logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ पर प्रेस वार्ता: महिला सशक्तिकरण, योजनाओं व अधिकारों पर जोर हमीरपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला वक्ताओं ने भाग लेकर नारी सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं और पहलों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, लेक्चरर प्रेरणा सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विभा भारती एवं अधिवक्ता शैलजा निगम ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही जनपद में संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति भी साझा की गई। अंत में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए और अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपील की गई।

1 hr ago
user_Shashi Kant Soni
Shashi Kant Soni
Newsagent Hamirpur, Uttar Pradesh•
1 hr ago

हमीरपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ पर प्रेस वार्ता: महिला सशक्तिकरण, योजनाओं व अधिकारों पर जोर हमीरपुर में ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला वक्ताओं ने भाग लेकर नारी सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं और पहलों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, लेक्चरर प्रेरणा सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विभा भारती एवं अधिवक्ता शैलजा निगम ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही जनपद में संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति भी साझा की गई। अंत में पत्रकारों के प्रश्नों के उत्तर दिए गए और अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपील की गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर किदवई नगर के मदर टेरेसा स्कूल में वृहस्पतिवार को शाम 6 बजे से पादरी बच्चू सिंह की यादगार में बड़ी धूमधाम से 16 वां पास्टर डे मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन पादरी जितेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों पादरी गण उपस्थित हुए और प्रभु यीशु मसीह की अराधना करते हुए विश्व शांति के लिए प्रार्थना किया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल से आये पास्टर विनय गुआन जी का उपहार देकर स्वागत किया गया। पास्टर विनय ने स्वर्गीय बच्चू सिंह की यादगार में पास्टर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उत्साहित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना व आराधना से की गई। प्रत्येक पादरी को मि-यशराज साइलस चेयरमैन के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किए गए। अन्त में प्रीति भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा वीना साइलस,हेलिना सिंह ,शामुएल सिंह, व अन्य लोग उपस्थित रहे।
    3
    कानपुर किदवई नगर के मदर टेरेसा स्कूल में वृहस्पतिवार को शाम 6 बजे से पादरी बच्चू सिंह की यादगार में बड़ी धूमधाम से  
16 वां पास्टर डे मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन पादरी जितेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों पादरी गण उपस्थित हुए और प्रभु यीशु मसीह की अराधना करते हुए विश्व शांति के लिए प्रार्थना किया। 
वहीं कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल से आये पास्टर विनय गुआन जी का उपहार देकर स्वागत किया गया। पास्टर विनय ने स्वर्गीय बच्चू सिंह की यादगार में पास्टर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उत्साहित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना व आराधना से की गई। प्रत्येक पादरी को मि-यशराज साइलस चेयरमैन के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किए गए। अन्त में प्रीति भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा वीना साइलस,हेलिना सिंह ,शामुएल सिंह, व अन्य लोग उपस्थित रहे।
    user_Jagram singh
    Jagram singh
    Social worker घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हमीरपुर। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला वक्ताओं ने भाग लेकर नारी सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं और पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, लेक्चरर प्रेरणा सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विभा भारती और अधिवक्ता शैलजा निगम ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, जनपद में संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति भी साझा की गई। वंदना अग्रवाल ने नारी शक्ति वंदन विधेयक की सराहना करते हुए इसे लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाएं अब नीति-निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। वहीं, प्रेरणा सिंह ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दिया गया और अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पत्रकार उपस्थित रहे।
    1
    हमीरपुर। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला वक्ताओं ने भाग लेकर नारी सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं और पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रिजवाना शाहिद, लेक्चरर प्रेरणा सिंह, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष विभा भारती और अधिवक्ता शैलजा निगम ने महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
वक्ताओं ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, जनपद में संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति भी साझा की गई।
वंदना अग्रवाल ने नारी शक्ति वंदन विधेयक की सराहना करते हुए इसे लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाएं अब नीति-निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। वहीं, प्रेरणा सिंह ने कहा कि सशक्त नारी ही सशक्त समाज की आधारशिला है।
कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दिया गया और अभियान को सफल बनाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपील की गई। इस मौके पर जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी इंद्रपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पत्रकार उपस्थित रहे।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ➡️ महिला को बंधक बनाकर 9 लाख की लूट ➡️ थाना से 3 किमी दूर निवादा गांव में वारदात ➡️ नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर में घुसकर दिया अंजाम ➡️ मुंह, हाथ-पैर बांधकर जेवर व नकदी लेकर फरार ➡️ ठोकर मारकर महिला ने बेटे को जगाया, पुलिस को दी सूचना ➡️ मौके पर पहुंची यूपी-112, गांव में दहशत का माहौल ➡️ पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
    1
    ➡️ महिला को बंधक बनाकर 9 लाख की लूट
➡️ थाना से 3 किमी दूर निवादा गांव में वारदात
➡️ नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर में घुसकर दिया अंजाम
➡️ मुंह, हाथ-पैर बांधकर जेवर व नकदी लेकर फरार
➡️ ठोकर मारकर महिला ने बेटे को जगाया, पुलिस को दी सूचना
➡️ मौके पर पहुंची यूपी-112, गांव में दहशत का माहौल
➡️ पुलिस जांच में जुटी, जल्द खुलासे का दावा
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के काले खेल पर प्रशासन ने ऐसा वार किया है कि पूरे जिले में माफिया नेटवर्क हिल गया है। अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक कर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने वाला संगठित “लोकेशन गैंग” अब पूरी तरह पुलिस के शिकंजे में है। डीएम राजेश पांडेय और एसपी विनय कुमार के सख्त निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई में आटा थाना क्षेत्र के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 3 लोकेशन माफिया और 2 ट्रक चालक समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में कामरान, अफजल, सरफराज़, ट्रक चालक सुभाष और मनोज शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ओवरलोड मौरंग ट्रक, 1 पल्सर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह पूरा गिरोह लंबे समय से अधिकारियों की मूवमेंट पर नजर रखकर अवैध खनन के ट्रकों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस रैकेट की परतें खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में खनन माफिया में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी फरार सहयोगियों की तलाश में जुट गई है। प्रशासन का सख्त संदेश—अब अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कोई भी ढील नहीं, हर नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई होगी। #JalaunBreaking #BreakingNews #UPPolice #JalaunNews #MiningMafia #IllegalMining #OverloadingTruck #ActionMode #BigRaid #PoliceAction #DMJalaun #SPJalaun #CrimeAlert #UPBreaking #MafiaNetworkBusted #OperationClean #LawAndOrderUP #StrictAction #MineralSmuggling #HighAlert #BreakingUpdate #JalaunPolice
    1
    जालौन। अवैध खनन और ओवरलोडिंग के काले खेल पर प्रशासन ने ऐसा वार किया है कि पूरे जिले में माफिया नेटवर्क हिल गया है।
अधिकारियों की लोकेशन ट्रैक कर मौरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सीमा पार कराने वाला संगठित “लोकेशन गैंग” अब पूरी तरह पुलिस के शिकंजे में है।
डीएम राजेश पांडेय और एसपी विनय कुमार के सख्त निर्देश पर चली संयुक्त कार्रवाई में आटा थाना क्षेत्र के अंदर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 3 लोकेशन माफिया और 2 ट्रक चालक समेत कुल 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में कामरान, अफजल, सरफराज़, ट्रक चालक सुभाष और मनोज शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 ओवरलोड मौरंग ट्रक, 1 पल्सर बाइक और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सूत्रों के मुताबिक यह पूरा गिरोह लंबे समय से अधिकारियों की मूवमेंट पर नजर रखकर अवैध खनन के ट्रकों को सुरक्षित रास्ता दिलाने का नेटवर्क चला रहा था। 
लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने इस रैकेट की परतें खोलते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में खनन माफिया में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क के बाकी फरार सहयोगियों की तलाश में जुट गई है।
प्रशासन का सख्त संदेश—अब अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर कोई भी ढील नहीं, हर नेटवर्क पर सीधी कार्रवाई होगी।
#JalaunBreaking #BreakingNews #UPPolice #JalaunNews #MiningMafia #IllegalMining #OverloadingTruck #ActionMode #BigRaid #PoliceAction #DMJalaun #SPJalaun #CrimeAlert #UPBreaking #MafiaNetworkBusted #OperationClean #LawAndOrderUP #StrictAction #MineralSmuggling #HighAlert #BreakingUpdate #JalaunPolice
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    2
    कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई।
हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई। महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया
    1
    उरई कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ।
नारी अधिनियम विधेयक के समर्थन में 3 दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत की गई।
महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से BC सखी व स्वयं सहायता समूहों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी राजेश पांडेय सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, महिला सशक्तिकरण पर विशेष अभियान चलाया गया
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर। बहुराष्ट्रीय कंपनी में श्रमिकों के मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्टरी गेट में हंगामा करने वाले श्रमिकों से माफीनामा लिखवाकर उन्हें प्रवेश दिया गया। मीडिया में खबर आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ सदर ने फैक्टरी पहुंचकर प्रबंधन से बात की। वही आंदोलन करने वाले कर्मियों को अधिकारियों के आने के पहले फैक्टरी से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी उनसे बात ही नहीं कर सके। बृहस्पतिवार को सुमेरपुर कस्बे में एचयूएल एवं यूआईएल में ठेकेदारों के अंडर में लगे श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर कार्य बहिष्कार करते हुए मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग के साथ कैंटीन में भोजन व्यवस्था तथा मोबाइल पर लगाई गई रोक को समाप्त करने की मांग की थी। श्रमिकों की इस बात को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया। सुबह से गेट नंबर दो में पुलिसकर्मी तैनात कर श्रमिकों पर नजर बना कर रखी गयी। वहीं दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर राजेश कमल फैक्टरी पहुंचे। लेकिन इन दोनों अधिकारियों के आने के पहले ही आंदोलन करने वाले श्रमिकों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी प्रबंध तंत्र से वार्ता करने के बाद वापस लौट गये। दोनों अधिकारी मीडिया से बचते हुए गेट नंबर दो के बजाय गेट नंबर चार से निकलकर मुख्यालय वापस चले गए। वहीं मीडिया को फैक्टरी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर दो पर ही रोके रखा।
    4
    हमीरपुर। बहुराष्ट्रीय कंपनी में श्रमिकों के मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्टरी गेट में हंगामा करने वाले श्रमिकों से माफीनामा लिखवाकर उन्हें प्रवेश दिया गया। मीडिया में खबर आने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सदर व सीओ सदर ने फैक्टरी पहुंचकर प्रबंधन से बात की। वही आंदोलन करने वाले कर्मियों को अधिकारियों के आने के पहले फैक्टरी से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी उनसे बात ही नहीं कर सके।
बृहस्पतिवार को सुमेरपुर कस्बे में एचयूएल एवं यूआईएल में ठेकेदारों के अंडर में लगे श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर कार्य बहिष्कार करते हुए मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग के साथ कैंटीन में भोजन व्यवस्था तथा मोबाइल पर लगाई गई रोक को समाप्त करने की मांग की थी। श्रमिकों की इस बात को मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका असर शुक्रवार को दिखाई दिया। सुबह से गेट नंबर दो में पुलिसकर्मी तैनात कर श्रमिकों पर नजर बना कर रखी गयी। वहीं दोपहर बाद एसडीएम सदर अभिषेक कुमार एवं सीओ सदर राजेश कमल फैक्टरी पहुंचे। लेकिन इन दोनों अधिकारियों के आने के पहले ही आंदोलन करने वाले श्रमिकों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। जिससे अधिकारी प्रबंध तंत्र से वार्ता करने के बाद वापस लौट गये। दोनों अधिकारी मीडिया से बचते हुए गेट नंबर दो के बजाय गेट नंबर चार से निकलकर मुख्यालय वापस चले गए। वहीं मीडिया को फैक्टरी के सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर दो पर ही रोके रखा।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर): बच्चा छीनने में नाकाम ससुरालियों ने महिला सहित उसके परिजनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें सभी घायल हो गए। शबनम बानो ने आरोप लगाया कि उसके पति दानिश अली और अन्य ससुरालीजनों ने रास्ते में घात लगाकर पहले बच्चे को छीनने की कोशिश की, असफल होने पर मांचा गेट पर ऑटो रोककर बेरहमी से मारपीट की। हमले में शबनम के भाई फरीद को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मृत समझकर आरोपियों ने नाले में फेंक दिया; हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
    2
    मौदहा (हमीरपुर): बच्चा छीनने में नाकाम ससुरालियों ने महिला सहित उसके परिजनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें सभी घायल हो गए।
शबनम बानो ने आरोप लगाया कि उसके पति दानिश अली और अन्य ससुरालीजनों ने रास्ते में घात लगाकर पहले बच्चे को छीनने की कोशिश की, असफल होने पर मांचा गेट पर ऑटो रोककर बेरहमी से मारपीट की।
हमले में शबनम के भाई फरीद को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मृत समझकर आरोपियों ने नाले में फेंक दिया; हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नाली बनी नहीं है कारंजा उखड़ा हुआ है
    1
    नाली बनी नहीं है कारंजा उखड़ा हुआ है
    user_Ashish kumar
    Ashish kumar
    Driver अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.