Shuru
Apke Nagar Ki App…
चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: मेडिकल लापरवाही से लेकर छात्र आंदोलन तक चित्तौड़गढ़ । महिला के पेट में मेडिकल मॉप छोड़ने पर डॉक्टर पर केस, अधिवक्ताओं ने किया सुरेश श्रीमाली का सम्मान, कार डीलर्स की बैठक, एबीवीपी का प्रदर्शन और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान की घोषणा
Hello Chittorgarh News
चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें: मेडिकल लापरवाही से लेकर छात्र आंदोलन तक चित्तौड़गढ़ । महिला के पेट में मेडिकल मॉप छोड़ने पर डॉक्टर पर केस, अधिवक्ताओं ने किया सुरेश श्रीमाली का सम्मान, कार डीलर्स की बैठक, एबीवीपी का प्रदर्शन और मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान की घोषणा
More news from Rajasthan and nearby areas
- छात्रसंघ चुनाव बेहाल को लेकर छात्रों का MLV collage के बहार प्रदर्शन1
- बिना लाइसेंस चल रहा था खाद्य कारोबार, खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई नीमच। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन जांच अभियान चलाते हुए बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर न्यू निशा सेल्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। विभाग ने बताया कि मामले में अधिकतम 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं श्रीनाथ रेस्टोरेंट, निशा दूध डेयरी सहित कई प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर सुधार सूचना पत्र जारी किए गए। पानी-पताशा विक्रेताओं को भी स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने पर नोटिस दिया गया। सभी नमूने जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए हैं।1
- 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी मुख्य आकर्षण, निम्बार्क आश्रम से हरनी महादेव मंदिर तक निकलेगी यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,7 अगस्त 2026 9 अगस्त को निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, 5 हजार शिवभक्त होंगे शामिल 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी मुख्य आकर्षण, निम्बार्क आश्रम से हरनी महादेव मंदिर तक निकलेगी यात्रा भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,7 अगस्त 2026 भीलवाड़ा। सावन मास के पावन अवसर पर पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार, 9 अगस्त 2026 को विशाल एवं भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में करीब 5 हजार शिवभक्तों के शामिल होने की संभावना है। यात्रा का मुख्य आकर्षण 51 फीट की भव्य कांवड़ रहेगी। समिति के अनुसार यात्रा प्रातः 8:30 बजे निःशुल्क आश्रम, गांधी नगर से प्रारंभ होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा हरनी महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। परम पूज्य श्री श्री 108 महंत मोहन शरण शास्त्री जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित इस यात्रा को इस वर्ष विशेष आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया है। देश के विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों से लाए गए पावन जल को विशेष कलशों में एकत्रित कर कांवड़ में स्थापित किया जाएगा। इसी पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। महंत मोहन शरण शास्त्री जी महाराज ने बताया कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, श्रद्धा, सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यात्रा के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजेगा शहर मीडिया प्रभारी विक्रम झा ने बताया कि इस वर्ष लगभग 5 हजार शिवभक्तों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष, भजन-कीर्तन तथा ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय रहेगा। उन्होंने बताया कि महिला, पुरुष, युवा, बुजुर्ग एवं बच्चे बड़ी संख्या में इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा, भजन-कीर्तन एवं प्रसादी सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। हरनी महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील पूर्वांचल जनचेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन मास में श्रद्धा, सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना के साथ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी शिवभक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में सहभागी बनकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में संरक्षक विजय आनंद झा, आनंद राय, एच.एल. बघेल, अशोक सिंह, सचिव ओम प्रकाश सिंह, हंसराज यादव एवं संतोष झा सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।4
- भीलवाड़ा जिले कि सभी कच्ची बस्तियों में मकानों के पट्टे बनाने कि मांग को लेकर अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस एवं कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के बेनर तले सुनी जनसमस्याएं व किया पोस्टर विमोचन। भीलवाड़ा 7अगस्त भीलवाड़ा के वार्ड 27 में स्थित सांवरिया बस्ती के 163 घरों कि बस्ती में यूआईटी ने मकानों को वर्ष 2012 में पूर्व के मकानों को तोड़कर सांवरिया बस्ती में 15×30 कि साईज के खाली भूखण्ड दिए। जिनके प्लाट नंबर सभी 163 परिवारों को उनके नामों कि सूची के साथ आवंटित किए। किंतु आज 14वर्ष बीज जाने के बावजूद नगर विकास न्यास भीलवाड़ा ने इन 163परिवारों को ना तो उनके पुराने घरों का मुआवजा दिया और ना ही नये जारी किए गये भूखण्डों के पट्टे जारी किए। कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कन्हैया लाल रेगर , जिला उपाध्यक्ष राकेश देसाई एवं अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मुकेश कुमार घुसर ने 6अगस्त को सांवरिया बस्ती में रात्रि चौपाल लगाकर स्थानीय वासींदों की ज्वलंत समस्याओं को सुना। वहां के लोगों का कहना है कि पिछले दस बारह सालों से लगातार यह लोग अपने घरों के पट्टे बनाने कि मांग को लेकर कभी नगर विकास न्यास तो कभी एइला कलेक्टर के पास तो कभी जयपुर तक गये लेकिन पीड़ित परिवारों कि कहीं सुनवाई नहीं हुई। साथ ही सांवरिया बस्ती में 163घरों कि बस्ती होने के साथ साथ उनका परिवार भी बढ चुका है। जहां समय समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रम होते आ रहे हैं लेकिन आसपास कहीं पर सामुदायिक भवन न होने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनके साथ साथ उस क्षेत्र में काफी समय से नालीयों व सड़कों कि साफ सफाई नहीं होने से मौहल्ले वासी काफी परेशान हैं। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ एवं अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले दिनांक 11अगस्त को अंबेडकर सर्किल से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल रैली निकाल कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा एवं जिला कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने कि मांग कि जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को 11अगस्त को होने वाले विरोध प्रदर्शन जन आक्रोश रैली में भाग लेने कि बात कही।3
- दिल्ली में सातवें अंतरराष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में दिया प्रदेशका प्रजेंटेशन मध्य प्रदेश नवकरणीय ऊर्जा में देश का अग्रणी राज्य : डा. मोहन यादव भोपाल में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्य प्रदेश के हरित ऊर्जा माडल का प्रभावी प्रेजेंटेशन दिया गया। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने बताया कि राज्य वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश नवकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और हरित औद्योगिक विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सम्मेलन में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का उपयोग कर स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक - परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री डा. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्य प्रदेश आने वाले वर्षों में स्वच्छ ऊर्जा, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में मप्र का प्रजेंटेशन देते हुए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव। सौ.: जनसंपर्क विभाग देश का अग्रणी केंद्र बनेगा। सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, हरित प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी, भूटान के ऊर्जा मंत्री जेम त्शेरिंग और श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री अनुरा करुणाथिलका सहित कई विशेषज्ञ और नीति-निर्माता उपस्थित रहे। नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र विकास की बताई विशेषत 12 वर्षों में मप्र की नवकः रणीय ऊज क्षमता 438 मेगावाट से बढ़ कर 11,000 मेगावाट हो गई है, जो 25 गुना वृद्धि है। पिछले दो वर्षों में नवकरणीय ऊर्जा, पं हाइड्रो ऊर्जा भंडारण तथा बायोमास नीतियां लागू कर निवेश और नवाचार को नई दिशा दी है। 750 मेगावाट रीवा अल्ट्रा मेगा सौर परियोजना ने देश में पहली बार सौर ऊर्जा का टैरिफ कोयला आधारित विद्युत से भी कम स्थापित किया। इस परियोजना को वर्ल्ड बैंक ग्रुप प्रेसिडेन्ट्स अवार्ड फार एक्सीलेंस प्राप्त हुआ तथा इसकी केस स्टडी हावर्ड युनिवर्सिटी में पढ़ाई जाती है। 1,500 मेगावाट आगर-शाजापुर-नीमच सौर परियोजना में 2.14 रुपये प्रति यूनिट का रिकार्ड न्यूनतम सौर टैरिफ प्राप्त हुआ है। का1
- निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के सख्त निर्देश नीमच में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता और समय-सीमा से किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण, पीआईयू, सेतु निगम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। धीमी गति वाले कार्यों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेंसियों व ठेकेदारों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान कर विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।1
- नेपाल में हिंसा के बाद सीमा पर हाई अलर्ट नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा नई दिल्ली : नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद पड़ोसी देश से सटे उत्तर प्रदेश, बिहार व बंगाल के सीमाई इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और राज्य पुलिस को सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के साथ ही सीमा से जुड़ी सूचनाएं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को भेजी जा रही हैं। एसएसबी के आइजी वंदन सक्सेना ने कहा है कि नेपाल में अशांति को देखते हुए सीमा पर सभी चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। सीमा पर 24 घंटे निगरानी हो रही है। हर आने जाने वालों की जांच की जा रही है।1