शिकोहाबाद नारायण महाविद्यालय को फिर लगा 16 लाख रू. का झटका, प्रबंध समिति ने डाला अड़गा शिकोहाबाद नारायण डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के फर्जीवाड़े की जांच करने के लिए शनिवार ऑडिट टीम महाविद्यालय पहुंची। कई घंटों तक चली जांच में ऑडिट टीम ने कॉलेज से वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित कई दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। टीम ने पिछले 10 वर्षों के कॉलेज तथा खातों से संबंधित अभिलेख खंगाले.. नारायण महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश टंडन, प्रबंधक एलसी मेहरा, सचिव विनोद चतुर्वेदी और स्टेट मैनेजर निर्दाेष प्रताप सिंह के अलावा अन्य लोगों पर 1 करोड़ 32 लाख रू. की हेराफेरी का आरोप है। आरोप है कि प्रबंध समिति ने 1 करोड़ 32 लाख के अलावा पटटे पर उठाई गई भूमि के पैसों का भी बंदरबांट किया है. दरसल शिकोहाबाद नारायण महाविद्यालय के पास करीब 135 बीघा कृषि भूमि है। 135 बीघा भूमि में से 35 बीघा भूमि छात्र-छात्राओं को शोध के लिए दी गई है, जबकि बची 100 बीघा कृषि भूमि को 2 लाख रूपये प्रतिवर्ष के हिसाब से पट्टे पर उठाया जाता रहा है। जांच में सामने आया कि पिछले 10 सालों से कृषि भूमि के पट्टे की कोई भी धनराशि खातों में जमा नहीं कराई गई है। प्रबंध समिति के समाप्त होने के बाद कॉलेज की कृषि भूमि को तत्कालीन एसडीएम शिकोहाबाद डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने निर्दोष प्रताप सिंह से कब्जामुक्त कराया था। जमीन कब्जामुक्त होने के बाद प्राचार्य डा. विजय कुमार ने दो माह पूर्व कृषि भूमि को 17 लाख रूपये में पट्टे पर उठाया था, लेकिन प्रबंध समिति हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आई इसके बाद कॉलेज को मिले 16 लाख रू. लौटाने पड़े थे. आज हालात ये हो चुके है कि कॉलेज में गुट हो चुके हैं। नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद में चल रही है गुट बाजी

- आज अपने शहर शिकोहाबाद में महाकाल महाराज जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई जय जय महेश2
- जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के जरिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय कर कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।1
- फिरोजाबाद में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर बड़ा ऐलान… उलमा की बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ नया जिला सदर! MTF NEWS जुलूस-ए-मोहम्मदी की जिला इंतजामिया के सदर बने हाफिज अरशद खान रजवी आप देख रहे हैं MTF NEWS। digital फिरोजाबाद में आगामी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर कश्मीरी गेट स्थित कादरी मस्जिद मदरसा अशरफिया रफीउल उलूम में उलमा-ए-अहले सुन्नत की अहम बैठक हुई। मौलाना ऐनुल हुदा और मौलाना अताउल मुस्तफा सहित मौजूद उलमा ने सर्वसम्मति से हाफिज अरशद खान रजवी को जुलूस-ए-मोहम्मदी जिला इंतजामिया का सदर चुने जाने का ऐलान किया। उलमाओं ने हाफिज अरशद खान रजवी को मुबारकबाद दी। उन्होंने बताया कि कमेटी नगर के संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर पारंपरिक जुलूस मार्ग और व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराएगी। जुलूस के दौरान बिजली, पानी, सुरक्षा और गड्ढामुक्त सड़कों की बेहतर व्यवस्था की मांग भी जिला इंतजामिया से की गई है। जुलूस सुबह 8 बजे दारुल उलूम रिजविया मुस्तफिया से शुरू होकर नेशनल हाईवे, शीतल खां रोड, सर्क्यूलर रोड, सदर बाजार और हाजीपुरा होते हुए तीसफुटे पर नमाज-ए-जुहर से पहले समाप्त होगा।1
- बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा बाह विधानसभा के पिनाहट देहात मंडल में बुधवार दोपहर 1 बजे विधायक रानी पक्षालिका सिंह के नेतृत्व में स्याहीपुरा से राटौटी शहीद स्मारक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री हीरा सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी तथा ब्लॉक प्रमुख सत्यवीर भदौरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा।1
- फतेहाबाद में "डायरिया रोको अभियान" के तहत जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों को स्वच्छता और बचाव के दिए टिप्स फतेहाबाद। गर्मी और बरसात के मौसम में फैलने वाले डायरिया रोग से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को "डायरिया रोको अभियान" की शुरुआत कर दी। अभियान के तहत जागरूकता प्रचार वाहन को फतेहाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार वाहन तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाएगा और लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को डायरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय बताएगा। साथ ही पम्पलेट और पोस्टर भी वितरित किए जाएंगे। डॉ. अभिषेक चौहान ने वाहन को रवाना करने से पहले कहा कि डायरिया से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, बशर्ते लोग समय पर सावधानी बरतें। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे उबला हुआ और साफ पानी ही पिएं, खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं और बासी भोजन का सेवन न करें। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दी गई जिसमे स्वच्छ जल का सेवन ,ओआरएस और जिंक का प्रयोग , शौच के बाद और खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। यदि 3 बार से ज्यादा दस्त हों तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। डॉ. चौहान ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी। प्रत्येक गांव में ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियों का वितरण भी किया जाएगा। इस अवसर पर बीसीपीएम यासीन खान,सीएचसी के स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है कि इस अभियान के माध्यम से तहसील क्षेत्र में डायरिया के मामलों में कमी लाई जाए और लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया जाए।1
- फतेहाबाद. थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव नेहरे के पूरा माता गुल्ल वाली के मंदिर पर जाने वाले रास्ते में कुछ लोगों ने समरसेबल का पानी छोड़ दिया है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है जब उन लोगों से मना किया गया तो उन्होंने कहा जो करना है कर लीजिए पानी ऐसे ही चलेगा1
- शिकोहाबाद नारायण महाविद्यालय को फिर लगा 16 लाख रू. का झटका, प्रबंध समिति ने डाला अड़गा शिकोहाबाद नारायण डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के फर्जीवाड़े की जांच करने के लिए शनिवार ऑडिट टीम महाविद्यालय पहुंची। कई घंटों तक चली जांच में ऑडिट टीम ने कॉलेज से वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित कई दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। टीम ने पिछले 10 वर्षों के कॉलेज तथा खातों से संबंधित अभिलेख खंगाले.. नारायण महाविद्यालय की प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश टंडन, प्रबंधक एलसी मेहरा, सचिव विनोद चतुर्वेदी और स्टेट मैनेजर निर्दाेष प्रताप सिंह के अलावा अन्य लोगों पर 1 करोड़ 32 लाख रू. की हेराफेरी का आरोप है। आरोप है कि प्रबंध समिति ने 1 करोड़ 32 लाख के अलावा पटटे पर उठाई गई भूमि के पैसों का भी बंदरबांट किया है. दरसल शिकोहाबाद नारायण महाविद्यालय के पास करीब 135 बीघा कृषि भूमि है। 135 बीघा भूमि में से 35 बीघा भूमि छात्र-छात्राओं को शोध के लिए दी गई है, जबकि बची 100 बीघा कृषि भूमि को 2 लाख रूपये प्रतिवर्ष के हिसाब से पट्टे पर उठाया जाता रहा है। जांच में सामने आया कि पिछले 10 सालों से कृषि भूमि के पट्टे की कोई भी धनराशि खातों में जमा नहीं कराई गई है। प्रबंध समिति के समाप्त होने के बाद कॉलेज की कृषि भूमि को तत्कालीन एसडीएम शिकोहाबाद डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने निर्दोष प्रताप सिंह से कब्जामुक्त कराया था। जमीन कब्जामुक्त होने के बाद प्राचार्य डा. विजय कुमार ने दो माह पूर्व कृषि भूमि को 17 लाख रूपये में पट्टे पर उठाया था, लेकिन प्रबंध समिति हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आई इसके बाद कॉलेज को मिले 16 लाख रू. लौटाने पड़े थे. आज हालात ये हो चुके है कि कॉलेज में गुट हो चुके हैं। नारायण महाविद्यालय शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद में चल रही है गुट बाजी1
- फिरोजाबाद में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, दुकानदार का सिर फूटा! जेसीबी कार्रवाई पर उठे सवाल1