Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौंधियारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकबजनी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने कैथा पुलिया के पास से अभियुक्त अनीश पाण्डेय उर्फ गब्बर पाण्डेय (29 वर्ष) निवासी बेलसारा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषणों के साथ 5,790 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह चोरी 1 मई की रात उस समय हुई थी जब पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया हुआ था और घर खाली था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Rohit Sharma
कौंधियारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में नकबजनी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकबजनी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने कैथा पुलिया के पास से अभियुक्त अनीश पाण्डेय उर्फ गब्बर पाण्डेय (29 वर्ष) निवासी बेलसारा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषणों के साथ 5,790 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह चोरी 1 मई की रात उस समय हुई थी जब पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया हुआ था और घर खाली था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौंधियारा में दो लोगों की हुई मौत के संबंध में एसीपी अब्दूस सलाम खान का बयान1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस पर अनियमितता का आरोप, किसान यूनियन ने दी आंदोलन की चेतावनी मेजा (प्रयागराज)। नगर पंचायत सिरसा स्थित मातेश्वरी इंडेन गैस सर्विस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। चौकी गांव निवासी उपभोक्ता रामशिरोमणि तिवारी को 45 दिन बीत जाने के बाद भी घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल सका है, जिससे परिवार के सामने गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। रामशिरोमणि तिवारी ने बताया कि उन्होंने 14 अप्रैल को ऑनलाइन गैस बुकिंग कराई थी। एजेंसी की ओर से समय पर डिलीवरी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 2 मई तक भी उनके मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। ओटीपी न आने के कारण डिलीवरी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और वह लगातार एजेंसी का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 45 दिन बीत जाने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है और परिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने नाराजगी जताई है। किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव ने आरोप लगाया कि यह समस्या केवल एक उपभोक्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि नगर पंचायत सिरसा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई उपभोक्ता गैस आपूर्ति की अनियमितता से जूझ रहे हैं। उन्होंने संबंधित एजेंसी और विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो संगठन बैनर तले धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे।1
- मशीन के द्वारा कच्चे दूध से क्रीम कैसे निकाला जाता है क्रीम निकालने के बाद दूध से घी तैयार किया जाता है जो कि हमारे भोजन में अहम भूमिका निभाता है। ग्रामीण क्षेत्र से दूध को कलेक्शन किया जाता है और प्लाट पर पहुंच कर प्लांट में दूध से क्रीम निकालने वाली मशीन में दूध को डाल दिया जाता है और मशीन धीरे-धीरे दूध और दूध में उपलब्ध क्रीम को अलग कर देती है। दूध का भी प्रयोग हो जाता है और क्रीम को कुछ दिन के बाद उससे घी निकाला जाता है जो कि हमारे भोजन में अहम भूमिका निभातेहै।1
- जरा इन महोदय का देखिए दारू पिया चली है गाड़ी चलाने के लिए तैयार थे एक्सीडेंट कर दिए तो किस तरह से आराम से बैठे हुए हैं जैसे की घर में बैठे हुए मेजा थाना मेजा रोड प्रयागराज1
- ममरेज में प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अवैध बाउंड्री वॉल व निर्माण ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया।कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हलचल मच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दास नहीं। घटना की जानकारी रविवार दोपहर 03 बजे मिली।1
- प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकबजनी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस टीम ने कैथा पुलिया के पास से अभियुक्त अनीश पाण्डेय उर्फ गब्बर पाण्डेय (29 वर्ष) निवासी बेलसारा को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषणों के साथ 5,790 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। यह चोरी 1 मई की रात उस समय हुई थी जब पीड़ित परिवार शादी समारोह में गया हुआ था और घर खाली था। मौके का फायदा उठाकर आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बहराइच के नानपारा समाधान दिवस से एक संवेदनशील मामला सामने आया। एक महिला ने अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामले के सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है, ताकि सत्य सामने आए और उचित कार्रवाई हो सके1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1