Shuru
Apke Nagar Ki App…
जल ही जीवन 💫 🖋️ दोस्तों लिखना तो नहीं चाहता था. काफी समय से पेंडिंग पड़ा हुआ. आप लोग देख सकते हैं पर कोई आवाज उठाने वाले नहीं हैं बोलने वाले नहीं. एक नहीं पूरे तिरकेला पंचायत में 3-4 जितना भी सब अधूरे हैँ. क्या इसका पैसा नहीं आता या कोई ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया कोई कुछ पता नहीं. मेरा कहना बस इतना ही है. मैं आगरा करता हूं सरपंच सचिव से की जल्द से जल्द काम शुरू कर दें और कोई समस्या है तो जल्दी ठीक करें क्योंकि दो-तीन साल हो गया. क्योंकि गर्मी का दिन आ गया है नल जल का ठीक से उपयोग कर पाए और अपने प्यास बुझाने. दोस्तों से निवेदन है कि सपोर्ट कीजिएगा. ( धन्यवाद)🙏🙏
𝐏𝐑𝐀𝐃𝐄𝐄𝐏 𝐁𝐄𝐂𝐊
जल ही जीवन 💫 🖋️ दोस्तों लिखना तो नहीं चाहता था. काफी समय से पेंडिंग पड़ा हुआ. आप लोग देख सकते हैं पर कोई आवाज उठाने वाले नहीं हैं बोलने वाले नहीं. एक नहीं पूरे तिरकेला पंचायत में 3-4 जितना भी सब अधूरे हैँ. क्या इसका पैसा नहीं आता या कोई ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया कोई कुछ पता नहीं. मेरा कहना बस इतना ही है. मैं आगरा करता हूं सरपंच सचिव से की जल्द से जल्द काम शुरू कर दें और कोई समस्या है तो जल्दी ठीक करें क्योंकि दो-तीन साल हो गया. क्योंकि गर्मी का दिन आ गया है नल जल का ठीक से उपयोग कर पाए और अपने प्यास बुझाने. दोस्तों से निवेदन है कि सपोर्ट कीजिएगा. ( धन्यवाद)🙏🙏
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 🖋️ दोस्तों लिखना तो नहीं चाहता था. काफी समय से पेंडिंग पड़ा हुआ. आप लोग देख सकते हैं पर कोई आवाज उठाने वाले नहीं हैं बोलने वाले नहीं. एक नहीं पूरे तिरकेला पंचायत में 3-4 जितना भी सब अधूरे हैँ. क्या इसका पैसा नहीं आता या कोई ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया कोई कुछ पता नहीं. मेरा कहना बस इतना ही है. मैं आगरा करता हूं सरपंच सचिव से की जल्द से जल्द काम शुरू कर दें और कोई समस्या है तो जल्दी ठीक करें क्योंकि दो-तीन साल हो गया. क्योंकि गर्मी का दिन आ गया है नल जल का ठीक से उपयोग कर पाए और अपने प्यास बुझाने. दोस्तों से निवेदन है कि सपोर्ट कीजिएगा. ( धन्यवाद)🙏🙏3
- आंगनबाड़ी सहायिका का बयान ग्राउंड-रिपोर्टिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट इंट्रो: सरकार भले ही बच्चों और महिलाओं के पोषण को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। हम आपको लेकर चलते हैं ग्राम पंचायत डिगमा, जनपद अंबिकापुर के आंगनबाड़ी केंद्र, जहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। रिपोर्टर वॉइस ओवर: तस्वीरें ग्राम पंचायत डिगमा के आंगनबाड़ी केंद्र की हैं, जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे और गर्भवती महिलाएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आने को मजबूर हैं। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं, पंखे खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में बच्चे परेशान हैं। वीडियो शॉट: टूटा हुआ फर्श टूटी खिड़कियां शौचालय का दृश्य रिपोर्टर: शौचालय की हालत और भी बदतर है। शौचालय में नल नहीं है, जिससे सफाई और उपयोग दोनों ही मुश्किल हो गया है। केंद्र का फर्श पूरी तरह से टूटा हुआ है, जिससे बच्चों को हर समय चोट लगने का खतरा बना रहता है। खिड़कियां टूटी होने से बारिश और ठंड में स्थिति और खराब हो जाती है।आंगनबाड़ी सहायिका का बयान (Byte): “केंद्र में बहुत सारी समस्याएं हैं। पानी की व्यवस्था नहीं है, पंखा खराब रहता है, शौचालय में नल नहीं है। कई बार बच्चों को परेशानी होती है। हमने ऊपर जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।” रिपोर्टर वॉइस ओवर: हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो पंचायत ने और न ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया है। रिपोर्टर क्लोजिंग: सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन मासूम बच्चों की परेशानी पर ध्यान देगा, या फिर कागजों में ही आंगनबाड़ी केंद्र आदर्श बने रहेंगे? कैमरामैन के साथ: हिमांशु राज, MD News, जनपद अंबिकापुर4
- Post by Sandeep kushwaha1
- जिला रिपोर्टर -शिवनाथ बघेल दिनांक,4/02/2026, लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,, सूरजपुर बिहारपुर/ जिला के दूरस्थ अंचल ग्राम पंचायत महुली स्थित मां गढ़वतिया देवी प्रांगण मैदान खेल, सेवा और संस्कार के अद्भुत संगम का साक्षी बना, जहां मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के 105 युवा खिलाड़ियों एवं बच्चों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। ग्रामीण परिवेश में इस स्तर का सुव्यवस्थित क्रिकेट आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है। आयोजन स्थल पर सुबह से ही खिलाड़ियों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैदान में जोश, उत्साह और तालियों की गूंज पूरे वातावरण को रोमांचित कर रही थी। इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव वाराणसी (उ.प्र.) द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को निःशुल्क वस्त्र दान किया गया। साथ ही युवाओं को अघोरेश्वर संदेश प्रदान कर उन्हें सकारात्मक जीवन मूल्यों, अनुशासन और नशामुक्ति जैसे विषयों पर प्रेरित किया गया। इससे कार्यक्रम केवल खेल प्रतियोगिता न रहकर सामाजिक जागरूकता अभियान का भी रूप लेता दिखाई दिया। आयोजन समिति के अनुसार इस लीग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें, अनुभव प्राप्त कर सकें और भविष्य में बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार हो सकें। स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को पहचान देने की यह पहल युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रतियोगिता की विशेषताएं कुल 7 फ्रेंचाइजी टीमों का गठन 105 खिलाड़ी विभिन्न टीमों से जुड़कर खेल रहे हैं प्रत्येक खिलाड़ी को 6–6 मैच खेलने का अवसर दिया जाएगा अंक तालिका की शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी सेमीफाइनल जीतने वाली 2 टीमें फाइनल मुकाबला खेलेंगी यह प्रारूप खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मैच अनुभव देने और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया है। यह सेवा एवं खेल समर्पित आयोजन अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम जी तथा बाबा गुरुपद संभव राम जी की कृपा व गुरु प्रेरणा से संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी खेल और सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सूरजपुर जिला किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष व समाजसेवी सचेन्द्र पाठक जी,, प्रेम सिंह (बीडीसी), भवन सिंह, रवि सिंह, देवशरण रावत (सरपंचगण), ईआर. लक्ष्मण जायसवाल (सदस्य, श्री सर्वेश्वरी समूह), लालचंद शाहु अमित जायसवाल, बाल सिंह, सतेंद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल सहित अनेक क्षेत्रीय समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीण अंचल में आयोजित मां सर्वेश्वरी प्रीमियर लीग ने यह साबित कर दिया कि अवसर मिलने पर गांव के युवा भी बड़े सपने देख सकते हैं। खेल के माध्यम से प्रतिभा, अनुशासन और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाला यह आयोजन क्षेत्र में नई खेल संस्कृति की शुरुआत माना जा रहा है।1
- नवानगर मंडल के नानदमाली ग्राम में बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्ग की पुलिया निर्माण की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हुई। रामकुमार टोप्पो सीतापुर विधायक के पहल से निजात मिला माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में 477.06 लाख रुपये (चार करोड़ सतहत्तर लाख छह हजार रुपये) की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह वही मार्ग है जहां बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष आवागमन बाधित होता था और कई बार अप्रिय घटनाएं भी घटित होती थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी पहल से अब यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त होगी। पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जी, विधायक प्रतिनिधि बालनाथ यादव जी, नवानगर मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव जी, जनपद सदस्य भोलेओम प्रकाश जी, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री, अन्य पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कर्मठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों के चेहरे पर आज जो खुशी और संतोष दिखाई दिया, वह इस विकास कार्य की सबसे बड़ी सफलता है, जो सुशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करता है।1
- Post by DEOKI PURI GOSVAMI1
- सरस्वती शिशु मंदिर रजगामार में शिशु वाटिका के द्वारा शिशु नगरी का कार्यक्रम संपादित किया गया जिसमें नर्सरी से दूसरी कक्षा के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम , वेशभूषा एवं शिशु वाटिका में सम्मिलित माता द्वारा विभिन्न खेलकूद का आयोजन किया गया । शिशु वाटिका प्रमुख अंकित दुबे ने शिशु नगरी का महत्व बताते हुए कहा की वर्ष में एक बार प्राथमिक बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार का कार्यक्रम रखा जाता है जिसमें बच्चों तथा उनके माता के द्वारा इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया जाता है । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती रश्मि तिवारी अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा अग्रवाल विशिष्ट अतिथि उषा देवी कुर्रे रही । इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए विद्यालय के प्राचार्य श्री अलख नारायण शर्मा एवं समस्त आचार्य आचार्य का विशेष योगदान रहा । मुख्य अतिथि रश्मि तिवारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया कर विद्यालय एवं परिवार की महत्व को साझा किया । इस कार्यक्रम में शिशु विभाग से शिशु वाटिका प्रमुख अंकिता दुबे , आचार्या श्रीमती शशि चौहान, सुश्री प्रियंका साहू , सुश्री पूजा आदित्य , श्रीमती संतोषी यादव , श्रीमती हेमलता , श्रीमती सरिता महंत , सुश्री मुस्कान यादव ने विशेष योगदान दिया । कार्यक्रम के अंत में आचार्या श्रीमती भगवती पाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।1
- सरगुजा /सीतापुर मे मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया. केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सरगुजा जिले में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के साथ-साथ पंजीकृत किसानों का धान नहीं खरीदे जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा. घंटों चले इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाओं का नाम बदलकर जनता को भ्रमित कर रही है. अमरजीत भगत ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ रखती है और इसी कारण योजना का नाम बदला गया है. इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें जानबूझकर एक वर्ग के नाम काटे जा रहे हैं ताकि उन्हें मतदान अधिकार से वंचित किया जा सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया था, जबकि मौजूदा सरकार लोगों से अधिकार छीनने की दिशा में काम कर रही है. प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल में राहत दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद रियायतें खत्म कर दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को भी भारी बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे जनता परेशान है. प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, जिला पंचायत सदस्य शिवभरोष बेक, गणेश सोनी, डॉ. लालचंद यादव, बिगन राम, अटल यादव, संतोष गुप्ता, सुनील मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद अग्रहरि ने किया. प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस लेने, पंजीकृत किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने और बढ़ते बिजली बिलों पर रोक लगाने की मांग की. इस मौके पर अशोक अग्रवाल, बदरुद्दीन इराकी, संदीप गुप्ता, पार्षद अंकुर दास, मंटू गुप्ता, पंकज दुबे, रतन यादव, गौरीशंकर, नरेश बघेल, दिवाकर मिश्रा, दीपक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.1