Shuru
Apke Nagar Ki App…
24 अप्रैल दिन शुक्रवार को माता बगलामुखी मंदिर में भव्य हवन यज्ञ व भंडारा आयोजित होगा देशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना, कोरोना काल में हुआ था मंदिर का निर्माण रायपुररानी स्थित माता बगलामुखी मंदिर में 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को वार्षिक हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर के बगलामुखी सिद्ध तांत्रिक पीठाध्यक्ष डॉ. रोहित ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जब सभी धार्मिक स्थल बंद थे, उसी समय इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि आज यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
PANCHKULA HEADLINES
24 अप्रैल दिन शुक्रवार को माता बगलामुखी मंदिर में भव्य हवन यज्ञ व भंडारा आयोजित होगा देशभर से श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना, कोरोना काल में हुआ था मंदिर का निर्माण रायपुररानी स्थित माता बगलामुखी मंदिर में 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को वार्षिक हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर के बगलामुखी सिद्ध तांत्रिक पीठाध्यक्ष डॉ. रोहित ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जब सभी धार्मिक स्थल बंद थे, उसी समय इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि आज यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
More news from हरियाणा and nearby areas
- रायपुररानी स्थित माता बगलामुखी मंदिर में 24 अप्रैल दिन शुक्रवार को वार्षिक हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर के बगलामुखी सिद्ध तांत्रिक पीठाध्यक्ष डॉ. रोहित ठाकुर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जब सभी धार्मिक स्थल बंद थे, उसी समय इस मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि आज यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।1
- टेमपर्ड नंबर प्लेट लगाकर ट्रिपल राइडिंग पड़ी भारी, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने बीच सड़क रुकवाई बाइक, 25 हजार का चालान काटकर बाइक इंपाउंड की1
- करीब रात 2:30 बजे आग लगने की घटना के दस्तावेज भी जल गए1
- पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा अपने मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है वही पंचकूला नगर निगम चुनाव में श्यामलाल बंसल को भाजपा ने पंचकूला से अपना उम्मीदवार बनाया है वही उम्मीदवार चुने जाने के बाद उनके परिजन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देने के लिए पहुंचे1
- Post by Daily Media 24 News1
- Post by Narayan Verma1
- मीडिया के जमीर से जनता का सवाल: "हम किसके रक्षक और काहे के पत्रकार, जब अपनों की चोट पर ही हम लाचार?" कुरुक्षेत्र की चौपालों से गूंजा कड़वा सच— "जो पत्रकार अपनों के साथ नहीं खड़ा, वो जनता की लड़ाई क्या लड़ेगा?" कुरुक्षेत्र (India News 9 Live): आज कुरुक्षेत्र की जागरूक जनता ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को वह आईना दिखाया है जिसमें चेहरा देखना शायद हर पत्रकार के लिए मुश्किल होगा। जनता ने किसी राजनेता से नहीं, बल्कि सीधा पत्रकारों की बिरादरी से पूछा है कि आप किसका प्रचार कर रहे हैं और किसकी ढाल बन रहे हैं? आईने के सामने खड़े मीडिया से जनता के सीधे सवाल: लाचार पत्रकार या सरकारी प्रचारक? जनता पूछ रही है कि जब सच दिखाने वाले एक पत्रकार के परिवार को निशाना बनाया जाता है, उसे डराया-धमकाया जाता है, तो बाकी पत्रकार चुप क्यों रहते हैं? क्या हम वाकई जनता की आवाज़ हैं या सिर्फ सत्ता के गुणगान का जरिया बन कर रह गए हैं? अपनों की बेरुखी और जनता का अविश्वास: ग्रामीणों का कहना है कि जब पत्रकार ही पत्रकार के अधिकार के लिए साथ खड़ा नहीं होता, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे? " काहे की भ्रष्टाचार विरोधी सरकार और काहे के फिर पत्रकार, जब हम ही हैं लाचार"—यह जुमला आज हर उस शख्स की ज़ुबान पर है जो मीडिया को उम्मीद की नज़रों से देखता था। भ्रष्टाचार पर मौन क्यों? फैमिली आईडी की गड़बड़ी से डेढ़ साल तक तड़पते गरीब और कटे हुए राशन कार्डों पर मीडिया का एक बड़ा हिस्सा खामोश क्यों है? क्या अधिकारियों के गैर-जिम्मेदार रवैये को उजागर करना अब पत्रकारों के एजेंडे में नहीं रहा? रक्षक या भक्षक की मंशा? जो लोग चौथे स्तंभ को टारगेट कर रहे हैं, वे हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं। जनता पूछ रही है कि क्या मीडिया इन 'क्रिमिनल माइंडसेट' वाले लोगों के खिलाफ खड़ा होने का साहस दिखाएगा? निष्कर्ष: जनता की खरी-खरी अब वक्त आ गया है कि मीडिया अपनी भूमिका को फिर से पहचाने। जनता का साफ संदेश है—वोट मांगने वाले चेहरे पुराने हो सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें आइना दिखाने वाला पत्रकार ही डर गया या बिक गया, तो लोकतंत्र का भविष्य क्या होगा? मीडिया के आत्ममंथन की एक रिपोर्ट— विशाल शर्मा (Freelancer Journalist Researcher) जनता की आवाज1
- पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस पार्टी ने नजमा, पत्नी एडवोकेट इकरान (रामगढ़) को चुनाव मैदान में उतारा है। टिकट की घोषणा होते ही क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें कि नगर निगम पंचकूला के वार्ड नंबर 19 में गांव रामगढ़, मानक्या, बिल्ला, भानू, जसवंतगढ़ (कोटली), दबकोरी और बेहड़ शामिल हैं। यह वार्ड भौगोलिक और सामाजिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, जहां विभिन्न समुदायों का अच्छा खासा प्रभाव है। टिकट मिलने के बाद नजमा के निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों, स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नजमा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी। नजमा ने अपनी उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद वरुण चौधरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री विधायक चंद्रमोहन, जिला अध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व पार्षद सलीम दबकोरी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया और कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। अब देखना होगा कि वार्ड नंबर 19 में यह मुकाबला किस दिशा में जाता है, लेकिन फिलहाल नजमा की उम्मीदवारी ने चुनावी समीकरणों को जरूर दिलचस्प बना दिया है।1