Shuru
Apke Nagar Ki App…
धान खरीदी में लिमिट नहीं बढ़ने से भड़के किसान, सन्ना खरीदी केंद्र में तालाबंदी धान खरीदी में लिमिट नहीं बढ़ने से भड़के किसान, सन्ना खरीदी केंद्र में तालाबंदी कर प्रदर्शन
सच आप तक
धान खरीदी में लिमिट नहीं बढ़ने से भड़के किसान, सन्ना खरीदी केंद्र में तालाबंदी धान खरीदी में लिमिट नहीं बढ़ने से भड़के किसान, सन्ना खरीदी केंद्र में तालाबंदी कर प्रदर्शन
More news from झारखंड and nearby areas
- सिमडेगा:- जिले में ड्यूटी के दौरान एक आरक्षी की आकस्मिक मौत हो जाने से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, सिमडेगा कोर्ट गार्ड में प्रतिनियुक्त आरक्षी संख्या 804 श्यामलाल मुर्मु 2 अप्रैल को कोर्ट परिसर में अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और उनकी मृत्यु हो गई।इस दुखद घटना के बाद 3 अप्रैल को पुलिस केंद्र सिमडेगा में शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां समस्त पुलिस परिवार की ओर से दिवंगत आरक्षी को श्रद्धांजलि दी गई।पुलिस अधीक्षक ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस विभाग परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस परिवार की ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की गई, जिससे शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया गया।अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई दी गई और उसे उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।1
- हनुमान जयंती महोत्सव कांसाबेल1
- रामप्रवेश गुप्ता पूर्णाहुति के साथ उमड़ी श्रद्धा की धारा महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकपुर में माता चंद्रघंटा मंदिर स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार 3 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। 1, 2 और 3 अप्रैल तक चले इस यज्ञ में पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ का शुभारंभ छठ नदी के पवित्र जल से कलश भरकर किया गया। स्थानीय ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चियां गाजे-बाजे व भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए पूरे चटकपुर गांव का नगर भ्रमण कर यज्ञशाला पहुंचीं, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ में श्रीकोट स्थित गहीरा गुरु आश्रम से आए मुख्य अतिथि ब्राह्मण रिशेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मुख्य पुजारी के रूप में विद्याकांत जी, सहायक पुजारी मंगल शुक्ला तथा स्थानीय पुजारी ओंकार नाथ पाठक, मुरारी पाठक एवं धीरज पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन और पूजा-पाठ कराया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान की भूमिका उदय प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी के साथ निभाई। यज्ञ के प्रथम दिन जल यात्रा, पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन और आरती हुई। दूसरे दिन सुबह पुनः पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ और आरती के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा रात्रि में विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, आरती और भजन-कीर्तन के बाद कुंवारी नव कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन हुआ। पूरे आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत प्रसाद सहित मदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कपिल देव प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, बद्रीनाथ प्रसाद, ज्ञानचंद प्रसाद, विजय प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद गुरुजी, संजय प्रसाद डॉक्टर, विष्णु प्रसाद महूराम, हरिलाल गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, राहुल प्रसाद, विष्णु प्रसाद, रमेश प्रसाद, सूरज कुमार, अयोध्या राम, उमेश कुमार गुप्ता गुरुजी समेत अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष बात यह रही कि पूरे यज्ञ और आयोजन में गांव की मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।4
- सरगुजा | 02 अप्रैल 2026 जिला सरगुजा के लखनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर 390 एमएल अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम अंधला निवासी अनिल साय अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना लखनपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़कर पूछताछ की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर के परछी से एक सफेद प्लास्टिक झोले में रखी शराब बरामद की गई, जिसमें 08 पीएम स्पेशल व्हिस्की की 750 एमएल की 3 बोतलें, 180 एमएल के 3 पाव, एवरीडे गोल्ड व्हिस्की के 16 पाव तथा गोवा स्पेशल के 3 पाव शामिल हैं। कुल मिलाकर 6 लीटर 390 एमएल अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सम्पत पोटाई के नेतृत्व में पुलिस टीम के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- Post by हमर जशपुर1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के छिछवानी गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कमिल टोप्पो को गुरुवार को छेरियाटोंगरी जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि हत्या में शामिल 14 वर्षीय नाबालिग किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह हत्या पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर हुई थी। मृतक राजेंद्र मिंज और आरोपी कमिल टोप्पो के बीच पहले से ही पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों रोजगार के लिए बेंगलुरु गए थे, जहां उनके बीच आर्थिक लेन-देन हुआ था। गांव लौटने के बाद कमिल बार-बार अपने पैसे की मांग कर रहा था, जिससे दोनों के बीच तनाव बढ़ता गया। घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है, जब राजेंद्र मिंज अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ टमाटर खरीदने डीपाखोइर गया था। इसी दौरान नशे की हालत में कमिल टोप्पो एक नाबालिग किशोर को साथ लेकर पहुंचा और राजेंद्र पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस निर्मम हत्या की पूरी वारदात राजेंद्र की बेटी के सामने ही हुई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त खून लगा पुटकल डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाबालिग किशोर पहले भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है।1
- सिमडेगा: कभी बंजर और उपेक्षित मानी जाने वाली समाहरणालय परिसर की जमीन आज हरियाली और सौंदर्य का आकर्षक केंद्र बन चुकी है। जहां पहले सूखी और खाली जमीन दिखाई देती थी, वहीं अब लहलहाती फसलें, सुसज्जित गार्डन और हरियाली से भरा वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।इस परिवर्तन के पीछे उपायुक्त कंचन सिंह की दूरदर्शी सोच, उनकी निरंतर निगरानी और प्रशासनिक टीम का सामूहिक प्रयास प्रमुख रहा है। उनके नेतृत्व में परिसर को केवल सुंदर ही नहीं बनाया गया, बल्कि इसे पर्यावरण संरक्षण के एक मॉडल के रूप में विकसित किया गया है।परिसर में व्यवस्थित पौधारोपण के साथ-साथ फसलों की खेती भी की जा रही है, जो आत्मनिर्भरता का संदेश देती है। इसके अलावा सौर ऊर्जा से चलने वाली लाइटें और जल संरक्षण की विशेष व्यवस्था इस पहल को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाती है।आज सिमडेगा समाहरणालय परिसर न सिर्फ प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र है, बल्कि यह प्रेरणा का भी स्रोत बन चुका है। यह पहल यह संदेश देती है कि सकारात्मक सोच, मजबूत नेतृत्व और सामूहिक प्रयास से किसी भी बंजर जमीन को हरियाली में बदला जा सकता है। उपायुक्त कंचन सिंह के इस कार्य की जिलेभर में सराहना हो रही है।1
- बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ प्रखण्ड में सर्व हिंदू संगठनों ने शोभा यात्रा निकली जय श्री राम, बजरंग बली की जय की जयकारों से गूंज उठा पुरा शंकरगढ़ प्रखण्ड सरधालुओं ने पे जल और मिष्ठान और भंडारा वितरण किया आपको बताते चले हनुमान मन्दिर में हनुमान चालीस और महाआरती भी किया जिसमें शंकरगढ़ प्रखण्ड के सर्व हिंदू संगठन के सभी पदाधिकारी और सैकड़ो की संख्या में हिंदू युवक सामिल रहे।1