Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले!पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले! पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले!
The Public Matter
पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले!पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले! पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले!
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले!पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले! पिथौरागढ़ फटाफट 🔥 हर बड़ी खबर, सबसे पहले!1
- बाराकोट के प्रकाश राम ने पहाड़ में खड़ा किया मत्स्य पालन का मॉडल, 10 तालाबों से सालाना 2 से 2.50 लाख रुपये की आय बाराकोट के प्रकाश राम ने पहाड़ में खड़ा किया मत्स्य पालन का मॉडल, 10 तालाबों से सालाना 2 से 2.50 लाख रुपये की आय चम्पावत, 03 सितम्बर 2026। पर्वतीय क्षेत्रों में सीमित संसाधनों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वरोजगार की नई राह तलाश रहे चम्पावत के प्रकाश राम आज ग्रामीण आत्मनिर्भरता की मिसाल बनकर उभरे हैं। विकासखंड बाराकोट के ग्राम धटीगांव निवासी प्रकाश राम ने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाकर मत्स्य पालन को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। करीब तीन वर्ष पूर्व मत्स्य पालन की शुरुआत करने वाले प्रकाश राम ने मेहनत, लगन और विभागीय सहयोग से अब 10 तालाबों का मत्स्य क्लस्टर तैयार कर लिया है। इन तालाबों से वर्तमान में प्रतिवर्ष करीब 6 क्विंटल मछली का उत्पादन हो रहा है। इससे उन्हें सालाना लगभग 2 से 2.50 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है। पर्वतीय क्षेत्र में जल और भूमि जैसे स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर प्रकाश राम ने स्वरोजगार का एक ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिससे अन्य ग्रामीण और युवा भी प्रेरित हो रहे हैं। प्रकाश राम एड़ी देवता मत्स्य जीवी सहकारी समिति, इजड़ा के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को भी मत्स्य पालन से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके प्रयासों से स्थानीय स्तर पर लोगों में मत्स्य पालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने की रुचि बढ़ रही है। सरकार की ओर से बताया गया कि इस तरह की योजनाओं का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर ग्रामीणों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना, उनकी आय बढ़ाना और पलायन को रोकने की दिशा में काम करना है। प्रकाश राम की सफलता यह दिखाती है कि पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी स्थानीय भूमि और जल संसाधनों का सही उपयोग कर स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य किसानों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।3
- लगातार बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट: नानक सागर डैम से समय-समय पर छोड़ा जा रहा पानी, स्थिति पर पैनी नजर नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर)1
- स्लग -मुख्यमंत्री के जिले में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप, लोहाघाट विधायक ने सीडीओ कार्यालय में दिया धरना, स्थान- लोहाघाट, चंपावत रिपोर्ट - अशोक सरकार मो-9758494633 एंकर/विजुअल -चंपावत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक ग्राम प्रधानों के साथ मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए धरने पर बैठ गए। विधायक ने आरोप लगाया कि जिले के कई अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं और जनप्रतिनिधियों तक का फोन उठाने को तैयार नहीं हैं।लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी गुरुवार को ग्राम प्रधानों के साथ चंपावत स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचे। विधायक ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के दौरान कथित कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। विधायक ने जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम पंचायत अभियंताओं और पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों में कमीशनखोरी के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार के कारण ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और आम जनता परेशान हैं, वहीं विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।विधायक अधिकारी ने मुख्यमंत्री के गृह जनपद में भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का दावा करती है, लेकिन चंपावत जिले में स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये आने के बावजूद कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के चलते विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद कई मामलों में जांच नहीं की जा रही है। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी पर उनका फोन तक नहीं उठाने का आरोप लगाते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई।विधायक ने पाटी ब्लॉक में कृषि यंत्रों की खरीद में कथित अनियमितताओं का मामला भी उठाया। उनका कहना था कि मामले की जांच होने के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।इस दौरान विधायक और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। विधायक की एपीडीओ विम्मी जोशी से बहस हुई, जिसके बाद एपीडीओ वहां से चली गईं। विधायक ने पीडी और डीपीआरओ की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए जमकर नाराजगी जताई।विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने आरोप लगाया कि डीपीआरओ द्वारा कमीशन ऊपर तक जाने की बात कही गई है। हालांकि, इस संबंध में संबंधित अधिकारी का पक्ष सामने आना बाकी है।जिले में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जीएस खाती ने विधायक को जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीडीओ ने कहा कि लगाए गए आरोप गंभीर हैं और सभी मामलों की गहन जांच कराई जाएगी।सीडीओ के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी अभियंता का स्थानांतरण किया जा रहा है, जिसके आदेश डीपीआरओ द्वारा जारी कर दिए गए हैं। साथ ही डीपीआरओ से स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के जांच और कार्रवाई के आश्वासन तथा आरोपी अभियंता के स्थानांतरण आदेश के बाद विधायक ने अपना धरना स्थगित कर दिया। बाइट -1 खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक लोहाघाट बाइट - 2 डॉ. जी. एस.खाती मुख्य विकास अधिकारी चंपावत1
- 🌸 Radhe Gift Nd Toys House 🌸 की ओर से आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🦚✨ 💙 राधे राधे 💙 🌸 Radhe Gift Nd Toys House 🌸 की ओर से आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🦚✨ 💙 राधे राधे 💙1
- यूकेडी ने गैरसैंण, पलायन और रोजगार के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने का किया ऐलान अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य रैली निकालकर उनका स्वागत किया। गांधी पार्क में आयोजित समारोह में पार्टी नेताओं ने उत्तराखंड के मूल मुद्दों को लेकर जनसंघर्ष तेज करने का संकल्प लेते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुंजवाल, कुमाऊं मंडल प्रभारी चंदन लोधियाल, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रवि नेगी, महानगर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंश कनवाल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवकी कनवाल, राज्य आंदोलनकारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बसंत बल्लभ जोशी तथा सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंदन सिंह मुस्यूनी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन पहाड़ के लोगों के अधिकार, सम्मान, रोजगार और समग्र विकास के उद्देश्य से हुआ था, लेकिन आज भी पलायन, बेरोजगारी, खाली होते गांव, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संसाधनों पर अधिकार जैसे मूल प्रश्न जस के तस बने हुए हैं। यूकेडी के संस्थापक सदस्य खड़ग सिंह बगड़वाल ने कहा कि पार्टी का संघर्ष सत्ता हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता और राज्यवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत कर जनसरोकारों के मुद्दों को आंदोलन का आधार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, जल-जंगल-जमीन पर स्थानीय लोगों के अधिकार सुनिश्चित करने, पलायन रोकने, युवाओं के रोजगार, महिलाओं, सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर जनआंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह में यूकेडी जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, विनय किरौला सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- GSLV-F17 ने रचा नया इतिहास, EOS-05 को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में पहुंचाया GSLV-F17 ने रचा नया इतिहास, EOS-05 को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में पहुंचाया नैनीताल/बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक और महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया है। GSLV-F17 रॉकेट ने EOS-05 उपग्रह को उसकी निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। मिशन की सफलता के साथ भारत की पृथ्वी अवलोकन और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी क्षमताओं को एक और मजबूती मिली है। ISRO के अनुसार, GSLV-F17 के प्रक्षेपण के बाद EOS-05 को लक्ष्य कक्षा में स्थापित किया गया। इस दौरान रॉकेट ने निर्धारित मिशन प्रोफाइल के अनुरूप प्रदर्शन किया और उपग्रह को सफलतापूर्वक पृथ्वी की अपेक्षित कक्षा तक पहुंचाया। मिशन की सफलता के बाद ISRO ने सोशल मीडिया पर प्रक्षेपण के कुछ यादगार क्षण साझा किए। प्रक्षेपण के दौरान रॉकेट की तेज उड़ान और आसमान में बनती चमकदार लौ ने अंतरिक्ष प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। पृथ्वी की निगरानी में मिलेगी नई क्षमता EOS-05 जैसे पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों का महत्व कृषि, पर्यावरण, जल संसाधन, आपदा प्रबंधन और भूमि उपयोग जैसे क्षेत्रों में काफी अधिक है। अंतरिक्ष से प्राप्त आंकड़े वैज्ञानिकों और विभिन्न संस्थानों को पृथ्वी की सतह पर होने वाले बदलावों को समझने में मदद करते हैं। GSLV की सफलता भारत के स्वदेशी प्रक्षेपण यान कार्यक्रम के लिए भी महत्वपूर्ण है। यह मिशन एक बार फिर दिखाता है कि भारत भारी उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित करने की अपनी क्षमता को लगातार मजबूत कर रहा है। ISRO की यह सफलता भारत के बढ़ते अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।2
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर the Public Matter की ओर से देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏🦚 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर the Public Matter की ओर से देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🙏🦚1