logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवानगर मंडल के नानदमाली ग्राम में बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्ग की पुलिया निर्माण की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हुई। रामकुमार टोप्पो सीतापुर विधायक के पहल से निजात मिला माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में 477.06 लाख रुपये (चार करोड़ सतहत्तर लाख छह हजार रुपये) की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह वही मार्ग है जहां बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष आवागमन बाधित होता था और कई बार अप्रिय घटनाएं भी घटित होती थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी पहल से अब यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त होगी। पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जी, विधायक प्रतिनिधि बालनाथ यादव जी, नवानगर मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव जी, जनपद सदस्य भोलेओम प्रकाश जी, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री, अन्य पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कर्मठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों के चेहरे पर आज जो खुशी और संतोष दिखाई दिया, वह इस विकास कार्य की सबसे बड़ी सफलता है, जो सुशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करता है।

1 hr ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
1 hr ago

नवानगर मंडल के नानदमाली ग्राम में बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्ग की पुलिया निर्माण की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हुई। रामकुमार टोप्पो सीतापुर विधायक के पहल से निजात मिला माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में 477.06 लाख रुपये (चार करोड़ सतहत्तर लाख छह हजार रुपये) की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह वही मार्ग है जहां बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष आवागमन बाधित होता था और कई बार अप्रिय घटनाएं भी घटित होती थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी पहल से अब यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त होगी। पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जी, विधायक प्रतिनिधि बालनाथ यादव जी, नवानगर मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव जी, जनपद सदस्य भोलेओम प्रकाश जी, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री, अन्य पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कर्मठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों के चेहरे पर आज जो खुशी और संतोष दिखाई दिया, वह इस विकास कार्य की सबसे बड़ी सफलता है, जो सुशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करता है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नवानगर मंडल के नानदमाली ग्राम में बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्ग की पुलिया निर्माण की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हुई। रामकुमार टोप्पो सीतापुर विधायक के पहल से निजात मिला माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में 477.06 लाख रुपये (चार करोड़ सतहत्तर लाख छह हजार रुपये) की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। यह वही मार्ग है जहां बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष आवागमन बाधित होता था और कई बार अप्रिय घटनाएं भी घटित होती थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी पहल से अब यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त होगी। पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जी, विधायक प्रतिनिधि बालनाथ यादव जी, नवानगर मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव जी, जनपद सदस्य भोलेओम प्रकाश जी, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री, अन्य पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कर्मठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामवासियों के चेहरे पर आज जो खुशी और संतोष दिखाई दिया, वह इस विकास कार्य की सबसे बड़ी सफलता है, जो सुशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करता है।
    1
    नवानगर मंडल के नानदमाली ग्राम में बहुप्रतीक्षित मुख्य मार्ग की पुलिया निर्माण की वर्षों पुरानी मांग आज साकार हुई। रामकुमार टोप्पो सीतापुर विधायक के पहल से निजात मिला
माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के सुशासन में 477.06 लाख रुपये (चार करोड़ सतहत्तर लाख छह हजार रुपये) की लागत से बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
यह वही मार्ग है जहां बरसात के मौसम में प्रतिवर्ष आवागमन बाधित होता था और कई बार अप्रिय घटनाएं भी घटित होती थीं, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी पहल से अब यह समस्या हमेशा के लिए समाप्त होगी।
पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण से ग्रामवासियों को सुरक्षित, सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निरूपा सिंह जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जी, विधायक प्रतिनिधि बालनाथ यादव जी, नवानगर मंडल अध्यक्ष बाली चरण यादव जी, जनपद सदस्य भोलेओम प्रकाश जी, मंडल महामंत्री, मंडल मंत्री, अन्य पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, कर्मठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
ग्रामवासियों के चेहरे पर आज जो खुशी और संतोष दिखाई दिया, वह इस विकास कार्य की सबसे बड़ी सफलता है, जो सुशासन और जनसेवा की सशक्त मिसाल प्रस्तुत करता है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • इंडिया इन स्पेस’ कार्यक्रम से जशपुर के विद्यार्थियों को नई उड़ान रणजीता स्टेडियम में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने 10 हजार विद्यार्थियों से संवाद कर अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला। अनुशासन, निरंतर मेहनत और बड़े सपनों का संदेश—जशपुर के बच्चों के लिए प्रेरणादायी पल। Jashpur Times – सच सब तक
    1
    इंडिया इन स्पेस’ कार्यक्रम से जशपुर के विद्यार्थियों को नई उड़ान
रणजीता स्टेडियम में आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने 10 हजार विद्यार्थियों से संवाद कर अंतरिक्ष विज्ञान में करियर की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
अनुशासन, निरंतर मेहनत और बड़े सपनों का संदेश—जशपुर के बच्चों के लिए प्रेरणादायी पल।
Jashpur Times – सच सब तक
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • 🖋️ दोस्तों लिखना तो नहीं चाहता था. काफी समय से पेंडिंग पड़ा हुआ. आप लोग देख सकते हैं पर कोई आवाज उठाने वाले नहीं हैं बोलने वाले नहीं. एक नहीं पूरे तिरकेला पंचायत में 3-4 जितना भी सब अधूरे हैँ. क्या इसका पैसा नहीं आता या कोई ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया कोई कुछ पता नहीं. मेरा कहना बस इतना ही है. मैं आगरा करता हूं सरपंच सचिव से की जल्द से जल्द काम शुरू कर दें और कोई समस्या है तो जल्दी ठीक करें क्योंकि दो-तीन साल हो गया. क्योंकि गर्मी का दिन आ गया है नल जल का ठीक से उपयोग कर पाए और अपने प्यास बुझाने. दोस्तों से निवेदन है कि सपोर्ट कीजिएगा. ( धन्यवाद)🙏🙏
    3
    🖋️ दोस्तों लिखना तो नहीं चाहता था. काफी समय से पेंडिंग पड़ा हुआ. आप लोग देख सकते हैं पर कोई आवाज उठाने वाले नहीं हैं  बोलने वाले नहीं. एक नहीं पूरे तिरकेला पंचायत में 3-4 जितना भी सब अधूरे हैँ. क्या इसका पैसा नहीं आता या कोई ठेकेदार पैसा लेकर भाग गया कोई कुछ पता नहीं.
मेरा कहना बस इतना ही है. मैं आगरा करता हूं सरपंच सचिव से की जल्द से जल्द काम शुरू कर दें और कोई समस्या है तो जल्दी ठीक करें क्योंकि दो-तीन साल हो गया.
क्योंकि गर्मी का दिन आ गया है 
नल जल का ठीक से उपयोग कर पाए और अपने प्यास बुझाने.
दोस्तों से निवेदन है कि सपोर्ट कीजिएगा. ( धन्यवाद)🙏🙏
    user_𝐏𝐑𝐀𝐃𝐄𝐄𝐏 𝐁𝐄𝐂𝐊
    𝐏𝐑𝐀𝐃𝐄𝐄𝐏 𝐁𝐄𝐂𝐊
    Youth Social Services Organisation लखनपुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • आंगनबाड़ी सहायिका का बयान ग्राउंड-रिपोर्टिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट इंट्रो: सरकार भले ही बच्चों और महिलाओं के पोषण को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। हम आपको लेकर चलते हैं ग्राम पंचायत डिगमा, जनपद अंबिकापुर के आंगनबाड़ी केंद्र, जहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। रिपोर्टर वॉइस ओवर: तस्वीरें ग्राम पंचायत डिगमा के आंगनबाड़ी केंद्र की हैं, जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे और गर्भवती महिलाएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आने को मजबूर हैं। यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं, पंखे खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में बच्चे परेशान हैं। वीडियो शॉट: टूटा हुआ फर्श टूटी खिड़कियां शौचालय का दृश्य रिपोर्टर: शौचालय की हालत और भी बदतर है। शौचालय में नल नहीं है, जिससे सफाई और उपयोग दोनों ही मुश्किल हो गया है। केंद्र का फर्श पूरी तरह से टूटा हुआ है, जिससे बच्चों को हर समय चोट लगने का खतरा बना रहता है। खिड़कियां टूटी होने से बारिश और ठंड में स्थिति और खराब हो जाती है।आंगनबाड़ी सहायिका का बयान (Byte): “केंद्र में बहुत सारी समस्याएं हैं। पानी की व्यवस्था नहीं है, पंखा खराब रहता है, शौचालय में नल नहीं है। कई बार बच्चों को परेशानी होती है। हमने ऊपर जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।” रिपोर्टर वॉइस ओवर: हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो पंचायत ने और न ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया है। रिपोर्टर क्लोजिंग: सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन मासूम बच्चों की परेशानी पर ध्यान देगा, या फिर कागजों में ही आंगनबाड़ी केंद्र आदर्श बने रहेंगे? कैमरामैन के साथ: हिमांशु राज, MD News, जनपद अंबिकापुर
    4
    आंगनबाड़ी सहायिका का बयान ग्राउंड-रिपोर्टिंग न्यूज़ स्क्रिप्ट
इंट्रो:
सरकार भले ही बच्चों और महिलाओं के पोषण को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
हम आपको लेकर चलते हैं ग्राम पंचायत डिगमा, जनपद अंबिकापुर के आंगनबाड़ी केंद्र, जहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
रिपोर्टर वॉइस ओवर:
तस्वीरें ग्राम पंचायत डिगमा के आंगनबाड़ी केंद्र की हैं, जहां छोटे-छोटे मासूम बच्चे और गर्भवती महिलाएं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में आने को मजबूर हैं।
यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं, पंखे खराब पड़े हैं, जिससे भीषण गर्मी में बच्चे परेशान हैं।
वीडियो शॉट:
टूटा हुआ फर्श
टूटी खिड़कियां
शौचालय का दृश्य
रिपोर्टर:
शौचालय की हालत और भी बदतर है। शौचालय में नल नहीं है, जिससे सफाई और उपयोग दोनों ही मुश्किल हो गया है।
केंद्र का फर्श पूरी तरह से टूटा हुआ है, जिससे बच्चों को हर समय चोट लगने का खतरा बना रहता है।
खिड़कियां टूटी होने से बारिश और ठंड में स्थिति और खराब हो जाती है।आंगनबाड़ी सहायिका का बयान (Byte):
“केंद्र में बहुत सारी समस्याएं हैं। पानी की व्यवस्था नहीं है, पंखा खराब रहता है, शौचालय में नल नहीं है। कई बार बच्चों को परेशानी होती है। हमने ऊपर जानकारी दी है, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है।”
रिपोर्टर वॉइस ओवर:
हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक न तो पंचायत ने और न ही महिला एवं बाल विकास विभाग ने कोई ठोस कदम उठाया है।
रिपोर्टर क्लोजिंग:
सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन मासूम बच्चों की परेशानी पर ध्यान देगा,
या फिर कागजों में ही आंगनबाड़ी केंद्र आदर्श बने रहेंगे?
कैमरामैन के साथ:
हिमांशु राज,
MD News,
जनपद अंबिकापुर
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Political party office अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • धान खरीदी में लिमिट नहीं बढ़ने से भड़के किसान, सन्ना खरीदी केंद्र में तालाबंदी कर प्रदर्शन
    1
    धान खरीदी में लिमिट नहीं बढ़ने से भड़के किसान, सन्ना खरीदी केंद्र में तालाबंदी कर प्रदर्शन
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • *सूरजपुर।* दिनांक 21.12.2025 को ग्राम पटिया सरपंच रुद्र प्रसाद के द्वारा थाना चंदौरा में सूचना दी गई कि ग्राम पहिया (कोशाबूपारा) सल्यापहरी जंगल में घाट पेण्डारी जाने वाले रास्ता के किनारे एक अझात महिला का शव पड़ा है जिसके सिर पर एक भारी पत्थर रखा है जिससे चेहरा स्पष्ट प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दिया गया है। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग क्रमांक 67/25 कायमी उपरांत अपराध क्रमांक 123/25 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर मृतिका की पहचान सुनिश्चित कर आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना चंदौरा पुलिस ने प्रकरण के अज्ञात मृतिका के पहचान व अज्ञात आरोपी के लगातार पतासाजी के दौरान दिनांक 27.12.2025 को अज्ञात मृतिका की पहचान रनिया पति स्व. हीरालाल उम्र 60 वर्ष ग्राम दुरती के तौर में होने पर उसके परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ की गई। विवेचना पर पाया गया कि मृतिका रनिया बाई के पति का वर्ष 2022 में देहांत हो गया था तथा कोई संतान नहीं था जिससे रनिया ग्राम डोमहत चंदौरा निवासी सौतेली नतनीन दामाद कमलेश चेचाम के घर आ जा कर रहती थी। प्रकरण में नई तकनीक से प्राप्त जानकारी के बाद संदेही कमलेश को पकड़ा गया जिससे प्रकरण के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि रनिया बाई के द्वारा लेने बुलाने पर दिनांक 20.12.2025 के शाम को अपने मोटर सायकल उसके घर ग्राम दुरती गया जहां से रनिया बाई को लेकर वापस घर आने लगा तो रास्ता में रनिया द्वारा नशे की हालत में इसे और इसके पूरे खानदान को गाली-गलौज रास्ते में देते हुए पोंडी तक आने पर आवेश में आकर रनिया बाई को जान से मारने का मन बनाकर उसे घर न ले जाकर ग्राम दरहोरा, डोमहत, मायापुर होते हुए ग्राम पहिया से ग्राम घाटपेण्डारी जाने वाले रास्ता में ग्राम पहिया जंगल ले जाकर रनिया बाई को उसके साड़ी के पल्लू से गर्दन को कस कर हत्या कर दिया और शव को रोड किनारे गड्ढ़ा में ले जाकर मृतिका का पहचान छुपाने के इरादे से उसके सिर चेहरे पर एक भारी पत्थर को फेंक दिया और मृतिका का झोला मोबाईल लेकर अपने घर पास आकर घर के सामने मृतिका के मोबाईल सीम सहित व झोला को आग में जला दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 1 मोबाईल व 1 भारी पत्थर जप्त कर साक्ष्य को छुपाना पाये जाने से प्रकरण में पृथक से धारा 238 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी कमलेश चेचाम पिता बलराम सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम डोमहत खुटहनपारा थाना चन्दौरा को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भगवत दयाल पैंकरा, मनोज केरकेट्टा, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, करन सिंह, शेखर मानिकपुरी, कमलेश यादय व शिवभजन राजवाडे सक्रिय रहे।
    2
    *सूरजपुर।* दिनांक 21.12.2025 को ग्राम पटिया सरपंच रुद्र प्रसाद के द्वारा थाना चंदौरा में सूचना दी गई कि ग्राम पहिया (कोशाबूपारा) सल्यापहरी जंगल में घाट पेण्डारी जाने वाले रास्ता के किनारे एक अझात महिला का शव पड़ा है जिसके सिर पर एक भारी पत्थर रखा है जिससे चेहरा स्पष्ट प्रतीत नहीं हो रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दिया गया है। प्रार्थी की सूचना पर मर्ग क्रमांक 67/25 कायमी उपरांत अपराध क्रमांक 123/25 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने घटना स्थल से साक्ष्य संकलन कर मृतिका की पहचान सुनिश्चित कर आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना चंदौरा पुलिस ने प्रकरण के अज्ञात मृतिका के पहचान व अज्ञात आरोपी के लगातार पतासाजी के दौरान दिनांक 27.12.2025 को अज्ञात मृतिका की पहचान रनिया पति स्व. हीरालाल उम्र 60 वर्ष ग्राम दुरती के तौर में होने पर उसके परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ की गई। 
विवेचना पर पाया गया कि मृतिका रनिया बाई के पति का वर्ष 2022 में देहांत हो गया था तथा कोई संतान नहीं था जिससे रनिया ग्राम डोमहत चंदौरा निवासी सौतेली नतनीन दामाद कमलेश चेचाम के घर आ जा कर रहती थी। प्रकरण में नई तकनीक से प्राप्त जानकारी के बाद संदेही कमलेश को पकड़ा गया जिससे प्रकरण के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि रनिया बाई के द्वारा लेने बुलाने पर दिनांक 20.12.2025 के शाम को अपने मोटर सायकल उसके घर ग्राम दुरती गया जहां से रनिया बाई को लेकर वापस घर आने लगा तो रास्ता में रनिया द्वारा नशे की हालत में इसे और इसके पूरे खानदान को गाली-गलौज रास्ते में देते हुए पोंडी तक आने पर आवेश में आकर रनिया बाई को जान से मारने का मन बनाकर उसे घर न ले जाकर ग्राम दरहोरा, डोमहत, मायापुर होते हुए ग्राम पहिया से ग्राम घाटपेण्डारी जाने वाले रास्ता में ग्राम पहिया जंगल ले जाकर रनिया बाई को उसके साड़ी के पल्लू से गर्दन को कस कर हत्या कर दिया और शव को रोड किनारे गड्ढ़ा में ले जाकर मृतिका का पहचान छुपाने के इरादे से उसके सिर चेहरे पर एक भारी पत्थर को फेंक दिया और मृतिका का झोला मोबाईल लेकर अपने घर पास आकर घर के सामने मृतिका के मोबाईल सीम सहित व झोला को आग में जला दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 1 मोबाईल व 1 भारी पत्थर जप्त कर साक्ष्य को छुपाना पाये जाने से प्रकरण में पृथक से धारा 238 बीएनएस जोड़ी जाकर आरोपी कमलेश चेचाम पिता बलराम सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम डोमहत खुटहनपारा थाना चन्दौरा को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भगवत दयाल पैंकरा, मनोज केरकेट्टा, आरक्षक अवधेश कुशवाहा, करन सिंह, शेखर मानिकपुरी, कमलेश यादय व शिवभजन राजवाडे सक्रिय रहे।
    user_Shivnath bagheL
    Shivnath bagheL
    Newspaper advertising department सूरजपुर, सूरजपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    1
    Post by DEOKI PURI GOSVAMI
    user_DEOKI PURI GOSVAMI
    DEOKI PURI GOSVAMI
    कोरबा, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • सरगुजा /सीतापुर मे मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया. केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सरगुजा जिले में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के साथ-साथ पंजीकृत किसानों का धान नहीं खरीदे जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा. घंटों चले इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाओं का नाम बदलकर जनता को भ्रमित कर रही है. अमरजीत भगत ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ रखती है और इसी कारण योजना का नाम बदला गया है. इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें जानबूझकर एक वर्ग के नाम काटे जा रहे हैं ताकि उन्हें मतदान अधिकार से वंचित किया जा सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया था, जबकि मौजूदा सरकार लोगों से अधिकार छीनने की दिशा में काम कर रही है. प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल में राहत दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद रियायतें खत्म कर दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को भी भारी बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे जनता परेशान है. प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, जिला पंचायत सदस्य शिवभरोष बेक, गणेश सोनी, डॉ. लालचंद यादव, बिगन राम, अटल यादव, संतोष गुप्ता, सुनील मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद अग्रहरि ने किया. प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस लेने, पंजीकृत किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने और बढ़ते बिजली बिलों पर रोक लगाने की मांग की. इस मौके पर अशोक अग्रवाल, बदरुद्दीन इराकी, संदीप गुप्ता, पार्षद अंकुर दास, मंटू गुप्ता, पंकज दुबे, रतन यादव, गौरीशंकर, नरेश बघेल, दिवाकर मिश्रा, दीपक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
    1
    सरगुजा /सीतापुर मे मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया.
केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में सरगुजा जिले में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री निवास के सामने एकत्र होकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के साथ-साथ पंजीकृत किसानों का धान नहीं खरीदे जाने और बिजली बिलों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को लेकर भी सरकार को घेरा. घंटों चले इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया.
पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने और पलायन रोकने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की शुरुआत की गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार योजनाओं का नाम बदलकर जनता को भ्रमित कर रही है.
अमरजीत भगत ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना केवल प्रशासनिक निर्णय नहीं बल्कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अस्तित्व को मिटाने की कोशिश है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महात्मा गांधी के नाम से चिढ़ रखती है और इसी कारण योजना का नाम बदला गया है.
इस दौरान उन्होंने एसआईआर को लेकर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें जानबूझकर एक वर्ग के नाम काटे जा रहे हैं ताकि उन्हें मतदान अधिकार से वंचित किया जा सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में राजीव गांधी ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया था, जबकि मौजूदा सरकार लोगों से अधिकार छीनने की दिशा में काम कर रही है.
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बिजली बिल में राहत दी गई थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद रियायतें खत्म कर दी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों को भी भारी बिजली बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे जनता परेशान है.
प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा, जिला पंचायत सदस्य शिवभरोष बेक, गणेश सोनी, डॉ. लालचंद यादव, बिगन राम, अटल यादव, संतोष गुप्ता, सुनील मिश्रा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद अग्रहरि ने किया.
प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मनरेगा में किए गए बदलाव को वापस लेने, पंजीकृत किसानों की धान खरीदी सुनिश्चित करने और बढ़ते बिजली बिलों पर रोक लगाने की मांग की.
इस मौके पर अशोक अग्रवाल, बदरुद्दीन इराकी, संदीप गुप्ता, पार्षद अंकुर दास, मंटू गुप्ता, पंकज दुबे, रतन यादव, गौरीशंकर, नरेश बघेल, दिवाकर मिश्रा, दीपक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.