Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहोरीबंद के पिपरिया बाकल मे अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी की भव्य प्रतिमा का अनावरण
Sourabh Shrivastava
बहोरीबंद के पिपरिया बाकल मे अमर शहीद वीरांगना रानी अवंतिबाई लोधी की भव्य प्रतिमा का अनावरण
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sourabh Shrivastava1
- आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर निमिहा मोहल्ला कटनी 🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚🦚के जवारे आज तिथि तीज 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻दिनांक//- 21/03/2025 दिन शनिवार 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿को रात्रि 7 बजे बोये जाएंगे आप सभी भक्तवृन्द 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻माँ विंध्यवासनी के दरवार पर आमंत्रित है 🚩🚩जय माँ विंध्यवासनी🚩🚩 आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद4
- Post by Lokendra Lokendra1
- *मैहर के भदनपुर में फूटा जनाक्रोश, प्रशासन नदारद – देवदत्त सोनी का सीधा हमला* *🚨पत्रकार उमेश चौधरी🚨* *निर्भीकता से कोई समझौता नहीं* मैहर के ग्राम भदनपुर में 20 मार्च 2026 को जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के नेतृत्व में हुआ विशाल धरना प्रदर्शन प्रशासनिक लापरवाही पर करारा तमाचा बनकर उभरा। जनसमस्याओं से त्रस्त सैकड़ों ग्रामीण सड़कों पर उतरे और ओवरलोडिंग, मजदूर शोषण, किसानों के मुआवजे, खदान ब्लास्टिंग व जर्जर सड़कों जैसे गंभीर मुद्दों पर जोरदार आवाज बुलंद की।धरना स्थल पर देवदत्त सोनी ने अपनी ही सरकार के प्रशासनिक अमले को कठघरे में खड़ा करते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित की ज्वलंत मांगों पर जवाब देने से बचने के लिए प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जो जनता के साथ खुला अन्याय है।धरना प्रदर्शन में उठी मांगें सीधे आमजन के जीवन से जुड़ी हैं, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने आक्रोश को और भड़का दिया। यह प्रदर्शन अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन चुका है और प्रशासन की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।1
- [3/20, 1:28 PM] Kanhaiya Chandani: उमरिया सिंध समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई झूलेलाल जयंती [3/20, 1:28 PM] Kanhaiya Chandani: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उमरिया सिंध समाज द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जी की जयंती उत्साह व उमंगता के साथ मनाई गई, तीन दिन के इस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार 17 मार्च को( एक दौड़ भगवान झूलेलाल के नाम )से समाज के सैकड़ो ,बुजुर्गों ,युवाओं व बच्चों द्वारा सुबह 8 बजे मैराथन रेस का आयोजन किया गया, जो कि नगर के अनेक चौराहों से होती हुई श्री झूलेलाल मंदिर में संपन्न हुई, 19 मार्च दिन गुरुवार को सिंध समाज की मातृशक्तियों शक्तियों द्वारा झूलेलाल साई की स्तुति में लीन होकर सुबह 6 बजे श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी ,से एक दिव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जो कि नगर भ्रमण करते हुए स्वर्ण भूमि कॉलोनी पहुंची ,वहां पर इस प्रभात फेरी का स्वागत सत्कार किया गया ,और जलपान भी कराया गया तत्पश्चात झूलेलाल मंदिर से मातृशक्तियों की एक वाहन रैली भी निकाली गई, जो नगर भ्रमण करते हुए झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में समाप्त हुई । 20 मार्च दिन शुक्रवार को श्री झूलेलाल जन्मोत्सव की खुशी में सुबह 6 बजे सिंध समाज जनों द्वारा एक प्रभात फेरी निकाली गई ,उसके बाद सुबह 9 बजे विशाल व भव्य ऐतिहासिक वाहन रैली भी निकाली गई ,जो की आयोलाल झूलेलाल के गगन भेदी जयकारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए पीटीएस ग्राउंड में झूलेलाल मंदिर की पूजा आराधना करते हुए , स्टेशन चौराहा होते हुए शिवशक्ति धाम पहुंची, जहां पर विशाल व मनमोहन रूप में विराजमान श्री झूलेलाल भगवान की आरती की गई, और कई स्वादिष्ट व्यंजन समाजजनों के लिए परोसे गए ,बाद में यह वाहन रैली श्री झूलेलाल मंदिर में समाप्त हुई तत्पश्चात वहीं मंदिर में पंडित जी द्वारा पूरे विधि विधान से बहराना साहब की पूजा आराधना पूरे सिंध समाज उमरिया द्वारा की गई, श्री झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में मंगल भवन प्रांगण में सुबह 11 बजे से बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा एक भक्तिमय प्रस्तुति दी गई, कई नृत्य कलाकारों द्वारा झांकिया भी प्रस्तुत कई की गई ,दोपहर 1 बजे सदैव की ही तरह वहीं पर सर्वसमाज के लिए विशाल भंडारे का आयोजन सिंध समाज उमरिया द्वारा किया गया, शाम को 6 बजे श्री झूलेलाल साई जी शोभा यात्रा और मनमोहक, प्रेरणादायक झांकियां निकाली गई जो की जन आकर्षक का केंद्र रहीं, समस्त नगर का भ्रमण करते हुए शोभायात्रा खलेसर घाट पहुंची, इसके पश्चात समाज जनों द्वारा पूजा अर्चना कर पूरे समाज और विश्व शांति के लिए साई झूलेलाल जी से प्रार्थना की।4
- सतना | मध्य प्रदेश के सतना जिला न्यायालय परिसर में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर परिसर को बम से उड़ाने का धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। ई-मेल भेजने वाले ने दावा किया कि न्यायालय के विभिन्न हिस्सों और जजों के कक्षों में 15 जहरीले गैस वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे सक्रिय हो जाएंगे। ई-मेल में गंभीर आरोप और नाराजगी प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह ई-मेल सुबह लगभग 5:34 बजे प्राप्त हुआ था। भेजने वाले ने अपनी पहचान 'फ्रेड्रिक फ्रोसिंथ' के रूप में बताते हुए तमिलनाडु की सत्तारूढ़ DMK सरकार और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ विदेशी फंडिंग के आरोप लगाए और अपनी गहरी नाराजगी जताई। ई-मेल की भाषा और उसमें किए गए दावों ने सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सक्रिय कर दिया। परिसर में सघन तलाशी अभियान धमकी मिलते ही प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तत्काल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सूचित किया। इसके बाद: बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया। सतना जिला न्यायालय के साथ-साथ मैहर और अमरपाटन तहसील न्यायालयों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। जजों के केबिन, पार्किंग, कैंटीन और कोर्ट के हर कोने की बारीकी से जांच की गई। जांच में अब तक क्या मिला? सतना पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अब तक की तलाशी में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। प्राथमिक जांच में इसे एक 'होक्स कॉल' (फर्जी धमकी) माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य दहशत फैलाना था। पुलिस की साइबर सेल अब उस ई-मेल के आईपी एड्रेस और लोकेशन को ट्रैक करने में जुटी है ताकि आरोपी तक पहुँचा जा सके। सुरक्षा के कड़े इंतजाम एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रिपोर्ट: ब्यूरो, मध्य भारत न्यूज़1
- सतना और मैहर की अदालतों को उड़ाने की मिली धमकी सतना। जिला न्यायालय सतना की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 1 बजे फटेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।2
- Post by Lokendra Lokendra1