Shuru
Apke Nagar Ki App…
नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार1
- गंजबासौदा-खाद्य विभाग की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन गंजबासौदा में खाद्य विभाग की कार्रवाई के विरोध में गुरुवार दोपहर व्यापारियों ने नेहरू चौक पर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। करीब 2 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में दुकानदारों ने खाद्य सामग्री और गैस सिलेंडर सड़क पर रखकर कार्रवाई का विरोध जताया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर होने के बावजूद खाद्य विभाग ने कार्रवाई की और सामान भी फेंका। सूचना पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। वहीं खाद्य विभाग की अधिकारी सुरभि जैन ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर होटल और दुकानों की जांच की गई। करीब 9 दुकानों की जांच में 6 दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर मिले, जिन्हें जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम अनुभा जैन के अनुसार त्योहारी सीजन को देखते हुए जांच अभियान चल रहा है। इसका उद्देश्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।1
- आरोन में बाबा रामदेव शोभायात्रा 13 को पालकी यात्रा को लेकर तैयारी तेज शोभायात्रा में शामिल होने की अपील आरोन में बाबा रामदेव शोभायात्रा 13 को पालकी यात्रा को लेकर तैयारी तेज शोभायात्रा में शामिल होने की अपील1
- यह देखिए ग्राम बाईहेड़ा मे रोड की हालत भंगार टेम्पू रास्ते में रखा जो रास्ता बसंद हो रहा इसका यह कारण है कि यहां हरिजन रहते हैं अगर कोई और जाति होती तो यह टेंपो और इठ यह रोड साफ सुथरा रहता हरिजन को दबाया जाता है सरपंच को बोला गया लेकिन सरपंच कुछ नहीं करेंगे क्योंकि उनके रिलेशन में उनकी जाती है और कोई समाज होती तो कब के हटाया जाता आप देखिए वीडियो में यहां से बाइक लेकर के कोई बच्चों को या किसी को आटा गेहूं पिसवाना हो तो कैसे लेकर जाएगा सरकार से प्रशासन से मेरा निवेदन है किसी कार्यवाही करें जो रोड पर ऐसी स्थिति में पाए गए और मुखिया के होते हुए भी उनकी निगरानी में भी या हेल रोड़ों पर तो मुखिया किस लिए है गांव में1
- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जनपद कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक जनपद सदस्य अंशुज शर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा नटेरन। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जनपद कार्यालय नटेरन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जनपद सदस्य अंशुज शर्मा ने किया। इस दौरान महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें रोजगार से जोड़ने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में प्रतिभा और मेहनत की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराने की। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों के माध्यम से जोड़कर विभिन्न रोजगारमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। जनपद सदस्य अंशुज शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल योजनाओं तक सीमित न रहे, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए धरातल पर ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी तो परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैठक में महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी प्रत्येक गांव तक पहुंचाने और महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया। बैठक को क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने की दिशा में ऐसे प्रयास आने वाले समय में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती दे सकते हैं।1
- रविवार 13 सितंबर को निकलेगी बाबा रामदेव की भव्य शोभा यात्रा, नायक समाज ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील* *रविवार 13 सितंबर को निकलेगी बाबा रामदेव की भव्य शोभा यात्रा, नायक समाज ने श्रद्धालुओं से की शामिल होने की अपील* रिपोर्टर... रोहित सक्सेना आरोन। नायक समाज के अध्यक्ष मंगल सिंह बंजारा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 13 सितंबर रविवार को बाबा रामदेव की शोभा यात्रा का आयोजन किया रहा है कार्यक्रम को लेकर समाज द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बाबा रामदेव मंदिर आरोन से पालकी यात्रा प्रारंभ होगी, जो आरोन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुराने बायपास एवं मुख्य बाजार से गुजरेगी। इसके बाद पालकी यात्रा पुनः बाबा रामदेव मंदिर पहुंचकर संपन्न होगी। नायक समाज के अध्यक्ष मंगल सिंह बंजारा ने नगरवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि बाबा रामदेव की पालकी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो बाबा की शोभा यात्रा का धर्म लाभ ले समाज द्वारा सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्वक पालकी यात्रा में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।1
- Post by नवदुनिया संवाददाता उसमान खान पत्रकार1
- सीएम आवास योजना के दो मकान भी तोड़े* *लोकेशन : सिरोंज, विदिशा* *रिपोर्टर : रूपेश यादव *स्लग : सीएम आवास योजना के दो मकान भी तोड़े* *लोकेशन : सिरोंज, विदिशा* *रिपोर्टर : रूपेश यादव *एंकर -* सिरोंज के बरेंडा गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के दौरान मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बने दो मकान भी तोड़ दिए, जिसके बाद पीड़ित परिवारों में चीख-पुकार मच गई। *VO -* बताया जा रहा है कि इन दोनों आवासों के निर्माण से पहले पंचायत और जनपद स्तर पर पूरी प्रक्रिया पूरी की गई थी। सत्यापन, जियो टैगिंग, फोटो और अन्य औपचारिकताओं के बाद ही शासन की ओर से हितग्राहियों के खातों में राशि जारी हुई थी। मकान टूटने के बाद कुशवाहा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। महिलाएं सदमे में हैं, छोटे बच्चों की आंखों में आंसू हैं। जिस छत को उन्होंने जिंदगी भर की जमा-पूंजी और सरकारी मदद से बनाया था, वह आज मलबे में बदल गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता सुरेंद्र रघुवंशी ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये मकान अतिक्रमण की जमीन पर थे तो आवास योजना के तहत इनका सत्यापन और निर्माण की अनुमति कैसे दी गई? आखिर निर्माण के दौरान जिम्मेदार अधिकारी कहां थे? रघुवंशी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवारों को न्याय और राहत देने की मांग की है। *बाइट - सुरेंद्र रघुवंशी, कांग्रेस नेता*4