Shuru
Apke Nagar Ki App…
घूसखोर अधिकारी मंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में दिखाएंगे ईमानदारी या भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाएगा 40 करोड़ी सड़क?
SM NEWS LIVE
घूसखोर अधिकारी मंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में दिखाएंगे ईमानदारी या भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाएगा 40 करोड़ी सड़क?
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- घूसखोर अधिकारी मंत्री जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में दिखाएंगे ईमानदारी या भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ जाएगा 40 करोड़ी सड़क?1
- Post by Sandeep kushwaha1
- जिला रिपोर्टर -शिवनाथ बघेल दिनांक,4/02/2026, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,, सूरजपुर बिहारपुर/ जिला के दूरस्थ अंचल ग्राम पंचायत महुली स्थित मां गढ़वतिया देवी प्रांगण मैदान खेल, सेवा और संस्कार के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जहां मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के 105 युवा खिलाड़ियों एवं बच्चों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। ग्रामीण परिवेश में इस स्तर का सुव्यवस्थित क्रिकेट आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुबह से ही खिलाड़ियों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैदान में जोश, उत्साह और तालियों की गूंज पूरे वातावरण को रोमांचित कर रही थी। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को निःशुल्क वस्त्र दान किया गया। साथ ही युवाओं को अघोरेश्वर संदेश प्रदान कर उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों, अनुशासन और नशामुक्ति जैसे विषयों पर प्रेरित किया गया। इससे कार्यक्रम केवल खेल प्रतियोगिता न रहकर सामाजिक जागरूकता अभियान का भी रूप लेता दिखाई दिया। आयोजन समिति के अनुसार इस लीग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, अनुभव प्राप्त कर सकें और भविष्य में बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें। स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को पहचान देने की यह पहल युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रतियोगिता की विशेषताएं कुल 7 फ्रेंचाइजी टीमों का गठन 105 खिलाड़ी विभिन्न टीमों से जुड़कर खेल रहे हैं प्रत्येक खिलाड़ी को 6–6 मैच खेलने का अवसर दिया जाएगा अंक तालिका की शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी सेमीफाइनल जीतने वाली 2 टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी यह प्रारूप खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच अनुभव देने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह सेवा एवं खेल समर्पित आयोजन अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी तथा बाबा गुरुपद संभव राम जी की कृपा व गुरु प्रेरणा से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी खेल और सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सूरजपुर जिला किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सचेन्द्र पाठक जी,, प्रेम सिंह (बीडीसी), भवन सिंह, रवि सिंह, देवशरण रावत (सरपंचगण), ईआर. लक्ष्मण जायसवाल (सदस्य, श्री सर्वेश्वरी समूह), लालचंद शाहु अमित जायसवाल, बाल सिंह, सतेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल सहित अनेक क्षेत्रीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीण अंचल में आयोजित मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग ने यह साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर गांव के युवा भी बड़े सपने देख सकते हैं। खेल के माध्यम से प्रतिभा, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में नई खेल संस्कृति की शुरुआत माना जा रहा है।1
- अनूपपुर जिले के अमरकंटक में मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 5 किलोमीटर दूर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है । यह घटना अमरकंटक–जालेश्वर मार्ग पर उस समय हुई , जब अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ आसमान में घने बादल छा गए । बारिश के दौरान तेज गर्जना और बिजली चमकने के बीच एक जोरदार कड़क के साथ आकाशीय बिजली मुख्य सड़क किनारे स्थित एक सिल्वर वृक्ष पर गिरी । बिजली इतनी प्रचंड थी कि पेड़ के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े लगभग 200 मीटर दूर तक बिखर गए । कमलेश तिवारी , रमाकांत पटेल व अन्य साथियों ने बताया बिजली की तीव्रता अत्यधिक थी जिससे पूरा पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अवशेष सड़क किनारे दूर-दूर तक फैले नजर आए ।1
- सरस्वती शिशु मंदिर रजगामार में शिशु वाटिका के द्वारा शिशु नगरी का कार्यक्रम संपादित किया गया जिसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम , वेशभूषा एवं शिशु वाटिका में सम्मिलित माता द्वारा विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया । शिशु वाटिका प्रमुख अंकित दुबे ने शिशु नगरी का महत्व बताते हुए कहा की वर्ष में एक बार प्राथमिक बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार का कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें बच्चों तथा उनके माता के द्वारा इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया जाता है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि तिवारी अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि उषा देवी कुर्रे रही । इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री अलख नारायण शर्मा एवं समस्त आचार्य आचार्य का विशेष योगदान रहा । मुख्य अतिथि रश्मि तिवारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया कर विद्यालय एवं परिवार की महत्व को साझा किया । इस कार्यक्रम में शिशु विभाग से शिशु वाटिका प्रमुख अंकिता दुबे , आचार्या श्रीमती शशि चौहान, सुश्री प्रियंका साहू , सुश्री पूजा आदित्य , श्रीमती संतोषी यादव , श्रीमती हेमलता , श्रीमती सरिता महंत , सुश्री मुस्कान यादव ने विशेष योगदान दिया । कार्यक्रम के अंत में आचार्या श्रीमती भगवती पाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।1
- कपूर त्रिपाठी को मिला थाना मोरवा1
- Post by Hari Sharma Sharma1
- अनूपपुर। चचाई पुलिस में स्मैक की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 34 पुड़िया में रखी स्मैक को जब्त कर लिया है। कार्रवाई के बारे में पुलिस ने बताया कि वाहन क्रमांक सीजी- 04 एल पी- 9997 से मादक पदार्थ स्मैक का परिवहन कर तस्करी करने के लिए ले जाए जाने की सूचना मिलने पर मार्ग पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए रोकने का प्रयास किया लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। जहां बाबा कुटी मंदिर के पास पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी हरिकेश सिंह उर्फ मंत्री पिता दीप नारायण सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी तहसील के पीछे अनूपपुर, राकेश कुशवाहा पिता स्वर्गीय लालमन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती रोड अनूपपुर ,संग पटेल पिता स्व. शेषनारायण पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर एवं आकाश पटेल पिता उमेश पटेल उम्र 27 वर्ष निवासी खोली थाना चचाई की तलाशी लेने पर संग पटेल के पास से 34 पुड़िया स्मैक कुल वजन 5.67 ग्राम और 4990 रुपए नगद के साथ कार को जब्त कर आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों ने संगठित रूप से स्मैक शहडोल से खरीद करके अनूपपुर में लाकर बिक्री करना बताएं ।मामले में कार को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट एवं 112(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है1