logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा रील का रोग: सतना में सारे नियम आम जनता के लिए सतना। आम जनता का बिना सीट बेल्ट चालान काटने वाली सतना ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। प्रदेश के DGP की सख्त रोक के बावजूद, पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर लगातार रील्स अपलोड कर रहे हैं।जबकि डीजीपी ने साफ तौर पर आदेश जारी किया है कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग के अनुशासन के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DGP के आदेश और इस दोहरे मापदंड पर जनता सवाल खड़े कर रही है। खाकी का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया कानून का सरेआम मजाक बना रहा है। अब सवाल उठता है दूसरों का चालान काटने वालों का कौन चालान काटेगा, फिलहाल रील बनाने के लिए "वीआईपी ड्यूटी चल रही है भैया" आप भी देखिए

22 hrs ago
user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
प्रखर प्रवक्ता न्यूज
Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा रील का रोग: सतना में सारे नियम आम जनता के लिए सतना। आम जनता का बिना सीट बेल्ट चालान काटने वाली सतना ट्रैफिक पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। प्रदेश के DGP की सख्त रोक के बावजूद, पुलिसकर्मी बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर लगातार रील्स अपलोड कर रहे हैं।जबकि डीजीपी ने साफ तौर पर आदेश जारी किया है कि वर्दी की गरिमा और पुलिस विभाग के अनुशासन के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। DGP के आदेश और इस दोहरे मापदंड पर जनता सवाल खड़े कर रही है। खाकी का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया कानून का सरेआम मजाक बना रहा है। अब सवाल उठता है दूसरों का चालान काटने वालों का कौन चालान काटेगा, फिलहाल रील बनाने के लिए "वीआईपी ड्यूटी चल रही है भैया" आप भी देखिए

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अमावस्या मेले में 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम चित्रकूट। चित्रकूट में आयोजित होने वाला अमावस्या मेला भीड़ के लिहाज से जिले का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। इससे बड़ा मेला दीपावली का होता है। विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर अमावस्या मेले में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने बताया कि इस वर्ष आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी गई है। इसके बावजूद पिछले दो दिनों से महोबा और बांदा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सड़कों पर दिखाई दे रही है। इससे स्पष्ट है कि श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। जिला प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभाग श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। अमावस्या मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारी, 15 थाना प्रभारी निरीक्षक, 36 निरीक्षक, 262 उपनिरीक्षक, 13 महिला उपनिरीक्षक, 820 आरक्षी/मुख्य आरक्षी तथा 125 महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था के लिए 18 यातायात उपनिरीक्षक और 80 आरक्षी लगाए गए हैं। वहीं एलआईयू के 4 उपनिरीक्षक और 14 आरक्षी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं। इसके अतिरिक्त बाहर से लगभग आधा दर्जन हल्के वाहन, 3 क्रेन, पीएसी की 2 कंपनियां, फ्लड प्लाटून की 2 प्लाटून, बीडीडीएस, एंटी सबोटाज टीम, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की 2 टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सायंकाल पांच बजे से ड्यूटी लगाई गई थी, जो पूरी रात चली। सुबह आठ बजे से दिन की ड्यूटी के पुलिसकर्मी भी तैनात हो गए। रात में घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, क्योंकि अमावस्या तिथि दिन में करीब 11 बजे लगनी थी। पुलिस प्रशासन का अनुमान है कि आज से लेकर कल दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ अपने चरम पर रह सकती है। इस दौरान श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करने के साथ कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    1
    अमावस्या मेले में 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

चित्रकूट। चित्रकूट में आयोजित होने वाला अमावस्या मेला भीड़ के लिहाज से जिले का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। इससे बड़ा मेला दीपावली का होता है। विगत वर्षों के अनुभव के आधार पर अमावस्या मेले में करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है।

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने बताया कि इस वर्ष आपदा के कारण काफी नुकसान हुआ है। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी दी गई है। इसके बावजूद पिछले दो दिनों से महोबा और बांदा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सड़कों पर दिखाई दे रही है। इससे स्पष्ट है कि श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है।

जिला प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभाग श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। अमावस्या मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

मेले में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 14 अधिकारी, 15 थाना प्रभारी निरीक्षक, 36 निरीक्षक, 262 उपनिरीक्षक, 13 महिला उपनिरीक्षक, 820 आरक्षी/मुख्य आरक्षी तथा 125 महिला आरक्षियों की तैनाती की गई है। यातायात व्यवस्था के लिए 18 यातायात उपनिरीक्षक और 80 आरक्षी लगाए गए हैं। वहीं एलआईयू के 4 उपनिरीक्षक और 14 आरक्षी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात हैं।

इसके अतिरिक्त बाहर से लगभग आधा दर्जन हल्के वाहन, 3 क्रेन, पीएसी की 2 कंपनियां, फ्लड प्लाटून की 2 प्लाटून, बीडीडीएस, एंटी सबोटाज टीम, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वायड और एसडीआरएफ की 2 टीमें तैनात की गई हैं।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर सायंकाल पांच बजे से ड्यूटी लगाई गई थी, जो पूरी रात चली। सुबह आठ बजे से दिन की ड्यूटी के पुलिसकर्मी भी तैनात हो गए। रात में घाट पर श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, क्योंकि अमावस्या तिथि दिन में करीब 11 बजे लगनी थी।

पुलिस प्रशासन का अनुमान है कि आज से लेकर कल दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ अपने चरम पर रह सकती है। इस दौरान श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करने के साथ कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • भारत की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जात-पात भाई भतीजाबाद पक्षपात जातिवादी कॉलेज एंड सिस्टम बंद होना चाहिए
    1
    भारत की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जात-पात भाई भतीजाबाद पक्षपात जातिवादी कॉलेज एंड सिस्टम बंद होना चाहिए
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Simariya, Panna•
    2 hrs ago
  • अतर्रा बांदा ओरण रोड ग्राम नागवारा कहारन पुरवा अंश नागवारा पोस्ट हो रहा जिला बांदा तहसील अतर्रा इसमें कच्चा सेक्टर पड़ा हुआ है हमारे गांव में इसमें निकालने का कोई सुविधा नहीं है जब बरसात होता है तो यह
    1
    अतर्रा बांदा ओरण रोड ग्राम नागवारा कहारन पुरवा अंश नागवारा पोस्ट हो रहा जिला बांदा तहसील अतर्रा इसमें कच्चा सेक्टर पड़ा हुआ है हमारे गांव में इसमें निकालने का कोई सुविधा नहीं है जब बरसात होता है तो यह
    user_Suneel kumar
    Suneel kumar
    अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। न्याय आंदोलन में जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, जच्चा-बच्चा और बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा। रीवा में पिछले पांच दिनों से चल रहे कांग्रेस के न्याय आंदोलन में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। मंच से पटवारी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। रीवा की जच्चा-बच्चा मौत और बालाघाट में बच्चों की मौत के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। रीवा के न्याय आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल हो रही है और गंभीर घटनाओं के बावजूद सरकार जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। पटवारी ने रीवा और बालाघाट में हुई मौतों का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा और कहा कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है, तो जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।
    1
    लोकेशन रीवा।

न्याय आंदोलन में जीतू पटवारी का सरकार पर हमला, जच्चा-बच्चा और बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा मांगा।

रीवा में पिछले पांच दिनों से चल रहे कांग्रेस के न्याय आंदोलन में आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। मंच से पटवारी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। रीवा की जच्चा-बच्चा मौत और बालाघाट में बच्चों की मौत के मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की। रीवा के न्याय आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल हो रही है और गंभीर घटनाओं के बावजूद सरकार जिम्मेदारी तय करने से बच रही है। पटवारी ने रीवा और बालाघाट में हुई मौतों का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा और कहा कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है, तो जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा जनवार-गहदरा के पटवारी संतोष चिकवा ₹47 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार दयाराम आदिवासी से मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबोचा
    1
    केन-बेतवा लिंक परियोजना में रिश्वतखोरी पर लोकायुक्त का शिकंजा
जनवार-गहदरा के पटवारी संतोष चिकवा ₹47 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
दयाराम आदिवासी से मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबोचा
    user_Om prakash dwivedi
    Om prakash dwivedi
    Advertising Photographer देवेंद्रनगर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही 47 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही 47 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित आदिवासी से मांगे थे 80 हजार
    1
    लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही 47 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी 
लोकायुक्त की छापामार कार्यवाही 47 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी केन बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापित आदिवासी से मांगे थे 80 हजार
    user_Sandeep shukla
    Sandeep shukla
    पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
    16 hrs ago
  • अमावस्या मेले को लेकर रामघाट की सुरक्षा व्यवस्था का आईजी पीएसी ने किया निरीक्षण चित्रकूट। भाद्रपद अमावस्या मेले के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक पीएसी प्रयागराज अनुभाग, प्रयागराज श्री धर्मवीर सिंह ने 10 सितंबर को रामघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय मौजूद रहे। रामघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान एवं दर्शन के मद्देनजर पीएसी और फ्लड कंपनी की तैनाती की गई है। आईजी पीएसी ने ड्यूटी प्वाइंट, ड्यूटी रजिस्टर, घाटों की बैरिकेडिंग, गोताखोरों, लाइफ जैकेट, ट्यूब व राहत-बचाव उपकरणों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। इसके अलावा मेले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और लाउड हेलर सिस्टम की व्यवस्था भी जांची गई। अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित स्नान कराने और लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के निर्देश दिए गए। फ्लड कंपनी के जवानों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। साथ ही अफवाहों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
    1
    अमावस्या मेले को लेकर रामघाट की सुरक्षा व्यवस्था का आईजी पीएसी ने किया निरीक्षण

चित्रकूट। भाद्रपद अमावस्या मेले के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक पीएसी प्रयागराज अनुभाग, प्रयागराज श्री धर्मवीर सिंह ने 10 सितंबर को रामघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री पीयूषकांत राय मौजूद रहे।

रामघाट पर लाखों श्रद्धालुओं के स्नान एवं दर्शन के मद्देनजर पीएसी और फ्लड कंपनी की तैनाती की गई है। आईजी पीएसी ने ड्यूटी प्वाइंट, ड्यूटी रजिस्टर, घाटों की बैरिकेडिंग, गोताखोरों, लाइफ जैकेट, ट्यूब व राहत-बचाव उपकरणों की उपलब्धता का निरीक्षण किया।

इसके अलावा मेले में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम और लाउड हेलर सिस्टम की व्यवस्था भी जांची गई। अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित स्नान कराने और लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के निर्देश दिए गए।

फ्लड कंपनी के जवानों को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया। साथ ही अफवाहों पर नजर रखने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
    user_Chitrakootnewslive
    Chitrakootnewslive
    News Anchor मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • युटुब मनीष पटेल की स्टोरी जो वायरल हो रही है दुनिया सबसे अधिक फॉलोअर है बढ़ते जा रहे हैं
    1
    युटुब मनीष पटेल की स्टोरी जो वायरल हो रही है दुनिया सबसे अधिक फॉलोअर है बढ़ते जा रहे हैं
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Simariya, Panna•
    2 hrs ago
  • कहारन पुरवा कहारन पुरवा अंस नागवारा ओरण रोड कई सालों से हो गया ये सेक्टर नहीं बना पक्का । इधर पानी के कारण सेक्टर कट गया है इधर निकलने में दिक्कत है
    2
    कहारन पुरवा 
कहारन पुरवा अंस नागवारा ओरण रोड  कई सालों से हो गया ये सेक्टर नहीं बना पक्का । इधर पानी के कारण सेक्टर कट गया है इधर निकलने में दिक्कत है
    user_Suneel kumar
    Suneel kumar
    अतर्रा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.