लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली, 15 मिनट तक लगा जाम लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली, 15 मिनट तक लगा जाम * औरास उन्नाव।* लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चैनेज संख्या 270 पर लखनऊ की ओर जा रही एक चार पहिया गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और लगभग 50 मीटर ऊंचाई तक उठता काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना के कारण लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर लगभग 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर यूपीडा और फायर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली, 15 मिनट तक लगा जाम लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली, 15 मिनट तक लगा जाम * औरास उन्नाव।* लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चैनेज संख्या 270 पर लखनऊ की ओर जा रही एक चार पहिया गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और लगभग 50 मीटर ऊंचाई तक उठता काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना के कारण लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर लगभग 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर यूपीडा और फायर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली, 15 मिनट तक लगा जाम लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जली, 15 मिनट तक लगा जाम * औरास उन्नाव।* लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चैनेज संख्या 270 पर लखनऊ की ओर जा रही एक चार पहिया गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें और लगभग 50 मीटर ऊंचाई तक उठता काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना के कारण लखनऊ की ओर जाने वाली लेन पर लगभग 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर यूपीडा और फायर पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर स्वाहा हो चुकी थी। स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार गनीमत रही कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।1
- "अंधकार बीच ज्योति का संधान है, जन्माष्टमी स्वयं प्रभु का ऐलान है, करुणा व प्रेम का धरा पर अवतरण, मानव हृदय में धर्म का अभियान है।,, 🤷♂️🎉इस पावन श्री कृष्ण जन्माष्टमी तिथि की हार्दिक एवं मंगलमय शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित 🎂🙏 *✍️आपका अनुज पत्रकार अनिल सिंह चौहान 🎤*4
- बाढ़ से जलमग्न बिचपरी–निंदेमऊ मार्ग पर पहुंचीं सपा की पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा, प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम की मांग हसनगंज, उन्नाव। 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित बिचपरी–निंदेमऊ मार्ग का निरीक्षण किया। लगातार बढ़े जलस्तर के कारण यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है और लोगों को जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करना पड़ रहा है। मौके पर पहुंची आंचल वर्मा ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र में आधुनिक और सुरक्षित नाव की व्यवस्था की जाए, प्रशिक्षित नाव चालक तैनात किया जाए तथा नाव से आवागमन करने वाले सभी लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रशासन को बिना विलंब आवश्यक कदम उठाकर ग्रामीणों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करनी चाहिए। आंचल वर्मा ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनहित को देखते हुए तत्काल प्रभाव से आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिल सके।4
- *खबरें प्रकाशित होने के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार, बहरौला की बदहाल सड़क जस की तस* कई वर्षों से जर्जर मुख्य मार्ग, ग्रामीणों ने सड़क की सफाई, मरम्मत व निर्माण कार्य शुरू कराने की उठाई मांग बहरौला, उन्नाव। विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत बहरौला के बहरौला गांव में मुख्य मार्ग की हालत पिछले कई वर्षों से बेहद खराब बनी हुई है। सड़क जगह-जगह से जर्जर और क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मुख्य मार्ग से गांव के बच्चे स्कूल जाते हैं और ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के चलते राहगीरों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार संबंधित जिम्मेदारों अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दैनिक विश्व वार्ता अखबार सहित अन्य समाचार पत्रों और सोशल मीडिया पर सड़क की बदहाली को लेकर खबरें प्रकाशित होने के बावजूद अब तक ग्राम पंचायत स्तर पर सड़क की सफाई, मरम्मत अथवा निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्रमुख आवागमन मार्ग की लगातार अनदेखी से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि सदर विधायक पंकज गुप्ता जी को लंबे समय से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, इसके बावजूद गांव के इस प्रमुख मार्ग की बदहाली दूर नहीं हो सकी है।5
- एक पैर से किस्मत को दी मात: वायरल गर्ल रागिनी के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार एक पैर से किस्मत को दी मात: वायरल गर्ल रागिनी के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार बलिया। हौसले और जज्बे की मिसाल बनी 7 वर्षीय रागिनी की कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया है। बलिया के दिघेड़ा गांव की रहने वाली रागिनी ने महज 6 महीने की उम्र में अपना एक पैर खो दिया था, लेकिन इसके बावजूद स्कूल जाने का उसका जज्बा कभी कम नहीं हुआ। एक पैर के सहारे कूदते हुए स्कूल जाने का रागिनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद प्रशासन ने रागिनी की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। बलिया के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि रागिनी के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाया जाएगा। बेहतर उपचार के लिए उसे बीएचयू भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। कलेक्ट्रेट में रागिनी जब डीएम से मिली और मासूमियत भरी मुस्कान के साथ “थैंक्यू सर!” कहा, तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। रागिनी का साहस और स्कूल जाने का जज्बा हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया है। रागिनी की कहानी यही संदेश देती है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, मजबूत हौसले के आगे मुश्किलें छोटी पड़ जाती हैं। #ViralGirlRagini #BalliaNews #YogiAdityanath #UPGovernment #InspirationalStory #BalliaDM #Ragini #ViralVideo #Inspiration #UttarPradesh1
- Post by Ramakant1
- 164 मोहान विधानसभा: बिचपरी-निंदेमऊ मार्ग जलमग्न, ग्रामीणों का आवागमन ठप *164 मोहान विधानसभा: बिचपरी-निंदेमऊ मार्ग जलमग्न, ग्रामीणों का आवागमन ठप* मोहान, उन्नाव। 164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के बिचपरी-निंदेमऊ मार्ग पर लगातार बढ़े जलभराव के कारण सड़क पूरी तरह जलमग्न हो चुकी है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्थिति को देखते हुए 164 मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन से तत्काल राहत व्यवस्था की मांग की है। डॉ. वर्मा ने जनहित और ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से आग्रह किया है कि - - आधुनिक एवं सुरक्षित नाव की व्यवस्था कराई जाए। - प्रशिक्षित नाव चालक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। - नाव में सवार सभी लोगों के लिए पर्याप्त लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन से अपेक्षा है कि ग्रामीणों की परेशानी और सुरक्षा को देखते हुए इन व्यवस्थाओं को तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।2
- दिल्ली पुलिस पर मुस्लिम पत्रकार शाहीन से मारपीट का इल्जाम, 4PM का दावा; धर्म जानकर पिटाई का वीडियो वायरल, पुष्टि बाकी दिल्ली में 4PM न्यूज़ की मुस्लिम सहाफी शाहीन के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। 4PM के मुताबिक, शाहीन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल करने की कोशिश कर रही थीं, जिसके बाद पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर गई। चैनल का इल्जाम है कि पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछने के बाद मुस्लिम पहचान जानकर उनके साथ ज्यादा सख्ती और मारपीट की। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में दिख रही घटना और उसके संदर्भ की स्वतंत्र तस्दीक अभी स्पष्ट नहीं है। दिल्ली पुलिस की तरफ से भी इन इल्जामात पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लिहाजा धर्म की वजह से कथित मारपीट और वायरल वीडियो को फिलहाल स्वतंत्र रूप से पुष्ट तथ्य नहीं, बल्कि सामने आए दावे के तौर पर देखा जाना चाहिए। स्रोत: Siasat, PTI इनपुट, Bhadas4Media, @4pmnews_net1