धान खरीदी में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से हजारों पात्र किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए थे। इस गंभीर मुद्दे को जशपुर टाइम्स ने प्रमुखता के साथ लगातार उजागर किया, जिसके बाद शासन स्तर पर इस पर संज्ञान लिया गया। धान खरीदी में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से हजारों पात्र किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए थे। इस गंभीर मुद्दे को जशपुर टाइम्स ने प्रमुखता के साथ लगातार उजागर किया, जिसके बाद शासन स्तर पर इस पर संज्ञान लिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों की समस्या पर ध्यानाकर्षण करते हुए धान विक्रय की समय-सीमा में दो दिवस की वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रहे और सभी किसानों का धान नियमानुसार खरीदा जाए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है और उम्मीद जताई जा रही है कि शेष बचे पात्र किसान निर्धारित समय-सीमा में अपना धान बेच सकेंगे।
धान खरीदी में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से हजारों पात्र किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए थे। इस गंभीर मुद्दे को जशपुर टाइम्स ने प्रमुखता के साथ लगातार उजागर किया, जिसके बाद शासन स्तर पर इस पर संज्ञान लिया गया। धान खरीदी में तकनीकी व प्रशासनिक कारणों से हजारों पात्र किसान अब तक अपना धान नहीं बेच पाए थे। इस गंभीर मुद्दे को जशपुर टाइम्स ने प्रमुखता के साथ लगातार उजागर किया, जिसके बाद शासन स्तर पर इस पर संज्ञान लिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों की समस्या पर ध्यानाकर्षण करते हुए धान विक्रय की समय-सीमा में दो दिवस की वृद्धि करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि कोई भी पात्र किसान धान विक्रय से वंचित न रहे और सभी किसानों का धान नियमानुसार खरीदा जाए। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है और उम्मीद जताई जा रही है कि शेष बचे पात्र किसान निर्धारित समय-सीमा में अपना धान बेच सकेंगे।
- इंडिया इन स्पेस’ कार्यक्रम से जशपुर के विद्यार्थियों को नई उड़ान रणजीता स्टेडियम में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने 10 हजार विद्यार्थियों से संवाद कर अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अनुशासन, निरंतर मेहनत और बड़े सपनों का संदेश—जशपुर के बच्चों के लिए प्रेरणादायी पल। Jashpur Times – सच सब तक1
- सरगुजा /सीतापुर मे मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया. केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सरगुजा जिले में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के साथ-साथ पंजीकृत किसानों का धान नहीं खरीदे जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा. घंटों चले इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाओं का नाम बदलकर जनता को भ्रमित कर रही है. अमरजीत भगत ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ रखती है और इसी कारण योजना का नाम बदला गया है. इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें जानबूझकर एक वर्ग के नाम काटे जा रहे हैं ताकि उन्हें मतदान अधिकार से वंचित किया जा सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया था, जबकि मौजूदा सरकार लोगों से अधिकार छीनने की दिशा में काम कर रही है. प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल में राहत दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद रियायतें खत्म कर दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को भी भारी बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे जनता परेशान है. प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, जिला पंचायत सदस्य शिवभरोष बेक, गणेश सोनी, डॉ. लालचंद यादव, बिगन राम, अटल यादव, संतोष गुप्ता, सुनील मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद अग्रहरि ने किया. प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस लेने, पंजीकृत किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने और बढ़ते बिजली बिलों पर रोक लगाने की मांग की. इस मौके पर अशोक अग्रवाल, बदरुद्दीन इराकी, संदीप गुप्ता, पार्षद अंकुर दास, मंटू गुप्ता, पंकज दुबे, रतन यादव, गौरीशंकर, नरेश बघेल, दिवाकर मिश्रा, दीपक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.1
- धान खरीदी में लिमिट नहीं बढ़ने से भड़के किसान, सन्ना खरीदी केंद्र में तालाबंदी कर प्रदर्शन1
- आंगनबाड़ी सहायिका का बयान ग्राउंड-रिपोर्टिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट इंट्रो: सरकार भले ही बच्चों और महिलाओं के पोषण को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। हम आपको लेकर चलते हैं ग्राम पंचायत डिगमा, जनपद अंबिकापुर के आंगनबाड़ी केंद्र, जहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। रिपोर्टर वॉइस ओवर: तस्वीरें ग्राम पंचायत डिगमा के आंगनबाड़ी केंद्र की हैं, जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे और गर्भवती महिलाएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आने को मजबूर हैं। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं, पंखे खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में बच्चे परेशान हैं। वीडियो शॉट: टूटा हुआ फर्श टूटी खिड़कियां शौचालय का दृश्य रिपोर्टर: शौचालय की हालत और भी बदतर है। शौचालय में नल नहीं है, जिससे सफाई और उपयोग दोनों ही मुश्किल हो गया है। केंद्र का फर्श पूरी तरह से टूटा हुआ है, जिससे बच्चों को हर समय चोट लगने का खतरा बना रहता है। खिड़कियां टूटी होने से बारिश और ठंड में स्थिति और खराब हो जाती है।आंगनबाड़ी सहायिका का बयान (Byte): “केंद्र में बहुत सारी समस्याएं हैं। पानी की व्यवस्था नहीं है, पंखा खराब रहता है, शौचालय में नल नहीं है। कई बार बच्चों को परेशानी होती है। हमने ऊपर जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।” रिपोर्टर वॉइस ओवर: हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो पंचायत ने और न ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया है। रिपोर्टर क्लोजिंग: सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन मासूम बच्चों की परेशानी पर ध्यान देगा, या फिर कागजों में ही आंगनबाड़ी केंद्र आदर्श बने रहेंगे? कैमरामैन के साथ: हिमांशु राज, MD News, जनपद अंबिकापुर4
- कुपोषण के खिलाफ जंग, सुदूरवर्ती गांवों के 11 बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए सीएचसी पहुंचे चैनपुर : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण उन्मूलन के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की गई है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से एकजुट संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को चिन्हित किए गए 11 कुपोषित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया।अस्पताल में तैनात डॉ. दीपशिखा किंडो ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की। इस दौरान मुख्य रूप से बच्चों की आयु और उनके वजन के अनुपात का मिलान किया गया ताकि कुपोषण के स्तर का सटीक पता लगाया जा सके। डॉ. किंडो ने गंभीर कमी वाले बच्चों के अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श और उचित देखभाल के निर्देश दिए।जांच के उपरांत जिन बच्चों में 'गंभीर तीव्र कुपोषण' और 'अति-निम्न वजन' की समस्या पाई गई, उन्हें बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।मातृ एवं शिशु पोषण केंद्र डुमरी या रायडीह इन केंद्रों पर बच्चों को विशेष डाइट चार्ट और आवश्यक दवाओं के साथ भर्ती कर उपचार किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए विशेष योजना बनाई गई है।इस अभियान को सफल बनाने में सहियाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे प्रखंड के अत्यंत सुदूरवर्ती गांवों जैसे पाकरकोना, पुरनाडीह, कोरकोटोली, लुरु और कोटाम बहेराटोली से बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचीं।1
- 🖋️ दोस्तों लिखना तो नहीं चाहता था. काफी समय से पेंडिंग पड़ा हुआ. आप लोग देख सकते हैं पर कोई आवाज उठाने वाले नहीं हैं बोलने वाले नहीं. एक नहीं पूरे तिरकेला पंचायत में 3-4 जितना भी सब अधूरे हैँ. क्या इसका पैसा नहीं आता या कोई ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया कोई कुछ पता नहीं. मेरा कहना बस इतना ही है. मैं आगरा करता हूं सरपंच सचिव से की जल्द से जल्द काम शुरू कर दें और कोई समस्या है तो जल्दी ठीक करें क्योंकि दो-तीन साल हो गया. क्योंकि गर्मी का दिन आ गया है नल जल का ठीक से उपयोग कर पाए और अपने प्यास बुझाने. दोस्तों से निवेदन है कि सपोर्ट कीजिएगा. ( धन्यवाद)🙏🙏3
- अनियंत्रित स्कूटी सवार गणेशपुर दीपा के पास गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती सदर थाना क्षेत्र के गणेशपुर डिपा के समीप अनियंत्रित स्कूटी सवार डूमरडीह निवासी प्रदुम भगत 18 वर्ष और संजीत भगत अपनी गिरकर घायल हो गया। इस घटना में प्रदुम भगत के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है वही एक अन्य साथी संजीत भगत को हल्की चोट लगी है जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जिसका उपचार किया जा रहा है।1
- बागबहार के किसानों ने 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय से धान खरीदी की समय मे बढोत्तरी करने आग्रह किया था अब 2 दिन की बढोत्तरी हुई है किसानों को इसका लाभ मिलना चाहिए1