं को किसी अन्य स्थान पर स्थायी भूमि आवंटित की जाए, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना व्यवसाय कर सकें। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो सभी फल-सब्जी विक्रेता अनिश्चितकालीन मंडी बंद करने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही, स्थायी स्थान उपलब्ध कराए जाने तक उन्होंने वर्तमान स्थान खाली नहीं करने की बात कही है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और नगर परिषद इन छोटे व्यापारियों की समस्या का क्या समाधान निकालते हैं।1
- चौथ माता के दर्शनार्थियों के लिए लगाया भंडारा सारसोप। श्री गणेश मित्र मंडल की ओर से करवा चौथ के त्योहार पर चौथ माता रानी के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें यात्रियों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। मंडल सदस्यों ने सेवा भाव से यात्रियों की सेवा कर धर्मलाभ कमाया।1
- शुद्ध आहार मिलावट पर वार’: दीपावली से पहले खंडार और बालेर में ताबड़तोड़ छापेमारी, 8 नमूने जब्त, खंडार | दीपावली त्योहार के मद्देनजर बाजारों में बढ़ रही मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में आ गया है। "शुद्ध आहार मिलावट पर वार" अभियान के तहत बुधवार को सवाई माधोपुर जिले के खंडार और बालेर क्षेत्रों में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अचानक धावा बोलकर मिलावटखोरों की नींद उड़ा दी।आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान) तथा जिला कलेक्टर व CMHO सवाई माधोपुर के निर्देशों पर की गई इस औचक कार्यवाही के दौरान टीम ने कुल 8 संदिग्ध नमूने सील किए: वृंदावन विजय गोपाल (खंडार): लाल मिर्च पाउडर (मामा) एवं घी (फ्रू बोन)। बीकानेर मिष्ठान भंडार (खंडार): रबड़ी एवं पनीर। जगदंबा जनरल स्टोर (बालेर): तिल्ली का तेल (बालाजी) एवं नमकीन। हेमंत किराना स्टोर (बालेर): नमकीन (गुप्ता)।सभी सैंपलों को जांच के लिए स्टेट फूड लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में सैंपल असुरक्षित या अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस ताबड़तोड़ रेड की भनक लगते ही पूरे बाज़ार में हड़कंप मच गया। टीम और अधिक कार्रवाई करती, उससे पहले ही कई मिलावटखोर अपनी दुकानें बंद करके मौके से रफूचक्कर हो गए। यह विशेष औचक निरीक्षण अभियान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों—वेद प्रकाश पूर्विया, नितेश गौतम, चंचल मीणा, ज्योति अग्रवाल एवं वीरेन्द्र सिंह राजपूत की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया।1
- बनेठा पहुंचे विधायक राजेंद्र गुर्जर, भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन उनियारा पंचायत समिति चुनाव को लेकर देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर उनियारा क्षेत्र के बनेठा पहुंचे। यहां रायल्टी चौराहे पर वार्ड नंबर 18 से जिला परिषद प्रत्याशी धारासिंह फागना और वार्ड नंबर 9 से पंचायत समिति सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के समर्थन में विधायक का स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक राजेंद्र गुर्जर ने वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल सैनी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद वे तेजाजी महाराज चौक स्थित सभा स्थल पर पहुंचे, जहां चुनावी सभा को संबोधित किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान सभी मिलकर करेंगे। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि वे आमजन के बीच प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगने आए हैं। उन्होंने उनियारा पंचायत समिति में भाजपा का बोर्ड बनने तथा प्रधान और जिला प्रमुख भाजपा का होने का दावा भी किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- देवास शराब कांड पर प्रदेश सरकार मे मंत्री विश्वास सारंग जी देवास शराब कांड में पुलिस विवेचना के बाद कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के पुत्र अमन कासलीवाल का नाम सामने आया है। जांच में मुख्य आरोपी अज्जू राठौर और उसके साथी गोविंद के साथ उसकी संलिप्तता की बात सामने आई है। मामला सामने आए 24 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन कांग्रेस ने अब तक आनंद कासलीवाल या अमन कासलीवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। आनंद कासलीवाल को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का करीबी बताया जाता है। गंभीर मामला सामने आने के बावजूद कांग्रेस ने अब तक क्या कार्रवाई की है? क्या कांग्रेस नेतृत्व अपने करीबी नेताओं के परिजनों को संरक्षण दे रहा है? - प्रदेश सरकार में मंत्री श्री विश्वास सारंग जी1
- *_ब्रेकिंग श्योपुर-_* *कूनो में चीते की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!* श्योपुर कलेक्ट्रेट पर कूनो *_ब्रेकिंग श्योपुर-_* *कूनो में चीते की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!* श्योपुर कलेक्ट्रेट पर कूनो संघर्ष समिति का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। समिति के संयोजक एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने चीते की हत्या के मामले में एसटीएफ की जगह सीबीआई से जांच कराने की मांग उठाई।1
- आलनपुर मंडी रोड पर यूरिया खाद वितरण के दौरान लगी लंबी कतारें सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर के आलनपुर मंडी रोड स्थित मंडी में यूरिया खाद के वितरण के दौरान किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खाद लेने के लिए किसान बड़ी संख्या में मंडी पहुंचे, जिसके चलते लंबी लाइन लग गई। किसानों को यूरिया खाद लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। खाद की मांग के बीच वितरण केंद्र पर किसानों की भीड़ नजर आई।1