मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 का ऐतिहासिक आगाज़,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच — 105 युवाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा, निःशुल्क वस्त्र दान व अघोरेश्वर संदेश वितरण,,, जिला रिपोर्टर -शिवनाथ बघेल दिनांक,4/02/2026, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,, सूरजपुर बिहारपुर/ जिला के दूरस्थ अंचल ग्राम पंचायत महुली स्थित मां गढ़वतिया देवी प्रांगण मैदान खेल, सेवा और संस्कार के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जहां मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के 105 युवा खिलाड़ियों एवं बच्चों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। ग्रामीण परिवेश में इस स्तर का सुव्यवस्थित क्रिकेट आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुबह से ही खिलाड़ियों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैदान में जोश, उत्साह और तालियों की गूंज पूरे वातावरण को रोमांचित कर रही थी। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को निःशुल्क वस्त्र दान किया गया। साथ ही युवाओं को अघोरेश्वर संदेश प्रदान कर उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों, अनुशासन और नशामुक्ति जैसे विषयों पर प्रेरित किया गया। इससे कार्यक्रम केवल खेल प्रतियोगिता न रहकर सामाजिक जागरूकता अभियान का भी रूप लेता दिखाई दिया। आयोजन समिति के अनुसार इस लीग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, अनुभव प्राप्त कर सकें और भविष्य में बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें। स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को पहचान देने की यह पहल युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रतियोगिता की विशेषताएं कुल 7 फ्रेंचाइजी टीमों का गठन 105 खिलाड़ी विभिन्न टीमों से जुड़कर खेल रहे हैं प्रत्येक खिलाड़ी को 6–6 मैच खेलने का अवसर दिया जाएगा अंक तालिका की शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी सेमीफाइनल जीतने वाली 2 टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी यह प्रारूप खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच अनुभव देने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह सेवा एवं खेल समर्पित आयोजन अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी तथा बाबा गुरुपद संभव राम जी की कृपा व गुरु प्रेरणा से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी खेल और सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सूरजपुर जिला किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सचेन्द्र पाठक जी,, प्रेम सिंह (बीडीसी), भवन सिंह, रवि सिंह, देवशरण रावत (सरपंचगण), ईआर. लक्ष्मण जायसवाल (सदस्य, श्री सर्वेश्वरी समूह), लालचंद शाहु अमित जायसवाल, बाल सिंह, सतेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल सहित अनेक क्षेत्रीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीण अंचल में आयोजित मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग ने यह साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर गांव के युवा भी बड़े सपने देख सकते हैं। खेल के माध्यम से प्रतिभा, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में नई खेल संस्कृति की शुरुआत माना जा रहा है।

- बाकी मोंगरा क्षेत्र में पटेल परिवार पिछले 11 घंटे से घर में घुसे सांप से बहुत परेशान था, जिसको निकालने का अथक प्रयास किया गया जिसमें परिवार सफल नहीं हुआ फिर 112 की मदद ली गई तब तक सांप घर के किसी कोने पर जाकर ओझल हो गया था तब तक रात हो गई फिर कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे फिर उसे देखा तो डर से काप गए फिर आखिरकार आधी रात 10.30 बजे सर्पमित्रों को सूचना दिया गया. कुछ घंटे बाद सर्प मित्र बांकीमोंगरा पहुंचे फिर जिस जगह कोबरा बैठा हुआ था वहां पड़े समान को हटाया गया,घर में मौजूद नाग अत्यंत उग्र अवस्था में था, ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती थी। सर्प मित्र ने वन्यजीव रेस्क्यु प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए, बेहद सावधानी और कुशलता के साथ नाग को सुरक्षित रूप से रेस्क्यु कर थैले में डाला।रेस्क्यु के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। परिवार के सदस्यों ने कहा कि हम जीवन भर रेस्क्यु टीम को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।”1
- बागबहार के किसानों ने 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय से धान खरीदी की समय मे बढोत्तरी करने आग्रह किया था अब 2 दिन की बढोत्तरी हुई है किसानों को इसका लाभ मिलना चाहिए1
- कपूर त्रिपाठी को मिला थाना मोरवा1
- Post by दैनिक भास्कर डंडई1
- रंका। गढवा वार्ड न0 14 के विकास के लेकर सुमन कुमारी ने भरा नामांकन पर्चा1
- अनूपपुर जिले के अमरकंटक में मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली एवं पवित्र नगरी अमरकंटक से लगभग 5 किलोमीटर दूर आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है । यह घटना अमरकंटक–जालेश्वर मार्ग पर उस समय हुई , जब अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ आसमान में घने बादल छा गए । बारिश के दौरान तेज गर्जना और बिजली चमकने के बीच एक जोरदार कड़क के साथ आकाशीय बिजली मुख्य सड़क किनारे स्थित एक सिल्वर वृक्ष पर गिरी । बिजली इतनी प्रचंड थी कि पेड़ के परखच्चे उड़ गए और उसके टुकड़े लगभग 200 मीटर दूर तक बिखर गए । कमलेश तिवारी , रमाकांत पटेल व अन्य साथियों ने बताया बिजली की तीव्रता अत्यधिक थी जिससे पूरा पेड़ क्षतिग्रस्त हो गया और उसके अवशेष सड़क किनारे दूर-दूर तक फैले नजर आए ।1
- कोरबा–चांपा मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत पताढ़ी के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। कोरबा की ओर से आ रही ट्रक कथित रूप से रॉन्ग साइड में चल रही थी। इसी दौरान उसकी आमने-सामने टक्कर चांपा की ओर से आ रही प्याज से लोड डाला गाडी से हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डाला गाड़ी का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत दल ने गैस कटर की मदद से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।वहीं ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद कुछ समय तक मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।1
- धान खरीदी में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से हजारों पात्र किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए थे। इस गंभीर मुद्दे को जशपुर टाइम्स ने प्रमुखता के साथ लगातार उजागर किया, जिसके बाद शासन स्तर पर इस पर संज्ञान लिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों की समस्या पर ध्यानाकर्षण करते हुए धान विक्रय की समय-सीमा में दो दिवस की वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रहे और सभी किसानों का धान नियमानुसार खरीदा जाए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है और उम्मीद जताई जा रही है कि शेष बचे पात्र किसान निर्धारित समय-सीमा में अपना धान बेच सकेंगे।1
- मंगल भवन देवसर में बैठक, आकांक्षी ब्लॉक को लेकर जनपद अध्यक्ष का फूटा आक्रोश देवसर। मंगल भवन देवसर में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कई जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय लोकप्रिय विधायक श्री विश्वमित्र पाठक जी, जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष माननीय प्रणव पाठक जी, माननीय एसडीएम महोदय, सीएमओ डॉ. सी.एल. सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बीते लगातार तीन वर्षों से देवसर को आकांक्षी ब्लॉक घोषित किए जाने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इस मुद्दे पर जिला जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक जी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि जब देवसर क्षेत्र संसाधनों से परिपूर्ण है, तो फिर इसे बार-बार आकांक्षी ब्लॉक की श्रेणी में क्यों रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं, फिर भी आंकड़ों और योजनाओं में देवसर को पिछड़ा दिखाना कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही या गलत मूल्यांकन को दर्शाता है। इस विषय पर उन्होंने ठोस और पारदर्शी समीक्षा की मांग की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, विकास योजनाओं और प्रशासनिक सुधार से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों द्वारा समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।1