logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हजारीबाग: बेमौसम बारिश ने खोली शहर की बदहाल व्यवस्था की पोल, ओकनी रोड पर जलजमाव से त्रस्त लोग, नालियों की सफाई शुरू बेमौसम बारिश ने हजारीबाग शहर की सड़कों की व्यवस्था की पोल खोल दी है। वार्ड संख्या 18 के ओकनी रोड स्थित बड़े इलाके में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ छात्रों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश और वर्षों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से नालियों की नियमित सफाई नहीं हुई, जिसके चलते पानी सड़कों से होते हुए दुकानों और घरों में प्रवेश कर रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा और वार्ड पार्षद रूपाली कुमारी ने मौके पर पहुंचकर नालियों की साफ-सफाई शुरू करवाई है। निगम का दावा है कि जल्द ही जलजमाव से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा न हो।

4 hrs ago
user_News nation
News nation
Barkagaon हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
4 hrs ago

हजारीबाग: बेमौसम बारिश ने खोली शहर की बदहाल व्यवस्था की पोल, ओकनी रोड पर जलजमाव से त्रस्त लोग, नालियों की सफाई शुरू बेमौसम बारिश ने हजारीबाग शहर की सड़कों की व्यवस्था की पोल खोल दी है। वार्ड संख्या 18 के ओकनी रोड स्थित बड़े इलाके में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे आम लोगों के साथ-साथ छात्रों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश और वर्षों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ गई है। स्थानीय लोगों

का कहना है कि पिछले कई वर्षों से नालियों की नियमित सफाई नहीं हुई, जिसके चलते पानी सड़कों से होते हुए दुकानों और घरों में प्रवेश कर रहा है। समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के महापौर अरविंद कुमार राणा और वार्ड पार्षद रूपाली कुमारी ने मौके पर पहुंचकर नालियों की साफ-सफाई शुरू करवाई है। निगम का दावा है कि जल्द ही जलजमाव से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी परेशानी दोबारा न हो।

More news from झारखंड and nearby areas
  • हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पारिवारिक विवाद, बैंक रिकवरी और चेक बाउंस समेत हजारों मामलों का सुलह के आधार पर त्वरित निपटारा होगा। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें मौके पर ही न्याय मिल सके।
    1
    हजारीबाग सिविल कोर्ट परिसर में 9 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पारिवारिक विवाद, बैंक रिकवरी और चेक बाउंस समेत हजारों मामलों का सुलह के आधार पर त्वरित निपटारा होगा। लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें मौके पर ही न्याय मिल सके।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • हजारीबाग के टंडवा में सुबह 5:30 बजे एक कोल ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है और स्थानीय लोग सकते में हैं।
    1
    हजारीबाग के टंडवा में सुबह 5:30 बजे एक कोल ट्रक ने दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस भीषण हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है और स्थानीय लोग सकते में हैं।
    user_Ravindra rana
    Ravindra rana
    Court reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    13 hrs ago
  • झारखंड के कोल्हू और लुकुइया जंगलों में पेड़ों की कटाई और लकड़ियों की ढुलाई का एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है। इस तरह की हरियाली उजाड़ने से सिर्फ जंगल ही नहीं, बल्कि राज्य का भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए तुरंत आवाज़ उठाने की ज़रूरत है।
    1
    झारखंड के कोल्हू और लुकुइया जंगलों में पेड़ों की कटाई और लकड़ियों की ढुलाई का एक चिंताजनक वीडियो सामने आया है। इस तरह की हरियाली उजाड़ने से सिर्फ जंगल ही नहीं, बल्कि राज्य का भविष्य भी खतरे में पड़ जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए तुरंत आवाज़ उठाने की ज़रूरत है।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    14 hrs ago
  • झारखंड के हजारीबाग में पत्रकारों ने कांग्रेस की महिला आरक्षण विधेयक पर बुलाई प्रेसवार्ता का बहिष्कार किया और काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। यह विरोध स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की असंवेदनशीलता के खिलाफ है, जिन्होंने पत्रकारों पर हुए हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। पत्रकारों ने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है और कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    झारखंड के हजारीबाग में पत्रकारों ने कांग्रेस की महिला आरक्षण विधेयक पर बुलाई प्रेसवार्ता का बहिष्कार किया और काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। यह विरोध स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की असंवेदनशीलता के खिलाफ है, जिन्होंने पत्रकारों पर हुए हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। पत्रकारों ने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है और कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलता, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    16 hrs ago
  • झारखंड के हजारीबाग में पत्रकारों ने कांग्रेस की महिला आरक्षण विधेयक पर आयोजित प्रेसवार्ता का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर हुए कथित हमले और मंत्री की चुप्पी पर गहरा रोष व्यक्त किया। पत्रकारों ने मंत्री से व्यक्तिगत माफी की मांग की है और न्याय मिलने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी।
    1
    झारखंड के हजारीबाग में पत्रकारों ने कांग्रेस की महिला आरक्षण विधेयक पर आयोजित प्रेसवार्ता का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकारों पर हुए कथित हमले और मंत्री की चुप्पी पर गहरा रोष व्यक्त किया। पत्रकारों ने मंत्री से व्यक्तिगत माफी की मांग की है और न्याय मिलने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    22 hrs ago
  • उपायुक्त हेमंत सती ने हजारीबाग के शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग सुव्यवस्थित करने, जन औषधि केंद्र व दवा काउंटर बढ़ाने तथा रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इन कदमों का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।
    4
    उपायुक्त हेमंत सती ने हजारीबाग के शेख़ भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पार्किंग सुव्यवस्थित करने, जन औषधि केंद्र व दवा काउंटर बढ़ाने तथा रिक्त पदों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इन कदमों का उद्देश्य मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    22 hrs ago
  • झारखंड के सदर अस्पतालों में 'एजेंट राज' का आरोप लगा है। यहां गर्भवतियों को कमीशन लेकर निजी नर्सिंग होम भेजने का खेल चल रहा है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
    1
    झारखंड के सदर अस्पतालों में 'एजेंट राज' का आरोप लगा है। यहां गर्भवतियों को कमीशन लेकर निजी नर्सिंग होम भेजने का खेल चल रहा है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    23 hrs ago
  • हजारीबाग में कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है और परिसीमन में धांधली की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
    3
    हजारीबाग में कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है और परिसीमन में धांधली की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता जताते हुए तत्काल आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter Chisti Nagar, Hazaribagh•
    23 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मयूरहंड के द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मयूरहंड के द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत की गई है। हमारे समाज में गौ माता का विशेष महत्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से गौ तस्करी कर हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसी को देखते हुए बजरंग दल मयूरहंड की टीम ने संकल्प लिया है कि अब क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गौ तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह पहल सिर्फ एक आंदोलन नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का एक प्रयास है, ताकि आम लोग भी इसके खिलाफ आवाज उठाएं और प्रशासन का सहयोग करें। 👉 हमारी आप सभी से अपील है: अगर कहीं भी गौ तस्करी जैसी गतिविधि दिखे, तो तुरंत सूचना दें और इस मुहिम का हिस्सा बनें। 👉 मिलकर ही हम अपने समाज और संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं। ⚠️ याद रखें: चुप रहना भी अपराध को बढ़ावा देना है। अब समय है जागने का और एकजुट होकर गलत के खिलाफ खड़े होने का। 🙏 Support करें: अगर आपको यह पहल सही लगती है और आप भी चाहते हैं कि ऐसे मुद्दों पर आवाज उठे, तो इस वीडियो को Like 👍, Share 🔁 और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें। 👉 आपका एक Subscribe हमें और मजबूत बनाता है और ऐसे ही सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने की प्रेरणा देता है। धन्यवाद 🙏 जय गौ माता 🚩 जय श्री राम 🚩
    1
    विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मयूरहंड के द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मयूरहंड के द्वारा गौ तस्करों के खिलाफ एक नई और सशक्त पहल की शुरुआत की गई है। हमारे समाज में गौ माता का विशेष महत्व है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से गौ तस्करी कर हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को ठेस पहुंचा रहे हैं।
इसी को देखते हुए बजरंग दल मयूरहंड की टीम ने संकल्प लिया है कि अब क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गौ तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह पहल सिर्फ एक आंदोलन नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने का एक प्रयास है, ताकि आम लोग भी इसके खिलाफ आवाज उठाएं और प्रशासन का सहयोग करें।
👉 हमारी आप सभी से अपील है: अगर कहीं भी गौ तस्करी जैसी गतिविधि दिखे, तो तुरंत सूचना दें और इस मुहिम का हिस्सा बनें।
👉 मिलकर ही हम अपने समाज और संस्कृति की रक्षा कर सकते हैं।
⚠️ याद रखें: चुप रहना भी अपराध को बढ़ावा देना है। अब समय है जागने का और एकजुट होकर गलत के खिलाफ खड़े होने का।
🙏 Support करें:
अगर आपको यह पहल सही लगती है और आप भी चाहते हैं कि ऐसे मुद्दों पर आवाज उठे, तो इस वीडियो को Like 👍, Share 🔁 और Channel को Subscribe 🔔 जरूर करें।
👉 आपका एक Subscribe हमें और मजबूत बनाता है और ऐसे ही सामाजिक मुद्दों पर वीडियो बनाने की प्रेरणा देता है।
धन्यवाद 🙏 जय गौ माता 🚩 जय श्री राम 🚩
    user_Om Singh
    Om Singh
    मयूर हैंड, चतरा, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.